देश का दूसरा ऐसा गांव जहां पानी की पूरी व्यवस्था संभालेगी ग्राम पंचायत|
“सांसद ने ग्रामीणों को जल कलश सौंपकर जल अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की”
गोरखपुर, 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से विकास और जनकल्याण के मानकों पर चमक रहे वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के नाम शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। प्रदेश के सभी गांवों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन प्रदेश का पहला और देश का दूसरा ‘जल अर्पण गांव’ बन गया। प्रदेश का पहला जल अर्पण गांव बनने के बाद अब इस गांव में पानी आपूर्ति की पूरी व्यवस्था ग्रामीण खुद संभालेंगे। जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान करेंगे। अब गांव के लोग की पानी के मालिक होंगे और उन्हीं की देखरेख में योजना को संचालित किया जाएगा।
शुक्रवार को सांसद रविकिशन शुक्ल ने अधिकारियों के साथ वनटांगिया गांव के प्रधान और ग्रामीणों को जल कलश सौंपकर जल अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पानी की सौगात दी है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पानी हर जरूरतमंद के पास पहुंचे और पानी को बर्बाद न किया जाए। ये हर ग्रामवासी की सोच होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव व जल जीवन मिशन के एमडी कमल किशोर, जल निगम ग्रामीण के एमडी डॉ. राजशेखर, गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रभाष कुमार समेत बड़ी संख्या में राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।
“सांसद ने टंकी पर राखी बांध जल संरक्षण का दिया संदेश” खुद पानी पीकर जांची गुणवत्ता।
इस मौके पर सांसद रविकिशन ने भारत सरकार और राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के अधिकारियों के साथ वनटांगिया गांव में दिए गए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नल से पानी पिया। सांसद रविकिशन अधिकारियों के साथ खुद टंकी के ऊपर चढ़े और कर टंकी पर राखी बांध जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले वनटांगिया गांव के स्थानीय स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे गांव को जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने गांवों के नल कनेक्शन को राखी बांधकर जल बंधन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन ने ग्रामीणों को सम्मानित भी किया। सांसद ने ग्राम प्रधान इंदूलता, मुखिया रामगणेश, पंप ऑपरेटर गुड्डू निषाद, एफटीके सदस्य ज्योति और जल मित्र निहाल को सम्मानित किया।
“10 साल तक कार्यदायी संस्था की होगी रखरखाव की जिम्मेदारी”
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका दीर्घकालिक और टिकाऊ मॉडल है। पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाली कार्यदायी एजेंसी अगले 10 वर्षों तक संचालन, रखरखाव और गुणवत्ता की सतत निगरानी करेगी। इससे ग्रामीणों को बिना रुकावट, मानक के अनुरूप नल से शुद्ध जल उपलब्ध होता रहेगा।
“योगी सरकार की प्राथमिकता में वनटांगिया गांव” वनटांगिया गांव से शुरू हुआ यह अभियान पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि इस मॉडल को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर जिले और हर गांव तक पहुंचाया जाए। वनटांगिया गांव से प्रदेश की इस बड़ी योजना की शुरुआत करना योगी आदित्यनाथ सरकार की वनटांगिया समुदाय की बेहतरी को लेकर प्राथमिकता से किए जा रहे प्रयासों का सशक्त उदाहरण है।
“प्रदेश के 51,000 गांवों तक पहुंच रहा नल से शुद्ध जल”
प्रदेश स्तर पर हर घर जल अभियान के तहत 51 हजार गांवों ( राजस्व गांव) में 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। अब तक प्रदेश के 26,531 राजस्व गांव ‘हर घर जल’ से प्रमाणित हो चुके हैं। गोरखपुर जिले में ही 5,55,478 परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाज ने कंपनी के निदेशक से 1.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने फर्जी कागजात के सहारे विभिन्न खाद्य ब्रांड से एग्रीमेंट दिखाकर निदेशक से बात की थी। झांसे में आने के बाद उन्होंने रुपये दे दिए।
इस मामले में निदेशक की तहरीर पर रामगढ़ातल पुलिस ने केस दर्ज किया। बुधवार को झारखंड के परशूडीह टाटानगर निवासी आरोपित विभांशु वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया। जो नोएडा के सेक्टर 16 में किराए के मकान में रहता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने जालसाज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मेसर्स अदीप लीजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक शुभम बथवाल ने तहरीर दी थी। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लीज मेसर्स ई बायोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। परिसर में नौका विहार, रेल विहार और अन्य सुविधाओं का विकास करना था। इसी सिलसिले में मेसर्स वीवीएम 21 हास्पिटलिटी ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विभांशु के साथ 13 अक्तूबर 2024 को लेटर आफ इंडेंट और फूड कोर्ट लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। विभांशु को विभिन्न ब्रांड्स लाकर फूड कोर्ट चालू करना था। जिसके एवज
बुध 07:08 -08:00 चन्द्र 08:00- 08:52 शनि 08:52- 09:44 बृहस्पति 09:44 -10:35 मंगल 10:35 -11:27 सूर्य 11:27 -14:02 चन्द्र 14:02- 14:54 शनि 14:54- 15:46 बृहस्पति 15:46 -16:38 मंगल 16:38- 17:30
🚩होरा, रात
सूर्य 17:30- 18:38 शुक्र 18:38- 19:46 बुध 19:46- 20:54 चन्द्र 20:54 -22:03 शनि 22:03- 23:11 बृहस्पति 23:11- 24:19 मंगल 24:19-25:27 सूर्य 25:27-26:36 शुक्र 26:36-27:44 बुध 27:44-28:52 चन्द्र 28:52-30:00 शनि 30:00-31:09
*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*
धनु > 06:36 से 08:38 तक मकर > 08:38 से 10:18 तक कुम्भ > 10:18 से 11:58 तक मीन > 11:58 से 13:22 तक मेष > 13:22 से 14:58 तक वृषभ > 14:58 से 16:52 तक मिथुन > 16:52 से 19:22 तक कर्क > 19:22 से 21:32 तक सिंह > 21:32 से 11:38 तक कन्या > 11:38 से 02:08 तक तुला > 02:08 से 04:10 तक वृश्चिक > 04:10 से 06:34 तक =======================
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप) दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार । शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥ रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार । अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥ अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें । उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें । शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें । लाभ में व्यापार करें । रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें । काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है । अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।
*💮दिशा शूल ज्ञान————- उत्तर* परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l इस मंत्र का उच्चारण करें-: *शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l* *भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:* *यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,* *चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।* *दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,* *नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्* *नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
4 + 4 + 1 = 9 ÷ 4 = 1 शेष पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
उसका सही में कल्याण हो जाता है जिसे भक्त के दर्शन होते है. भक्त में तुरंत शुद्ध करने की क्षमता है. पवित्र क्षेत्र में तो लम्बे समय के संपर्क से शुद्धि होती है.
सभी प्राणी प्रकृति को प्राप्त होते हैं अर्थात अपने स्वभाव के परवश हुए कर्म करते हैं। ज्ञानवान् भी अपनी प्रकृति के अनुसार चेष्टा करता है। फिर इसमें किसी का हठ क्या करेगा ॥33॥
🐏मेष दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में दबाव महसूस होगा। समय रहते हुये मामलों को सुलझा लें। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं।
🐂वृषभ कारोबारियों के लिये दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे।
👫मिथुन मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार की इच्छाओं के लिये आपको त्याग करना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
🦀कर्क व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। शेयर मार्केट में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
🐅सिंह आय के नये स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है।
🙎♀️कन्या छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की अवहेलना न करें। बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने से बचें।
⚖️तुला नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है।
🦂वृश्चिक पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ शानदार रहेंगी। घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे।
🏹धनु सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होगा।
🐊मकर नयी नौकरी की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता के कारण परेशानी होगी। व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खानपान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।
🍯कुम्भ व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर लापरवाही न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।
🐟मीन अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏 *पं0 अंकित शुक्ल ( गर्गाचार्य )* *☎️7800602074 *‼️हर हर महादेव ‼️
गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के सदन हाल में प्रधानमंत्री पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी पार्षद, अधिकृत वेंडर, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, यूपी नेडा, डूडा तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में सोलर रूफटॉप स्थापना की रफ्तार तेज करना और आम नागरिकों को योजना के अधिकतम लाभ से जोड़ना रहा।
“पार्षद बनें योजना के ब्रांड एंबेसडर”
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनआंदोलन है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे सबसे पहले अपने-अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगवाकर उदाहरण प्रस्तुत करें और इसके बाद अपने वार्डों, मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों को प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर योजना को अपनाएंगे तो जनता का विश्वास और सहभागिता स्वतः बढ़ेगी। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे नागरिकों को यह समझाएं कि सोलर रूफटॉप से न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिलती है, बल्कि भविष्य में बढ़ती बिजली दरों से भी सुरक्षा मिलती है।
योजनाबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश जिलाधिकारी ने नगर निगम और यूपी नेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का डोर-टू-डोर प्रचार, वार्ड स्तर पर जागरूकता शिविर, कॉलोनियों में कैंप, डिजिटल मीडिया, बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी की जानकारी और वेंडर चयन से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकृत वेंडर गुणवत्ता से कोई समझौता न करें और सोलर रूफटॉप स्थापना की समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
“नगर निगम की सक्रिय भूमिका”
बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आईटी टीम, फील्ड स्टाफ और वार्ड स्तर पर कर्मचारियों को लगाया गया है। नगर निगम की ओर से गृहकर में 15 प्रतिशत की छूट जैसी सुविधाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक वार्ड में अधिकतम घरों पर सोलर रूफटॉप लगे, जिससे गोरखपुर को ऊर्जा के क्षेत्र में मॉडल शहर बनाया जा सके।
बैठक में उप सभापति पवन त्रिपाठी ने भी योजना को जनहितकारी बताते हुए पार्षदों से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिले में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुल 34,088 पंजीकरण किए जा चुके हैं।
इनमें-
9,708 आवेदन फीज़िबिलिटी के स्तर तक पहुंचे
12,264 मामलों में वेंडर चयन पूर्ण हुआ
6,109 घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापना की जा चुकी है
दिसंबर माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 48 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है।
22 दिसंबर 2025 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर में एक ही दिन में 43 फीज़िबिलिटी, 33 वेंडर चयन और 21 इंस्टॉलेशन किए गए, जिसे प्रशासन ने संतोषजनक बताया।
योजना के आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ
बैठक में अधिकारियों ने योजना के लाभों को विस्तार से रेखांकित किया—
*प्रत्येक लाभार्थी को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली केंद्र सरकार द्वारा*
1 किलोवाट पर 30,000
2 किलोवाट पर 60,000
3 से 10 किलोवाट तक अधिकतम 78,000 अनुदान
राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान, जिससे 3 किलोवाट तक कुल सब्सिडी 1,08,000 तक सोलर प्लांट की अनुमानित लागत लगभग ₹65,000 प्रति किलोवाट सोलर पैनलों की कार्य क्षमता लगभग 25 वर्ष
मात्र 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण 1800 रुपये मासिक ईएमआई में 3 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने की सुविधा प्लांट कमीशनिंग के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में सब्सिडी बिजली बिल में दो तिहाई तक की बचत अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर नेट मीटरिंग के जरिए बिजली विभाग को बिजली बेचकर अतिरिक्त आय
शीघ्र आवेदन करने की अपील
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का शीघ्र लाभ उठाएं और https://pmsuryaghar-gov-in/ पोर्टल पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
अंत में डीएम ने कहा कि प्रशासन, नगर निगम, जनप्रतिनिधि और आम जनता मिलकर यदि इस योजना को सफल बनाते हैं, तो गोरखपुर जल्द ही हरित ऊर्जा और सोलर रूफटॉप मॉडल शहर के रूप में अपनी पहचान ।
ये गोण्डा की सोनल सिंह है,
ये अपने घर के सामाने रहने वाले इंजी. अभिषेक श्रीवास्तव को अपने प्रेम जाल में फसा कर ऐंठी लाखो रुपया 👇
गोंडा में 25 साल के इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने सुसाइड किया। अभिषेक के मामले में जो कुछ निकलकर सामने आया वह बहुत हैरान करने वाला है। असल में अभिषेक घर के सामने रहने वाली शादीशुदा महिला से प्यार कर बैठे थे, लेकिन महिला प्यार का नाटक कर रही थी। असल में उसकी प्रॉपर्टी पर थी। पहले अकेले ही इस खेल में शामिल थी।
जब उसके पति को इस बात का पता चला तो वह भी इस नाटक में शामिल हो गया। फिर दोनों उससे पैसे ऐंठने लगे। 6 महीने में 7 लाख रुपए ऐंठे। इसमें 2 लाख की शॉपिंग और 5 लाख रुपए कैश शामिल है। धीरे-धीरे अभिषेक नाटक को समझ गया और दूरी बना ली।
इसके बाद प्रेमिका उस पर बातचीत का दबाव बनाने लगी। वह नहीं माना तो तो झूठा केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि इंजीनियर ने उसके अश्लील फोटो को खींच लिए हैं। ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने इंजीनियर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
जेल से छूटा तो केस खत्म करवाने के लिए महिला और उसका पति 10 लाख रुपए मांगने लगे। शर्त रखी कि जिंदगी में जब भी उन्हें पैसे की जरूरत होगी, इंजीनियर को देने होंगे। फिर चाहे प्रॉपर्टी बेचनी पड़े या एफडी तोड़नी पड़े। इससे अभिषेक टूट गया। सारे सबूत इकट्ठा किए। गुरुवार शाम कमरे में वॉट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट लगाए और फंदे से लटककर जान दे दी।
पुलिस ने सोनल सिंह और उसके पति अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के शिल्पहट में चल रहे स्वदेशी मेले में आज दिनांक 22.12.2025 को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। आज की प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रविंद्र कुशवाहा , माया द्विवेदी, नीरज तिवारी रहे ।
आज की प्रतियोगिता में लगभग 600 बच्चॅ ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग किए गए बच्चों में से फेस पेंटिंग में सनी कुमार, अर्पित सिंह प्रथम रहे द्वितीय स्थान पर अंकित चौहान, उर्वशी तथा तृतीय स्थान पर सौम्या त्रिपाठी रही इसी तरह चित्रकारी प्रतियोगिता में साक्षी, अंकित, वंश , नेहा रविदास, कीर्ति कुमार, हर्ष सोनकर अव्वल रहे तथा द्वितीय स्थान पर आर्या, शांति कुमारी, अनन्या जायसवाल, अर्थसेन, डाली प्रजापति तथा श्रुति दुबे, दिव्यांश चौधरी, अर्चिता सिंह ,रानी, निधि कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। आज के मेले में कार्य दिवस होते हुए भी काफी संख्या में लोग आए तथा खरीदारी की। मेले में अधिक ठंड होने के कारण कश्मीर से आए हुए कश्मीरी शाल, पशमीना , गरम कुर्ते, गरम सूट, जैकेट एवं ड्राई फ्रूट पर लोगों की खूब भीड़ जमी रही तथा जमकर खरीदारी की । गुड से बने हुए विशेष प्रकार के लड्डू भी लोगों के बीच लोकप्रिय रहा।
आज की सांस्कृतिक संध्या में भजन एवं लोकगीतों ने दर्शकों को खूब झूमाया ।
सभी अतिथियों का स्वागत मेला प्रमुख डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण विभाग संयोजक डॉ अश्वनी द्विवेदी , ज्योति श्रीवास्तव एवं प्रभात कुमार ने किया।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि शीत अयनांत (Winter Solstice) उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। एवं इसी दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म अयनांत, वर्ष का सबसे लंबा दिन भी होता है।
क्या होता है शीत अयनांत (Winter Solstice)- खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि तकनीकी रूप से यह Latin शब्द sol (Sun) + sistere (to stand still) होता है या यूं कहें कि ‘Solstice’ एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है “Stalled Sun” यानी “ठहरा हुआ सा सूर्य”। यह एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है जो पृथ्वी के प्रत्येक गोलार्द्ध में वर्ष में दो बार घटित होती है, एक बार ग्रीष्म ऋतु में और एक बार शीत ऋतु में। इस समय सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत चमकता है। इस स्थिति को शीत अयनांत कहते हैं।
क्यों होते हैं छोटे और बड़े दिन _
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि दिनों के छोटे-बड़े होने का कारण पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुकाव है। पृथ्वी अपने कक्षीय तल पर 23.5° के कोण पर झुकी हुई है। पृथ्वी का आकार भू-आभ (Geoid) होने के कारण इसके लगभग आधे भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है अतः आधे भाग पर दिन रहता है, जबकि शेष आधे भाग पर उस समय प्रकाश नहीं पहुँचता है इसलिये आधे भाग पर रात रहती है। पृथ्वी का झुकाव विभिन्न मौसमों के लिये भी उत्तरदायी है। यह घटना वर्ष में उत्तरी से दक्षिणी गोलार्द्ध तक सूर्य की गति और इसके विपरीत वर्ष में मौसमी बदलाव का कारण है। और इस खगोलीय घटना के कारण इस दिन पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से अधिकतम दूर झुका होता है, जिससे उत्तरी गोलार्ध में सूर्य का प्रकाश सबसे कम मिलता है, जिसे ही शीत अयनांत ( Winter solstice) कहा जाता है एवं सांस्कृतिक रूप में इसको “शीतकालीन संक्रांति” भी कहा जाता है लेकिन वैज्ञानिक रूप से इसको शीत अयनांत या Winter Solstice का नाम दिया जाता है।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इसी खासियत के कारण उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात घटित होती है, जो सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करने का संकेत देती है, और इसके बाद से दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं।
शीत अयनांत ( winter solstice) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि पृथ्वी का अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुके होने के कारण घूर्णन करने से मौसम परिवर्तन भी होता है, और पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए ही आगे भी बढ़ती जाती है और सूर्य का भी चक्कर लगाती है, जिस से इसके अपने अक्ष पर पश्चिमी से पूरब की तरफ घूमने के कारण दिन और रात होते हैं और इस कारण हमें पृथ्वी से सूर्योदय हमेशा पूरब दिशा में ही दिखाई देता है और पृथ्वी द्वारा सूर्य का एक चक्कर पूरा करने पर,पृथ्वी पर एक बर्ष पूर्ण होता है,
कब होती है शीत अयनांत _ वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला (तारामण्डल) गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी का कोई भी ध्रुव सूर्य से दूर अपने अधिकतम झुकाव पर पहुँच जाता है जोकि एक बर्ष में दो बार होता है, एक बार प्रत्येक गोलार्ध ( उत्तरी और दक्षिणी ) में। उस गोलार्ध के लिए, शीत अयनांत वह दिन होता है जिसमें दिन के उजाले की सबसे छोटी अवधि और वर्ष की सबसे लंबी रात होती है, और जब सूर्य आकाश में अपनी सबसे कम दैनिक अधिकतम ऊंचाई पर होता है, एवं इसके विपरीत घटना ग्रीष्म संक्रांति कहलाती है,
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो शीतकालीन अयनांत उत्तरी गोलार्ध में 20 दिसंबर और 23 दिसंबर के दौरान ही किसी दिन घटित होती है लेकिन इस बार यह खगोलीय घटना सन 2025 मे 21 दिसंबर को घटित होगी, इस दिन सबसे छोटा दिन और वर्ष की सबसे लम्बी रात होती है, इसके बाद उत्तरी गोलार्ध में शनै शनै दिन लंबे होने और रातें छोटी होने की शुरुआत हो जाती है,
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि हालाँकि शीतकालीन संक्रांति स्वयं केवल एक पल तक रहती है, अगर विस्तारपूर्वक बात करे तो पाते हैं कि यह एक लैटिन भाषा का शब्द है और यह शब्द उस दिन को भी संदर्भित करता है जिस दिन यह होती है। और यह दो शब्दों के मेल से बना हुआ है ,जिसमें सोल और इस्टिश , जिसमे सोल का अर्थ होता है सूर्य और ईस्ट्स का मतलब होता है इस्थर सा होना, इसीलिए इसे सम्पूर्ण रूप से इस दौरान घटित होने के कारण शीत अयनांत ( Winter solstice) की संज्ञा प्रदान की गई है।
अमर पाल सिंह ने बताया कि प्राचीनकाल से ही, शीतकालीन संक्रांति कई संस्कृतियों में वर्ष का एक महत्वपूर्ण समय रहा है और इसे विभिन्न त्यौहारों और अनुष्ठानों के रूप में भी मनाया जाता है ,
इस दौरान कितने घंटे का होगा दिन और रात एवं कब घटित होगी यह खगोलीय घटना _ इसके बारे में खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस बार, यह उत्तरी गोलार्ध की इस वर्ष 2025 की सबसे लंबी रात होगी जोकि भारत में लगभग 13 घंटे 34 मिनट्स की होगी, और दिन केबल लगभग 10 घंटे 26 मिनट्स का होगा, और इस बार रविवार 21 दिसंबर 2025 को भारतीय समयानुसार इस खगोलीय घटना का समय शाम लगभग 08 बजकर 33 मिनट्स पर है ,और इसके बाद धीरे धीरे से उत्तरी गोलार्ध में निवास करने वाले देशों के लिए दिन की अवधि में वृद्धि होती जाती है और रातें भी धीरे धीरे से छोटी होती जाती हैं।
धनु > 06:48 से 08:50 तक मकर > 08:50 से 10:30 तक कुम्भ > 10:30 से 12:10 तक मीन > 12:10 से 13:34 तक मेष > 13:34 से 15:10 तक वृषभ > 15:10 से 17:04 तक मिथुन > 17:04 से 19:34 तक कर्क > 19:34 से 21:44 तक सिंह > 21:44 से 11:50 तक कन्या > 11:50 से 02:20 तक तुला > 02:20 से 04:22 तक वृश्चिक > 04:22 से 06:46 तक =======================
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप) दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार । शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥ रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार । अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥ अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें । उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें । शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें । लाभ में व्यापार करें । रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें । काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है । अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।
*💮दिशा शूल ज्ञान————- पश्चिम* परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l इस मंत्र का उच्चारण करें-: *शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l* *भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:* *यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,* *चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।* *दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,* *नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्* *नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
1 + 1 + 1 = 3 ÷ 4 = 3 शेष पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
धिक्कार है उन्हें जिन्हें भगवान् श्री कृष्ण जो माँ यशोदा के लाडले है उन के चरण कमलो में कोई भक्ति नहीं. मृदंग की ध्वनि धिक् तम धिक् तम करके ऐसे लोगो का धिक्कार करती है.
🐏मेष यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
🐂वृष वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
👫मिथुन धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
🦀कर्क बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
🐅सिंह जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
🙍♀️कन्या स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।
⚖️तुला किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
🦂वृश्चिक आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
🏹धनु कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🐊मकर कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।
🍯कुंभ आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
🐟मीन रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏 *पं0 अंकित शुक्ल ( गर्गाचार्य )*
“मुख्य अतिथि के रूप में पीके चौधरी अखिल भारतीय महासचिव रहे मौजूद”
गोरखपुर। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के गोरखपुर मंडल के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का एक सम्मलेन आज गोरखपुर में एल आईसी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारी संस्कृति और संविधान सबसे बेहतर है बाबा साहब ने जो संविधान लिखा वह भी पूरे विश्व का सबसे बेहतर संविधान है हम लोग जल्दी ही एक कमेटी बनाएंगे जिसमें सर्व सम्मति से एक योजना बनेगी कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक दलित को भी मौका दिया जाय क्यों कि अभी तक देश के इतिहास में कोई दलित प्रधानमंत्री नहीं हुआ है जबकि बाबा साहेब ने सभी वर्ग को लोगो को जीने का सामान अधिकार दिया है इस लिए हम बहुजनों का नेतृत्व करने के लिए देश को एक सशक्त दलित प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसके वजह से हम बहुजन समाज के प्रथम श्रेणी में खड़े दिखाई दें।
उन्होंने ने महिला शक्ति को सम्मानित करते हुए बोला कि हमारे देश को महिला शक्ति के बल पर आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।