Category: उत्तर प्रदेश

  • संभल हिंसा का मामला फिर चर्चा में.

    संभल हिंसा का मामला फिर चर्चा में.

    स्टेट डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    यूपी के संभल में दो साल पहले हुई हिंसा का मामला फिर चर्चा में है। दरअसल, मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने तत्‍कालीन एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात कही है। उनका कहना है कि संभल हिसा की पहले ही न्‍यायिक जांच हो चुकी है।

    वे कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।यह पहली बार नहीं है जब संभल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के एफआईआर आदेश का पालन करने से इनकार किया है।

     

    पिछले साल दिसंबर में, पुलिस ने एक एसएचओ और 12 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था, जिन पर एक व्यक्ति को लूट के मामले में झूठा फंसाने का आरोप था। यह आदेश भी सीजेएम सुधीर ने दिया था।

  • लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज महत्वपूर्ण बैठकें

    लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज महत्वपूर्ण बैठकें

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    सभी प्रकोष्ठों, मोर्चों और विभागों की बैठकें

    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद

    प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित

    सभी प्रकोष्ठों, मोर्चों के अध्यक्ष, विभागों के प्रभारी शामिल

  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे

    उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे

     नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

     

    26 जनवरी को विधानसभा लेज़र लाइट से जगमगाएगी।

    तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग की लेज़र लाइट।

    26 जनवरी को लेज़र लाइट से रोशन होगा विधान भवन।

    गुंबद पर अयोध्या, मथुरा और काशी के दृश्य उभरेंगे।

    ऐतिहासिक स्थलों की लेज़र इमेजिंग दिखाई जाएगी।

    गुंबद पर “राम.. राम.. राम”, महादेव की आकृति नजर आएगी।

    अयोध्या के रामलला की तस्वीर लेज़र लाइट से प्रदर्शित होगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई देगी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी होगी शामिल।

    विधानसभा अध्यक्ष की तस्वीर भी गुंबद पर दिखेगी।

    गणतंत्र दिवस से पहले लेज़र लाइट का रिहर्सल पूरा।

    विधानसभा परिसर में सुरक्षा और तैयारियां तेज।।

    प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर जारी

    मकर संक्रांति के बाद जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के है आसार

    इसके परिणामस्वरूप 15 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर और पाले से राहत के साथ ही सुबह कोहरे में वृद्धि की भी बन सकती है संभावना

    प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में आई गिरावट की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़

    मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में रात में शीतलहर का प्रकाेप महसूस किया गया

    अब इसमें थोड़ा सुधार आने के है आसार

    प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 5-6 दिनों के दौरान 4-6 डिग्री तक की वृद्धि होने की है संभावना

    बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 70वां जन्मदिन

    राजधानी लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करेंगी मायावती

    कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का देंगी संदेश

    सभी राज्यों में मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा

    जन्मदिन पर पुस्तक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के 21वें संस्करण का विमोचन

    कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

    पार्टी संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर देंगी दिशा-निर्देश

    हालिया निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगी उत्साह

    यूपी में मंडल स्तर, अन्य राज्यों में जोनल स्तर पर मनाया जाएगा जन्मदिन

    राजधानी समेत सभी जिलों में लगाए गए हजारों होर्डिंग और पोस्टर

    70वां जन्मदिन पार्टी के लिए अहम, संगठन और भविष्य की रणनीति पर बड़ा संदेश संभव

  • मकर संक्रांति पर सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा

    मकर संक्रांति पर सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :–

    गोरखनाथ मंदिर में गुरु की समाधि पर टेका माथा

     

    गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर की पूजा-अर्चना ।

    गुरु समाधि पर आस्था की खिचड़ी की अर्पित
    पूजा के बाद सीएम योगी ने की प्रेसवार्ता ।

    प्रदेश व देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

     

    सीएम योगी बोले गोरखपुर में लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं

     

  • गोरखपुर नगर निगम द्वारा ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन

    गोरखपुर नगर निगम द्वारा ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव, माननीय विधायक विपिन सिंह ,सम्मानित पार्षदगण, नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    मात्र तिथियों का संग्रह न होकर नगर निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का एक जीवंत दस्तावेज है, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्राप्त 5-स्टार रेटिंग और “सफाई मित्र सुरक्षित शहर” में देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान बनाने जैसी गौरवशाली उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

    इसमें अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, और राप्ती नदी के संरक्षण हेतु फाइटोरेमेडिएशन जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ ‘वेस्ट टू वंडर’ और लिगेसी वेस्ट निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जन-भागीदारी के माध्यम से गोरखपुर को एक ‘आदर्श एवं आधुनिक नगर’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करना है।

    यह कैलेंडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के थीम स्वच्छता की एक पहल – बढ़ाये हाथ करे सफाई साथ को जोड़ते हुए आम जनमानस में भी जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा

  • मनरेगा में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर लोकपाल सख्त, 12 जनवरी को ग्राम सभा में होगी अहम बैठक

    मनरेगा में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर लोकपाल सख्त, 12 जनवरी को ग्राम सभा में होगी अहम बैठक

    इसके पूर्व भी खिरीडाड़ प्रधान के ऊपर लग चुके है कई गंभीर आरोप, जिम्मेदार मौन।

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा (गोरखपुर)।

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिला लोकपाल मनरेगा नवीन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत के लंबित रहने को गंभीरता से लेते हुए लोकपाल ने प्रकरण के शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

    ग्राम सभा खिरीडाड़, सहजनवा निवासी राम सतीश द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में छह बिंदुओं पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के संबंध में पूर्व में खंड विकास अधिकारी से आख्या रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।

    लोकपाल नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि शिकायत के लंबित रहने के कारण अब प्रकरण के निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान हेतु ग्राम सभा स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है। इस क्रम में 12 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत खिरीडाड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

    लोकपाल द्वारा खंड विकास अधिकारी सहजनवा को निर्देशित किया गया है कि बैठक में ग्राम प्रधान विजय कुमार, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक, लघु सिंचाई विभाग के जेई तथा संबंधित जॉब कार्ड धारकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। बैठक के दौरान सभी पक्षों की मौजूदगी में तथ्यों की जांच कर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।

    पत्र में यह भी कहा गया है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोकपाल की इस सख्त पहल से ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों को लेकर जवाबदेही बढ़ने और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही

  • चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का भव्य live 11/012026

    Nispaksh today live

    चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का भव्य live

    Full HD Live
    please share, like, comments & subscribe

     

  • चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का भव्य आगाज़, संस्कृति-पर्यटन की अनूठी झलक

    चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का भव्य आगाज़, संस्कृति-पर्यटन की अनूठी झलक

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :

    गोरखपुर। चम्पा देवी पार्क में आयोजित बहुप्रतीक्षित गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने महोत्सव को भव्यता प्रदान की। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बन गया।


    इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, डीआईजी/एसएसपी राज करन नय्यर, आयोजक नोडल एवं जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महोत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई।

    लोकसंस्कृति, विज्ञान और स्थानीय उत्पादों का उत्सव

    गोरखपुर महोत्सव में इस वर्ष लोकसंस्कृति के साथ विज्ञान प्रदर्शनी को भी प्रमुखता दी गई है। विशेष रूप से स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया है।


    इसके साथ ही महोत्सव में स्थानीय उत्पादों और लोकल सामानों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्रीय कारीगरों और उद्यमियों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर तपोभूमि है, जिसकी पहचान और गौरव आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और आज “बुलडोजर बाबा” का नाम गर्व के साथ लिया जाता है।


    मंत्री ने वर्ष 2025 के कुम्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और व्यवस्थागत क्षमता का उदाहरण है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि पर्यटन विभाग भविष्य में भी संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

    स्वागत, आभार और उपलब्धियों की जानकारी

    आयोजक नोडल एवं जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने मंच से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ हुआ है।


    आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने वाला आयोजन बन चुका है।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर एडी स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। इसके पश्चात मथुरा की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरीं। शास्त्रीय नृत्य की यह प्रस्तुति महोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करती नजर आई।

    सुदृढ़ सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं

    महोत्सव स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एडीजी जोन, डीआईजी रेंज और जिला पुलिस प्रशासन की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

    जनसहभागिता से बढ़ा उत्साह

    गोरखपुर महोत्सव में शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्ग के लोग महोत्सव का आनंद ले रहे हैं। संस्कृति, कला, विज्ञान और स्थानीय पहचान को समर्पित यह आयोजन गोरखपुर को सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिला रहा है।


    चम्पा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर महोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं, विद्यार्थियों, कारीगरों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच भी बन रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह महोत्सव गोरखपुरवासियों के लिए यादगार साबित होगा।

  • Big news राम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम अधेड़ व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास, राममंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

    Big news राम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम अधेड़ व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास, राममंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    अयोध्या रामजन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा में चूक

    राम मंदिर एरिया में घुसा कश्मीरी अधेड़ व्यक्ति

    सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठे युवक को लिया गया हिरासत में,पूछताछ की जा रही।

    कश्मीरी वेशभूषा में घुसा कश्मीरी व्यक्ति कर रहा था नमाज पढ़ने की कोशिश।

    पुलिस के हवाले किया गया व्यक्ति से पूछताछ जारी।

    पकड़े गए युवक का नाम अबू अहद शेख,कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया गया है।राममंदिर के गेट D1 से घुसा था ।

     

    सुरक्षा सूत्रों के अनुसार युवक मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश में था।

  • सेस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को मिला स्थान, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    सेस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को मिला स्थान, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    बरेली में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित सेस्टोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।


    गोरखपुर जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों शुभ्रांशु राय एवं आरिफ ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


    टीम की इस सफलता के पीछे टीम कोच शोहराब अहमद का विशेष मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत रही, जिनके कुशल प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

     

    इस उपलब्धि से गोरखपुर के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों, कोच एवं टीम को खेल प्रेमियों और खेल संगठनों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।