Category: उत्तर प्रदेश

  • साहब एक नजर हमारी गाँव की गंगा पर भी डाल दीजिए

    साहब एक नजर हमारी गाँव की गंगा पर भी डाल दीजिए

     

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    गोरखपुर: आमी नदी में बह रही है ज़हर की धारा, गांवों में स्वास्थ्य संकट गहराया, गाँव की गंगा कही जाने वाली आमी नदी का प्रदूषण उनवल क्षेत्र में अब खतरनाक स्तर पार कर चुका है। इस नदी में मिल द्वारा छोड़े गए पानी की वजह से नदी का पूरा पानी काले रंग का चिपचिपे और बदबूदार पानी में बदल गया है जिससे उठती तेज दुर्गंध ने आसपास के गांवों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वही नदी के दूषित पानी ने पूरे इलाके में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है इस इलाके के लगभग ज्यादातर हैन्ड पंप सेभी प्रदुषित पानी निकल रहा है जिसको पीने से लोगो के स्वास्थ्य पर संकट बना हुआ है।प्रत्यक्ष खामियों से भरी गांव की गंगा कहीं जाने वाली आमी नदी की दुर्दशा पर प्रशासन मौन साधे हुए हैं जबकि सरकार नदियों के साफ सफाई पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है पर जिम्मेदार की उपेक्षा की वजह से आमी नदी को गंदा नाला बना दिया गया है।

    नदी से उठती बदबू और मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। राहगीरों का नदी किनारे से गुजरना मुश्किल हो गया है। लगातार बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पानी कई दिनों से काला और रसायनयुक्त दिख रहा है, जिसकी बदबू पूरे माहौल को प्रभावित कर रही है ग्रामीणों की सेहत पर पड़ रहा सीधा असर गांव दर गांव फैल रही समस्या।
    प्रदूषण का असर खासकर इन गांवों में दिख रहा है—
    उनवल,जरलही, कूड़ा भरत,छताई मंझरिया,सोहरा,भलुआन, ढढ़ौना,लमती, मखानी,गोरसैरा सहित कई अन्य गांव प्रभावित है।स्थानीय निवासी दिनेशसाहनी,विवेक,गब्बर त्रिपाठी, मोनू दूबे,शचीन्द्रनाथ मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, मनोज साहनी,नन्दूसाहनी,श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नदी का स्वरूप अब “नदी” कम और ज़हरीला नाला” ज्यादा हो चुका है। जिम्मेदार विभागों पर गंभीर आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चल रहा आमी बचाव अभियान अब सिर्फ कागज़ों में सीमित रह गया है। इसके बावजूद गीडा क्षेत्र से निकलने वाला जहरीला रसायन लगातार नदी में जा रहा है और प्रशासन इस पर कड़ा कदम नहीं उठा रहा।ग्रामीणों की मांग:
    नदी की त्वरित सफाई
    गीडा में प्रदूषण स्रोतों पर कड़ी कार्रवाई।
    स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य की जांच कराई जाय।
    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी बढ़ाई जाए तथा ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाय।
    ग्रामीणों का कहना है—
    “जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करेगा, आमी नदी ज़हर उगलती रहेगी और हम बीमार पड़ते रहेंगे आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र का आमी प्रदुषण बनेगा मुद्दा।
    उक्त के सम्बंध में उपजिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस मामले में रिपोर्ट भेजा गया है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह का अभिनंदन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह का अभिनंदन

    गोरखनाथ मंदिर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का भव्य स्वागत।

     

    मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर गोरक्षपीठाधीश्वर ने दी नाथपंथ और इसके महान संतों के बारे में विस्तार से जानकारी

    गोरखपुर, 9 दिसंबर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार शाम गुरु गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके गोरखनाथ मंदिर आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और नाथपंथ तथा इसके महान संतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार (10 दिसंबर) को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए गोरखपुर आए हैं। मंगलवार शाम को वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया। मंदिर में मुख्यमंत्री ने उन्हें शिव गोरक्ष नामकृत अंगवस्त्र, मंदिर का प्रसाद और उपहार भेंट किया।।

    गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद, उत्तराखंड के राज्यपाल ने सीएम योगी के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नाथपंथ के इतिहास, विस्तार-प्रसार, इस पंथ के प्रवर्तक महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन और नाथपंथ के प्रसिद्ध संतों के बारे में बताया। मंदिर परिसर भ्रमण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सीएम योगी की मेजबानी में रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड से अपने साथ लाए उपहार, अंगवस्त्र और मंदिर की प्रतिकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किए।

  • श्रीमद् भागवत कथा: भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन

    श्रीमद् भागवत कथा: भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन

    त्रिभुवन दास जी महाराज ने कहा – भगवान श्रीकृष्ण ने जिन असुरों का बाल लीलाओं के दौरान वध किया वे कहीं न कहीं सार्वजनिक बुराइयों के परिचायक रहे हैं*

    1. संतकबीरनगर के भिटहा स्थित “चतुर्वेदी विला” में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने आंख बंद करके पूतना का वध किया क्योंकि वह योगी हैं और भगवान श्रीराम ने आंख खोलकर ताड़का का उद्धार किया क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

    कथा के मुख्य बिंदु:*

    – भगवान श्रीकृष्ण ने जिन असुरों का बाल लीलाओं के दौरान वध किया वे कहीं न कहीं सार्वजनिक बुराइयों के परिचायक रहे हैं।
    – आध्यात्मिक रूप से पूतना अविद्या (माया) है, शकटासुर जड़वाद, वकासुर दंभ, अघासुर पाप, धेनुकासुर देहाध्यास, कालियानाग भोगशक्तिरूप विष है।
    – भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं।

     

     

    *अभिनंदन और आशीर्वाद:*

    कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने जनार्दन चतुर्वेदी, जय चौबे, डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, डा सत्यम चतुर्वेदी, दिव्येश और रजत को ताज स्वरूप पगड़ी पहना कर उनके यशस्वी जीवन का आशीर्वाद दिया।

    *कथा में उपस्थित लोग:

    गोमती चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, शरद त्रिपाठी, मायाराम पाठक, अभयानंद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज मुमताज अहमद, अजय पांडेय, निहाल चन्द पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, दिग्विजय यादव, बृजेश चौधरी, आनंद ओझा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • CM योगी द्वारा गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ।

    CM योगी द्वारा गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ।

    देश-दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनेगा यूपी : सीएम योगी

    युवाओं के स्केल को स्किल से जोड़ रही सरकार : सीएम योगी

    गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में राजकीय आईटीआई का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    18 करोड़ रुपये की लागत से पावरग्रिड ने सीएसआर फंड से कराया है आईटीआई भवन का निर्माण

    गोरखपुर, 9 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा राज्य है। यहां के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। इनकी प्रतिभा की मांग देश और दुनिया के कई देशों में है। युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़कर प्रदेश को देश और दुनिया के लिए कुशल मानव संसाधन का हब बनाया जाएगा।

    सीएम योगी मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के नरकटहा में नवनिर्मित राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस आईटीआई का निर्माण पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 18 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इसका संचालन प्रदेश सरकार की तरफ से कराया जाएगा। आईटीआई के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां 55 से 60 फीसदी आबादी कामकाजी यानी युवा है। इस हिसाब से यह सौभाग्य भी है कि यूपी देश का सबसे युवा राज्य है। यहां युवाओं की स्केल है और इस स्केल को स्किल से जोड़ना है।

    उद्योगों की डिमांड के अनुरूप ट्रेड में ट्रेंड होंगे युवा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की डिमांड के अनुरूप ट्रेड में ट्रेंड कर रही है। इसके लिए गीडा में नाइलिट की शाखा के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे कैम्पस सलेक्शन के जरिये यहां के उद्योगों में ही युवाओं का समायोजन होगा। उन्होंने कहा कि पावरग्रिड की तरफ से बने आईटीआई में भी उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेडों में युवाओं को स्किल्ड बनाया जाएगा।

    डेढ़ सौ से अधिक आईटीआई को जोड़ रहे अत्याधुनिक तकनीक से
    सीएम योगी ने कहा कि सरकार टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर डेढ़ सौ से अधिक आईटीआई को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। नौजवानों को आईटीआई में दीर्घकालिक और अल्पकालिक, दो प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़कर आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। दीर्घकालिक योजना में इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड सीएनसी मशीन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, थ्री डी प्रिंटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जा रहा है। इसी प्रकार अल्पकालिक योजना के अंतर्गत भी इलेक्ट्रिक व्हीकल, मेंटिनेस, वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन, ऑटोमेटिक बेल्डिंग मशीन, ऑटोमेटिक मैन्युफैक्चरिंग में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनस्किल्ड युवा कम मानदेय पाता है लेकिन जब वह स्किल्ड हो जाएगा तो अधिक मानदेय पाएगा।

    देश और दुनिया के लिए उपयोगी बनेंगे यूपी के नौजवान।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के जिन युवाओं को इजराइल भेजा गया, वे प्रति माह सवा लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्राप्त कर रहे हैं, उनका वहां रहना और खाना मुफ्त है। जर्मनी, जापानी सहित दुनिया के तमाम देशों में यूपी के युवाओं की मांग हो रही है। अगर हम यूपी के नौजवानों को ट्रेनिंग और लैंग्वेज के साथ जोड़ देंगे तो देश और दुनिया के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। यह न केवल इन नौजवानों के हित में बल्कि होगा बल्कि आने वाले समय में हम देश के अंदर सबसे अच्छा मैनपावर उपलब्ध कराने के हब के रूप में स्थापित होंगे।

    आईटीआई गीडा क्षेत्र की आवश्यकता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई गीडा क्षेत्र की आवश्यकता है। इससे युवा प्रशिक्षित होगा तो उसे यहां लग रहे उद्योगों में ही नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हर नौजवान को रोजगार की गारंटी डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने में आईटीआई बनवाकर पावरग्रिड ने भी सहयोग किया है।

    अंतिम पायदान तक पहुंच रहा विकास का लाभ।

    सीएम योगी ने कहा कि अब सिर्फ गीडा ही नहीं, धुरियापार तक उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने हालिया अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर शहर जैसे मैरिज हाल अब दक्षिणांचल के गांव-गांव में बने हुए हैं। गांव-गांव में रौनक है यानी विकास अब गांव तक भी पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि आर्थिक विकास का मापक बड़ी हवेली नहीं होती है, बल्कि उसका मानक अंतिम पायदान पर पहुंची विकास की योजनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण गांव में पहुंच रहा विकास इस बात को प्रदर्शित करता है।

    गीडा में पचास हजार युवाओं को मिली नौकरी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में अकेले गीडा में 12 से 15 हजार करोड रुपये का निवेश हुआ है। इसके माध्यम से लगभग पचास हजार नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिली है। गीडा में वरुण ब्रेवरेज बेवरेज के बगल में ही गीता प्रेस भी आ रहा है, अन्य नए उद्योग लग रहे हैं। गैलेंट व अंकुर उद्योग के साथ अन्य उद्योग भी आ रहे हैं। गैलेंट की सीमेंट फैक्ट्री के अलावा धुरियापार में भी सीमेंट फैक्ट्री लगने जा रही है।

    पराली से कमाएं आय, वातावरण भी बचाएं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले फसल काटने के बाद पराली को वेस्ट समझकर जला दिया जाता था। इससे खेत की उर्वरता कम होती थी और वातावरण भी प्रदूषित होता था। अब पराली आय का माध्यम है। इसके लिए धुरियापार में इंडियन ऑयल ने कंप्रेस्ड बायोगैस का प्लांट लगा दिया है। वहां पराली देने पर दाम मिलेगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। यानी आम के आम और गुठली के भी दाम। मुख्यमंत्री ने कहा पर्यावरण बचेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। और, हम स्वस्थ रहेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

    कुशीनगर के कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और गोरखपुर के वेटरिनरी कॉलेज से फिशरीज सेक्टर को मिलेगी मदद।

    कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. सजंय निषाद की स्थानीय स्तर पर फिशरीज पाठ्यक्रम की मांग पर सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की महानिर्वाण स्थली पर बन रहा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर में बन रहा वेटरिनरी मेडिकल कॉलेज इसमे मददगार बनेगा। वेटरिनरी कॉलेज फिशरीज की नई ट्रेनिंग देनी देने का सेंटर बनेगा।

    पावरग्रिड के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों की सराहना की सीएम ने
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावरग्रिड के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों की सराहना की। कहा कि पावरग्रिड की तरफ से कि एम्स गोरखपुर में 500 लोगों की क्षमता का विश्रामालय बनाया जा रहा है। बीएचयू के कैंसर हॉस्पिटल और लखनऊ के केजीएमयू में भी विश्रामालय बनवाया गया है। पावरग्रिड ने पीजीआई से टेली कंसल्टेंसी सुविधा के लिए भी पैसा दिया है। पावरग्रिड द्वारा सीएसआर फंड का बेहतर उपयोग किया जा रहा है।

    सीएम योगी के नेतृत्व में हर सेक्टर का हुआ भरपूर विकास : डॉ. संजय निषाद।
    राजकीय आईटीआई के लोकार्पण समारोह में प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हर सेक्टर में भरपूर विकास हुआ है। अच्छे कार्य के बाद भी कुछ शक्तियां नकारात्मक सोच पैदा करती रहती हैं। इनसे सावधान रहकर विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अपने मत्स्य विभाग की योजनाओं व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य का मत्स्य विभाग पूरे देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में फिशरीज का चौथा महत्वपूर्ण रिसर्च सेंटर गोरखपुर में बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्थानीय स्तर पर फिशरीज के कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने का अनुरोध किया।

    सीएम योगी ने बदल दी यूपी की दशा और दिशा : प्रदीप शुक्ला
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में यूपी का जितना विकास हुआ है वह अकल्पनीय है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में चौतरफा विकास से प्रदेश की दिशा और दशा बदल गई है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में सहजनवा में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग के साथ शिक्षा क्षेत्र का भी सतत विस्तार हुआ है। लोकार्पण समारोह को पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र तृतीय के कार्यपालक निदेशक युगेश कुमार दीक्षित ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पावरग्रिड के निदेशक कार्मिक यतींद्र द्विवेदी, स्वतंत्र निदेशक तपस्या पासवान, कार्यपालक निदेशक सीएसआर जसवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया सीएम ने, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।
    राजकीय आईटीआई के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्हें गोद में लेकर दुलारा और खिलौने, चॉकलेट दिए। मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट व उपहार देकर गोदभराई भी की।

  • फर्जी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा

    फर्जी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा

    संचालक गैंग मास्टरमाइंड अभियुक्त गिरफ्तार।

    लैपटॉप, 30 मोबाइल, 29 सिम कार्ड बरामद, विभिन्न बैंकों के 19 ATM, अन्य सामान बरामद, मूल रूप से दिल्ली का है आरोपी विशाल कुमार, फर्जी सेंटर चलाकर नौकरी के नाम पर ठगी की।कई महिलाएं भी ठगी के व्यापार में थीं शामिल। नौकरी के झांसे में रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली। रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूलते थे 4.25 हजार। फेस 1 थाना पुलिस ने सेक्टर 2 से किया गिरफ्तार।

  • सहजनवां के लाल आशुतोष सिंह ने किया कमाल ,कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

    सहजनवां के लाल आशुतोष सिंह ने किया कमाल ,कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा (गोरखपुर)।

    सहजनवां कस्बे के होनहार युवक आशुतोष सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशुतोष सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट तथा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर एक साथ सफलता प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
    आशुतोष सिंह, ऋषिकेश सिंह के पुत्र एवं श्रीमती किरन सिंह के सुपुत्र हैं। जो सहजनवां कस्बे के निवासी है, इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कक्षा 12 तक लिटिल फ्लावर स्कूल, गीडा से पूर्ण की। वहीं कक्षा 10 में उन्होंने 93 प्रतिशत और कक्षा 12 में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर, विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
    देश की सेवा का सपना लेकर आशुतोष सिंह ने अब तक कुल 12 एसएसबी इंटरव्यू दिए और अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सहजनवां क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
    आशुतोष की इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिली है कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आशुतोष के चाचा रवि प्रताप सिंह और हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र में उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और सभी लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

  • उत्तर प्रदेश की सुबह  की बड़ी खबरें.

    उत्तर प्रदेश की सुबह की बड़ी खबरें.

    ➡लखनऊ- इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी, लखनऊ से आने-जाने वाली 22 उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी नहीं थम रही, कई लोग एयरपोर्ट से लौटे मायूस, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हालात सामान्य नहीं, आखिरी वक्त पर फ्लाइट कैंसिल होने से अफरा-तफरी, दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर यात्री

    ➡लखनऊ- बंद दुकान में लगी आग, आग लगते ही इलाके में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका, पेपर मिल कॉलोनी गेट के पास की घटना

    ➡लखनऊ- लालबाग नोवेल्टी चौराहे के पास सड़क हादसा, तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार कार के एयरबैग खुल गए, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, लेकिन बड़ा हादसा टला, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे

    ➡लखनऊ- बाजारखाला क्षेत्र में ऐशबाग पुल पर हादसा, बुलेट, बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में दो लोग हुए घायल, पुलिस ने दोनों घायलों को भेजा अस्पताल

    ➡लखनऊ- जमीन विवाद में फर्जी SC/ ST केस करने पर कार्रवाई, विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी का फैसला, दोषी विकास कुमार को 5 साल की सज़ा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया, राहत राशि दी गई हो तो वापस लेने का आदेश, PGI थाने में 2019 में दर्ज कराई थी झूठी FIR, ओम, अरुण, नीतू, अखिलेश पर झूठे आरोप, जांच में घटना फर्जी पाए जाने के बाद कार्रवाई

    ➡लखनऊ- पावर कॉर्पोरेशन ने 13 दिसंबर को पेंशन अदालत घोषित की, बिजली कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पहल, गोखले मार्ग मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगी सुनवाई, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम करेगा आयोजन, 19 जिलों के पेंशनर्स की समस्याएं सुनी जाएंगी, निगम ने सभी पात्र पेंशनरों को पहुंचने की अपील की

    ➡लखनऊ- नक्खास में नहीं सुधर रही ट्रैफिक व्यवस्थाएं, सड़कों पर लग रही अवैध पार्किंग, देर रात तक लग रही अवैध पार्किंग, अवैध पार्किंग के कारण लग रहा जाम, KGMU ट्रामा लारी जाने वाले मरीज परेशान, मुबीन होटल के पास सड़कों पर खड़े रहते वाहन, सड़क पर वाहन खड़े होने से लोग परेशान

    ➡बरेली- अबरार की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, बारात के बीच अरविन्द घुसा, अरविन्द ने असलहे से की हर्ष फायरिंग, फायरिंग में रिज़वान को गोली लगी, मौके पर हुई रिज़वान की मौत, पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी अरविन्द की तलाश जारी

    ➡बहराइच- बाइक सवार SI राहुल को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में बाइक सवार SI गंभीर रूप से घायल, विवेचना कर चौकी लौटते वक्त हुआ हादसा, ग्रामीणों द्वारा SI राहुल को CHC भेजा गया, थाना मोतीपुर इलाके के गुढ़ चौराहे का मामला

    ➡रायबरेली- अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जिला पंचायत की दुकानों से हटाया गया कब्जा, कई बार नोटिस देने पर भी दुकानें नहीं हुई थी खाली, डीएम के निर्देश पर चलाया गया अभियान, पुलिस ने बल के साथ कराई दुकानें कब्जा मुक्त, बछरावां क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट का मामला

    ➡हापुड़- SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं की लापरवाही, ढाई लाख मतदाताओं ने फार्म नहीं दिए वापस, कई कारणों से मतदाताओं ने फार्म नहीं दिए वापस, चुनाव आयोग ऐसे लोगों को नोटिस करेगा जारी, 11,56,699 मतदाताओं के लिए 187 BLO कर रहे कार्य

    ➡हापुड़- गांव के रास्ते में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की पकड़ से दूर तेंदुआ, तलाशने के बाद भी तेंदुए का नहीं लगा सुराग, तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत, बाबूगढ़ क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट का मामला

    ➡हापुड़- 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर मामला, मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, SDM ने धौलाना SDM को जांच अधिकारी बनया, धौलाना SDM करेंगे पूरे प्रकरण की जांच, थाना कूपरपुर क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

    ➡हापुड़- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, दबंगों ने परिवार से की जमकर मारपीट, झगड़े में एक पक्ष के आई चोट, पुलिस ने कई लोगों पर दर्ज की FIR, बहादुरगढ़ क्षेत्र के सिकंदरपुर का मामला

    ➡हापुड़- किराना दुकानदार को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस ने दो अज्ञात पर FIR दर्ज की, डॉक्टर ने मामूली चोट बताकर कर की मरहम-पट्टी, बाद में गोली फंसे होने का हुआ पता, एक्स-रे में गर्दन में फंसी दिखाई दी कथित गोली, पुलिस ने पहले बजरी फंसी होने का किया था दावा, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दौताई में हुई थी वारदात

    ➡हापुड़- गोद भराई की के बाद रिश्ता तोड़ने का आरोप, दहेज में लाखों और कार की मांग का आरोप, मांग पूरी न होने पर टूटा रिश्ता, पीड़ित पक्ष ने एसपी से की शिकायत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡सहारनपुर- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल मामला, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाई, फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता पहुंची, पुलिस बल के साथ हालात को नियंत्रित किया, थाना नकुड़ क्षेत्र स्थित गांव तिरपड़ी की घटना

    ➡सुल्तानपुर- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, गवाह रामचंद्र दूबे ने दर्ज करवाया बयान, आज अदालत में फिर होगी मामले की सुनवाई, बीजेपी नेता ने दायर किया था परिवाद

    ➡रायबरेली- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का रायबरेली दौरा आज, एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे ब्रजेश पाठक, आगमन को लेकर पुलिस लाइन में बना हेलीपैड, पुलिस लाइन से पार्टी कार्यालय जाएंगे ब्रजेश पाठक, पार्टी कार्यालय में SIR को लेकर करेंगे बैठक

    ➡उन्नाव- ढाबा संचालक से मारपीट मामला, एसपी जेपी सिंह की कड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर, 2 दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बांगरमऊ इंस्पेक्टर अनुराग सिंह सस्पेंड, गंजमुरादाबाद चौकी इंचार्ज सतीश द्विवेदी सस्पेंड, कस्बा इंचार्ज अजय कुमार यादव सस्पेंड, एक साथ 5 सस्पेंशन से विभाग में हड़कंप, नशे में धुत इंस्पेक्टर ने ढाबा संचालक को पीटा था, एसपी ने सभी पर गिराई गाज, सख़्त कार्रवाई जारी

    ➡हापुड़- मामूली विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, मारपीट में तीन लोग घायल, हापुड़ देहात क्षेत्र के सलाई का मामला

    ➡हापुड़- छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, पड़ोसी गांव का युवक बताया जा रहा जिम्मेदार, घटना से मानसिक रूप से परेशान हुई छात्रा, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡हापुड़- 50 करोड़ से दो नए मॉल विकसित होंगे, हाईवे-9 पर रिसोर्ट निर्माण का प्रस्ताव, 50-50 करोड़ के 2 औद्योगिक प्लेज पार्क भी विकसित होंगे, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, आवासीय सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित होंगे

    ➡मुरादाबाद- चोरों ने माता के मंदिर को बनाया निशाना, माता का छत्र, मुकुट और बर्तन किया चोरी, मंदिर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची, मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग का मामला

    ➡सहारनपुर- फतेहपुर पुलिस, बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एसएसपी के निर्देशन में चल रही थी सघन चेकिंग, 3 संदिग्धों को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल, घायल की पहचान 15 हजार के इनामी शाहरुख के रूप में, दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से .315 बोर तमंचा, कारतूस बाइक बरामद

    ➡शामली- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, समयदीन उर्फ सामा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक हेड कांस्टेबल को बदमाशों की गोली लगी, कब्जे से पिस्टल, पिस्टल 32 बोर, तमंचा, बरामद, हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर करीब 32 मुकदमे दर्ज, बदमाश के 5 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

    ➡बरेली- BJP MLA की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोका, यूनिवर्सिटी से वापस लौट रहे MLA की गाड़ी को रोका, एसआईआर की मीटिंग के लिए जा रहे MLA, विधायक ने स्थानीय पुलिस को बुलाया, बुलाने के बाद टोल कर्मियों ने मांगी माफी, फरीदपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला

    ➡बुलंदशहर- थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ दिखा, वन विभाग मौके पर पहुंची, तेंदुए के पद चिन्ह जांचे, अधिकारियों ने माना कि तेंदुआ घूम रहा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया

    ➡ मुरादाबाद- युवक प्रिंस की सरेबाज़ार गोली मारकर हत्या मामला, बेटे की मौत की सूचना से पिता की हालत बिगड़ी, पिता को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, मृतक की मां सदमे में, बस के सामने जा खड़ी हुई, इलाके में दहशत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

    ➡रायबरेली- मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के भाई-बहन, महिला बीएलओ विमलेश कुमारी की पिटाई की, साथ ही एसआईआर फार्म फाड़कर तालाब में फेंका, एसआईआर फार्म मैपिंग के दौरान किया था हमला, मनीष और उसकी बहन प्रीति ने किया हमला, पीड़ित बीएलओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, डीह क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे रोखा गांव की घटना

    ➡बुलंदशहर- क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ दिखा, वन विभाग मौके पर पहुंची, तेंदुए के पद चिन्ह जांचे, अधिकारियों ने माना कि तेंदुआ घूम रहा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, थाना पहासू इलाके के गांव का मामला

    ➡गोरखपुर- 2 दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे CM योगी, सुबह 11 बजे फर्टिलाइजर कैम्पस पहुंचे मुख्यमंत्री, नवनिर्मित ऑडिटोरियम का CM का करेंगे उद्घाटन, स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बना है ऑडिटोरियम, GBR फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से है कार्यक्रम, पूर्व CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, दोपहर बाद पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा में कार्यक्रम

    ➡देहरादून- शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई शुरू, फ़र्ज़ी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले पर कार्रवाई, अब तक 51 शिक्षकों को नोटिस जारी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए सख्त निर्देश, 1991-2017 तक के मामलों की हो रही जांच, सभी संदिग्ध शिक्षकों की सूची होगी सार्वजनिक

    ➡देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तैयारी में, 23 दिसंबर को शीतलहर से बचाव पर कार्यशाला, सभी जिलों को तैयारी पूरी करने के निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

    ➡देहरादून- बार एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म, हड़ताल खत्म के फैसले पर दो धड़ों में बटे वकील, नाराज दो सदस्य ने दिया इस्तीफा, संघर्ष समिति पर मनमानी फैसला लेने का आरोप

    ➡देहरादून- बारिश न होने से बदला मौसम का मिजाज, दिसंबर में सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है पारा, 8 साल का टूटा रिकॉर्ड, बारिश न होने के कारण बढ़ रहा तापमान, अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रिकार्ड किया गया

    ➡दिल्ली- इंडिगो संकट को लेकर एक्शन में DGCA, इंडिगो के CEO को तलब किया गया- सूत्र, इंडिगो CEO को आज सुबह 11 बजे बुलाया

    ➡दिल्ली- आज BJP संसदीय दल की बैठक होगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी, आज सुबह 9.30 बजे संसदीय दल की बैठक

    ➡दिल्ली- विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, आज से दिल्ली में पंजाबी बाग में बैठक होगी, जगतगुरु शंकराचार्य भी बैठक में शामिल होंगे, हिंदू समाज के मुद्दों के विषय पर चर्चा होगी, विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार भी मौजूद रहेंगे
    —————————————-

  • फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व उनकी टीम ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-”

    मुजफ्फरनगर पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    *मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण रीलस बनाने वाले युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़!अगर हमने किया ऐसा तो जा सकते हैं जेल*

    मुज़फ्फरनगर। युवाओं में यह कैसी दीवानगी आ गई है जो हद पार कर अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं तो वही यह युवक ऐसी ऐसी जगह रीलस बना रहे हैं जहां पर कभी भी मुकदमा दर्ज हो सकता है लेकिन वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में बड़ी तत्परता के साथ थाने के बाहर रीलस बनाने वाले युवक को मात्र दो दिनों में ही पकड़ कर मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जेल भेज दिया है मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़ भी बन गया है।उल्लेखनीय है कि थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर एव थाना प्रभारी मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण- कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनायी गयी थी तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो का थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था तथा आज दिनांक 08.12.2025 को उक्त युवक को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आमिर पुत्र शमीम निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर हैं।

  • अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में खनन विभाग की टीम ने जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

    दिनांक 7 दिसंबर 2025 को खनन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त कुल 7 वाहनों को पकड़कर संबंधित थानों में जमा कराया। इनमें 2 वाहन थाना रामगढ़ताल, 3 वाहन थाना बेलीपार तथा 2 वाहन थाना चौरी-चौरा में बंद कराए गए।

    इसी क्रम में टीम ने जनपद में भ्रमण के दौरान ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन में संलिप्त 10 वाहनों को मौके पर रोका और ऑनलाइन माध्यम से तत्काल जुर्माना जमा कराया।

    इस प्रकार खनन विभाग द्वारा कुल 17 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे लगभग 5,50,000 की राजस्व धनराशि प्राप्त हुई।

    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में आगे भी इसी प्रकार की निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • गोरखपुर ने सीनियर स्टेट सेस्टबॉल में दूसरा स्थान प्राप्त किया

    गोरखपुर ने सीनियर स्टेट सेस्टबॉल में दूसरा स्थान प्राप्त किया

    • गोरखपुर: 6–7 दिसंबर 2025 को मथुरा में संपन्न हुई सीनियर स्टेट सेस्टबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल दिखाया। टीम में शुभ्रांशु, श्रेय, शिवम, फैजान, आयुष्मान, आदित्य, अर्कन, अतुल सिंह, शुभ, दिव्यांशु, दिपांशु, आदित्य, अनमोल और अनास शामिल थे। टीम के कोच सोहराब अहमद थे।

    इस प्रतियोगिता में राज्य भर की टीमों ने हिस्सा लिया, और गोरखपुर की टीम ने अपने मजबूत खेल के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया।

    फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम को एक सशक्त प्रतिद्वंद्वी से कड़ी चुनौती मिली। मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंततः गोरखपुर को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता बनी।

    खिलाड़ियों और कोच ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और बताया कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है। कोच ने कहा कि भविष्य में टीम और मजबूत होकर लौटेगी और बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेगी।

    यह उपलब्धि गोरखपुर और इसके खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।