पुलिस झंडा दिवस पर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को दिलाया गौरव और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
गोरखपुर।पुलिस बल की शौर्य परंपरा, मान और प्रतिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान एसपी उत्तरी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फ्लैग चिन्ह लगाकर कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज हमारी गौरवमयी परंपरा, अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक है, जिसे हमेशा उच्च रखा जाना चाहिए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय दीपांशी सिंह राठौर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस झंडा दिवस पर सभी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनता की सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहने का संकल्प दोहराया।
गोरखपुर । किसान नौजवानों व समाजवाद की प्रतिमूर्ति थे नेता जी मुलायम सिंह यादव : घनानंद यादवगोला।समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण नेता जी मुलायम सिंह यादव जी के जयंन्ती पर गोला में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर जयंन्ती मनायी ।तथा उनके सिखाए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
नेता जी की जयंन्ती पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ाकर नमन कर नेता जी को याद किया। पूर्व जिपंस घनानंद यादव व जिला सचिव रमाशंकर यादव ने कहा कि धरती पुत्र, किसानों के हमदर्द, नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत और गरीबों के सच्चे मसीहा, नेता जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि संघर्ष, सेवा और समाजवाद की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और पिछड़ों की आवाज़ बनकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री के रूप में विकास को गाँवों तक पहुँचाया, और रक्षामंत्री के रूप में देश की सुरक्षा व सैनिकों के सम्मान को सर्वोपरि रखा। उनकी सादगी में अपनापन था, विचारों में दृढ़ता थी,और नेतृत्व में जनसेवा का गहरा संकल्प था। वे उस धरती के सच्चे पुत्र थे, जिन्होंने दिखाया कि नेतृत्व का अर्थ कुर्सी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और जनहित होता है। आज भी उनकी सोच, उनके सिद्धांत और समाजवादी विचारधारा नई पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का दीपक है।इस अवसर पर हरेंद्र यादव,सुनील मौर्या, पवन कुमार उमेश यादव,सदानन्द यादव, वृजानन्द यादव, सिराजुद्दीन,आदित्य यादव, यूनूस अंसारी, अविनाश यादव, नीरू यादव सहित भारी संख्या में लोगों ने जयंन्ती मनाकर नेता जी को याद किया।
गौतम अदाणी ने इंडोलॉजी मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का योगदान किया, कहा- ज्ञान को सुरक्षित करने की कोशिश
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भारत नॉलेज ग्राफ निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक घोषणा की
यह डिजिटल ढांचा एआई के युग में भारत के सभ्यतागत ज्ञान को संरक्षित और भविष्य के लिए सुरक्षित करने का प्रयास है
इंडोलॉजी- भारत की सभ्यता, भाषा, दर्शन, विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक अध्ययन को पुनर्जीवित करना है
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि अगर भारत अपने सांस्कृतिक और डिजिटल सामर्थ्य को समझे और उसे सही दिशा में इस्तेमाल करे, तो यह देश न सिर्फ आर्थिक बल्कि सभ्यता के मामले में भी ग्लोबल लीडर बन सकता है. उन्होंने कहा कि जो सभ्यता राख में भी अग्नि जला दे, वही हर युग में नई दुनिया बना सकता है
उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ आर्थिक ताकत ही नहीं, बल्कि एक सभ्यता को अपने सांस्कृतिक आत्मविश्वास और पहचान के साथ आगे बढ़ना जरूरी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि एक मजबूत सभ्यता ही एक स्टेबल इकॉनमी और वैश्विक नेतृत्व की नींव है.
322-शहर एवं 323-ग्रामीण विधानसभा के सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक, बीएलओ की धीमी फीडिंग पर डीएम सख्त
एसआईआर फॉर्म फीडिंग में सुस्ती पर डीएम सख्त, बीएलओ को रोजाना 10% फीडिंग का आदेश
निर्वाचन तैयारी की बड़ी समीक्षा, बीएलओ की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त-डीएम ने जताई नाराजगी
गणना प्रपत्र फीडिंग में तेजी लाएं बीएलओ, 10 दिनों में 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
सर्वर समस्या बहाना नहीं: डीएम ने कहा—फीडिंग की रफ्तार बढ़ाएं, नगर निगम-तहसील टीम सतर्क
प्रेक्षा गृह सभागार में समीक्षा बैठक: कमजोर बीएलओ को चिन्हित कर सुपरवाइजर को सहयोग का निर्देश
गोरखपुर। 322 शहर एवं 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के सुपरवाइजरों के साथ प्रेक्षा गृह सभागार में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा तथा नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एसआईआर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र (SIR Form) की धीमी फीडिंग पर नाराजगी जताते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए।
प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन 10% फीडिंग करें – डीएम
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 10 प्रतिशत गणना प्रपत्र की फीडिंग सुनिश्चित करें, तभी अगले 10 दिनों में 100 प्रतिशत फीडिंग का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में अधिकतर बीएलओ प्रतिदिन केवल 1–2 प्रतिशत फीडिंग कर रहे हैं, जो बेहद धीमी प्रगति है। उन्होंने कहा कि यदि इसी गति से कार्य चलता रहा तो फीडिंग में महीनों लग जाएंगे, इसलिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुरूप तेजी से काम करना अनिवार्य है।
200–300 भरे हुए फॉर्म इकट्ठा होते ही फीडिंग कराएं
जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि जब किसी क्षेत्र में 200–300 भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र हो जाएं, तो किसी उपयुक्त स्थान पर बैठकर तत्काल फीडिंग का कार्य करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन बीएलओ ने अब तक केवल एक–दो प्रतिशत फीडिंग की है, उनके कार्य से नाराजगी है। ऐसे कमजोर बीएलओ की मदद करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरों को सौंपी गई।
गणना प्रपत्र न बांटने वाले बीएलओ पर नाराजगी
डीएम मीणा ने कहा कि कुछ बीएलओ ने अभी तक अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्र का वितरण भी ठीक ढंग से शुरू नहीं किया है, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीएलओ को क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाना ही होगा।
सर्वर समस्या का समाधान तत्परता से करने का निर्देश
सुपरवाइजरों ने शिकायत की कि सर्वर की समस्या के कारण फीडिंग प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वर समस्या केवल गोरखपुर में नहीं, बल्कि पूरे देश में होती है। यह दिक्कत आधे घंटे या एक-दो घंटे तक रहती है, लेकिन सर्वर सामान्य होते ही फीडिंग कार्य तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब सर्वर ठीक हो जाता है, तो तत्परता के साथ फीडिंग करना आपकी जिम्मेदारी है।
ओटीपी व्यवस्था समाप्त, नया सॉफ्टवेयर अपडेट
डीएम ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने ओटीपी आधारित लॉगिन प्रणाली समाप्त कर दी है। अब नया सॉफ्टवेयर संस्करण जारी कर दिया गया है, जिसमें ओटीपी की आवश्यकता नहीं है। इससे बीएलओ निश्चिंत होकर गणना प्रपत्र की फीडिंग सुचारू रूप से कर सकेंगे।
नगर निगम बीएलओ को पार्षदों से सहयोग लेने का निर्देश
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के बीएलओ अपने-अपने वार्डों के पार्षदों के सहयोग से प्रपत्र वितरण और फीडिंग की गति तेज करें। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने भी निर्देश दिया कि नगर निगम बीएलओ, निगम की टीम से तकनीकी और फील्ड सहयोग प्राप्त करें।
फॉर्म की फीडिंग के लिए सदर तहसील पहुंचने का निर्देश
322 शहर विधानसभा के ईआरओ/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि जो भी गणना प्रपत्र अब तक भरे जा चुके हैं, वे सदर तहसील लाकर बैठकर फीडिंग कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, ईआरओ 322/एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, ईआरओ 323/एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, एसीएम द्वितीय राजू कुमार, एईआरओ/नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, आकांक्षा पासवान, अरविंद नाथ पांडेय सहित दोनों विधानसभाओं के सुपरवाइजर और निर्वाचन संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
थाना उरुवा का डीआईजी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई का दिए निर्देश
गोरखपुर। शनिवार को डीआईजी रेंज गोरखपुर एस.एस. चन्नप्पा ने थाना उरुवा बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा नवगठित मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया।
डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव को संतोषजनक पाए जाने के साथ ही उन्हें और अधिक सुव्यवस्थित तथा अद्यावधिक (अप-टू-डेट) रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख समय-समय पर अपडेट किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके अलावा उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित व संवेदनशील सहायता मिलनी चाहिए तथा मामलों की समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नवगठित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीआईजी ने सुरक्षा, सुविधाओं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित स्टाफ को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
डीआईजी चन्नप्पा ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने व्यवहार, कार्यालय व्यवस्था और जनसहयोग को प्राथमिकता में रखने की हिदायत देते हुए कहा कि थाने की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत, धरतीपुत्र नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया । उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय ने कहा कि नेताजी को याद करते हुए मन में गहरी श्रद्धा और सम्मान उमड़ता है। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज थे, एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, और उनकी कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सेवा और संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मोहसिन खान व अवधेश यादव ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम समाजवादी लोग समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे उनकी उपस्थिति भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हो, लेकिन उनकी विनम्रता,दूरदर्शिता और साहस ने उन्हें देश की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया नेता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं।उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनकी सादगी और उनका दूरदर्शी नेतृत्व, जमीनी जुड़ाव और सभी को साथ लेकर चलने का उनका भाव हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि नेताजी के जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भर पाना असंभव है हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके मूल्यों को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं उनकी विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी। नेता जी को शत-शत नमन। इस दौरान प्रमुख रुप में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय कबीर आलम दयाशंकर निषाद जफर अमीन डक्कु कृष्ण कुमार त्रिपाठी साधु यादव संजय पहलवान मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव रामदरश विद्यार्थी अभिमन्यु यादव दुधनाथ मौर्य अखिलेश यादव धन्नजय सिंह सैथवार कमलेश यादव राघवेंद्र तिवारी राजू बृजनाथ मौर्य मैना भाई रामजतन यादव नरसिंह यादव गवीश दुबे रवि प्रताप यादव विद्या सागर उर्फ छोटू विनय यादव लालजी भारती अजय कन्नौजिया नावेद मलिक राहुल गुप्ता जयप्रकाश यादव विजय अग्रहरी विंदा देवी सुशीला भारती उर्मिला देवी नमिता सिंह अरविंद शुक्ला भृगुनाथ निषाद आशुतोष गुप्ता सुरेंद्र मौर्य एजाज अंसारी महेंद्र निषाद कमल किशोर यादव स्वतन्त्र सिंह यादव धर्मराज सिंह यादव विक्की निषाद सच्चिदानंद यादव अनुप यादव सन्तोष मौर्य रामउग्रह यादव गोली यादव अछैवर कन्नौजिया रामहित यादव पुजारी यादव इमरान खान अमरजीत यादव आजम लारी सोहराब खान राम कृपाल यादव बालेन्द्र यादव शिव प्रसाद यादव महिमा गौतम सविता राय रूबी खातुन अनिल कुमार सलीम शेख रौनक मनोज दुर्गेश आफताब अमित अजय धन्नजय अखिलेश शैलेश संदीप विशाल गुफरान जाहिद रामभवन उमेश शकील एतकाद श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर भरोसा करता है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ेगा। विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ट्रंप की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”हम अमेरिका के राष्ट्रपति की बातों को विश्वसनीय मानते हैं।”
ट्रंप ने बुधवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था कि ”हम युद्ध नहीं करेंगे।” भारत किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार करता रहा है। इससे पहले ट्रंप ने कई बार यह भी दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप के कारण ही भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम हुआ था। उन्होंने अपने इस दावे को दुनिया के कई मंचों पर दोहराया भी है।
सीनियर सिटीजन केयर सेंटर सिविल लाइंस में लगा हेल्थ कैंप, योग शिविर व मनोरंजन की विशेष व्यवस्था
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निवेदन पर सिविल लाइंस स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ कैंप का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा के निर्देशन और अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की देखरेख में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कैंप में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, वजन, सामान्य रोगों की जांच के साथ परामर्श दिया। चिकित्सकों में डॉ. सुमित राय, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. सोनू केसवानी व डॉ. विनय पांडे शामिल रहे। वहीं फार्मासिस्ट ओंकार निषाद, स्टाफ नर्स सविता गुप्ता और नेहा गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों की जांच में सहयोग किया। हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुरेश चौहान ने पूरे कैंप का समन्वय संभाला।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर निगम की मंशा है कि सीनियर सिटीजन केयर सेंटर को स्वास्थ्य, योग व मनोरंजन का एक समग्र केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हेल्थ कैंप के साथ यहां नियमित योग शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों को सुबह योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन व सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीवी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लाइब्रेरी को भी व्यवस्थित किया गया है, जहां पढ़ने के लिए कई उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य है कि यहां आने वाले वरिष्ठ नागरिक न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ लें बल्कि मनोरंजन, बातचीत और मानसिक शांति का भी अनुभव कर सकें।
कैंप के दौरान कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह, कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार मिश्रा, समन्वय अधिकारी एन. डी. पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनय प्रकाश पांडेय सहित नगर निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों को जांच में सहयोग किया और उन्हें विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।
कैंप में आए वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। इससे न केवल उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली बल्कि यह भी महसूस हुआ कि समाज में उनके सम्मान और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सीनियर सिटीजन केयर सेंटर को मॉडल सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य, मनोरंजन और नियमित गतिविधियों की सभी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कुल मिलाकर हेल्थ कैंप सफल रहा और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक प्रयास से सिविल लाइंस स्थित यह केयर सेंटर अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, योग और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
शिकायतों की सुनवाई नहीं हुई फरियादी निराश होकर लौटे
समाधान दिवस से अधिकारी नदारद, शिकायती पत्र देकर लौटे फरियादी
गोरखपुर
खजनी थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस ¸शनिवार को तहसीलदार समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस कारण शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कांगो के पास 6 शिकायत आया एक का भी निस्तारण नहीं कर पाए।
देवनारायण मिश्रा कांगो ने बताया हल्का के लेखपाल के द्वारा एसएलआर फॉर्म भरा जा रहा है इसीलिए मौके पर कोई लेखपाल उपस्थित नहीं रहे जिसके चलते कोई भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।
सरकार की महत्वपूर्ण सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए किया जाता है, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी ने इस उद्देश्य को विफल कर दिया।
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने चौरी चौरा जन क्रांति में शहीद हुए एवं अग्रणी भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी शहीद नजर अली के डुमरी खुर्द आवास पर पहुंच कर उनके पोते कल्लन अहमद के देहांत होने पर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार जनों से मुलाकात किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया.
काली शंकर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शासन प्रशासन शहीदों के परिवार को दिखावे के लिए कभी-कभी सम्मानित करता है. अभी कुछ दिन पहले डुमरी खुर्द गांव में कृषि मंत्री ने अपनी चौपाल लगाया था परंतु महान क्रांतिकारी शाहिद नजर अली के पोते के देहांत पर कोई भी जनप्रतिनिधि और ना ही शासन का व्यक्ति उनके घर पहुंचा जो बहुत ही दुख की बात है इससे पता चलता है कि किस तरीके से शहीदों के परिजनों की उपेक्षा हो रही है जिसको ओबीसी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.
परिजनों से मुलाकात करने में ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल ओबीसी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा भोलू अहमद रवि शर्मा चंदन पटेल विनय यादव आदि उपस्थित थे.