Category: उत्तर प्रदेश
-

संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है – दत्तात्रेय होसबाले जी
गोरखपुर डेस्क निष्पक्ष टुडे: 17 दिसंबर 2025
संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर द्वारा आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी “संघ की 100 वर्ष की यात्रा एवं भविष्य की दिशा” में मुख्य वक्ता सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि घटनाओं की संख्या अधिक होने पर किसी एक घटना का महत्व कम नहीं हो जाता।
यदि परिवार का कोई व्यक्ति समाज और देश के लिए बलिदान हुआ है, तो हमें उस पर गर्व करना चाहिए। स्वाधीनता संघर्ष के कई नायकों को तो हम जानते हैं, लेकिन अनेक ऐसे परिवार भी हैं, जिन्हें इतिहास ने भुला दिया। दुनिया को यह बताना आवश्यक है कि हमारे साथ क्या हुआ, जिस प्रकार कई देशों ने ‘होलोकास्ट म्यूजियम’ बनाए हैं, उसी भाव को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है।
सरकार्यवाह जी ने धर्म रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी और उनके शिष्यों के बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज (गुरु गोबिंद सिंह जी) के साहिबजादों को निर्दयतापूर्वक दीवारों में चुनवा दिया गया, पर उन्होंने धर्म नहीं छोड़ा।
भारत ने स्वाधीनता के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी, जिसमें जन्मजात देशभक्त डॉ. हेडगेवार जी ने भी भूमिका निभाई। उनके मन में यह विचार आया कि अंग्रेज तो चले जाएंगे, पर क्या केवल उनका जाना ही वास्तविक स्वतंत्रता होगी? इसी प्रश्न के उत्तर के रूप में संघ की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि भारत के महापुरुषों ने अपने जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान दिए। क्या भारत उन्हें याद रख पाएगा? इसी चिंता और भारत के ज्ञान व मूल्यों से विश्व को परिचित कराने के लिए संघ कार्य कर रहा है। भारत ने दुनिया को 64 कलाएं, व्याकरण, संगीत के सप्त स्वर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिया। परंतु, संपन्न होने के बाद भी समाज आपस में लड़ने लगा। स्वाधीनता के बाद देश को एकता के सूत्र पिरोने का जो सपना उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था, उसे पूर्ण करने के लिए डॉ. साहब ने संघ की स्थापना की। स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन से वापस आने पर जब उनसे पूछा गया कि आप हमें क्या सीख देंगे तो उन्होंने कहा कि “आप संगठित रहो”।
“संगठन और सामाजिक परिवर्तन”
संगठन का कार्य निरंतर चलना चाहिए, इसीलिए ‘शाखा’ की पद्धति विकसित की गई। जाति, भाषा, पंथ और ऊंच-नीच के भेदभाव के रहते संगठन संभव नहीं है, इसलिए ‘एक राष्ट्र-एक भाव’ का होना अनिवार्य है। संघ समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक जीवंत संगठन है। समाज का मुख्य मार्ग ‘धर्म’ है, जिसका अर्थ है – मनुष्य हित, राष्ट्र हित और प्रकृति हित। संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है।
“भविष्य की दिशा – पंच परिवर्तन”

उन्होंने कहा कि भारत कभी केवल अपने लिए नहीं जिया; जब भी समृद्ध हुआ, विश्व कल्याण के लिए कार्य किया। आज भारत पुनः उठ खड़ा हुआ है। भारत भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन बनाकर चलता है। इसी उद्देश्य हेतु संघ ने ‘पंच परिवर्तन’ के पांच विषयों को समाज के सम्मुख रखा है –
सामाजिक समरसता – समाज से छुआछूत और भेदभाव को समाप्त करना।
पर्यावरण संरक्षण – जल, जमीन और जंगल को बचाना, प्लास्टिक हटाना।
कुटुंब प्रबोधन – परिवारों में संस्कार और संवाद को बढ़ावा देना।
स्वदेशी जीवन शैली – अपनी भाषा, वेशभूषा, भजन और भोजन में भारतीयता को अपनाना।
नागरिक कर्तव्य – समाज के प्रति अपने दायित्वों, नियमों का निर्वहन करना।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ उद्यमी चैतराम पहुजा ने कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि हम सभी संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने की यात्रा के सहभागी बन रहे हैं। संघ संपूर्ण हिन्दू समाज की चिंता करता है और यह गोष्ठी समाज जागरण की दिशा में एक प्रमुख घटक बनेगी। अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में जन्मे चैतराम जी ने 17 वर्ष की आयु में झेली विभाजन की पीड़ा और अपने सगे-संबंधियों के कष्टों को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा दुर्भाग्य किसी दुश्मन देश को भी न मिले और ऐसी विभीषिका का पुनरावर्तन कभी न हो।भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। वंदे मातरम के साथ समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन विभाग कार्यवाह संजय व आभार। ज्ञापन अरुण मल्ल ने किया।।
गोष्ठी में क्षेत्र प्रचारक अनिल,प्रांत प्रचारक रमेश,सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, हरे कृष्ण,संकर्षण,ईश्वर शरण विश्वकर्मा,सुशील, विभाग प्रचारक अजय नारायण सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक प्राचार्य, अध्यापक, अधिवक्ता, व्यवसायी, गोरखपुर विश्वविद्यालय व तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, डॉक्टर आदि उपस्थित रहे।
-

महानगर में पेंशनर दिवस का आयोजन, आयुक्त सभागार में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान
गोरखपुर। पेंशनरों के सम्मान में एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गोरखपुर में पेंशनर दिवस का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पेंशनरों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को विशेष रूप से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पेंशनर समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में शासन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आज भी प्रशासन एवं समाज के लिए उपयोगी है।
पेंशनर दिवस कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर (एडीएम सिटी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जयमंगल राव, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, गोरखपुर मंडल, प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गोरखपुर, आशुतोष कुमार मिश्रा, कोषाधिकारी गोरखपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पेंशन भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाएं, पारिवारिक पेंशन, डिजिटल प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों और जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रक्रियाओं को और सरल बनाया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पेंशनर शासन-प्रशासन की रीढ़ रहे हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। जयमंगल राव ने कोषागार एवं पेंशन से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए पेंशनरों से डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी पेंशनरों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पेंशनर दिवस का आयोजन पेंशनरों के लिए सम्मान, संवाद और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
-

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित किया गोष्ठी व पत्रकार सम्मान समारोह, स्वर्गीय पत्रकार दिनेश चंद्र को भाव भीनी श्रद्धांजलि
“सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे पत्रकार दिनेश:चितरंजन”
“संघर्ष के पर्याय थे स्व. दिनेश चंद : एसपी त्रिपाठी”
“जमीर अहमद पयाम,सुशील वर्मा और सुजीत पांडे को दिनेश चंद स्मृति लेखनी सम्मान”

गोरखपुर.। सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव। शब्दों की दुनिया में पत्रकारों के अकेलेपन को समझते हुए 40 वर्ष पूर्व संगठन की जरूरत को भाँप कर ही उन्होंने गोरखपुर पत्रकार परिषद का गठन किया था, जो उनकी दीर्घ सोच का परिचायक है. उनका पत्रकार, समाज के प्रति जवाब देह था.
उक्त विचार प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने व्यक्त किया. वह गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय दिनेश चंद श्रीवास्तव स्मृति विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे..
श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश जी तीखे व्यंग में भी अपनी बात कह जाते थे, लेकिन उनके व्यंग्य में किसी को दुखी करने,चिढ़ाने या चढ़ाने की कोई मंशा नहीं होती थी.वह शब्द की दुनिया के आदमी थे. पत्रकारिता एडवोकेसी और साहित्य सृजन के अद्भुत समन्वयकर्ता थे.
इसके पूर्व आज एक स्थानीय होटल में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पूर्ववर्ती संस्था गोरखपुर पत्रकार परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों और स्वर्गीय श्री दिनेश जी के परिजनों ने पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता ज्ञापित की.
विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव पत्रकारों के लिए संघर्ष का पर्याय थे। हर समय पत्रकारिता के लिए समर्पित श्री श्रीवास्तव की लेखनी ने कभी समझौता नहीं किया। समाचारों के लिए संपादकों से भी विरोध मोल लेकर उन्होंने समाज में पत्रकारिता की स्थिति को सुदृढ़ किया. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने इस बात को महसूस किया कि जब तक पत्रकार एक छत के नीचे एकत्र नहीं होंगे उनकी मजबूती,उनकी बेहतरीन की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है. उन्होंने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से गोरखपुर ने एक अच्छे पत्रकार और संगठन करता को खो दिया था।अतिथियों का स्वागत गोरखपुर जर्नालिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने किया तथा श्री श्रीवास्तव के जीवन परिचय पर विस्तृत प्रकाश डाला.
इस दौरान स्वर्गीय दिनेश जी के छोटे भाई श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव पुत्र मनीष और आशीष को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. स्वर्गीय श्रीवास्तव के स्मृति में गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री जमीर अहमद पयाम,श्री सुशील वर्मा और श्री सुजीत पांडे को स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति लेखनी सम्मान से विभूषित किया गया.
इस दौरान श्री सुजीत पांडे ने कहा कि दिनेश जी का व्यक्तित्व और कृतित्व विराट था. वे सदैव देने के पक्षधर थे. श्री सुशील वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश चंद लड़ना जानते थे और लोगों को जोड़ने की तबीयत पाए थे. उनके मन में सभी पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर लाने की चाहत थी. श्री जमीर अहमद पयाम ने कहा कि वह पत्रकारों के सुख-दुख के साथ साथी थे, निर्भीकता की मिसाल थे.
समारोह का सफल संचालन कर रहे श्री मृत्युंजय नवल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अंत में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव गणेश ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह समाप्त किया गया.
समारोह में श्री अरुण सिंह, हरीश पांडे, अमन, बशीर, राधेश्याम प्रजापति, शेखर, दिनेश यादव, बेचू बी ए, अरकान,आकाश सिंह, रविशंकर पाठक, दयाराम सोनकर,यू पी पांडे, शशि भूषण ओझा, प्रवीण कुमार, जगदीश लाल श्रीवास्तव, कामिल खान, मुर्तजा, विश्व मोहन तिवारी, रितेश मिश्रा, भूपेंद्र द्विवेदी, पंकज श्रीवास्तव, कुंदन उपाध्याय, मनोज यादव, ओमकार द्विवेदी, अंकज, प्रिंस पांडेय, विनय सिंह, हेमंत तिवारी, मुनव्वर रिजवी, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे..
-

महानगर के बड़े कारोबारी के चार ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
गोरखपुर के मेडिकल रोड स्थित एमबी मोटर्स पर सुबह 6:00 बजे से चल रही है इनकम टैक्स की रेड.
एमबी मोटर्स समेत चार अन्य ठिकानों पर भी बनारस से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा डाला है.
आयकर विभाग की टीम कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही कंप्यूटर लैपटॉप और कागजातों की जांच भी कर रही है.
इनकम टैक्स की रेड से गोरखपुर में उद्यमियों और बड़े व्यापारियों में खलबली मच गई है
एमबी मोटर्स साढे चार घण्टे से इनकम टैक्स की रेड जारी है.
गोरखपुर में मेडिकल रोड स्थित एमबी मोटर्स पर बनारस की इनकम टैक्स टीम ने तीन गाड़ियों से आधा दर्जन से अधिक इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे.
एमबी मोटर्स पर पहुंचकर कर्मचारियों को रोककर उनसे पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया है.
ये छापेमारी अन्य ठिकानों पर भी जारी है. शोरूम पर आने वाले ग्राहकों को किसी भी काम के लिए मना कर दिया गया है.
-

यूपी में चलेगी पछुआ हवा, 42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट”
उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा। सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।
“42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट”
कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।

माैसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है। रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।
-

मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत। सोमवार भीषण सड़क दुर्घटना दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल इलाज के दरमियान हुई मौत। खजनी थाना क्षेत्र के नंदा पार मोड पर गोरखपुर खजनी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दरमियान मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया खजनी की तरफ से गोरखपुर जा रहे।मोटरसाइकिल UP 53 BN 0889 सवार रामपाल चौधरी पुत्र रामसहाय चौधरी उम्र करीब 50 वर्ष एवं सुबोध गौतम पुत्र बनारसी गौतम उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण पचौरी थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर की तरफ से खजनी जा रहा है ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से चल रही थी और नियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल गोरखपुर इलाज के दरमियान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खजनी और गीडा थाना मौके पर पहुंची। मार्ग दुर्घटना होने की वजह से यातायात बाधित हो गया था। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर नंबर नहीं लगा था। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। खजनी एसएचओ जयंत सिंह ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
-

मिशन-शक्ति फेज-5.0″ के विशेष अभियान के अन्तर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” थाना राजघाट
गोरखपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत थानाध्यक्ष महोदय थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर परिसर में दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को सफलता पूर्वक किया गया।

महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु बहु-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम स्वावलंबन से अवगत कराते हुए सरकारी हेल्पलाइन नंबर विमेन पावर लाइन 1090, एम्बुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्प लाइन 1930, महिला हेल्प लाइन 181, अग्निशमन सेवा 101 साइबर हेल्प लाइन के बारे में अवगत कराया गया और पंपलेट वितरण किया गया ।
-

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने किया थाना गोला का वार्षिक निरीक्षण
संवादाता गोरखपुर S P ओझा
“अभिलेखों की जांच, मालखाने के निरीक्षण व फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश”
गोरखपुर। आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा थाना गोला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्तर पर संचालित प्रशासनिक, विधिक एवं जनसुनवाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण का उद्देश्य थाना कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाना रहा।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने थाने पर संधारित जनसुनवाई रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर संख्या-04, मालखाना रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को गहनता से चेक किया। उन्होंने रजिस्टरों में प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति, क्रमबद्धता तथा विधिक मानकों के अनुरूप संधारण पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख समय से अपडेट हों तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके पश्चात एडीजी जोन द्वारा थाना मालखाना का निरीक्षण किया गया। मालखाने में मौजूद शस्त्र, कारतूस, मुकदमाती माल, जब्त वाहन एवं अन्य सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने मालखाने में रखे सामान की सुरक्षा, रख-रखाव एवं रिकॉर्ड मिलान की स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मुकदमाती माल का संरक्षण पूरी सतर्कता के साथ किया जाए और निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो।

निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय कक्षों की व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की सुविधा तथा थाने में खड़े वाहनों की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखने, वाहनों के बेहतर रख-रखाव तथा अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को नियमानुसार निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर द्वारा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार सहित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में एडीजी जोन ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
-

NRI बहन ने गिरफ्तार कराया फर्जी MBBS भाई
यूपी ललितपुर-(ब्यूरो)
जीजा की MBBS की डिग्री पर साला बना हृदय रोग विशेषज्ञ,यूपी के ललितपुर मेडिकल कॉलेज में था पोस्टेड, अमेरिका में बैठी इसी आरोपी की बहन की शिकायत पर ही हुई कार्रवाई,अब आरोपी अभिनव सिंह को भेजा जा रहा है जेल।















