Category: उत्तर प्रदेश
-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी विकास की बड़ी सौगात
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
“दो अहम परियोजनाओं का किया लोकार्पण”
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर को यातायात और शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आमजन को सुरक्षित व तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-5ए पर निर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर 152.18 करोड़ रुपये की लागत आई है और सेतु की कुल लंबाई 1,092 मीटर है।

इसके चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी तथा शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास 4 लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे पर बने फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया। 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की लंबाई 605 मीटर है।

खजांची चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती थी। फ्लाईओवर के संचालन से अब यातायात का दबाव कम होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधुनिक और सुरक्षित सड़क व पुल नेटवर्क के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शहरवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे गोरखपुर के विकास में एक नया अध्याय बताया।
-

आज का राशिफल. 27.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ
-

बड़ी खबर ;सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बरेली ने UGC के 2026 के नये नियमों को “काला कानून” और “ब्राह्मण-विरोधी” करार देते त्यागपत्र दे दिया
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे कर सरकार को मुश्किल में डाल दिया है । उन्होंने त्यागपत्र राज्यपाल और जिलाधिकारी को ईमेल से भेजा है। लगभग 5 पेज के विस्तृत इस्तीफे में दो प्रमुख कारण बताए गए हैं।
UGC के 2026 के नये नियमों को “काला कानून” और “ब्राह्मण-विरोधी” करार देते हुए इनकी पूर्ण वापसी की मांग करते हुए उच्च शिक्षा और सनातन परंपराओं के लिए हानिकारक बताया है।

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों/बटुकों के साथ हुई कथित मारपीट और अपमान की घटना को ब्राह्मण समाज की धार्मिक अस्मिता पर हमला मानते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किये हैं ।
इस्तीफे के बाद बरेली DM के आदेश पर ADM और 2 SDM उन्हें समझाने पहुंचे मगर बात बनी नहीं ।
-

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
गणतंत्र दिवस हमें अधिकार के साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है – डॉ. सत्यपाल सिंह

गोरखपुर 26 जनवरी ;सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर के प्रांगण में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत इस भव्य समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह (प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) द्वारा ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट जनों का परिचय कराया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकार के साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है।

तकनीक व संस्कार का संगम ही भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विद्यार्थी अनुशासन, अध्ययन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएँ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभियंता ओम शंकर मौर्य (पूर्व महाप्रबंधक टेहरी गढ़वाल परियोजना) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी में अनुशासन एवं नैतिकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण के महत्व व उसके संरक्षण पर भी जोर दिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन उप प्रधानाचार्या रुक्मिणी उपाध्याय ने किया।
इस गौरवमयी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह भाग संघचालक महानगर दक्षिण शिवशंकर जी, महेश अग्रवाल जी (कोषाध्यक्ष, विद्यालय समिति), डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ गणेश श्रीवास्तव, बलराम अग्रवाल, मृत्युंजय शुक्ला, पुष्पा सिंह, मातृ भारती की सदस्या, विद्यालय के पूर्व छात्र, सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी, अभिभावक सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

-

संवृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत
आज 26 जनवरी 2026 को मदरसा नूरिया खरिया में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रमों, जिसमें चित्रकला, वाद- विवाद अन्य प्रतियोगिता का आयोजन मदरसा नूरिया खरिया, बगही भारी मे किया गया ।

इस उपलक्ष्य में मदरसा में झंडारोहण के उपरांत अपने अध्यक्षीय संबोधन में सैयद इज़हार, प्रबंधक, नूरिया खरिया ने “संवृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत“ विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत सिद्धांतों में से एक बताया उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता और स्वदेशी क्षमताएँ, खतरों से निर्णायक रूप से निपटने, आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय शक्ति, सम्मान और वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का आधार बनाने के लिए बेहद अहम हैं और ऑपरेशन सिंदूर को भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्वदेशी क्षमताएं, जिनमें भारत में निर्मित हथियार भी शामिल हैं, भारत को निर्णायक और स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम बनाती हैं, जिससे यह साबित होता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी निर्भरता के भरोसे नहीं रह सकती।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2025 के अंत तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स लॉन्च करेगा, जो अहम तकनीकी क्षेत्रों में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उल्लेखनीय उपलब्धियों का बच्चों से उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के एक नए युग का संकेत मिलता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि 300 से ज़्यादा स्टार्टअप, उपग्रहों, अन्वेषण और अत्याधुनिक अंतरिक्ष तकनीकों में सक्रिय रूप से नए विचारों पर काम कर रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि भारत न केवल अंतरिक्ष विज्ञान और अन्वेषण में भाग ले रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका भी निभा रहा है। आज खनिज मिशन जो कि ऊर्जा, उद्योग और रक्षा के लिए ज़रुरी संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के पहल से शुरूआत की है, जिसके तहत 1,200 स्थलों की खोज की जा रही है और खनिजों पर नियंत्रण से रणनीतिक स्वायत्तता मज़बूत होती है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने बताया कि भारत की कोविड-19 प्रतिक्रिया से प्रेरणा लेते हुए जहाँ स्वदेशी टीकों और कोविन जैसे मंचों ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाई जिससे भारत न केवल अपनी स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी ज़रुरतों को पूरा कर पाने में सफल रहा ।
भाषण के दौरान “वोकल फॉर लोकल” पहल के तहत भारत में निर्मित वस्तुओं का समर्थन करने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि स्वदेशी उत्पादों की शुरूआत गर्व और शक्ति की भावना से होनी चाहिए, न कि मजबूरी से।
उन्होंने भारत सरकार के सबका साथ सबका विकास – सबका विश्वास प्रयास का सराहना करते हुए कहा कि हमारी परंपरा का सम्मान को मजबूत करना प्रधानमंत्री श्री मोदी का लक्ष्य है और उन्होंने सरकार द्वारा “मिशन सुदर्शन चक्र” का भी उल्लेख किया, जिसका मकसद दुश्मन की रक्षा घुसपैठ को बेअसर करना और भारत की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना है।
उक्त अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी मदरसा छात्रो एवं छात्रा को पुरस्कार आदि एवं मिष्ठान वितरित किया गया । उक्त अवसर पर तमाम स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
-

आज का राशिफल. 26.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे ǀ आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा ǀ लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं ǀ आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ
🏹धनु राशिफल
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
🐟मीन राशिफल
आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ
-

भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ ; उत्तर भाग गोरक्ष प्रान्त महानगर
विजय श्रीवास्तव निष्पक्ष टुडे
गोरखपुर :सामुदायिक भवन शाहपुर आवास विकास कॉलोनी शाहपुर में भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य वक्ता श्री तारकेश्वर जी प्रांत धर्म जागरण प्रमुख ने कहा कि भारत माता पूजन अपने संस्कृति का एक अंग है,भारत में रहने वाले लोग इसे भारत भूमि नहीं कहा बल्कि इसे मातृभूमि भारत माता कहा, हमारा संबंध प्रकृति से है इसलिए हम प्रकृति की पूजा करते हैं। जिसकी आदि है नअनंत है वहीं भारत माता है।

भारत हमारी मां है इसलिए जब भी इनपर कोई संकट आया है उस समय यहां के रहने वाले लोग उसका खुल कर विरोध किया, सामना किया और इसकी रक्षा किया।

आज हिंदुओं और भारत भूमि पर रहने वाले लोगों के खिलाफ दुष्प्रचार कर भारत माता पर लगातार प्रहार हो रहा है लेकिन उनका दुष्प्रचार भारत को नष्ट नहीं कर सका। जब हमें संस्कृति परंपरा से दूर हुए राष्ट्र कमजोर हुआ हमें भारतीय संस्कृति परंपरा से जुड़े रहने की आवश्यकता है, 20वीं सादी भारतीयता और संस्कृति की सदी है।

हमें अपने धर्म संस्कृति की रक्षा करनी है। जब धर्म बचेगा तो हिंदुत्व बचेगा, हिंदुत्व बचेगा, बचेगा तो देश बचेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन जायसवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने किया। उन्होने कहा कि भारत माता,गौ माता और माता का कोई स्थान नहीं ले सकता है। हम सनातन धर्म का भूलते जा रहे हैं जिसे जागृत करने की आवश्यकता है, हमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाने की आवश्यकता है।

आभार ज्ञापन राजकुमार ज़ी प्रान्त निधि प्रमुख ने किया। इस अवसर पर सुधीर जी भाग कार्यवाह उत्तर भाग, राजेश जी सह भाग कार्यवाह, विजय जी भाग धर्म जागरण प्रमुख, रामकेवल ज़ी सह धर्म जागरण प्रमुख, अनुराग जी पर्यावरण प्रमुख हनुमान नगर और सैकड़ो की संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।






























