Category: उत्तर प्रदेश

  • डीएम दीपक मीणा ने तहसील कैंपियरगंज का किया औचक निरीक्षण

    डीएम दीपक मीणा ने तहसील कैंपियरगंज का किया औचक निरीक्षण

    सूर्य प्रकाश ओझा 

    गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को तहसील कैंपियरगंज का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों, जन शिकायतों के निस्तारण, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष तथा विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। डीएम के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

    जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील सभागार पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से तहसील क्षेत्र में चल रहे राजस्व वादों, वरासत, नामांतरण, पैमाइश और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले मामलों का निस्तारण समय सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख और जनसेवा की गुणवत्ता परखी, दिए सख्त निर्देश

    निरीक्षण के दौरान डीएम रिकॉर्ड रूम पहुंचे और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने पुराने दस्तावेजों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन की प्रगति और फाइलों की उपलब्धता के बारे में पूछा। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक अभिलेख सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखे जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।

    जिलाधिकारी ने जनसुनवाई से जुड़े रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने कहा कि तहसील आने वाले फरियादियों को अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं। हर प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से सुनवाई हो और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों में नहीं, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक समाधान के रूप में दिखना चाहिए।

    कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ऑनलाइन सेवाओं, प्रमाण पत्रों के निर्गमन और राजस्व सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डिजिटल सेवाओं को और तेज व पारदर्शी बनाया जाए ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके।

    निरीक्षण के समय कुछ फरियादी भी मौजूद मिले। डीएम ने उनसे सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ काम करना होगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें, जिससे आमजन को बेहतर सेवा मिल सके।
    निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ पाठक तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • बिना मान्यता चल रहे एमएसटी एकेडमी को शिक्षा विभाग ने कराया बंद

    बिना मान्यता चल रहे एमएसटी एकेडमी को शिक्षा विभाग ने कराया बंद

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)

    बडहलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव स्थित एमएसटी एब्स अकादमी को बिना मान्यता के संचालित पाए जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को मौके पर ही बच्चों की छुट्टी करके बंद करा दिया गया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव के नेतृत्व में की गई।

    शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों में हड़कंप मचा है।

    खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि एमएसटी अकादमी बिना मान्यता के संचालित की जा रही है। जांच के दौरान संस्थान के पास आवश्यक शैक्षणिक मान्यता, पंजीकरण एवं अन्य अनिवार्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जिसके बाद नियमानुसार तत्काल प्रभाव से विद्यालय को बंद कराने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना मान्यता के विद्यालय संचालन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और ऐसे संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • 🌸 आज का राशिफल. 07.02.2026

    🌸 आज का राशिफल. 07.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    🐏मेष राशिफल

    जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपके आसपास आपका ध्यान और समय बांटने वाली बहुत सी गतिविधियाँ चल रही हैǀछोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें ǀएकाग्र रहें,तभी आपको मुक्त ऊर्जा का प्रवाह अनुभव हो पायेगा ǀअगर आपको यह मिल गया तो आपकी जिन्दगी बन जायेगी ǀ घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें ǀसफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी |

    🐅सिंह राशिफल

    आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है ǀआप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे ǀकिसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है लेकिन आपको उसे समय रहते पकड़ना होगा ǀसमय रहते लिया गया निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा ǀविभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी ǀ अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें ǀइसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा ǀभले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो ǀ

    🐊मकर राशिफल

    अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें ǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ

  • मायावती का ‘ब्राह्मण’ कार्ड, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़कीं

    मायावती का ‘ब्राह्मण’ कार्ड, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़कीं

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    मायावती का ‘ब्राह्मण’ कार्ड, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो, कहा—पूरे देश में हो रहा ब्राह्मणों का अपमान

    लखनऊ  मायावती ने x पर ट्वीट कर कहा ,यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है।

    ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग। साथ ही, इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम।

  • सीएम योगी का सख्त निर्देश  कि चाइनीज मांझे से हुई मौत  हत्या के तहत माना जायेगा

    सीएम योगी का सख्त निर्देश कि चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या के तहत माना जायेगा

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    लखनऊ में 33 साल के मोहम्मद शोएब की चाइनीज़ मांझे से गर्दन कटने के चलते मौत हो गई थी.. इस दर्दनाक हादसे के 24 घंटे के भीतर ही।

    गोमतीनगर विस्तार में एक रिटायर्ड फौजी चाइनीज़ मांझे का निशाना बना।चाइनीज़ मांझे से रिटायर्ड फौजी की ठोड़ी और होंठ तक पर काफी लंबा घाव हो गया है।

    सीएम योगी के निर्देश के बाद आज दिन भर चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी जारी है.

    सीएम का निर्देश है कि चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या के तहत माना जायेगा।

  • गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं उड़ान सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा

    गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं उड़ान सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा

       नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    नई दिल्ली।
    लोकसभा में गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार, यात्री सुविधाओं तथा हवाई संपर्क को लेकर माननीय सांसद श्री रविन्द्र शुक्ल उर्फ रवि किशन जी द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल जी ने सदन को अवगत कराया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा भारतीय वायुसेना से 42.14 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी पूर्ण कर लिया गया है।

    मंत्री जी ने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। हाल के वर्षों में यात्री आवागमन लाखों के आंकड़े को पार कर चुका है तथा कार्गो परिवहन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास का स्पष्ट संकेत है।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान उड़ान कार्यक्रम के तहत गोरखपुर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पूर्वांचल के लोगों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन जी ने कहा कि गोरखपुर एवं पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए मजबूत हवाई संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट विस्तार एवं उड़ानों के विस्तार हेतु उठाए गए कदमों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री जी एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार एवं निवेश को नई गति प्रदान करेगी।

  • आज का राशिफल. 06.02.2026

    आज का राशिफल. 06.02.2026

     ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे ǀ जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें ǀ नम्र बने रहें ǀ आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे ǀ धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है ǀइसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं,जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो ǀ चिंता ना करें,आपके परिजन हाल-फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे ǀ

  • सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन

    सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन

    विजय कुमार श्रीवास्तव

    गोरखपुर, दिनांक: 4 फरवरी 2026 सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना हेतु

    आशीर्वाद समारोह’ का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), तारापुर (महाराष्ट्र) के वैज्ञानिक एवं विद्यालय के पुरातन छात्र श्री ओमकार नाथ साहू की उपस्थिति रही।

    प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने छात्रों से भारतीय शिक्षा दर्शन की ‘पंचकोश अवधारणा’ (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय एवं आनंदमय कोश) पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इन पाँचों कोशों पर संतुलित कार्य आवश्यक है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में तनाव मुक्त रहकर सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करें। धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं।”

    विशिष्ट अतिथि श्री ओमकार नाथ साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यालय के संस्कारों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अनुशासित प्रयासों ने मुझे वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुँचाया। मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती।” एक पूर्व छात्र को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। विद्यार्थियों ने अतिथिगण से अपनी जिज्ञासाओं पर प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान अतिथियों के द्वारा हुआ।

    विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय जी ने परीक्षा से संबंधित भारतीयों पर प्रकाश डाला उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को धैर्यपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित होने की शुभकामनाएँ दीं।

    इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कराया। आभार ज्ञापन प्रथम सहायक श्रीमती रुक्मिणी उपाध्याय ने किया संचालन आचार्य एस. एन. कुशवाहा ने किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के गृह परीक्षा प्रमुख श्री अविनाश श्रीवास्तव, विद्यालय के इण्टर के प्रभारी श्री रामकेवल शर्मा जी बोर्ड परीक्षा देने वाले समस्त छात्र एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

  • आज का राशिफल. 05.02.2026

    आज का राशिफल. 05.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज आप जो भी करेंगे ,उसमे एक नयी उर्जा और नया लक्ष्य दिखाई देगा ǀ आपकी बातचीत का स्तर अविश्वसनीय रूप से बेहतर हो गया है और आप ऐसे किसी व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी को वित्तीय या आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित करेगा ǀ आप खुद को ज्यादा अच्छे से समझ पायेंगे और इससे आपको जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी ǀ आप को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी वर्त्तमान समस्यों को खत्म करने के लिए सोचना चाहिए ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |

    🏹धनु राशिफल

    भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ।

    🧉कुंभ राशिफल

    यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ