बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज देश व समाज की सुरक्षा के लिये जरूरी है कि देश का प्रत्येक हिन्दू, समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प ले, छुआछूत मानने वालों को भगवान कभी माफ नहीं करते हैं, यह सबसे बड़ा पाप है।
सोमवार को बड़हलगंज के रामलीला मैदान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे आरएसएस के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज जी ने भगवान राम और शबरी प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाकर सामाजिक समानता और मानव मात्र एक समान का संदेश दिया था। दुर्भाग्य ही है कि समयांतराल में हम राम को मानने वालों का देश छुआछूत जैसी कुरीति का शिकार होकर धर्मांतरण के चक्रव्यूह में फंस गया।
राष्ट्र और परिवार पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति, भाषा या संपत्ति से नहीं होना चाहिए और सामाजिक समरसता के लिए भेदभाव खत्म करना जरूरी है।
मनोज जी ने कहा कि संघ का उदय नागपुर की एक छोटी शाखा से हुआ था, जो आज हिन्दू एकता का संदेश लेकर पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को खत्म करना और हर व्यक्ति को अपना समझना है।
हिन्दू सम्मेलन को विचित्र वीर्य हनुमान मन्दिर के महंत राजकिशोर दास, ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी, संजीव कुमार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरपाल दास नागवानी और संचालन वेदव्रत मिश्र ने किया।
इस अवसर पर संघ प्रांत प्रचारक डा. अवधेश जी, प्रांत सह सम्पर्क प्रमुख रविभूषण जी, जिला प्रचारक दीपक जी, जिला कार्यवाह पवन यादव, सह जिलाकार्यवाह शुकदेव मिश्र, प्रचारक आकाश जी, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, गुलाब दत्त जायसवाल, सत्यम जायसवाल, बृजेश उमर, रामदेव वर्मा, सुरेश उमर, मनोज निगम, अमित, उमेश वर्मा, एड. वीरेन्द्र गुप्ता वीरू, राजीव पाण्डेय, अष्टभुजा सिंह, दीपक शर्मा, पवन यादव, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, राजकुमार भारती, कन्हैया तिवारी, श्याम तिवारी आदि मौजूद थे।
आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कमल मैरेज हॉउस दिग्विजय नगर कॉलोनी, हनुमान नगर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मानस पाठ के यजमान गजेंद्र त्रिपाठी और नीलम त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा हुई।
कार्यक्रयम मे मुख्य वक्ता श्री मनोज जी क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख,
अध्यक्ष श्री अजय सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी, गोरखनाथ मंदिर
नारी शक्ति से ब्राह्मकुमारी कंचन दीदी,
योगी नवनीत महाराज जी योगाचार्य
गोरखनाथ मंदिर का उदबोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम मे लगभग 400 पुरुष, महिला की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की सफल बनाने मे श्री कुबेर नाथ जी नगर संघचालक, जितेंद्र जी नगर संघचालक, विशाल जी सह नगर कार्यवाह, अखिलेश जी नगर कार्यवाह, विजय जी, शम्भू गिरी जी, संजय राय जी, अंभोज जी, अनुराग त्रिपाठी ज़ी, एवं वैजनाथ ज़ी का विशेष योगदान रहा।
आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ
“🐂वृषभ राशिफल”
आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा ǀ
“👫मिथुन राशिफल”
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है ǀ
“🦀कर्क राशिफल”
अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ
“🐅सिंह राशिफल”
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
“🙍♀️कन्या राशिफल”
आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ
“⚖️तुला राशिफल”
इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀजिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है ǀ
“🦂वृश्चिक राशिफल”
इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ
“🏹धनु राशिफल”
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ
“🐊मकर राशिफल”
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ।
“🧉कुंभ राशिफल”
आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
“🐟मीन राशिफल”
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ
गोला बाजार। गोला तहसील के रामपुर गड़री मे वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली की वार्षिक बैठक शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्र मंडली के सभी साथियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मेरे मित्र ही असली ताकत है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए।आगे उन्होंने कहा जिस मंत्री पद के लिए लोग दीवाने होते उसे मैंने ठोकर मार दी,मुक्तिपथ ही मेरी पहचान है।
आयोजित बैठक में विभिन्न वर्गों और आसपास के दर्जनों गांवों से समाज बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भविष्य की सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम के समापन प्रशान्त शाही ने किया।
सह संयोजक-बनवारी लाल पुर्व प्रधानाचार्य रमाकांत चौबे पुर्वप्रधान रामनेवास यादव, रामबचन यादव, आनंद दुबे,रामपियारे मौर्य, सुरेश मौर्य
“ महा मंत्री दिपक सिंह, पंकज पांडेय, संतोष गौतम , आनंद दुबे, अरुण कुमार दुबे, राहुल गुप्ता,दिपक दुबे, श्याम सोहन शाही, रामानंद, रविन्द्र पांडेय
“बुथ अध्यक्ष” विरेन्द्र नाथ दुबे, राधेश्याम दुबे, कुलदीप रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव,भरथ सिंह, विजय नाथ मौर्य,अभय सिंह, चन्दन पांडेय, *न्याय पंचायत तीलसरअध्यक्ष* शिव प्रसाद शाही,दिपक मौर्य,
बढ़ती ठंड को लेकर यूपी सीएम योगी ने सभी 12वी तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिये,ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के दिए निर्देश दिया।
“🐏मेष राशिफल”
आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ
“🐂वृषभ राशिफल” आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ
“👫मिथुन राशिफल” आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ
“🦀कर्क राशिफल” आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते ǀ
“🐅सिंह राशिफल” आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀअपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀशुभ रंग सफ़ेद है ǀ
“🙍♀️कन्या राशिफल” दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ
“⚖️तुला राशिफल” अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ
“🦂वृश्चिक राशिफल”
आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं ǀ अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं ǀ एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी ǀ
“🏹धनु राशिफल” आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी ǀ
“🐊मकर राशिफल”
आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं ǀ आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे,क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी ǀइस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा ǀ
“🧉कुंभ राशिफल” अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें ǀ आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है ǀ ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें ǀ कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा ǀ यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं ǀ
“🐟मीन राशिफल” आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ
लखनऊ KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया।
इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से कहा कि प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के सतत मार्गदर्शन में महिला मंडल विकास नगर, बरगदवा द्वारा बड़ा पार्क में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन-जन के कल्याण, सुख, शांति एवं समृद्धि की भावना के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यासपीठ से आचार्य शैलेंद्र कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी वर्ष 2026 सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का साक्षी बनेगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2026 केवल एक तिथि नहीं, बल्कि नवचेतना, नवसंस्कार और नवमानव निर्माण का शुभ संकेत है।
संगीतकार प्रवीण गौतम एवं संजय द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने महिला मंडल की बहनों द्वारा विगत सात वर्षों से निरंतर संचालित गायत्री यज्ञ परंपरा की सराहना करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक अशोक तिवारी, डॉ श्रीकर द्विवेदी, जगरनाथ द्विवेदी, अजय चौबे, परमानंद तिवारी, प्रो. के एन यादव, रमेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विंध्यवासिनी जी, अभिषेक प्रताप सिंह, दीप चंद गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, जितेंद्र वर्मा, आभा श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, वंदना उपाध्याय, शीला जायसवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भाई बहिन उपस्थित रहे।