Category: उत्तर प्रदेश

  • भारतीय जीवन बीमा निगम बुद्धिस्ट कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण संघ मंडलीय महाधिवेशन का आयोजन हुआ।

    भारतीय जीवन बीमा निगम बुद्धिस्ट कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण संघ मंडलीय महाधिवेशन का आयोजन हुआ।

    गोरखपुर ब्यूरो -निष्पक्ष टुडे:

    मुख्य अतिथि के रूप में पीके चौधरी अखिल भारतीय महासचिव रहे मौजूद

    लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के गोरखपुर मंडल के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का एक सम्मलेन आज गोरखपुर में एल आईसी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारी संस्कृति और संविधान सबसे बेहतर है बाबा साहब ने जो संविधान लिखा वह भी पूरे विश्व का सबसे बेहतर संविधान है हम लोग जल्दी ही एक कमेटी बनाएंगे जिसमें सर्व सम्मति से एक योजना बनेगी कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक दलित को भी मौका दिया जाय क्यों कि अभी तक देश के इतिहास में कोई दलित प्रधानमंत्री नहीं हुआ है ,जबकि बाबा साहेब ने सभी वर्ग को लोगो को जीने का सामान अधिकार दिया है इस लिए हम बहुजनो का नेतृत्व करने के लिए देश को एक सशक्त दलित प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसके वजह से हम बहुजन समाज के प्रथम श्रेणी में खड़े दिखाई दें।

    उन्होंने ने महिला शक्ति को सम्मानित करते हुए बोला कि हमारे देश को महिला शक्ति के बल पर आगे बढ़ना होगा।

    इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
    बाइट पीके चौधरी राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिस्ट अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ।

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण का मामला उजागर।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण का मामला उजागर।

    गोरखपुर ब्यूरो ,निष्पक्ष टुडे:

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाई।

    शशि किरण सिंह ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को रवि प्रताप सिंह, निवासी अक्षरधाम कॉलोनी, बरगदवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर से हुई थी। उनके पिता ने विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न कराया, लेकिन शादी से पहले और बाद में ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर उनके पिता से जेठ उदय प्रताप सिंह के बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कराए, जबकि 1 लाख रुपये नकद भी लिए गए। इसके अतिरिक्त वरछा और तिलक के दौरान भी नकद धनराशि दी गई।

    “शादी के बाद बढ़ी प्रताड़ना.”

    शशि किरण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसे न लाने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
    उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2025 को जेठानी की मृत्यु के बाद जेठ उदय प्रताप सिंह की नीयत और खराब हो गई।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2025 की सुबह जेठ ने उनके साथ जबरदस्ती की और 14 नवंबर 2025 को जेठ उदय प्रताप सिंह व ननदोई अमित निरंजन सिंह ने मिलकर उनके साथ गंभीर अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह बचकर उन्होंने स्वयं को सुरक्षित किया।

    “एफआईआर दर्ज, फिर भी धमकियां”

    घटना के बाद शशि किरण सिंह ने थाना चिलुआताल में एफआईआर संख्या 0804 दर्ज कराई। उनका आरोप है कि एफआईआर के बाद भी आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए।
    14 दिसंबर 2025 को आरोपी उनके मायके पहुंचे और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को थाना गोला में भी लिखित सूचना दी।

    प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए अमित निरंजन सिंह, रवि प्रताप सिंह और उदय प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे।
    उन्होंने स्वयं को असहाय बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करबद्ध निवेदन किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं।

  • AIIMS गोरखपुर ने उन्नत स्पाइन सर्जरी में रचा इतिहास

    AIIMS गोरखपुर ने उन्नत स्पाइन सर्जरी में रचा इतिहास

    • हेल्थ डेस्क गोरखपुर: निष्पक्ष टुडे 

    • गोरखपुर, 19 दिसंबर 2025 — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर ने रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) के उन्नत उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    • संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पहली बार मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी के माध्यम से बलिया, उत्तर प्रदेश की एक 51 वर्षीय महिला रोगी का सफल ऑपरेशन किया। रोगी को कमर की दूसरी कशेरुका (L2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के साथ मल और मूत्र पर नियंत्रण खोने जैसी जटिल न्यूरोलॉजिकल समस्या थी।

    • एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने इस जटिल स्थिति में मिनिमली इनवेसिव पोस्टीरियर लॉन्ग-सेगमेंट पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन, इंडेक्स लेवल स्क्रू ऑगमेंटेशन तथा पोस्टीरियर डिकम्प्रेशन (हेमीलैमिनेक्टॉमी) तकनीक का उपयोग किया। इस आधुनिक तकनीक से रीढ़ की हड्डी को स्थिर किया जाता है, जिसमें बहुत छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे ऑपरेशन में कम रक्तस्राव होता है, दर्द कम रहता है और रोगी जल्दी स्वस्थ होता है।यह जटिल सर्जरी प्रो. अजय भारती, विभागाध्यक्ष, आर्थोपेडिक्स विभाग, AIIMS गोरखपुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका नेतृत्व डॉ. प्रियंका द्विवेदी (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं उनकी टीम ने कियाऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और रोगी की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। इलाज के बाद उनका न्यूरोलॉजिकल नियंत्रण भी धीरे-धीरे वापस आ रहा है। यह सफलता एम्स गोरखपुर के लिए गर्व का क्षण है।प्रो. अजय भारती का वक्तव्य:

    • मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी जटिल फ्रैक्चर के मामलों में अत्यंत प्रभावी है और मरीज की रिकवरी को तेज़ बनाती है।” मेजर जनरल (Retd.) डॉ. विभा दत्ता का वक्तव्य

    • “AIIMS गोरखपुर की टीम ने जो उत्कृष्ट कार्य किया है, वह संस्थान की क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह की उन्नत सर्जरी पूर्वांचल के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर होने से बचाती है और विश्वस्तरीय इलाज यहीं उपलब्ध कराती है। मैं प्रो. अजय भारती और पूरी टीम को उनकी समर्पण भावना और उत्कृष्ट प्रयास के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ।”

    • संस्थान की सर्जरी टीम ने बताया कि इस तरह की जटिल सर्जरी पहले केवल बड़े महानगरों के उन्नत अस्पतालों में ही संभव थी। अब एम्स गोरखपुर ने यह साबित कर दिया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अत्याधुनिक स्पाइनल सर्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।यह उपलब्धि एम्स गोरखपुर की बढ़ती चिकित्सा क्षमता और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • एसआईआर अभियान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

    एसआईआर अभियान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

    गोरखपुर डेस्क निष्पक्ष टुडे

    एसआईआर में शत प्रतिशत योगदान दें भाजपा कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री”

    बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता हुए शामिल।

    “लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कर रहे एसआई आर पर अनर्गल टिप्पणी : मुख्यमंत्री”

    गोरखपुर, 19 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। एसआई आर में लगने वाली आपकी मेहनत लोकतंत्र के लिए है इसलिए घर-घर संपर्क करें। एक-एक नाम जुड़वाने का काम करें। मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें।

    सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, वही लोग एसआईआर पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। वह जीते तो उनका पुरुषार्थ और अगर वह हारते हैं तो इवीएम को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों का यही एकमात्र मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत होगा देश मजबूत होगा।

    विपक्षी पार्टियां नहीं चाहतीं कि लोकतंत्र मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने एसआईआर अभियान को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से एसआईआर के तहत अब तक किए गए कार्यों का वृत्त लिया और प्रारूप 6, 7 और 8 का बैग भी कार्यकर्ताओं को दिया।

    बैठक को सांसद रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। विषय प्रस्तावना, स्वागत भाषण व आभार ज्ञापन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। (more…)

  • घर पहुंची पत्नी देखी फंदे से लटक रहा पति का शव मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

    घर पहुंची पत्नी देखी फंदे से लटक रहा पति का शव मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

    छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर छह में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 38 वर्षीय युवक का शव घर के प्रथम तल पर छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी राजकुमार (38) पुत्र राधे कसौधन के रूप में हुई है। बताया गया कि राजकुमार शराब का आदी था। शराब की लत के चलते उसने अपनी खेती की जमीन और घर बैनामा कर दिया था। इसके बाद वह पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ वार्ड 6 में धर्मेंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहा था।परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व शराब के नशे में राजकुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह बच्चों के कपड़े समेटकर फूंकने जा रहा था, जिससे नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ थाना सिकरीगंज क्षेत्र के बरपरवा मायके चली गई थी। पत्नी द्वारा लगातार फोन करने के बावजूद राजकुमार ने तीन दिनों तक कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी अपने भाई के साथ उनवल पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा गया। जैसे ही प्रथम तल पर पहुंचे, बगल के कमरे में राजकुमार का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। यह देखते ही पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना मिलते ही उनवल चौकी प्रभारी आदित्य उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की सहायता से रस्सी कटवाकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब चार घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि राजकुमार तीन भाइ और दो बहन थे जिसमें राजकुमार सबसे बड़ा था। उसके दो भाई पहले ही लापता हैं एक बहन की शादी हो चुकी है छोटी बहन अविवाहित हैं। मृतक की मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजकर अपना और अविवाहित बेटी का गुजारा करती हैं। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं—एक नौ वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। घटना के बाद मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

  • जोन में 12 घंटे का विशेष सघन अभियान, 217 अभियुक्त गिरफ्तार

    जोन में 12 घंटे का विशेष सघन अभियान, 217 अभियुक्त गिरफ्तार

    “एडीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर वारण्टियों व वांछितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई”

    गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देशन में जोन के समस्त जनपदों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई हेतु एक विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को सायं 06:00 बजे से प्रारम्भ होकर 19 दिसम्बर 2025 को प्रातः 06:00 बजे तक लगातार 12 घंटे संचालित किया गया।

    अभियान के तहत एडीजी जोन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी जनपद पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए वारण्टियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी दबिश दें और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

    निर्देशों के अनुपालन में गोरखपुर जोन के सभी जनपदों द्वारा एक साथ सुनियोजित कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने चिन्हित अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में वारण्टियों एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान जोन के विभिन्न जनपदों से कुल 167 वारण्टी अभियुक्तों तथा 50 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

    इसके अतिरिक्त सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 170 बीएनएसएस के अंतर्गत भी व्यापक कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 137 प्रकरणों में 232 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

    अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के लिए गोरखपुर जोन में कोई स्थान नहीं है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • उत्तर भारत में अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति कुछ इस प्रकार रहने की संभावना है।

    उत्तर भारत में अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति कुछ इस प्रकार रहने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब* में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर व कोहरे में वृद्धि होगी।

    – “उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर* के ऊंचाई वाले स्थानों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जो अगले 4 दिनों तक जारी रह सकती है।

    – *दक्षिण भारत* के तीन राज्यों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है ¹।

    कुछ प्रमुख शहरों का तापमान और मौसम पूर्वानुमान:

    – *दिल्ली*: 16°C, बादल छाए रहेंगे, एयर क्वालिटी 378
    – इंदौर*: 23°C, साफ मौसम, एयर क्वालिटी 68
    – बैंगलोर*: 24°C, बादल छाए रहेंगे, एयर क्वालिटी 142
    – कोलकाता*: 24°C, साफ मौसम, एयर क्वालिटी 156
    – जयपुर*: 23°C, बादल छाए रहेंगे, एयर क्वालिटी 154 ²

    कृपया ध्यान दें कि मौसम की स्थिति बदल सकती है, इसलिए नवीनतम अपडेट के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप देखें।

  • लखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे होंगे वापस।

    लखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे होंगे वापस।

    लखनऊ डेस्क निष्पक्ष टुडे :

    त्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए टिकट रिफंड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। जिन दर्शकों ने मैच के टिकट ऑफलाइन माध्यम से खरीदे थे, वे तय तारीखों में निर्धारित स्थान पर जाकर अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

    रिफंड से जुड़ी अहम जानकारी (more…)

  • डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे सभी संस्थान।

    डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे सभी संस्थान।

    घना कोहरा व शीतलहर के चलते स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव।

    गोरखपुर।जनपद में लगातार पड़ रही अत्यधिक शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों के संचालन समय में तात्कालिक प्रभाव से बदलाव किया गया है।

    जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद गोरखपुर में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालय, जिनमें
    बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, साथ ही मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अतिरिक्त सभी कोचिंग संस्थान शामिल हैं, कक्षा 1 से 12 तक अब प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
    डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में सुबह के समय घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ-साथ किशोर छात्रों को भी सुबह-सुबह विद्यालय जाने में कठिनाई होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
    जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों, शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों एवं कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय या कोचिंग संस्थान द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ ठंड से बचाव की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी तथा बच्चों को अनावश्यक रूप से खुले वातावरण में न रोका जाए।
    प्रशासन की ओर से अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनाकर ही विद्यालय भेजें और यदि कोई बच्चा अस्वस्थ महसूस करता है तो उसकी स्थिति की जानकारी विद्यालय प्रशासन को दें।

    जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम की स्थिति पर प्रशासन की निरंतर नजर बनी हुई है। यदि शीतलहर एवं कोहरे की स्थिति और गंभीर होती है, तो आगे और भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

    प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है। जिले भर के विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में समय परिवर्तन का यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से लागू रहेगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

  • पुलिस की नाक के नीचे ऑटो चालकों का जमावड़ा, रोजाना लग रहा जाम

    पुलिस की नाक के नीचे ऑटो चालकों का जमावड़ा, रोजाना लग रहा जाम

    थाना चौराहे से घघसरा बाजार मोड़ तक यातायात व्यवस्था बदहाल, आमजन परेशान।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    नगर पंचायत सहजनवा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। थाना चौराहे से लेकर मुख्य बाजार स्थित घघसरा बाजार मोड़ तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और बीच सड़क पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा करना बताया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार थाना सहजनवा के मुख्य गेट के ठीक सामने ऑटो चालकों का रोजाना जमावड़ा लगा रहता है। चालक बीच सड़क पर ही ऑटो खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं, जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है, इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इन मनबढ़ ऑटो चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    कभी-कभार पुलिस द्वारा हल्की-फुल्की सख्ती की जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। यदि नियमित रूप से कार्रवाई की जाए तो जाम जैसी समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इसके अलावा मुख्य बाजार क्षेत्र में भी ऑटो चालकों की मनमानी आए दिन देखने को मिलती है, जहां तेज रफ्तार और बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर यातायात को बाधित किया जा रहा है।

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घंटों जाम में फंसे रहने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कब तक इन ऑटो चालकों पर मेहरबान बना रहता है और कब यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।

    एसडीएम ने दिए निर्देश।

    इस संबंध में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और पुलिस को अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।