“भारत को ‘नौकरों’ का नहीं, ‘मालिकों’ का देश बनाना ही स्वदेशी का मूल लक्ष्य: धीरज राय”
स्वदेशी जागरण मंच की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पलायन रोकने और उद्यमिता बढ़ाने पर जोर
स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, गोरखपुर द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
इतिहास में विश्व व्यापार में ३३% हिस्सेदारी रखने वाला भारत पुनः आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर
स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, गोरखपुर के तत्वावधान में आज असुरन स्थित शिव सूत्र मैरेज गार्डन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का ‘सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण एवं परिचय वर्ग’ अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक धीरज राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत गुप्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन सह-प्रांत संयोजक योगेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
स्वदेशी: एक सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन पद्धति
अध्यक्षीय उद्बोधन में धीरज राय ने कौटिल्य के सूत्र ‘उद्योगेनास्तिदारिद्रयं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्यम करने वाला कभी दरिद्र नहीं हो सकता। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को रखते हुए बताया कि ३००० साल पहले रोम के इतिहासकार प्लिनी और स्ट्रेबो ने स्वीकार किया था कि रोम की स्वर्ण मुद्राएं भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों (मलमल, इत्र, तलवारें, औषधि) के कारण भारत जा रही हैं। उन्होंने कहा, “भारत केवल आध्यात्मिक या कृषि प्रधान देश नहीं, बल्कि विश्व व्यापार में ३३% हिस्सेदारी रखने वाला औद्योगिक केंद्र था। आज हमें उसी गौरव को वापस लाना है।”
पलायन बनाम स्वावलंबन का मॉडल
डॉ मुकेश शुक्ला ने पंजाब और भिखारी ठाकुर के ‘विदेशिया’ का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल १५,००० की नौकरी के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों के स्लम में रहना व्यक्ति का सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक पलायन है। स्वावलंबी भारत अभियान का उद्देश्य युवा को job Seekar ‘याचक’ के बजाय ‘दाता’ (Job Provider) बनाना है। उन्होंने अभियान का पंच-सूत्र दिया: खेती प्राकृतिक, पशुधन देसी, बागवानी औषधीय, बाजार स्वदेशी और घर भारतीय।
कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी के प्रसार की शपथ ली। जेआरडी टाटा, वारेन बुफेट और बाबा रामदेव जैसे सफल उद्यमियों का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे हर ब्लॉक में ५० नए उद्यमी तैयार करें।
घोषित कार्यकारिणी की सूची:
स्वदेशी जागरण मंच, गोरखपुर:
जिला संयोजक: डॉ. मुकेश शुक्ला;
विभाग संयोजक, गोरखपुर विभाग: श्री देवेश सिंह;
सह-जिला संयोजक: डॉ. अमित मणि त्रिपाठी, श्री अजीत पाल; जिला विचार विभाग प्रमुख: ई. हरिश चन्द्र जायसवाल; जिला संपर्क प्रमुख: श्री गोस्वामी आलोक भारती; जिला प्रचार प्रमुख: डॉ. देवेज्य श्रीवास्तव; जिला महिला प्रमुख: श्रीमती अनिता शर्मा; जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख: श्री सोम नाथ गुप्ता; जिला युवा प्रमुख: श्री हिमांशु तिवारी; जिला सोशल मीडिया प्रमुख: श्री रवि श्रीवास्तव; जिला पर्यावरण प्रमुख: श्री परमात्मा धर दुबे।
जिला समन्वयक: श्री राणा प्रताप सिंह; सह-जिला समन्वयक: श्री शक्ति, श्री आदित्य प्रताप, श्री अमन; जिला विचार विभाग प्रमुख: श्री वेद प्रकाश, सह-प्रमुख: श्री समरेंद्र; जिला संपर्क प्रमुख: श्री ऋतुराज राजा, सह-प्रमुख: श्री रितिक गुप्ता; जिला प्रचार प्रमुख: श्री आदर्श दुबे, सह-प्रमुख: श्री सनी सिंह; जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख: श्री किशोर, सह-प्रमुख: श्री राजकुमार दुबे; जिला युवा प्रमुख: श्री अर्जुन मिश्रा, सह-प्रमुख: श्री श्रेयांश; जिला सोशल मीडिया प्रमुख: श्री रौनक यादव; जिला प्राकृतिक एवं देशी गौ संवर्धन प्रमुख: श्री सरवन शुक्ला; जिला पर्यावरण प्रमुख: श्री तारकेश्वर।
इस अवसर पर अंशुमान मिश्रा, राजेश सिंह, निर्भय वर्मा, अमरेंद्र राय, राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, दीपक सिंह, उपेंद्रशुक्ला, महेंद्र नाथ मिश्रा, मनोज राय, मणिनाथ गुप्ता, अनिमेष सिंह, आनंद पांडे अमरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको थोडा सा अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए ,लेकिन आज आप ना तो कोई अच्छी सलाह और ना ही अपने मन की आवाज सुनना चाहते हैं ǀ आपका यह अड़ियल रवैया आपके लिये घर और कार्यस्थल दोनों ही जगह पर आपके लिए नुक्सान का कारण बनेगा ǀ इसका एक ही समाधान है कि आप अपना दिमाग खुला रखें और दूसरों की भी बातें सुनें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज पैसे को संभलकर खर्च करें ǀसितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं ǀअगर आप ध्यान नही देंगे तो काफी बड़ी रकम आज आपसे खर्च हो सकती है ǀआज विवादो और टकराव से बचना ही बेहतर होगा ǀस्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है ǀ आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है ǀ ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने
से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी।
🦂वृश्चिक राशिफल
आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ
🏹धनु राशिफल
आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ
🐊मकर राशिफल
आज फैसला लेने का दिन है ǀआप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं ǀआज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे ǀ लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए? ये नही कि मुझे क्या करना होगा?अपने दिल की बात सुनें,इससे आपको लाभ होगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ
🐟मीन राशिफल
यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताए।
गोरखपुर।पीपीगंज निवासी व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था।
अभी वह मुंबई क्लॉथ हाउस (कालीबाड़ी मंदिर के पास) पहुंचा ही था कि पुलिस की वर्दी वाली पैंट और जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। जालसाज ने कर्मचारी को डराते हुए बैग छीन लिया और कहा-जीएसटी के कागज लेकर आओ, तभी पैसा मिलेगा।
घबराया हुआ कर्मचारी तुरंत दुकान वापस लौटा और मालिक को पूरी बात बताई। जब तक व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से भाग निकला था। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा को लेकर काफी गुस्सा है।
पीड़ित व्यापारी बलिराम जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
गोरखपुर ;सरस्वती शिशु मंदिर,(10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2026’ पाठ्यक्रम निर्माण कार्यशाला का आज भव्य समापन हुआ।
इस कार्यशाला में देशभर के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने आगामी 27,28,29 नवंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग गोरखपुर में संपन्न होने वाले विज्ञान मेले की रूपरेखा और नवाचारी पाठ्यक्रम पर गहन मंथन किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री, माननीय गोविंद चंद्र महंत जी ने कहा कि विज्ञान मेला केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्वदेशी तकनीक के प्रति गौरव जगाने का माध्यम है।
उन्होंने जोर दिया कि हमारा पाठ्यक्रम ऐसा होना चाहिए जो आधुनिक विज्ञान और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम हो।
विद्या भारती के अध्यक्ष, डॉ. रविंद्र कान्हेरे जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, 2026 का विज्ञान मेला नई शिक्षा नीति (NEP) के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। हम छात्रों को रटने के बजाय ‘करके सीखने’ (Learning by Doing) के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
आगामी विज्ञान मेले के लिए नए प्रयोगों और मॉडलों के मानकों का निर्धारण।
पाठ्यक्रम में एआई (AI) और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को शामिल करने पर चर्चा।
देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए।
समापन अवसर पर अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक नगेंद्र पाण्डेय, प्रांतीय संयोजक बांके बिहारी जी, प्रदेश निरीक्षक रामसिंह,जियालाल जी, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे,स्थानीय विज्ञान क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।
अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह द्वारा हुआ
पत्नी को मॉडलिंग का शौक था,पति ने एक बार कह दिया ‘बंदरिया’…
पत्नी ने आत्महत्या कर ली…
लखनऊ के इंदिरा नगर में पति द्वारा मजाक में ‘बंदरिया’ कहे जाने से आहत होकर तनु सिंह नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली तनु मॉडलिंग की शौकीन थीं. परिजनों के मुताबिक, हंसी-मजाक के दौरान हुई इस टिप्पणी से नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.
गोरखपुर, 29 जनवरी 2026: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2026’ की पूर्व तैयारी हेतु दो दिवसीय ‘पाठ्यक्रम निर्माण कार्यशाला’ का भव्य शुभारंभ आज सरस्वती शिशु मंदिर,(10+2) पक्कीबाग के परिसर में हुआ।
कार्यशाला के प्रथम दिन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्या भारती के अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक श्री नगेंद्र पाण्डेय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार (Innovation) विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2026 के विज्ञान मेले का पाठ्यक्रम वर्तमान वैश्विक तकनीकी परिवर्तनों और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के अनुरूप होना चाहिए।
शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय मंत्री डॉ. शैलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल शिक्षकों की क्षमता का विकास होता है, बल्कि यह भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने की आधारशिला भी रखता है। उन्होंने गोरक्ष प्रांत में विज्ञान शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयास करने की बात दोहराई।
आगामी अखिल भारतीय विज्ञान मेले के लिए मानक पाठ्यक्रम, नियमावली और नए प्रयोगों का चयन करने पर विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यशाला में पूरे देश के 11 क्षेत्र के विज्ञान संयोजक एवं सहसंयोजक एवं गोरक्ष प्रांत के विज्ञान विशेषज्ञ और अनुभवी आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं।
कल, 30 जनवरी को कार्यशाला के समापन सत्र में आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक बांके बिहारी जी, प्रदेश शिक्षक राम सिंह, जियालाल जी, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे सहित देश के कोने-कोने से आए हुए विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चनसे हुआ ।अतिथि परिचय एवं सम्मान प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह जी द्वारा हुआ ।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात को होने वाली इस खगोलीय घटना के दौरान बृहस्पति ग्रह और चंद्रमा पास दिखेंगे इस प्रकार के संयोजन को युति या कंजंक्शन कहा जाता है, उन्होंने इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “कंजंक्शन” (Conjunction) और “निकटतम बिंदु” (Apparent Closest Approach) के समय में सूक्ष्म तकनीकी अंतर है।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि
खगोल वैज्ञानिक गणनाओं के अनुसार इनका विवरण कुछ इस प्रकार से होता है कि खगोल विज्ञान में ‘कंजंक्शन’ तब होता है जब दो पिंडों का (सम्यक आरोहण) Right Ascension (R.A.) लगभग समान हो जाता है,
खगोलविद अमर पाल सिंह ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘कंजंक्शन’ बनाम ‘अप्पल्स’ (Appulse) क्या होता है।
उन्होंने बताया कि यद्यपि तकनीकी युति 30 जनवरी की रात 11:54 बजे है, लेकिन दोनों पिंडों के बीच की न्यूनतम कोणीय दूरी (Minimum Angular Separation) जिसे ‘Appulse’ कहा जाता है, वह कुछ मिनटों के अंतर पर होगी, इस न्यूनतम दूरी का समय 31 जनवरी 2026 है जोकि लगभग 12:08 AM (IST) पर होगा, और इस समय दोनों के बीच की कोणीय दूरी (3 डिग्री 18 आर्क-मिनट) होगी,लेकिन अवलोकन हेतु भारत के लिए 30 जनवरी की पूरी रात यह घटना घटित होने वाली है।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जाती हुई जनवरी खगोल प्रेमियों को एक और शानदार खगोलीय घटना का आकर्षक नज़ारा देकर जा रही है, इस दौरान 30 जनवरी 2026 की रात्रि में एक और खास खगोलीय घटना होने वाली है। इस रात को चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह आस पास दिखेंगे, या यूं कहें कि दोनों खगोलीय पिंड एक-दूसरे के काफी निकट नजर आएंगे। ऐसे में इस रात आकाश में एक आकर्षक खगोलीय दृश्य नजर आयेगा। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ख़ास बात यह होगी कि यह खगोलीय घटना मिथुन तारामंडल की पृष्ठभूमि में घटित होगी और इस दौरान दूरबीन से देखने पर बृहस्पति के चार प्रमुख चंद्रमा भी स्पष्ट देखे जा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास छोटी दूरबीन या बिनाकुलर भी नहीं है, तो भी निराश न हों क्योंकि इस खगोलीय घटना को आप अपनी साधारण आंखों से भी देशभर में आसानी से देखा जा सकेगा।
रात्रि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति आसानी से देखी जा सकेगी। इस दौरान चंद्रमा वैक्सिंग गिबस अवस्था में रहेगा जोकि लगभग 93 प्रतिशत प्रकाशित होगा। चंद्रमा की दृष्टिगत चमक (मैग्नीट्यूड) करीब माइनस 12.7 रहेगी, जबकि बृहस्पति ग्रह माइनस 2.47 मैग्नीट्यूड पर चमकता दिखाई देगा।
सूर्यास्त के बाद यह युग्म पूर्वी क्षितिज पर दिखाई देना शुरू करेगा। 30 जनवरी की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे दोनों खगोलीय पिंड आकाश में काफ़ी पास दिखाई देंगे यह समय अवलोकन के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। इस दौरान वायुमंडलीय विक्षोभ न्यूनतम होता है और दृश्यता भी अधिक स्पष्ट रहती है। लेकिन भारत में मौसम साफ़ होने पर इसको पूरी रात देखा जा सकेगा।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस खगोलीय घटना का पीक 30 जनवरी की रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच रहेगा। लेकिन 31 जनवरी की रात्रि तक चंद्रमा, बृहस्पति से कुछ आगे निकल जाएगा। इसलिए 30 जनवरी की रात ही इस दृश्य के अवलोकन का सही समय होगा। हालांकि 31 जनवरी की रात्रि में भी यह युग्म कुछ दूरी पर रहते हुए आकाश में दिखाई देगा।
क्या होता है कंजंक्शन।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आकाश में जब दो खगोलीय पिंड, एक ही दिशा में लगभग साथ दिखें, उसे युति कहते हैं। जब दो आकाशीय पिंडों का सम्यक आरोहण (राइट एसेन्शन) लगभग समान हो जाता है, तो इस स्थिति को खगोल विज्ञान की भाषा में युति या ‘कंजंक्शन’ कहा जाता है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, यह तकनीकी कंजंक्शन 30 जनवरी की रात में होगा। इस क्षण चंद्रमा और बृहस्पति एक ही ऊर्ध्वाधर रेखा पर स्थित होंगे। कंजंक्शन, दोनों पिंडों के बीच वास्तविक दृष्टिगत निकटता में अंतर होता है। दोनों के बीच न्यूनतम कोणीय दूरी 31 जनवरी 2026 को तड़के लगभग 12:08 बजे होगी। इस समय चंद्रमा और बृहस्पति के बीच की दूरी लगभग 3 डिग्री 18 आर्क-मिनट रहेगी। क्योंकि कंजंक्शन और निकटतम बिंदु के समय में सूक्ष्म तकनीकी अंतर है।
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है।
आप किसी खुले, अंधेरे और साफ स्थान से नंगी आंखों से ही इस खगोलीय दृश्य का आनंद ले सकते हैं। वहीं, दूरबीन से देखने पर बृहस्पति के चारो प्रमुख चंद्रमा आयो , यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो एक सीधी रेखा में स्पष्ट दिखाई देंगे। साथ ही प्रकाश प्रदूषण से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को यह दृश्य और भी अधिक स्पष्ट दिखाई देगा।
गोरखपुर में ब्रह्मभोज में आया था, छत पर छिपकर मिलने गया; भीड़ ने घेरा तो लगाई छलांग
छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, एक की कमर तो दूसरी की टांग टूटी,
जिलाअस्पताल में दोनों का भर्ती के द्वारा चल रहा है इलाज
खजनी थाना क्षेत्र में एक गुप्त प्रेम प्रसंग दरमियानी रात उस वक्त सनसनीखेज हादसे में बदल गया, जब प्रेमी-प्रेमिका ने परिवार के डर से छत से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में युवक की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि युवती की एक टांग टूट गई। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, ख़जनी थाना क्षेत्र महुआडाबर चौकी क्षेत्र के खूनीपुर चौराहा निवासी एक युवती और संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुघरा गांव निवासी विशाल पुत्र शैलेश के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। रविवार की रात भी विशाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा और छत के रास्ते अंदर दाखिल हो गया।
बताया जा रहा है कि देर रात परिवार के किसी सदस्य को आहट हुई, जिसके बाद परिजन छत की ओर पहुंचे। खुद को घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका घबरा गए और बिना कुछ सोचे-समझे छत से नीचे कूद गए। ऊंचाई अधिक होने के कारण दोनों जमीन पर गिरते ही बुरी तरह घायल हो गए। युवक दर्द से कराहता रहा, जबकि युवती बेहोश हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की रीढ़ के निचले हिस्से में गंभीर चोट है, वहीं युवती की टांग में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाज लंबा चल सकता है।
इस घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे प्रेम में उठाया गया खतरनाक कदम बता रहा है तो कोई सामाजिक दबाव और पारिवारिक सख्ती को इस हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहा है। युवाओं के बीच यह घटना चेतावनी के रूप में देखी जा रही है कि एक पल की घबराहट जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।
खजनी थाना एसएचओ जयन्त सिंह व चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। न ही अस्पताल से कोई मेडिको-लीगल सूचना आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने या अस्पताल से सूचना आने पर मामले की जांच की जाएगी।
आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ
🦀कर्क राशिफल
व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ
🐅सिंह राशिफल
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें ǀ आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है ǀ ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें ǀ कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा ǀ यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ
⚖️तुला राशिफल
आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ
🏹धनु राशिफल
नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ
UGC बिल 2026 का विरोध तेज हो गया है. अब इसमें अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य भी कूद गए हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है मांग की है कि या तो इस बिल को वापस लिया जाए या फिर उन्हें इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए.
#ऑपरेशन_बगावत #सवर्ण_रेजीमेंट #UGCकाला_कानून #जागो_ब्राह्मण_क्षत्रियों_सवर्णो_जागो #जातिवादी_भाजपा_मुर्दाबाद
#UGC #UGC_RollBack #SupremeCourt #Unity
भारतीय सवर्ण सेना