Category: उत्तर प्रदेश

  • ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    गोरखपुर । ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन गोरखपुर की मासिक बैठक रविवार को चौधरी चरण सिंह नलकूप भवन रेलवे स्टेशन रोड , गोरखपुर के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ ।

    बैठक में मुख्य रूप से संगठन की वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण एवं लघु समाचार पत्रों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
    बैठक की अध्यक्षता श्री उमेश चंद्र मिश्र एवं संचालन श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी जी ने किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए श्री उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि डीएवीपी ने वर्षों बाद विज्ञापन दर में वृद्धि की है इसके लिए सरकार को धन्यवाद , साथ ही साथ हम सभी प्रकाशको को बेहद सावधानी के साथ अखबार चलाने की जरूत है इस लिए हम सभी को एकजुट होना अति आवश्यक है ।
    बैठक को संबोधित करते हुए श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी जी ने कहा कि, हमारा संगठन हर छोटी बड़ी सूचनाओं को ग्रुप से जुड़े सभी प्रकाशको से साझा करता है परंतु अफसोस की बात है कि ग्रुप से काफी संख्या में जुड़े होने के बावजूद भी बैठक में उपस्थिती कम होती है ।

    संस्था के संरक्षक डॉ0 मुमताज खान जी ने कहा कि हमें विभागीय नियम कानून के प्रति सजग एवं जागरूक रहना चाहिए ।

    बैठक में मुख्य रूप से उमेश चंद्र मिश्र , रवि प्रकाश त्रिपाठी , डॉ० मुमताज खान , डॉ० जवाहरलाल निगम , रामकृष्ण पट्टू , संजय कुमार त्रिपाठी , दुर्गेश नारायण पांडेय , दिनेश कुमार श्रीवास्तव , सैयद अकील अहमद , सतीश कुमार पांडेय , प्रभात कुमार सिंह , कमलेश मनी त्रिपाठी एवं गिरीश मनी तिवारी सहित अन्य प्रकाशक एवं संपादक उपस्थित रहे ।

  • 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

    25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

    गोरखपुर। थाना गगहा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित गैंगस्टर विरी उराव को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए चालान कर दिया है।

    यह गिरफ्तारी जिला पुलिस की सतर्कता, मजबूत खुफिया तंत्र और टीम वर्क का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पूरे जिले में वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में गगहा पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया अपराधी विरी उराव को धर दबोचा।अभियुक्त के ऊपर थाना गगहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 202/2021 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही थी। लंबे समय से फरार रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया था।

    गिरफ्तार अभियुक्त का इतिहास

    गिरफ्तार अभियुक्त विरी उराव पुत्र चरवा उराव मूल रूप से बर्रेनवा टोला, थाना सिसई, जिला गुमला (झारखंड) का निवासी है तथा वर्तमान में थाना पुषो, जनपद गुमला में रह रहा था। पुलिस के अनुसार विरी उराव का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है। उसके खिलाफ गगहा थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा मुकदमा तथा आबकारी अधिनियम में भी केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियुक्त अवैध गतिविधियों में सक्रिय रहा है और कई महीनों से फरार चल रहा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, कांस्टेबल पिन्टू प्रसाद और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे। टीम ने आरोपी के ठिकाने की जानकारी जुटाने के बाद रणनीतिक तरीके से कार्रवाई की और उसे बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होता है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • गीडा का 36 वां स्थापना दिवस: सीएम योगी ने किया 408 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले; ‘गोरखपुर बनेगा देश का अगला औद्योगिक शक्ति केंद्र’

    गीडा का 36 वां स्थापना दिवस: सीएम योगी ने किया 408 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले; ‘गोरखपुर बनेगा देश का अगला औद्योगिक शक्ति केंद्र’

    गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 36 वां स्थापना दिवस आज ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, और औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी संयुक्त रूप से मंच पर उपस्थित हुए।

    मंच पर आगमन के बाद सीईओ गीडा अनुज मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सुंदर भेंट प्रदान कर किया। पूरे सभागार में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंज उठे।

    408 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा क्षेत्र में 408 करोड़ रुपये की बहु-आयामी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य :-

    गीडा में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, MSME सेक्टर को गति देना, उद्योगों के लिए अत्याधुनिक आधारभूत ढांचा तैयार करना

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एमएसएमई विभाग की फ्लैटर्ड फैक्ट्री भवन परियोजना, ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र का शिलान्यास भी किया। ये दोनों परियोजनाएँ पूर्वांचल में लघु-मध्यम उद्योगों के लिए गेमचेंजर साबित होंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा गीडा की स्थापना को आज ठीक 36 वर्ष पूरे हो गए। 1989 से 1998 तक औद्योगिक प्रक्रिया लगभग शून्य थी, वातावरण हिंसक था, गोलीकांड होते थे, उद्योग लगाने का कोई माहौल नहीं था। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने गोरखपुर को उत्तर भारत के सबसे सुरक्षित और विकासशील औद्योगिक ज़ोन में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव जमीनी धरातल पर उतर चुके हैं, इस दिसंबर में 5 लाख करोड़ के और प्रस्ताव लागू किए जाएंगे। लाखों युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल भाषा नहीं, बल्कि भाव भी है। गोरखपुर में उद्योगों का भविष्य उज्ज्वल है। हर युवा को उसके जिले में रोजगार मिलेगा—यही हमारा संकल्प है।

    एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, उन्होंने कहा कि गोरखपुर आज प्रदेश ही नहीं, देश में MSME सेक्टर का सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र बन चुका है। नए उद्योगों के लिए नीतियों को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

    औद्योगिक विकास मंत्री नंदकुमार नंदी, उन्होंने बताया कि गीडा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का इंडस्ट्रियल पावर सेंटर बनाने के लिए कई नई योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। लॉजिस्टिक पार्क, क्लस्टर ज़ोन और आधुनिक सड़क नेटवर्क इसका हिस्सा हैं।

  • जिला व तहसील सदर के संयुक्त तत्वावधान में लेखपालों का धरना, फतेहपुर के लेखपाल की मौत पर कार्रवाई की मांग तेज

    जिला व तहसील सदर के संयुक्त तत्वावधान में लेखपालों का धरना, फतेहपुर के लेखपाल की मौत पर कार्रवाई की मांग तेज

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई और तहसील सदर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सदर परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। फतेहपुर के 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को लेकर लेखपालों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। वक्ताओं ने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता, संवादहीनता और अधिकारियों द्वारा बनाए गए अनावश्यक दबाव की वजह से हुई “अप्राकृतिक मृत्यु” बताया।

    संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को थी। वे शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी की मांग कर रहे थे, लेकिन SIR कार्य का हवाला देकर छुट्टी नहीं दी गई। इसके बाद 22 नवंबर को SIR बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईआरओ द्वारा उनका निलंबन करा दिया गया, जिससे वे बेहद आहत हुए।

    25 नवंबर की रात, अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक उनके घर पहुंचे और उनसे कहा गया कि “SIR और अन्य कार्य पूरा करो या पैसे देकर किसी से करवा लो, नहीं तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।” पहले से ही तनाव व दबाव में चल रहे सुधीर ने यह धमकी सहन न कर पाते हुए 25 नवंबर को आत्मघाती कदम उठा लिया।

    धरने में आरोप लगाया गया कि मृतक परिवार द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद लगभग 30 घंटे तक FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में परिजनों की तहरीर बदलवा कर केवल राजस्व निरीक्षक को नामजद किया गया, जबकि PCS अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम हटाया गया। संघ ने इसे “साफ तौर पर केस को कमजोर करने की कोशिश” बताया।

    संयुक्त धरने में बड़े पैमाने पर लेखपाल शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, तहसील मंत्री रत्नेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष अनिल राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला संगठन मंत्री जावेद खान, मीडिया प्रभारी जयदेव सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    धरने में पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब लेखपाल अपनी मर्यादा में रहते हुए केवल वही कार्य करें, जो उनके दायित्व में है। कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि “कुछ लोग खुद को अच्छा दिखाने के लिए अतिरिक्त काम करते हैं जिससे पूरा विभाग दबाव में आता है। ऐसे कार्यों को डिनाई करना ही सम्मान बचाने का मार्ग है।” जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि “अधिक काम करने से कोई कानूनगो नहीं बन जाता। अपने अधिकार और गरिमा के साथ काम करें।” मीडिया प्रभारी जयदेव सिंह ने एकजुटता को ही सबसे बड़ी ताकत बताया।

    संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मुख्य आरोपी PCS अधिकारी संजय कुमार सक्सेना को FIR में नामजद करने, मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा चुनावी ड्यूटी पर एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।

    एसडीएम सदर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण, पदाधिकारियों ने ज्ञापन नायब तहसीलदार खोराबार अरविंद नाथ पांडेय को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगे जल्द पूरी न हुईं, तो आंदोलन तेज किया जायेगा।

  • मतदाता सूची अद्यतन को गति देने के लिए डीएम की नगर निगम में समीक्षा बैठक

    मतदाता सूची अद्यतन को गति देने के लिए डीएम की नगर निगम में समीक्षा बैठक

    “शहरी क्षेत्र में एसआईआर गणना प्रपत्रों के अधिकतम भराव पर जोर”

    “डीएम दीपक मीणा ने कहा, बीएलओ तेजी से कराएं एसआईआर फॉर्म भराव”

    गोरखपुर। नगर निगम सदन हाल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) गणना प्रपत्रों को भरवाकर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करना रहा।

    बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, जीडीए के ओएसडी प्रखर वर्मा, एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    डीएम दीपक मीणा ने कहा कि एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य पूरे शहर में लगातार प्रगति पर है। इसमें नगर निगम, गीडा और जीडीए सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। तीनों एजेंसियों के कार्मिकों को बीएलओ की भूमिका में तैनात किया गया है, ताकि शहरी क्षेत्र में रहने वाले अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र सही तरीके से भरे जा सकें।

    उन्होंने बताया कि नगर निगम, गीडा और जीडीए द्वारा उपलब्ध कराई गई मानव संसाधन व्यवस्था (मैन पावर) इस अभियान को गति प्रदान कर रही है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र के अधिकांश मतदाता इन्हीं तीनों इकाइयों के अंतर्गत स्थित इलाकों में रहते हैं, इसलिए इन संस्थाओं के बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपना सबसे उपयुक्त कदम है।

    बैठक में प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा उठाई गई समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में सामने आई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया था और बाद में उनका समाधान भी सुनिश्चित कराया गया है। अब किसी भी प्रकार की बाधा शेष नहीं है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ निर्धारित समय सीमा में अधिक से अधिक एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने पर पूरा ध्यान दें।

    डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह कार्य केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी तैनात अधिकारी, कर्मचारी और बीएलओ अपने दायित्वों का ईमानदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने जनभागीदारी पर भी बल देते हुए कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क, बूथ स्तर पर मार्गदर्शन तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में कोई कमी न हो।

    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में अभियान को पहले से अधिक तेज गति से चलाया जा रहा है। बीएलओ को घर-घर जाकर प्रपत्र भरवाने तथा दस्तावेजों का सत्यापन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

    जीडीए और गीडा के अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी इलाकों में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और निर्धारित समय में कार्य को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

    बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत या फील्ड समस्या आने पर उसे तुरंत संबंधित वरिष्ठ अधिकारी से साझा किया जाए, ताकि समाधान तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।

    अंत में जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से ही पूरा होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम वर्क के जरिए गोरखपुर शहरी क्षेत्र में एसआईआर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया अपेक्षित परिणाम अवश्य देगी।

  • खिचड़ी मेला से पहले पुलिस अधिकारियों ने किया पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

    खिचड़ी मेला से पहले पुलिस अधिकारियों ने किया पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

    “श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता के लिए दिए आवश्यक निर्देश”

    गोरखपुर। आगामी परंपरागत खिचड़ी मेला के मद्देनज़र पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बुधवार को विभिन्न पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यात्रियों की सुगम आवाजाही और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन सभी प्रमुख स्थानों का जायजा लिया, जहां मेले के दौरान भारी संख्या में भक्तों का आगमन होता है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को और व्यवस्थित तथा सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग की सुचारु व्यवस्था से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

    डीआईजी एस. चनप्पा ने पार्किंग में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, दिशा संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था और आवश्यक यातायात संकेत पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि खिचड़ी मेला के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए पार्किंग क्षेत्रों में वाहन व्यवस्था को अनुशासित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपात स्थिति के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखा जाएगा।

    पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्थान पर अव्यवस्था, भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा साझा की और मैदान स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस बार खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुरक्षित और सुचारु वातावरण प्रदान किया जाएगा।

  • विधायक ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

    विधायक ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज संविधान दिवस के अवसर पर बड़हलगंज स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।

    1. बुधवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम मेंआयोजित खेल स्पर्धा का शुभारम्भ करते हुये विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने खेल प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के साथ निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

    इस अवसर पर मौजूद युवा कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभ्राट चन्द्र कौशिक, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल प्रदान किया।

    इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विप्लव कुमार गुप्त, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, राजीव पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, सर्वेश मिश्र, सभासद प्रतिनिधि रामदास, आर एस यादव, डा. रमेश चंद्र, मनोज निगम, उमेश यादव, संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

  • सीएचसी-पीएचसी पर रात्रिकालीन सेवाओं की होगी औचक जांच

    सीएचसी-पीएचसी पर रात्रिकालीन सेवाओं की होगी औचक जांच

    सीएचसी-पीएचसी पर रात्रिकालीन सेवाओं की होगी औचक जांच, सीएमओ ने की शुरुआत

    सीएमओ डॉ राजेश झा ने सहजनवां सीएचसी पर सोमवार की रात की गहन जांच

    मरीजों से लिया फीडबैक, उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता परखी

    गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग अब ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी और पीएचसी की रात्रिकालीन सेवाओं की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करेगा। इसके लिए इन अस्पतालों की रात में औचक जांच की जाएगी। इसकी शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने सोमवार की रात से कर दी। उन्होंने सहजनवां सीएचसी पर दी जा रही रात्रिकालीन सेवाओं की गहन जांच की। मरीजों से उपलब्ध सेवाओं का फीडबैक लिया और उनकी गुणवत्ता भी परखी। सीएमओ के निरीक्षण में सभी चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले।

    सीएमओ डॉ झा ने बताया कि अस्पतालों पर उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता जांच और गैप एनॉलिसिस के लिए जिले में छह टीमें सक्रिय हैं। यह टीमें दिन में अलग-अलग अस्पतालों पर जाकर जांच कर रही हैं। इनके साथ ही विभाग का जोर रात में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी है। इसी कड़ी में सहजनवां सीएचसी का रात में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक सी-सेक्शन डिलेवरी की मरीज मिली, जिनसे बातचीत की गई। वह सेवाओं से संतुष्ट थीं। चार प्रसूताएं भी वार्ड में भर्ती थीं। इसके अलावा दो अन्य मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा था। उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों और स्टॉफ को निर्देश दिया गया कि मरीजों को दी जाने वाली सेवा में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अस्पतालों पर उपलब्ध मेडिको लीगल, इमर्जेंसी, प्रसव व सी-सेक्शन प्रसव आदि की सेवाएं हर स्थिति में निर्बाध गति से चलनी चाहिए।

    डॉ झा ने बताया कि आगे भी अलग-अलग टीम के माध्यम से रात्रिकालीन सेवाओं की औचक जांच कराई जाएगी। इस दौरान मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि लोग सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की निःशुल्क सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं। गर्भवती को अस्पताल लाने के लिए 102 नंबर की निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल लाने के लिए 108 नंबर की निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध है। यह एम्बुलेंस मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल तक लाती हैं। वहां से रेफर होने पर संदर्भित सरकारी अस्पताल तक के लिए भी यह सुविधा निःशुल्क दी जाती है।

  • दोहरी हत्या से सनसनी: मां-बेटी की निर्मम हत्या,

    दोहरी हत्या से सनसनी: मां-बेटी की निर्मम हत्या,

    दोहरी हत्या से सनसनी: मां-बेटी की निर्मम हत्या, पुलिस की जांच कई एंगल पर जारी

    गोरखपुर।शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई दोहरी हत्या ने पूरे जिले को हिला दिया है। बदमाशों ने एक घर में घुसकर 90 वर्षीय शांति देवी और उनकी 60 वर्षीय बेटी विमला देवी की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी।वारदात रविवार रात करीब की बताई जा रही है, जब आसपास के लोग अपने-अपने घरों में थे, लेकिन किसी ने चीखने-चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। इस घटना ने इलाके में दहशत और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है।

    काम पर न पहुंचने से खुला मामला

    विमला देवी पिछले आठ वर्षों से रामा फर्नीचर नाम की दुकान पर काम करती थीं। सोमवार सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचीं, तो दुकान मालिक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम तक फोन न उठने और कोई सूचना न मिलने पर मकान मालिक रामानंद विश्वकर्मा को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है।

    दरवाजा तोड़ा तो सामने आया दिल दहला देने वाला दृश्य

    सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। पुलिस टीम अंदर पहुंची तो मां-बेटी के शव अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े मिले। अधिकारियों के अनुसार, विमला देवी के सिर पर किसी भारी वस्तु-संभवत: हथौड़े-से हमला किया गया था, जबकि वृद्ध शांति देवी के शरीर पर भी गहरे चोट के निशान मिले।

    वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

    घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी, एसएसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने पूरे घर की बारीकी से जांच की, वहीं डॉग स्क्वॉड ने घर और आसपास में साक्ष्य तलाशे। पुलिस ने घर से कई अहम फिंगरप्रिंट और सैंपल कब्जे में लिए हैं।

    चोरी नहीं, प्रॉपर्टी विवाद पर टिकी पुलिस की नजर

    पुलिस के अनुसार घर में किसी भी तरह की बड़ी तोड़फोड़ नहीं मिली है, न ही कीमती सामान गायब है। इससे लूट या चोरी की आशंका लगभग खत्म हो गई है। प्राथमिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानते हुए पुलिस इसी दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था।

    शुरू कर दी गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में गहरा भय व्याप्त है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

  • वियतनाम शैक्षणिक यात्रा के लिए रंजीत यादव का हुए चयनित

    वियतनाम शैक्षणिक यात्रा के लिए रंजीत यादव का हुए चयनित

    वियतनाम शैक्षणिक यात्रा के लिए रंजीत यादव का हुए चयनित

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उत्कृष्ट सेवाओं और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बड़हलगंज एलआईसी शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता रंजीत यादव वियतनाम में आयोजित होने वाले शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित हुए हैं।

    इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हरि प्रसाद, अभिनंदन सिंह प्रबंधक (एजेंसी) एवं विकास अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव द्वारा श्री यादव को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    अधिकारियों ने कहा कि श्री यादव की कार्यशैली, ग्राहकों के प्रति समर्पण और सेवा भाव ने न केवल शाखा बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वियतनाम में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवीनतम बीमा तकनीक, ग्राहक सेवा प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मार्केटिंग रणनीतियों पर आधारित होगा, जिसमें देश भर से चुने हुए एलआईसी कर्मी शामिल हो रहे हैं। इसके पूर्व श्री यादव सिंगापुर, फ्रांस और स्विट्जरलैंड में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। समारोह में कई सहकर्मी, बीमा परामर्शदाता एवं प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।संचालन कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने किया।