एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मृत घोषित
थाना सारनाथ अंतर्गत कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव जिस पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था आज लखनऊ एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ की उपरांत घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।
उक्त बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है.
चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई है. डॉ ने अपराधी को मृत्यु घोषित किया।
आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ
👫मिथुन राशिफल
अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी ǀ इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे ǀ आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ
🐊मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा ǀ किसी भी तरह के विवाद से बचें .आपका स्पष्टीकरण मुद्दों को जटिल ही करेगा ǀआप कुछ नया सीखना चाहते हैं,इससे आपको औरो के मुकाबले तरजीह मिलेगी,चाहे आप केवल साधारण रूप से गिटार ही सीखें ǀ
CM योगी-उत्तर प्रदेश फार्म कॉन्क्लेव में बोले बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी? अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या पुलिस गोली खाए? ये दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते।
मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश सरकार हर निवेशक को दे रही ट्रिपल-एस यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड की पूर्ण गारंटी
इंडस्ट्री में जीरो पॉलिटिकल इंटरफेयर, आइए निवेश करें, उत्पादन करें और समय पर इंसेंटिव लें: सीएम
रूल ऑफ लॉ पूरी मजबूती से लागू, कानून से खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं
2017 से पहले गुंडा टैक्स, अराजकता का दौर, आज उत्तर प्रदेश बीमारू से बना रेवेन्यू सरप्लस स्टेट
हब-एंड-स्पोक मॉडल पर विकसित किया जा रहा ललितपुर बल्क ड्रग फार्मा पार्क
मेडिकल डिवाइस पार्क और यूएस-एफडीए लैब से ग्लोबल स्टैंडर्ड स्थापित करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में फैक्ट्री से फार्मेसी तक निर्बाध सप्लाई चेन का किया जा रहा निर्माण
एआई, मेड-टेक, हेल्थ-टेक और क्लिनिकल रिसर्च का नया केंद्र बनेगा यूपी
विकसित भारत के संकल्प में यूपी के लिए फार्मा सेक्टर की होगी निर्णायक भूमिका
लखनऊ, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को होटल ताज में आयोजित वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम “उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0” का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल एक राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए भरोसे की गारंटी बन चुका है। प्रदेश सरकार हर निवेशक को ट्रिपल-एस यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड की पूर्ण गारंटी देती है और उत्तर प्रदेश आज ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी का रोल मॉडल बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में रूल ऑफ लॉ पूरी मजबूती से लागू है। कानून से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। यदि कोई कानून को आंख दिखाने की कोशिश करता है, तो कानून अपने दायरे में लाकर उसे उसकी ही भाषा में जवाब देता है। यह नया उत्तर प्रदेश है, जहां व्यवस्था कमजोर नहीं, बल्कि निर्णायक है।
अराजकता से विश्वास तक का सफर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश असुरक्षा, अराजकता और अविश्वास का पर्याय बन चुका था। वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में 900 से अधिक दंगे हुए। शायद ही कोई शहर रहा हो, जहां कर्फ्यू न लगा हो। उद्योग, व्यापार और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। सुरक्षा के अभाव में पहले से स्थापित उद्योग भी प्रदेश छोड़ने पर मजबूर थे, युवा वर्ग पलायन कर रहा था। जिस धरती पर बचपन बीता हो, उसे छोड़ना किसी के लिए भी पीड़ादायक होता है, लेकिन असुरक्षा के चलते मजबूरी थी। यह केवल किसी एक उद्यमी की पीड़ा नहीं थी, बल्कि हर व्यापारी, हर निवेशक और हर नागरिक की व्यथा थी।
जीरो टॉलरेंस से लौटा भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा, तो सबसे बड़ी चुनौती कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों के मन में विश्वास पैदा करना था। सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। हमने स्पष्ट कहा कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा, चाहे कोई कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। आज इसका परिणाम सबके सामने है। बड़े पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। कहीं दंगे नहीं, कहीं फिरौती नहीं, कहीं गुंडा टैक्स नहीं। उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का वातावरण है और यही निवेश की सबसे मजबूत नींव है।
डी-रेगुलेशन में नंबर वन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में टॉप अचीवर बना है यूपी
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन रैंकिंग में देश में नंबर वन है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में टॉप अचीवर बन चुका है। डी-क्रिमिनलाइजेशन के तहत 13 राज्य अधिनियमों में मौजूद आपराधिक प्रावधानों को समाप्त किया गया, ताकि उद्योग बिना भय और बाधा के कार्य कर सकें। एमएसएमई सेक्टर में निवेश करने वाले उद्यमियों को 1000 दिनों तक निरीक्षण से छूट दी गई है। कई अन्य सेक्टरों में भी प्रक्रियाओं को सरल किया गया है। सरकार का उद्देश्य उद्योगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें सुविधा देना है।
14 हजार से 30 हजार फैक्ट्रियों तक की छलांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में लगभग 14,000 कारखाने कार्यरत थे, जो आज बढ़कर 30,000 से अधिक हो चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 20 लाख करोड़ प्रस्तावो की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और कई प्रोजेक्ट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। निवेशकों के साथ सरकार का निरंतर संवाद बना हुआ है।
फार्मा सेक्टर को बनाया जा रहा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए ठोस नीति और स्पष्ट विजन के साथ कार्य किया जा रहा है। ललितपुर में विकसित किया जा रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं होगा, बल्कि इसे हब एंड स्पोक मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जहां अत्याधुनिक आर एंड डी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल डिवाइस पार्क, यूएस-एफडीए टेस्टिंग लैब और वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स हब विकसित किए जा रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट सत्र के माध्यम से लखनऊ में एक वर्ल्ड-क्लास फार्मा इंस्टीट्यूट के निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाया जाएगा। बरेली सहित अन्य जनपदों में भी नए फार्मा पार्क विकसित किए जाएंगे।
लोकल से ग्लोबल की यात्रा तय की यूपी ने
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने ‘लोकल को ग्लोबल’ बनाने का सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। आज मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में देश का लगभग 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में 60 प्रतिशत उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। देश के लगभग 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। हर जिला मुख्यालय फोरलेन से जुड़ा है। बेहतर रेल नेटवर्क, सर्वाधिक मेट्रो सेवाएं, देश का पहला इनलैंड वाटरवे और सर्वाधिक एयरपोर्ट वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। वर्तमान में 16 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं, जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय हैं और पांचवें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द ही प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
निवेशकों को सरकार का पूर्ण समर्थन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। यहां जीरो पॉलिटिकल इंटरफेयर, पारदर्शी नीतियां और समयबद्ध इंसेंटिव वितरण सुनिश्चित किया गया है। आइए निवेश करें, उत्पादन करें और समय पर इंसेंटिव प्राप्त करें, यही उत्तर प्रदेश का मॉडल है। उत्तर प्रदेश आज बीमारू नहीं, बल्कि रेवेन्यू सरप्लस राज्य है और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विकसित भारत की ओर उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मा कॉन्क्लेव उसी संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को फार्मा सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। एआई, टेलीमेडिसिन, डीप-टेक, मेड-टेक, हेल्थ-टेक और क्लिनिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश की इस विकास यात्रा में सहभागी बनें, अपने सुझाव दें, सरकार उन्हें अंगीकार करेगी और लागू भी करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी विश्वास के साथ प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यसभा सदस्य एवं रामकी ग्रुप के फाउंडर अयोध्या रामी रेड्डी, नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद कुमार पॉल, सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप सांघवी, जाइडस लाइफ साइंसेज के चेयरमैन पंकज पटेल, मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा, डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी, टोरेंट फार्मा के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता, एमएसएन लैब के चेयरमैन एमएनएस रेड्डी तथा संदीप जैन, वी कृष्ण मोहन, आदित्य वर्मा, अमिताभ दुबे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश फार्मा सेक्टर में बनेगा वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब: जेपी नड्डा
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला प्रमुख राज्य बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस उद्यमिता और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका निर्णायक है। ललितपुर में विकसित हो रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क और राज्य की फार्मास्यूटिकल नीति-2023, उत्तर प्रदेश को विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण के कारण यूपी फार्मा निवेश का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। केंद्र की नीतिगत दृष्टि और उत्तर प्रदेश सरकार के जमीनी प्रयास प्रदेश को फार्मा और बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
लोकसभा में माननीय सांसद श्री रविंद्र शुक्ल उर्फ़ रवि किशन द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने देश में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अवैध लेन-देन पर नियंत्रण हेतु की गई नई KYC व्यवस्था की जानकारी दी।
माननीय मंत्री श्री पंकज चौधरी ने बताया कि वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स को धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अंतर्गत Reporting Entity घोषित किया गया है। इसके तहत 8 जनवरी 2026 से संशोधित दिशानिर्देश लागू किए गए हैं, जिनमें सेल्फी (लाइवनेस डिटेक्शन), जियो-टैगिंग, IP एड्रेस तथा ₹1 का अनिवार्य बैंक लेन-देन शामिल है।
यह कदम देश की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा आम निवेशकों के हितों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
माननीय सांसद श्री रवि किशन ने इस विषय को संसद में प्रभावी रूप से उठाने और देशहित में स्पष्ट जानकारी देने के लिए माननीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी को बधाई एवं धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय डिजिटल अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और जवाबदेह बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में मिली लाश मुंबई की 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी की निकली. उसकी हत्या डेढ़ दशक से मुंबई में लविंग पार्टनर के रूप में रह रहे हैं गोरखपुर के प्रेमी विजय ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद उसकी लाश सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए. लव ट्रायंगल में हुए इस खूनी खेल से पुलिस ने तीन दिन में ही पर्दा उठा दिया है.।
दरअसल मुंबई में इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी के दौरान विजय का प्रिया शेट्टी के साथ प्रेम संबंध हो गया था,इसके बाद वह उसके साथ लविंग पार्टनर के रूप में रहने लगा। प्रिया के घर वालों को भी यह बात पता थी. हैरानी की बात यह है कि इस रिलेशनशिप से उनका 14-15 साल का बच्चा भी है. रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में घर वालों ने गोरखपुर में युवक की शादी करवा दी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं. युवक अपनी पत्नी और लव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी के साथ कुछ दिन पहले ट्रेन से मुंबई से गोरखपुर आया था. पत्नी संध्या को पति विजय द्वारा प्रिया शेट्टी को लिव इन पार्टनर के रूप में रखना मंजूर नहीं था. प्रिया की हत्या की यही सबसे बड़ी वजह बनी और उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पुलिस ने पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
गोरखपुर के पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर गांव के रहने विजय कुमार साहनी ने पत्नी संध्या साहनी के साथ मिलकर अपनी मुंबई के रहने वाली लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी की 29 जनवरी की रात बेरहमी से हत्या की थी. हत्या करने के पहले प्रिया शेट्टी को खूब शराब पिलाई गई, इसके बाद दोनों स्कूटी से उसे ले जाकर पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पुल के पास खाली स्थान पर फेंक दिया गया. दोनों प्रिया शेट्टी को मरा समझ रहे थे, लेकिन जब उसके कराहने की आवाज आने लगी, तो भारी वस्तु से उसका सिर और चेहरा-पहचान छुपाने के लिए कुचल दिया गया. कपड़ों से प्रिया की पहचान छुपाने के लिए उसके पूरे कपड़े शरीर से हटा दिए.
गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के बैरघट्टा गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पुल के पास खाली स्थान पर शुक्रवार 30 जनवरी की सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. सिर ईंट से कूंचा गया था. इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के साथ पुलिस, डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है. मौके पर पहुंचे गोरखपुर के एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर लाश की शिनाख्त का प्रयास किया है. महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. सिर ईंट से कूंचा गया था। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले. इसके बाद एसएसपी राज करण नैयर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर लोगों से पूछताछ की थी. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा था.
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक पूछताछ में आरोपी विजय कुमार साहनी ने बताया कि साल 2012 में मुंबई में उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई थी. वह भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करती रही है. दोनों मुंबई में लविंग पार्टनर के रूप में रहने लगे दोनों को एक 14-15 साल का लड़का भी है. मृतका आरोपी विजय से शादी करना चाह रही थी लेकिन विजय ने शादी से इनकार कर दिया साल 2014 में विजय के घर वालों ने विजय की शादी पीपीगंज के तिघरा गांव की रहने वाली रामविलास सनी की पुत्री संध्या साहनी के साथ कर दी। आरोपी विजय साहनी और संध्या साहनी के भी तीन बच्चे हैं. आरोपी विजय पत्नी संध्या साहनी के साथ मुंबई में ही रहता था. लिव इन पार्टनर प्रिया शेट्टी बार-बार संध्या को छोड़ देने और उसके साथ रहने का दबाव बनाती थी।इस बारे में संध्या को भी जानकारी हो गई थी। कुछ ही दिन पहले तीनों मुंबई से गोरखपुर आए थे. विजय संध्या के साथ मिलकर 29 जनवरी 2026 की रात प्रिया शेट्टी को अपना गांव घूमाने के बहाने लेकर पीपीगंज के तिघरा स्थित अपने ससुराल पहुंचा. हत्या के पहले प्रिया शेट्टी को खूब शराब पिलाई,इसके बाद पत्नी संध्या साहनी के साथ बेसुध हालत में बेरहमी से उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गई. इसके बाद प्रिया शेट्टी को ऑटो से लेकर दोनों पीपीगंज बाजार पहुंचे. यहां पर उसके ससुर रामविलास साहनी ने आरोपी दामाद विजय साहनी को स्कूटी दी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पति-पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठा दिया है.
कलम थमी तो घरों में सन्नाटा छा गया, चूल्हे बुझने की कगार पर परिवार परेशान
वेतन न मिलने से टूटता भरोसा, बेसहारा पत्रकार- कर्मचारियों ने डीएम से लगाई आख़िरी आस
गोरखपुर।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने वाले पत्रकार आज खुद टूटते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय सहारा प्रेस और राष्ट्रीय सहारा समय से जुड़े पत्रकारों एवं कर्मचारियों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। वेतन न मिलने, प्रेस बंद होने और जबरन त्यागपत्र देने के निर्देशों के बाद बेसहारा हो चुके पत्रकार और कर्मचारी सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिले और अपनी पीड़ा भावुक शब्दों में सामने रखी।
पत्रकारों और कर्मचारियों ने डीएम को बताया कि श्रमायुक्त द्वारा आरसी जारी किए जाने के बावजूद उन्हें अब तक का बकाया वेतन नहीं मिला है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि घर का किराया, बच्चों की फीस, दवाइयों का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि 8 जनवरी 2026 को सहारा प्रबंधन द्वारा अचानक प्रेस का मुद्रण कार्य बंद करा दिया गया और कर्मचारियों से त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया। उसी दिन से पत्रकार और कर्मचारी बेरोजगार जैसी स्थिति में आ गए। न कोई लिखित सुरक्षा, न भविष्य की योजना और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता।पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर डीएलसी, श्रम विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन तक गुहार लगाई, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला। किसी ने यह नहीं सोचा कि जिन पत्रकारों और कर्मचारियों को यूं ही सड़क पर खड़ा कर दिया गया है, उनके भी बीवी-बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई, इलाज और पेट भरने की जिम्मेदारी इन्हीं पर है।
मुलाकात के दौरान कई पत्रकार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सहारा समूह के लिए दिन-रात मेहनत करने के बाद आज उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने बच्चों की स्कूल फीस उधार लेकर भरी, तो कुछ ने घर चलाने के लिए जेवर तक गिरवी रख दिए।
राष्ट्रीय सहारा परिसर में पत्रकारों और कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन समिति से वार्ता की, लेकिन वार्ता का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन केवल समय काट रहा है, जबकि उनके घरों में चूल्हे बुझने की नौबत आ चुकी है।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि जब मीडिया संस्थान अपने ही कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहे, तो समाज को न्याय की उम्मीद कैसे दिलाई जाएगी। लोकतंत्र की मजबूती की बात करने वाले लोग आज अपने ही कर्मचारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनीं और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि पत्रकारों और कर्मचारियों का कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल बकाया वेतन का भुगतान और भविष्य को सुरक्षित करने वाली ठोस कार्रवाई चाहिए।
राष्ट्रीय सहारा के पत्रकारों और कर्मचारियों की यह लड़ाई अब केवल वेतन की नहीं रही, बल्कि यह सम्मान, सुरक्षा और बच्चों के भविष्य की लड़ाई बन चुकी है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा—क्योंकि सवाल अब सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का है।
डेयरी सेक्टर से जुड़कर गोरखपुर मंडल की 47 हजार महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बना है श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन, महिलाएं हैं शेयरहोल्डर
दो साल दो माह में 192 करोड़ हुआ इस मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का टर्नओवर
गोरखपुर, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आजीविका मिशन के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन धरातल पर नजर आ रहा है। सीएम योगी की प्रेरणा से डेयरी सेक्टर से जुड़कर गोरखपुर मंडल की 47 हजार महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
ईसका जरिया बना है श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ)। इस एमपीओ की शेयरहोल्डर ग्रामीण महिलाएं ही हैं और इनके बल पर इस संस्था ने महज दो साल दो माह में 192 करोड़ रुपए का टर्नओवर हासिल कर लिया है।
महिला शेयरहोल्डर्स को किया 155 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया गया है। यह एमपीओ 26 नवंबर 2023 से क्रियाशील हुआ।
इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनराज साहनी के अनुसार क्रियाशीलता के दो साल दो माह में, 31 जनवरी 2026 तक गोरखपुर मंडल की 47 हजार महिलाएं इससे जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। इस अवधि में एमपीओ का टर्नओवर 192 करोड़ रुपये का है। अब तक एमपीओ द्वारा 155 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान महिला शेयरहोल्डर्स को किया जा चुका है।
प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर दूध का संग्रह, दो हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी
एमपीओ की शेयरहोल्डर महिलाएं प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रह करती हैं। एमपीओ से जुड़ी करीब दो हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस एमपीओ का कार्यक्षेत्र मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर है। एमपीओ द्वारा 500 से अधिक मिल्क पूलिंग पॉइंट्स के माध्यम से संग्रहित दूध की आपूर्ति मदर डेयरी को की जाती है। लखपति दीदियों के अलावा एमपीओ से जुड़ी अन्य महिलाएं भी औसतन प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये की आय घर बैठे प्राप्त कर रही हैं।
सीईओ धनराज शाहनी का कहना है कि एमपीओ की यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रेरणा और दूरदर्शी दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्र की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
शेयरहोल्डर्स को 53.16 लाख रुपये की निष्ठा प्रोत्साहन राशि व लाभांश का वितरण
श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का गठन बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर किया गया है। इसके परिणाम भी उसी के अनुरूप आ रहे हैं। इस एमपीओ ने दीपावली पर महिला शेयरहोल्डर्स को 53.16 लाख रुपये की निष्ठा प्रोत्साहन राशि और लाभांश का वितरण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को कारगर सिद्ध किया है।
प्रोत्साहन राशि और लाभांश का वितरण इस बात का भी प्रमाण है कि पशुपालन व दुग्ध उत्पादन से जुड़कर मंडल की हजारों महिलाएं स्वावलंबन की डगर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं। एमपीओ द्वारा निष्ठा प्रोत्साहन राशि महिलाओं को कारोबार में उनके योगदान के आधार पर दी गई, जबकि इक्विटी शेयर पर लाभांश 8 रुपये प्रति शेयर की दर से दिया गया। इस एमपीओ के प्रति शेयर का अंकित मूल्य 100 रुपये है।