Category: उत्तर प्रदेश

  • साहस, तकनीक और जिद से चोर के घर पहुंची अंकिता -अस्सी घाट वाराणसी –

    साहस, तकनीक और जिद से चोर के घर पहुंची अंकिता -अस्सी घाट वाराणसी –

    वाराणसी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता ने सिस्टम को दिखाया आईना,

    अस्सी घाट पर मोबाइल चोर गिरोह बेनकाब।

    रात में पुलिस ने निभाई औपचारिकता, सुबह 20 महंगे मोबाइल बरामद अस्सी घाट से छीना गया दो लाख का आई फोन

    काशी की पहचान सिर्फ आध्यात्मिक नगरी की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र की भी है। लेकिन नववर्ष और छुट्टियों के बीच अस्सी घाट पर जो हुआ, उसने पर्यटन सुरक्षा और पुलिसिंग के दावों की परतें खोल कर रख दीं। मोबाइल चोरों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किसी स्पेशल पुलिस ऑपरेशन से नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर्यटक अंकिता गुप्ता नामक युवती के साहस, तकनीकी दक्षता और अडिग संकल्प से हुआ।

    मुंबई के घाटकोपर निवासी उमेश गुप्ता की पुत्री अंकिता गुप्ता, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, बनारस भ्रमण पर आई थीं। सोमवार की सायंकाल अस्सी घाट की भीड़ में एक उचक्का उनका करीब दो लाख रुपये कीमत का आई फोन छीनकर फरार हो गया। यह वही समय था जब घाटों पर पर्यटकों की संख्या चरम पर थी और सुरक्षा व्यवस्था कागजों तक सीमित नजर आ रही थी।

         रपट दर्ज, कार्रवाई ठप

    घटना के तुरंत बाद अंकिता ने भेलूपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन इसके बाद जांच की रफ्तार वहीं थम गई। पीड़िता ने मोबाइल का बिल, दस्तावेज, ईएमआई नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी, बावजूद इसके पुलिस ने न तो लोकेशन ट्रेस की और न ही संदिग्ध इलाके में तलाशी ली। यह स्थिति तब है, जब प्रदेश सरकार पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराने के दावे करती है।

     

    जब पुलिस पीछे हटी, तब पीड़िता आगे बढ़ी

    पुलिस की उदासीनता से निराश होकर अंकिता ने खुद मोर्चा संभाला। सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के नाते उन्होंने मोबाइल के ईएमआई नंबर को एक एप के जरिए ट्रेस किया। मोबाइल की लोकेशन लगातार एक ही स्थान पर दिखाई देती रही। रात करीब दो बजे अंकिता खुद उस लोकेशन पर पहुंच गईं और अकेले ही वहीं डटी रहीं। पत्रकार सुरेश गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, लेकिन न तो कमरे की तलाशी ली गई और न ही संदिग्ध को दबोचने का प्रयास किया गया। औपचारिकता पूरी कर पुलिस ने वही पुराना आश्वासन दिया और लौट गई।

    सुबह बदला घटनाक्रम

    मोबाइल की लोकेशन रातभर जस की तस बनी रही। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अंकिता दोबारा उसी जगह पहुंचीं। इस बार आसपास के लोग भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि संदिग्ध युवक चांदपुर चौराहा, जीटी रोड स्थित मकान मालिक राजेंद्र पटेल के यहां किराये पर रहता है।

    https://www.instagram.com/reel/DS7XWDakS1U/?igsh=ZzFpZW02YzNiNGNj

    जब मकान मालिक ने कमरे का ताला खुलवाया तो चोर फरार हो चुका था, लेकिन कमरे के अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, वहां 15 से 20 महंगे मोबाइल फोन पड़े थे। अंकिता ने मौके पर ही अपने आई फोन की पहचान कर ली।

    पुलिस को दोबारा बुलाना पड़ा

    पत्रकार सुरेश गांधी की सूचना पर पुलिस एक बार फिर मौके पर पहुंची और सभी मोबाइल फोन को कब्जे में लिया। सवाल यह है कि यदि रात में ही गंभीरता दिखाई जाती, तो आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पूरे नेटवर्क का खुलासा उसी समय हो सकता था।

    लंबे समय से सक्रिय था गिरोह

    स्थानीय लोगों के अनुसार अस्सी घाट, दशाश्वमेध और आसपास के इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। रोजाना 4 से 6 मोबाइल चोरी की चर्चा आम है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद थे। इस घटना ने साफ कर दिया कि यह कोई छुटपुट वारदात नहीं, बल्कि संगठित गिरोह का काम है।

    पत्रकार संगठन ने उठाए सवाल

    काशी पत्रकार संघ के महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस की भूमिका पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि जब पीड़ित सटीक लोकेशन और तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध कराए, तब भी कार्रवाई न होना बेहद गंभीर विषय है। ऐसी पुलिसिंग से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और आम नागरिक का भरोसा टूटता है।

    पुलिस का वर्जन

    पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। बरामद मोबाइलों के आधार पर अन्य पीड़ितों की पहचान भी की जाएगी।

    जब सिस्टम सुस्त हो तो कैसे रुके अपराध

    यह घटना सिर्फ एक मोबाइल चोरी की कहानी नहीं है, बल्कि यह बताती है कि जब सिस्टम सुस्त हो जाता है, तब एक जागरूक, शिक्षित और साहसी नागरिक किस तरह पूरे गिरोह की परतें खोल सकता है।

    अस्सी घाट जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर यदि पर्यटकों को खुद सुरक्षा की लड़ाई लड़नी पड़े, तो यह प्रशासन के लिए चेतावनी नहीं, बल्कि चुनौती है। फिरहाल, काशी की छवि तभी सुरक्षित रहेगी, जब कानून अपराधियों से तेज और पीड़ितों के साथ खड़ा नजर आएं.

  • आज का राशिफल 31.12.2025

    आज का राशिफल 31.12.2025

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    “🐏मेष राशिफल”
    आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ

    “🐂वृषभ राशिफल”
    अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ

    “👫मिथुन राशिफल”
    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

    “🦀कर्क राशिफल”
    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा ǀ

    “🐅सिंह राशिफल”
    आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ

    “🙍‍♀️कन्या राशिफल”
    आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ

    “⚖️तुला राशिफल”
    आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा ǀसब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे ǀखूब प्रशंसा मिलेगी ǀइस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें ǀइससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे ǀ

    “🦂वृश्चिक राशिफल”
    यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ

    “🏹धनु राशिफल”
    आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ

     

    “🐊मकर राशिफल”
    आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ

     

    “🧉कुंभ राशिफल”
    कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ

    “🐟मीन राशिफल”
    आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ

     

  • डोहरिया कला पंचायत घोटाले की शिकायत पहुंची पीएमओ और सीवीसी तक

    डोहरिया कला पंचायत घोटाले की शिकायत पहुंची पीएमओ और सीवीसी तक

    जांच प्रभावित करने और अभिलेख छुपाने के गंभीर आरोप, मनरेगा – विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, दोषियों को बचाने का आरोप, शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र सतर्कता जांच की उठाई मांग।

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    पाली विकास खंड की ग्राम पंचायत डोहरिया कला में कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, फर्जी भुगतान और अभिलेखीय अनियमितताओं का मामला अब जिला प्रशासन की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने पंचायत स्तर पर हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच न होने और जांच प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत डोहरिया कला में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग, फर्जी भुगतान और अभिलेखों में हेराफेरी की गई। इस संबंध में पूर्व में जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    जांच में बाधा और अभिलेख छुपाने का आरोप।

    दस्तावेज़ों के अनुसार जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा गठित जांच टीम ने 03 नवंबर 2025 को विकास खंड पाली को जांच हेतु सभी संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर पूर्ण अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। 15 नवंबर 2025 को प्रस्तावित जांच से पूर्व अंतिम अवसर देते हुए 11 नवंबर 2025 को अभिलेखों सहित उपस्थित रहने का आदेश दिया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी अधूरे और अपूर्ण अभिलेख ही उपलब्ध कराए गए, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई।

    जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न करने पर सवाल।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा तैयार की गई जांच आख्या/रिपोर्ट न तो उन्हें उपलब्ध कराई गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि दोषी अधिकारियों, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान या प्रतिनिधियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। बिना जांच रिपोर्ट साझा किए ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाना विभागीय पारदर्शिता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया है।

    पीएमओ और सीवीसी से स्वतंत्र जांच की मांग।

    मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज शिकायत (पंजीकरण संख्या : पीएमओपीजी /ई / 2025 / 0200528) तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग को भेजे गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि, पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय सतर्कता जांच कराई जाए, जांच को प्रभावित करने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो, भ्रष्टाचार के माध्यम से दुरुपयोग की गई संपूर्ण सरकारी धनराशि की रिकवरी कराई जाए, अब तक की गई सभी जांच रिपोर्टों की सत्यापित प्रतिलिपि शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाए।

    शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो पंचायत राज व्यवस्था में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग से हस्तक्षेप कर निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • बुढ़िया बारी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया

    बुढ़िया बारी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के बुढ़िया बारी स्थित उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई स्व. सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुशील यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर इस असहनीय दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि सुशील कुमार यादव का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि खेल जगत, समाज और गोरखपुर जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल एवं समाज की सेवा की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

    मुख्यमंत्री के आगमन से परिवारजनों को गहरा संबल मिला। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सुशील कुमार यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार यादव गोरखनाथ मंदिर से पीढ़ियों से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार से थे। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज तथा वर्तमान पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस परिवार पर सदैव आशीर्वाद रहा है। इसी पारिवारिक और आत्मीय संबंध के चलते मुख्यमंत्री स्वयं शोक संवेदना व्यक्त करने बुढ़िया बारी पहुंचे।

    मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील उपस्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे मानवीय संवेदना व सामाजिक सरोकार का प्रतीक बताया।

     

  • सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, की लोक मंगल की कामना।

    सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, की लोक मंगल की कामना।

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    देवाधिदेव महादेव से की समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना”

    गोरखपुर, 29 दिसंबर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार प्रातः काल रुद्राभिषेक कर चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की प्रार्थना की। हवन के साथ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

    वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और दूध से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

    हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान”

     मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार प्रातः काल रुद्राभिषेक कर चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की प्रार्थना की। हवन के साथ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

     

    वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और दूध से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

     

  • प्रयागराज माघ मेले के लिए रेलवे की विशेष सौगात

    प्रयागराज माघ मेले के लिए रेलवे की विशेष सौगात

    ब्यूरो डेस्क प्रयागराज निष्पक्ष टुडे :-

         “बनारस होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें”

    प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश ट्रेनें वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से 00501 कासगंज-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन कासगंज से 28 से 30 दिसंबर को इकहरी यात्रा के लिए किया जाएगा

    00502 लालकुआं-प्रयागराज रामबाग माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 दिसंबर को चलेगी। इसमें एसएलआर के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जाएंगे।

  • गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी का कार्यक्रम

    गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी का कार्यक्रम

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर आज का कार्यक्रम: सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, एनसीसी एकेडमी और विरासत गलियारा के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3 बजे दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे. वे यहां तालकंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी रविवार को निरीक्षण करेंगे.।

    “एनसीसी एकेडमी का निर्माण जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट कर रही है. इसकी अनुमानित लागत 47.88 करोड़ रुपए है.”

    निरीक्षण के बाद वह टीपी नगर स्थित रैन बसेरा परिसर में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करेंगे.।

    इसके बाद पांडेयहाता से धर्मशाला बाजार तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करेंगे।

    “सोमवार को मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेला और चंपा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की भी तैयारी को लेकर बैठक कर सकते हैं।

  • हनुमंतनगर “उत्तरी” विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    हनुमंतनगर “उत्तरी” विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    आगामी रविवार दिनाँक 04/01/2026 को श्री रामचरितमानस पंचम सोपान श्री सुंदर सोपान के मानस गायन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजकों द्वारा कमल मैरिज हॉल दिग्विजय नगर हनुमंतनगर उत्तरी (निकट जगेशर पासी चौराह) पर सुनिश्चित किया गया है।

    आप सभी मानस भक्तों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी प्रातः10:00बजे उपस्थित होकर प्रभु श्री राम की कृपा और करुणा का आनंद प्राप्त करें। आप सभी साधकों से आग्रह है कि सुंदरसोपन के पश्चात भोग प्रसाद अवश्य ग्रहण करे।

  • आज का राशिफल 28.12.2025

    आज का राशिफल 28.12.2025

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    “🐏मेष राशिफल
    आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ

    “🐂वृषभ राशिफल”
    आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ

    “👫मिथुन राशिफल”
    आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ

    🦀कर्क राशिफल”
    आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

    “🐅सिंह राशिफल”
    आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा ǀवर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं ǀ इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है ǀ आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं ǀ

    “🙍‍♀️कन्या राशिफल”
    आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है ǀआपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे ǀ आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है ǀ

    “⚖️तुला राशिफल”
    आप आज कल्पनात्मक रहेंगे ǀ कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है ǀ आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी ǀ अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी ǀ साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे ǀ अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है ǀ

    “🦂वृश्चिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा ǀ

    “🏹धनु राशिफल”
    खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ

    “🐊मकर राशिफल”
    आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ

    “🧉कुंभ राशिफल”
    आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी ǀ इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे ǀ आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ

    “🐟मीन राशिफल
    आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ

  • बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    “एसपी नॉर्थ की सूझबूझ से निर्दोष नामजद होने से बचे, असली हत्यारोपी गिरफ्तार”

    गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र में हुए बॉडीबिल्डर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नॉर्थ की सूझबूझ और सटीक विवेचना के चलते जहां निर्दोष लोगों को नामजद होने से बचा लिया गया, वहीं हत्या के असली चारों गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहजनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 689/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने शराब के नशे में युवक का गला दबाकर तथा सिर को गीली मिट्टी में धंसाकर उसकी हत्या कर दी थी।

    “50 रुपये के विवाद में की गई थी हत्या”

    पुलिस के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने वादिनी के पुत्र से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। जब युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को खेत में छोड़ दिया था।
    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
    पप्पू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    राजू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    मंगल मांझी पुत्र रामबालक मांझी निवासी ग्राम तपोवन टटारू, थाना अतरी, जिला गया (बिहार),हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां
    बबलू मांझी पुत्र रामेश्वर मांझी
    निवासी मरड्डी, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार),
    हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां

    “थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी”

    इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
    पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रारंभिक तौर पर जिन लोगों पर संदेह जताया गया था, वे निर्दोष थे। एसपी नॉर्थ की विवेचनात्मक सूझबूझ के कारण निर्दोष लोगों को फंसने से बचा लिया गया। पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।