Category: उत्तर प्रदेश

  • Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’

    Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’

    Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’: गरीब मरीजों के लिए नई उम्मीद

    Aiims गोरखपुर के त्वचा एवंकुष्ठ रोग विभाग ने एक
    ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार ऑटोलॉगस नैनो-फैट
    ग्राफ्टिंग तकनीक का सफल उपयोग किया है। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह प्रक्रिया एक युवा पुरुष मरीज पर की गई, जो बर्न्ट-आउट मॉर्फिया के कारण
    हेमिफेशियल एट्रॉफी से पीड़ित था। इस तकनीक ने चेहरे की धंसी हुई
    बनावट और एट्रॉफिक बदलावों में सुधार की दिशा में एक नई आशा प्रदान की है।
    उपचार की आवश्यकता क्यों पड़ी? मरीज कई वर्षों से चेहरे के एक तरफ क्रमिक सिकुड़न, वॉल्यूम लॉस
    और असमानता से परेशान था, जो मॉर्फिया से संबंधित प्रोग्रेसिव हेमिफेशियल एट्रॉफी में आमत: देखा जाता है। महंगे फिलर्स की लागत
    के कारण उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विभाग ने ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग को एक सुरक्षित, प्रभावी और किफायती विकल्प के रूप में अपनाया।

    क्या हैनैनो-फैट ग्राफ्टिंग?

    यह तकनीक लिपोसक्शन द्वारा प्राप्त वसा को विशेष माइक्रो- फिल्ट्रेशन और इमल्सिफिकेशन तकनीकों से “नैनो स्तर” तक प्रोसेस करती है।

    इसके लाभ:
    • पूरी तरह बायोकम्पैटिबल, क्योंकि वसा मरीज की ही होती है
    • लंबे समय तक प्रभावी, क्योंकि इसमें स्टेम – सेल – समृद्ध फैक्शन भी
    होता है

    • महंगे सिंथेटिक फिलर्स का किफायती विकल्प
    • स्कारिंग, एट्रॉफी और त्वचा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया पहली बार एआईआईएमएस गोरखपुर
    में की गई है। विभागाध्यक्ष का वक्तव्य प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा:
    “यह उपलब्धि न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि उन गरीब
    व जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान है जो महंगे कॉस्मेटिक उपचार वहन नहीं कर सकते। नैनो-फैट ग्राफ्टिंग न केवल सुरक्षित और प्राकृतिक है, बल्कि इसके परिणाम लंबे समय तक बने रहते हैं।
    Aiims गोरखपुर त्वचा रोग उपचार में नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

    एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर का वक्तव्य AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा : “यह सफलता हमारे संस्थान की उत्कृष्ट नैदानिक गुणवत्ता और रोगी-
    केन्द्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है। Aiims गोरखपुर सबसे
    उन्नत और किफायती उपचार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे गर्व है कि त्वचा विभाग नेक्षेत्र में पहली
    बार नैनो-फैट ग्राफ्टिंग कर एक नई दिशा स्थापित की है।”
    प्रक्रिया की सफलता के पीछे टीम की भूमिका इस उपलब्धि में विभाग की कुशल, समर्पित और वैज्ञानिक रूप से
    प्रशिक्षित टीम का सराहनीय योगदान रहा:
    • डॉ. शिवांगी राणा,
    • डॉ. श्रुति गुप्ता,
    • डॉ. सपना,
    • डॉ. रोहित सिंह चौहान,
    • वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती प्रिंसी, इन सभी ने प्रक्रिया की तैयारी, सर्जिकल स्टेप्स, मॉनिटरिंग और पोस्ट-
    प्रोसीजर केयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क, प्रोफेशनलिज़्म
    और तकनीकी विशेषज्ञता ने इस उपचार को सफल बनाया।

  • विकास और निवेश का शो केस बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

    विकास और निवेश का शो केस बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

    विकास और निवेश का शो केस बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

    30 नवंबर को मनाया जाएगा गीडा का 36वां स्थापना दिवस समारोह सीएम योगी के हाथों बड़ी निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास की हो रही तैयारी लगेगा राज्य स्तरीय व्यापार मेला, ओडीओपी और स्थानीय उत्पादों के लिए लगेंगे अलग स्टाल

    गोरखपुर, 20 नवंबर। आगामी 30 नवंबर को मनाया जाने वाला गीडा का स्थापना दिवस समारोह विकास और निवेश के शो केस के रूप में दिखेगा। निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहे गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों जहां कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, वहीं भूमि आवंटन और औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण-शिलान्यास से हजारों करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग भी प्रशस्त होगा। गीडा के स्थापना दिवस समारोह पर राज्य स्तरीय व्यापार मेला भी लगेगा जिसमें स्थानीय उत्पादों और ओडीओपी उत्पादों के लिए अलग से स्टाल लगाए जाएंगे।

    गीडा की स्थापना तो 1989 में ही हो गई थी लेकिन औद्योगिक विकास के इसके उद्देश्यों की पूर्ति 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हो रही है। गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक स्थापना के 36वें स्थापना वर्ष में गीडा ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2025-26 में अद्यतन कुल 1 लाख 46 हजार 618 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 72 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन निवेशकों को किया है। इस भूमि आवंटन के सापेक्ष 1 हजार 31 करोड़ 35 लाख रुपये का निवेश और 4 हजार 147 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण गीडा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हाथों किया जायेगा। इसके साथ ही 134 करोड़ 15 लाख रुपये की निवेश वाली 38 यूनिट्स का शिलान्यास तथा 123 करोड़ 82 लाख रुपये के निवेश से तैयार 33 यूनिट्स का लोकार्पण भी सीएम के हाथों होना भी प्रस्तावित है। लोकार्पण और शिलान्यास वाली इन इन यूनिट्स से 27 सौ से अधिक लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

    फलैटेड फैक्ट्री से होगा 200 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

    गीडा द्वारा छोटे उद्यमियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10,800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विशेष रुप से प्लग एंड प्ले उद्योगों हेतु जी+3 बहुमंजिला संरचना में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का विकास किया जा रहा है। इसमें सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर वाली कुल 80 यूनिट्स का आवंटन प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट के क्रियाशील होने पर 200 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश से करीब 1000 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।

    धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में पहले ही चरण में 4200 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

    गोरखपुर में उद्यमियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गीडा द्वारा गोरखपुर के दक्षिणांचल में 6876 एकड़ में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास किया जा रहा है। प्रथम चरण में 800 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है। अब तक अधिग्रहित भूमि में से दो औद्योगिक समूहों को जमीन दी गई है। इसमें अंबुजा सीमेंट की यूनिट के लिए अडानी ग्रुप को 46.63 एकड़ एवं श्रेयश डिस्टिलरी-एनर्जी लिमिटेड को 60.48 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। इन दोनों आवंटन से इस औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण में ही 4200 करोड़ रुपये का निवेश एवं 6500 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन प्रस्तावित है।

    व्यापार मेला में बड़ी कंपनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा

    गीडा की तरफ से स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय व्यापार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कंपनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों और ओडीओपी को बेहतर मंच देने के लिए अलग स्टाल होंगे। व्यापार मेला में कई सरकारी विभागों की विकास और जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी भी नजर आएगी।

    इंफ्रास्ट्रक्चर के 103 कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

    गीडा द्वारा विकसित किए जा रहे विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 103 कार्यों (लागत 404 करोड़ रुपये) का लोकार्पण और शिलान्यास भी गीडा दिवस पर सीएम योगी के हाथों प्रस्तावित है। इन कार्यों में सड़क, नाली, पुलिया व बिजली से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

  • गोरखपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

    गोरखपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

    जल संरक्षण श्रेणी में मिला तृतीय पुरस्कार। 

    एक बार फिर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। देशभर के नगर निगमों में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन में रायपुर नगर निगम प्रथम, हैदराबाद नगर निगम द्वितीय, तथा गोरखपुर नगर निगम को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस सम्मान के साथ नगर निगम को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की गई है।

    यह उपलब्धि गोरखपुर मे संचालित व्यापक जल संरक्षण अभियानों, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहन देने, तालाबों एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, व्यवस्थित जल निकासी प्रणाली के विस्तार तथा नागरिक सहभागिता आधारित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।

    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज अपराह्न नगर निगम सदन हॉल में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने की, जबकि महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद गण तथा जल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने शहर में किए गए प्रमुख कार्यों पर विस्तृत चर्चा की—

    शहर में वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना तालाबों व पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण जल निकासी प्रणाली का तकनीकी सुदृढ़ीकरणअपशिष्ट जल प्रबंधन में सुधार नागरिक जागरूकता अभियान और स्कूल–कॉलजों के साथ समन्वित कार्यक्रम नगर आयुक्त ने बताया कि यह सम्मान पूरे शहर की सामूहिक भागीदारी और टीमवर्क का परिणाम है। भविष्य में जल संरक्षण के लिए और व्यापक योजनाओं एवं तकनीकी नवाचारों पर काम करने का रोडमैप भी प्रस्तुत किया गया।

    गोरखपुर उत्तर प्रदेश

  • आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटिजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी

    आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटिजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी

    आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटिजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने केंद्रीय रेल मंत्री को माँग पत्र प्रेषित कर गोरखपुर से नई दिल्ली तक डायरेक्ट शताब्दी एक्सप्रेस अथवा वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव और चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विभिन्न जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने तथा इसका विकास मॉडल स्टेशन के रूप में करने की मांग किया है।

    कालीशंकर ने बताया कि गोरखपुर पूर्वांचल का केंद्र बिंदु है यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है परन्तु उस अनुपात में सीधी ट्रेनें बहुत कम है। जनहित में ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटिजन पार्टी) माँग करती है कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए गोरखपुर से कम से कम दो डायरेक्ट शताब्दी एक्सप्रेस अथवा वन्दे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाये।

    कालीशंकर ने रेल मंत्री से मांग किया कि जन क्रांति की ऐतिहासिक धरती चौरी-चौरा के रेलवे स्टेशन का विकास मॉडल स्टेशन के रूप में किया जाये पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव किया जाये व प्लेटफार्म नंबर-2 पर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पीने के लिए आर-ओ प्लांट एवं दिव्यांगों को प्लेटफार्म पर चढ़ने और उतरने के लिए उचित प्रबंध किया जाये।

  • सीओ गीडा ने सहजनवा थाने का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्था से रहे संतुष्ट

    सीओ गीडा ने सहजनवा थाने का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्था से रहे संतुष्ट

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    क्षेत्राधिकारी गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को सहजनवा थाने का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने थाने के परिसर की साफ-सफाई देखी, जो संतोषजनक पाई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ फाइलों में जिल्द न होने पर उन्हें तत्काल जिल्द लगाने के निर्देश दिए।

    सीओ ने मालखाने की व्यवस्था भी परखी, जो मानक के अनुरूप मिली। वहीं असलहों की जांच के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक विशाल सिंह और वैभव मिश्रा से पिस्टल खोलने को कहा। दोनों उपनिरीक्षको ने तत्परता से पिस्टल खोलकर अपनी दक्षता साबित की, जिस पर प्रसन्न होकर सीओ ने दोनों को 1,000-1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।

    निरीक्षण के दौरान बंदीगृह की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था और मेस में भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई। सीओ ने संपूर्ण व्यवस्था को बेहतर बताते हुए सराहना की।

    इस मौके पर थानेदार महेश कुमार चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, देवेंद्र दुबे, राकेश सिंह, जितेंद्र कुमार समेत कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

  • थाना गीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

    थाना गीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

    थाना गीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

    तीन अभियुक्त गिरफ्तार , दो बाल अपचारी न्यायालय प्रस्तुत कब्जे से चोरी की प्लम्बरिंग सामग्री बरामद

    गोरखपुर।थाना गीडा पुलिस ने चोरी की एक महत्वपूर्ण घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरी टैब क्रोम पॉलिश (टोटियाँ) बरामद की हैं। मामला थाना गीडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 664/2025 से संबंधित है। बरामदगी को देखते हुए मामले में धारा 317(2) भा.न्या.सं. भी बढ़ा दी गई है।

    जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2025 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका गोदाम लगभग 15 दिनों से बंद था। इसी अवधि में गोदाम में रखी पीतल की टोटियाँ एवं प्लम्बरिंग सामग्री चोरी कर ली गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और कम समय में चोरी का खुलासा कर दिया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं इतिहास

    पिन्टू गुप्ता पुत्र अशोक कुमार, निवासी पिपरौली बाजार, थाना गीडा, जिनके विरुद्ध इससे पहले भी मारपीट एवं चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

    गणेश पुत्र नागेन्द्र सिंह, निवासी कालेसर, थाना गीडा, जिन पर पूर्व में भी मारपीट व अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है।

    संजय गुप्ता पुत्र सीताराम, निवासी पिपरौली बाजार, जिनका नाम इसी चोरी के मुकदमे में सामने आया।

    टैब क्रोम पॉलिश (टोटियाँ) से भरी दो बोरी बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया जहां से जेल भेज दिए गए

  • जीआरपी की बड़ी कामयाबी गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों के हाथ लौटाए

    जीआरपी की बड़ी कामयाबी गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों के हाथ लौटाए

    जीआरपी की बड़ी कामयाबी गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों के हाथ लौटाए

    गोरखपुर।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अनुभाग गोरखपुर ने वर्ष 2025 में अब तक चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल बरामदगी के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है।

    रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ते मोबाइल चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ित यात्रियों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) के नेतृत्व और रणनीतिक दिशा निर्देशों में संचालित इस अभियान के तहत जीआरपी ने अब तक कुल 1570 मोबाइल बरामद किए हैं। पिछले दो माह में ही 248 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तैनात टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में होने वाली वारदातों पर लगातार नजर रखी। साथ ही साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर विभिन्न जनपदों से फोन बरामद किए गए।बरामद मोबाइलों में अधिकांश हैंडसेटों की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच है, जबकि कुछ महंगे मोबाइल की कीमत 80,000 रुपये तक पाई गई। दो माह में लौटाए गए 248 मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते जिन यात्रियों को अपने मूल्यवान मोबाइल फोन वापस मिले, उनकी खुशी देखने लायक रही।

  • पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार।

    पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार।

    पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार।

    बस्ती जिला के हरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद।

    बस्ती । जहां उत्तर प्रदेश योगी सरकार यह दावा करती है की प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति चल रही है लेकिन बस्ती जिले में उसका जरा सा भी असर नहीं देखने को मिलता है, ताजा मामला बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र का है जहां पर पीड़ित की सुनवाई थाने पर न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाता है जो कि पीड़ित अपने हाथ पैर से चल के एसपी के पास भी नहीं जा सकता , और किसी तरह एक दूसरे के सहारे पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाता है उसके बाद पुलिस अधीक्षक से उसको आश्वासन मिलता है की कार्रवाई होगा , आपको बताना चाहता हूं कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की परिवार को सुलह के लिए दबाव बनाते हैं और घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी करते हैं जिसका खोखा भी पीड़ित परिवार ने पुलिस को बरामद कराया और अपराधियों के ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अपराधी के हौसले बुलंद, पुलिस वेबस बनी हुई है ।

    बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के जीवधरपुर राय गांव की निवासिनी शीला देवी पत्नी पतिराम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शीला देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गाव के रामनिहोर, अमरनाथ तथा माधव राम ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे लड़के सचिन को लाठी डडा और लोहे के रॉड से मारा पीटा जिससे उसका हाथ पैर दोनों टूट गया है जिस मामले मे संबंधित थाने पर मुकदमा 308/25 दर्ज है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उक्त मामले में सुलह न करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। 14/11 की रात में आरोपियों ने मेरे घर आ कर हवाई फायरिंग भी किये जिससे मेरे परिवार में दहसत बना हुआ है। जिसका खोखा भी स्थानीय थाना पर दिया गया लेकिन अपराधी खुले आम घूम रहे हैं और सुलह करने के लिए धमकी दे रहे हैं यह भी कह रहे हैं कि अभी तो हाथ पैर तोड़े हैं अबकी बार जान से मार देंगे जिसके डर से हम परिवार के लोग अपने रिश्ते दार के रहने को मजबूर हैं पीड़ित ने बताई की एसपी साहब ने आश्वासन दिया है कि जाओ कार्यवायी किया जायेगा लेकिन सवाल यह है कि जब पीड़ित के लड़के का हाथ पैर दोनों को दबंगों ने मारकर तोड़ दिया और अभी तक सिर्फ कार्यवायी के नाम पर कोटा पूर्ति किया गया अब देखना है की पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा।

  • विश्व शौचालय दिवस पर गोला में 9.26 लाख की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

    विश्व शौचालय दिवस पर गोला में 9.26 लाख की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

    विश्व शौचालय दिवस पर गोला में 9.26 लाख की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

    गोला।विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गोला में स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगभग 9 लाख 26 हजार रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा लालती देवी तथा अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

    उद्घाटन के दौरान नगर अध्यक्षा लालती देवी ने कहा कि स्वच्छता किसी भी समाज की बुनियादी आवश्यकता है। नगर में बढ़ती जनसंख्या और आवागमन को देखते हुए स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास लगातार जारी है, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि यह शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और इसके रखरखाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य है कि क्षेत्र पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बने। इसके लिए नियमित सफाई, जागरूकता अभियान और आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि सार्वजनिक शौचालयों का सही उपयोग करें और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।

    कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन व विभिन्न वार्डों के सभासद तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से साफ–सफाई को लेकर स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

  • उनवल में विकास तेज: वार्ड 11 व 14 में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ

    उनवल में विकास तेज: वार्ड 11 व 14 में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ

    उनवल में विकास तेज: वार्ड 11 व 14 में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 11 (चड़बडिया) व वार्ड संख्या 14 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष एड० महेश कुमार दुबे ने संबंधित वार्ड सभासदों एजाज खान (अज्जू) तथा प्रभुनाथ यादव/प्र० मनोज यादव के साथ कपूर अगरबत्ती जला लोगो को मिठाई खिला कर किया।
    इन दोनों वार्डों में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। नाली निर्माण कार्य शुरू होने से बरसाती जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। चेयरमैन महेश कुमार दुबे ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है।
    उक्त अवसर पर जलालुद्दीन एडवोकेट,सभासद श्री प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार शाह, नन्हू खान, वाजिद अंसारी,विनय त्रिपाठी,मुमताज खान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए चेयरमैन व सभासदों के प्रति आभार व्यक्त किया