Category: उत्तर प्रदेश
-

यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के एम.आर.यू. को मिली बड़ी वैश्विक पहचान; चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ने सौंपा प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :..
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में आयोजित ‘यू.पी. हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0’ के दौरान चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। प्रदेश के माननीय चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) के नोडल ऑफिसर डॉ. राज किशोर सिंह को ‘ICH ISO 14155:2020’ (मानव विषयों के लिए चिकित्सा उपकरणों की नैदानिक जांच) का मास्टरक्लास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आईएएस अवनीश अवस्थी, एसीएस अमित घोष, चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक डॉ. सारिका मोहन, यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल की एमडी एवं सीईओ आईएएस कृतिका शर्मा, तथा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं डीन प्रो. (डॉ.) राम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वैश्विक मानकों पर खरा उतरेगा बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज
यह प्रमाणपत्र मिलने के बाद बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज की एम.आर.यू. अब विश्व स्तरीय नैदानिक परीक्षणों (World Standard Clinical Trials) के लिए सक्षम हो गई है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और स्टार्टअप्स को मिलेगा।मुख्य लाभ:
• नवाचार को बढ़ावा: अब एम.आर.यू. में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण हो सकेगा।
• पेटेंट और मार्केटिंग: यहाँ होने वाले परीक्षणों के आधार पर नए चिकित्सा उपकरणों को न केवल पेटेंट कराने में आसानी होगी, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार में बेचने (मार्केटिंग) के लिए जरूरी मान्यता भी प्राप्त होगी।
• आत्मनिर्भर भारत: यह कदम चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज को मिली यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति वैश्विक विश्वास को और मजबूत करेगी।
डॉ. राज किशोर सिंह ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि इससे पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में मेडिकल रिसर्च के नए द्वार खुलेंगे।
-

उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत इंडिया चिप प्रा.लि., एसेंट सर्किट, अंबर इंटरप्राइजेज एवं बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को औद्योगिक इकाई व मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया।

निवेशकों ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार व प्राधिकरण की ओर से हरसंभव सहयोग प्राप्त हो रहा है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे तेज गति से विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि विगत साढ़े 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित कार्य निष्पादन के माध्यम से अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं से आगे बढ़कर ‘परिणामों’ का प्रतीक बन चुका है। प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेशकों की सहायता के लिए 118 उद्यमी मित्र कार्य कर रहे हैं।
‘उद्योग प्रथम-निवेश प्रथम’ के मंत्र के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में ₹45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹15 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं। बेहतर सुरक्षा और सुशासन के कारण यूपी वैश्विक निवेशकों का विश्वसनीय केंद्र है। उत्तर प्रदेश में निवेश का यह गोल्डन टाइम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मजबूत सुरक्षा व कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन कनेक्टिविटी है। उत्तर प्रदेश देश के 55% एक्सप्रेस-वे और सर्वाधिक मेट्रो शहरों वाला राज्य है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।
-

आज का राशिफल. 19.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
🐏मेष राशिफल
आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा ǀ
👫मिथुन राशिफल
यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀअपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀशुभ रंग सफ़ेद है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी ǀ
⚖️तुला राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें ǀ कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है ǀ अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें ǀ आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं ǀ
🏹धनु राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे ǀ इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता ǀ इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय हैǀ
🧉कुंभ राशिफल
एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ
🐟मीन राशिफल
छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी ǀ
-

जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के 37वें कार्यकारिणी ने ली शपथ
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
HGF सी.ए. सौरभ अग्रवाल बने जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोरखपुर।
जेसीआई गोरखपुर मिडटटाउन द्वारा 37वां इंस्टॉलेशन समारोह दिनांक 17 जनवरी को सायं 8:00 बजे, Courtyard by Marriott, Gorakhpur में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की वर्ष 2026 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी विधिवत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी, माननीय नगर महापौर, गोरखपुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अतुल सराफ जी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व चेयरपर्सन द्वारा दीप प्रज्वलन तथा जेसिलेट बच्चों द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 के सचिव जेसी किशन अग्रवाल ने संस्था द्वारा वर्षभर किए गए समाजसेवी कार्यों की जानकारी सदन को दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जेसीआई सेन. नवीन के. अग्रवाल जी ने अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में जेडवीपी, जेसीआई इंडिया – जोन 3, जेसी सूरज बग्गा जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर HGF सी.ए. सौरभ अग्रवाल को जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन का नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके उपरांत वर्ष 2025 के अध्यक्ष जेसी आयुष गर्ग द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए युवा नेतृत्व को समाजसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया तथा संस्था को निरंतर जनहित में कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि श्री अतुल सराफ जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था से इसी प्रकार समाजसेवी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहने की अपेक्षा की तथा युवा पीढ़ी को संस्था के माध्यम से प्रेरित होकर उच्च स्तर पर कार्य करने के लिए उत्साहित किया।
जेडवीपी जेसी सूरज बग्गा जी ने संस्था से जुड़े सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई एवं उन्हें जेसीआई पिन पहनाकर उनका स्वागत किया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी (वर्ष 2026)
कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेसी सी.ए. सौरभ अग्रवाल, सचिव जेसी किशन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी विभोर पोद्दार, उपाध्यक्ष जेसी बिट्टू जालान, जेसी निखिल बुधवानी, जेसी अनुपम अग्रवाल, जेसी अभिनव अग्रवाल, संयुक्त सचिव जेसी सौरभ जालान, जनसंपर्क अधिकारी जेसी विकास स्वरूप तथा निदेशक जेसी चंदन अग्रवाल, जेसी आयुष्मान केडिया, जेसी संदीप अग्रवाल, जेसी नमन स्याल, जेसी आदिश जैन, जेसी प्रतीक वैश्य शामिल रहे।जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन लेडी विंग – वर्ष 2026
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन लेडी विंग की कार्यकारिणी में चेयरपर्सन जेसीरेट तान्या जैसवाल, चेयर सेक्रेटरी जेसीरेट नेहा तिबरेवाल, कोषाध्यक्ष जेसी कृति गर्ग, संयुक्त सचिव श्वेता सिंह, उपाध्यक्ष जेसीरेट नेहा चौधरी, जेसीरेट वर्षा अग्रवाल, जेसीरेट पूजा राज, जेसीरेट अर्चना श्रीवास्तव, जेसीरेट हर्षिता अग्रवाल तथा निदेशक जेसीरेट आयुषी अग्रवाल, जेसीरेट आकांक्षा अग्रवाल, जेसीरेट रिया जैन, जेसीरेट अर्चना खटुवाला, जेसीरेट प्रतिभा जैन, जेसीरेट ज्योति गोयनका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती स्वीटी अग्रवाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा वर्ष 2026 में समाजसेवा, नेतृत्व विकास एवं जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
लकी ड्रॉ रहा आकर्षण का केंद्र
समारोह के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा आकर्षक उपहार जीतकर कार्यक्रम का आनंद लिया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व चेयरपर्सन के साथ-साथ संस्था के अन्य सम्मानित सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-

आज का राशिफल. 18.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
🐏मेष राशिफल
आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे ǀ आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें ǀआज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी ǀ आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है ǀआप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे ǀकिसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा ǀसमय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |
⚖️तुला राशिफल
आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ
🐊मकर राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ
🐟मीन राशिफल
आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिएǀ यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें ǀआपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा ǀ आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है ǀ
-

कहानी उत्तराखंड योगी कुर्सी की..
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
कर्नल कोठियाल ने मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर जाकर, उन्हें यह कुर्सी सौंपी
लखनऊ। यूपी के सीएम और गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड कनेक्शन और मजबूत हो गया है। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (कर्नल रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने योगी आदित्यनाथ को गोरक्षपीठ गद्दी के महंत के तौर पर चकराता में तैयार देवदार की विशेष कुर्सी भेंट की है। कर्नल कोठियाल ने मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर जाकर, उन्हें यह कुर्सी सौंपी है।
कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ पुननिर्माण प्रोजेक्ट के दौरान, केदारनाथ में बड़े पैमाने पर देवदार की लकड़ी का भी इस्तेमाल हुआ था।
इसमें से कुछ लकड़ी बची हुई है। उन्हें यह लकड़ी किसी पवित्र स्थल में इस्तेमाल करने का विचार आया। इसी क्रम में उन्होंने योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष कुर्सी तैयार की है।
आर्किटेक्ट कृष्ण कुडियाल ने इसके लिए उत्तराखंड के मंदिरों के वास्तुशिल्प का अध्ययन किया। इसी आधार पर फाइनल डिजाइन तैयार हुआ, जिसे चकराता के पास कोटा गांव के परम्परागत काष्ठ कारीगर ने करीब 15 दिन की मेहनत के बाद तैयार किया। कुर्सी के दोनों हत्थों पर सिंह आकृति उभारी गई है, जो शक्ति का प्रतीक हैं।
जबकि पीछे की तरफ उत्तराखंड के मंदिरों पर नजर आने वाली नक्काशी को उभारा गया है। फार्म में भी योगी का पसंदीदा भगवा रंग इस्तेमाल किया गया है। कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि कुर्सी में मुख्य तौर पर महासू मंदिर की काष्ठ कला को समाहित करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ को यह कुर्सी बतौर महंत सौंपी गई है, जो उन्हें बहुत पसंद आई है। यही कारण है उन्होंने इस कुर्सी को गोरखनाथ मंदिर के मुख्य सभागार में स्थापित की है। सबसे खास बात यह है कि इससे पूरे हॉल में देवदार की सौंधी सुगंध भी फैल रही है। विदित है कि योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले में यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के निवासी हैं।
कौन है कर्नल कोठियाल
कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पुन:निर्माण प्रोजेक्ट का चेहरा रहे हैं। 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद धाम के पुन:निर्माण में उन्होनें अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें असफलता हाथ लगी।
कर्नल कोठियाल इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए, वर्तमान में वो राज्यमंत्री स्तर के दर्जाधारी हैं। जबकि आर्किटेक्ट कृष्ण कुडियाल दून स्कूल से पास आउट होने के बाद, रुड़की आईआईटी से पासआउट हैं।
-

आज का राशिफल 16.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे:–
🐏मेष राशिफल
आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा ǀवर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं ǀ इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है ǀ आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं ǀ आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे ǀआज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता ǀइसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है ǀइसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं,जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो ǀ चिंता ना करें,आपके परिजन हाल-फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ
🐊मकर राशिफल
भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप जो भी करेंगे ,उसमे एक नयी उर्जा और नया लक्ष्य दिखाई देगा ǀ आपकी बातचीत का स्तर अविश्वसनीय रूप से बेहतर हो गया है और आप ऐसे किसी व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी को वित्तीय या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा ǀ आप खुद को ज्यादा अच्छे से समझ पायेंगे और इससे आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी ǀ आप को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्त्तमान समस्यों को खत्म करने के लिए सोचना चाहिए ǀ
🐟मीन राशिफल
संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है ǀ
-

मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट
- ब्यूरो रिपोर्ट निष्पक्ष टुडे :–
मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी…
प्रेसवार्ता समाप्त होने के ठीक पहले हुआ शॉर्ट सर्किट
सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से स्थिति को संभाला
अग्नि सुरक्षा उपकरण का तत्काल उपयोग किया गया
अचानक प्रेस कांफ्रेंस हाल में धुआं धुआं सा छ गया।

सुरक्षाकर्मियों के घेरे ने पूर्व मुख्यमंत्री को बाहर निकाला।









