Category: उत्तर प्रदेश

  • आज का राशिफल. 15.02.2026

    आज का राशिफल. 15.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं ǀअपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें ǀ पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें ǀ आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी ǀ इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा ǀ आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी ǀअपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है ǀ अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा ǀ

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित होते ही पत्रकार साथियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। दिन भर चले मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई और देर शाम चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर चुनाव टीम की व्यापक सराहना भी हुई।

    घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर ओंकार द्विवेदी ने शानदार जीत दर्ज की। उनके समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव को पत्रकारों का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया।
    संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र गौड़ गंवार विजयी रहे। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव ने भरोसे की जीत हासिल की। पत्रकार साथियों ने उन पर विश्वास जताते हुए संगठन की आर्थिक जिम्मेदारी सौंपी। पुस्तकालय मंत्री पद पर संजय कुमार ने जीत दर्ज की और उन्होंने पुस्तकालय को और अधिक सुदृढ़ एवं उपयोगी बनाने का संकल्प दोहराया।

    कार्यकारिणी सदस्य पदों पर अजीत सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा और रजनीश कुमार त्रिपाठी ने विजय प्राप्त की। इन सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने चुनाव परिणाम को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विजयी प्रत्याशियों ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार परिवार की जीत है। सभी ने भरोसा दिलाया कि वे प्रेस क्लब की गरिमा, एकता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

    चुनाव अधिकारी वागीश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से चुनाव सफलता पूर्वक कराया जा सका। सहायक चुनाव अधिकारी डी.के. गुप्ता, आलोक दुबे और बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने भी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।

    चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनकी निगरानी में मतदान केंद्र पर अनुशासन बना रहा और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं मिली।

    परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस क्लब परिसर बधाइयों से गूंज उठा। विजयी प्रत्याशियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगी।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे चुनाव के दौरान मिले समर्थन और स्नेह को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो साथी चुनाव में जीत नहीं सके, वे भी संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सभी को साथ लेकर ही आगे बढ़ा जाएगा।

    इस तरह गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव उत्साह, भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं के साथ संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें नई टीम के कामकाज पर टिकी हैं, जिससे पत्रकार हितों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।

    विजय कुमार श्रीवास्तव

    ​ 13 एवं 14 फरवरी, 2026 सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
    मुख्य मार्गदर्शक श्रीमान राम सिंह जी प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख हरिकिशुन गिरी जी रहे।

    ​​ निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई:
    ​विगत कार्यों की समीक्षा: पिछले सत्र में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का विश्लेषण।
    ​आगामी महीनों के लिए संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करना।

    ​शिक्षा/प्रशासनिक कार्यों में गुणात्मक वृद्धि हेतु नए मापदंड तय करना।
    ​प्रांतीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा और उनके प्रभावी समाधान हेतु रणनीति।

    ​कार्ययोजना केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रत्येक अंश धरातल पर क्रियान्वित होना चाहिए। अनुशासन और समर्पण ही किसी भी प्रांत की प्रगति का मुख्य आधार है।

    ​अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से समयबद्धता, पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 13 और 14 फरवरी की यह बैठक हमारे भविष्य के लक्ष्यों की आधारशिला रखेगी।

    ​इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के सभी गणित प्रमुख शिक्षक उपस्थित रहे।

  • सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    विजय कुमार श्रीवास्तव

    इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती रुक्मिणी उपाध्याय,शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी सिंह, अभिभावक गण, भैया- बहन व समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
    कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती पूजन से हुई।

    इसके उपरांत आचार्या बहन अंकिता सिंह ने भैया बहनों को महाशिवरात्रि की कथा सुनते हुए इस दिन का महत्व बताया। आचार्या बहन भानुप्रिया जी ने भजन प्रस्तुत किया। आचार्य राणा प्रताप जी ने मातृ – पितृ पूजन दिवस का महत्व बच्चों को बताते हुए सदैव उनका सम्मान करने व उनके प्रति सेवा भाव रखने का आग्रह किया। नन्हें मुन्हें भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके बाद भैया – बहनों ने अपने माता-पिता का पूजन किया । अंत में श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

    इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • आज का राशिफल. 14.02.2026

    आज का राशिफल. 14.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं ǀ अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं ǀ एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं ǀ फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी ǀ आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी ǀ समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप बहुत जल्दी में हैं ǀ आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं ǀ इसीलिए धीमे चलें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं ǀ आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप अपने आसपास के लोगों से अच्छी खासी सहायता और पहचान की उम्मीद रख सकते हैं ǀ आप मजबूत आधार और आशावादिता से भरपूर हैं और नयी परियोजनाओं के लिए बिलकुल तैयार हैं लेकिन आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता बरक़रार है ǀ इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगी ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आपकी किस्मत आपके साथ है ǀ आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे ǀ सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें ǀ आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा ǀ खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें ǀ आज कोई दोस्त मिल सकता है ǀ दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा ǀ

  • आज का राशिफल. 13.02.2026

    आज का राशिफल. 13.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं ǀ आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे ǀआज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता ǀइसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी दयनीय स्थिति से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे ǀलेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं,अबकी बार ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ

  • पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

    पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; एक अब भी फरार

    गोरखपुर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा थाना पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
    पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी अपराध सुधीर जायसवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

    पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा 6 फरवरी 2026 की शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। अगले दिन युवक का शव बरामद हुआ, जिस पर चाकू से वार किए गए थे। घटना के संबंध में थाना गीडा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    विवेचना के दौरान पुलिस को आपसी रंजिश की बात सामने आई। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पवन कुमार और विजय का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद के चलते उन्होंने मृतक को पार्टी करने के बहाने बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मामले में शामिल तीसरा अभियुक्त निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता  सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर

    दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    श्रीमती सरला माहेश्वरी एक प्रसिद्ध भारतीय समाचार प्रस्तोता थीं, जो दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने भारतीय समाचार जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया।

    उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

    कार्य -सरला माहेश्वरी दूरदर्शन पर समाचार प्रस्तुत करती थीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण समाचार कार्यक्रमों में अपनी आवाज दी।
    योगदान
    उन्होंने भारतीय समाचार प्रसारण में एक नई शैली और पेशेवरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    सम्मान

    उन्हें अपने कार्य के लिए कई सम्मान और पुरस्कार मिले, जो उनके समाचार प्रस्तुति कौशल को दर्शाते हैं।

    निधन
    इनके निधन की सूचना दी गई है, जिससे उनके प्रशंसकों और समाचार जगत में शोक की लहर है।
    सरला माहेश्वरी का जन्म 21 जुलाई 1954 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। उनके पिता का नाम हरीश भादानी था और वे  साहित्यिक-राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थीं। सरला माहेश्वरी ने अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने ऑडिशन देकर दूरदर्शन में प्रवेश किया और 1976 में अनाउंसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वे समाचार वाचन से जुड़ीं और लगभग तीन दशकों तक दूरदर्शन की मशहूर एंकर रहीं ।


    सरला माहेश्वरी के जीवन की महत्वपूर्ण बातें:

     

    जन्म: 21 जुलाई 1954, बीकानेर, राजस्थान

    पिता: हरीश भादानी

    शिक्षा:राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर

    करियर: दूरदर्शन में अनाउंसर और समाचार वाचिका (1976-2005)

    विशेषता:

    सटीक उच्चारण, सौम्य आवाज, और गरिमापूर्ण प्रस्तुतिसरला माहेश्वरी ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और विशेष प्रसारणों का हिस्सा बनकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन से लेकर रंगीन प्रसारण और आधुनिक समाचार प्रस्तुति तक के बदलावों को नजदीक से देखा। वे अपनी सादगी, संयम, और व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं ।

    सरला माहेश्वरी की मृत्यु:

    सरला माहेश्वरी का निधन 71 वर्ष की आयु में हुआ। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे निगम बोध घाट,दिल्ली में किया गया ।
    सरला माहेश्वरी की पुस्तकें और अन्य योगदान:
    सरला माहेश्वरी ने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘नारी प्रश्न’, ‘समान नागरिक संहिता’, ‘भगत सिंह’, ‘अग्निबीज डिरोजियो’, ‘हवाला कांड’, ‘शेयर घोटाला’, ‘महिलाओं की स्थिति’, और ‘नई आर्थिक नीति, महँगाई और उपभोक्ता संरक्षण’ शामिल हैं। वे राज्यसभा सांसद भी रहीं और विभिन्न समितियों की सदस्य रहीं।
    दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।

    मीडिया परिवार की घोषणा के मुताबिक,उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी, 2026 को शाम 4:00 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा।

  • आज का राशिफल. 12.02.2026

    आज का राशिफल. 12.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है ǀ हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी ǀ आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं ǀ आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लें ǀ आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं ǀ आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा ǀ अगर आप कोई नौकरी या कोई परियोजना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं तपो पारम्परिक तरीकों से ही कोशिश करें ǀ अपने विचारों और योजनाओं की अच्छे से मार्केटिंग करें ,सफलता जरूर मिलेगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे ǀ आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा ǀ लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं ǀ आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा,उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें ǀ

    👅कुंभ राशिफल

    आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नही हो पायेगा ǀ कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे,लेकिन चिंता ना करें,यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे ǀ

  • UP बजट का आकार    वर्ष 2026-27 का  ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक

    UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    वित्तीय वर्ष 2026-2027 : वित्त मंत्री जी के बजट भाषण का प्रमुख अंश

    कानून व्यवस्था

    ● जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान करने एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    ● प्रदेश में जनसामान्य को सुरक्षा प्रदान करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर प्रयास किये जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है।
    ● वर्ष 2016 के मुकाबले डकैती, लूट, हत्या, बलवा और फिरौती के लिये अपहरण के मामलों में क्रमशः 89 प्रतिशत, 85 प्रतिशत, 47 प्रतिशत, 70 प्रतिशत और 62 प्रतिशत की कमी हुयी है।
    ● महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वर्ष 2016 के मुकाबले हत्या, दहेज, मृत्यु, बलात्कार और शील भंग के मामलों में क्रमशः 48 प्रतिशत, 19 प्रतिशत, 67 प्रतिशत और 34 प्रतिशत की कमी आयी है।
    ● अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न संबंधी अपराधों में 2016 के मुकाबले हत्या, आगजनी, बलात्कार, गम्भीर चोट के मामलों में क्रमशः 43 प्रतिशत, 94 प्रतिशत, 32 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की कमी आयी है।
    ● पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु लगभग 1374 करोड़ रूपये तथा आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 1243 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● नवसृजित जनपदों में पुलिस के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण के लिये 346 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● अग्निशमन केन्द्रों के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन व्यवस्थ, नवनिर्मित केन्द्रों को पूर्ण से क्रियाशील बनाने हेतु 190 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला बीट कर्मियों के क्षेत्र.भमण हेतु वाहनों के क्रय हेतु 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    चिकित्सा शिक्षा

    ● चिकित्सा शिक्षा के लिये 14,997 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 45 राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं एवं 36 निजी क्षेत्र द्वारा संचालित हैं।
    ● वर्तमान में 60 जनपद मेडिकल कालेज की सुविधाओं से आच्छादित हैं। 16 असेवित जनपदों में मेडिकल कालेजों की स्थापना पी0पी0पी0 पद्धति से की जानी है।
    ● राजकीय तथा निजी क्षेत्र के मेडिकल चिकित्सा संस्थानों में एम0बी0बी0एस0 सीटों की संख्या वर्ष 2017 में 4,540 थी जिसे बढ़ाकर 12,800 किया गया।
    ● राजकीय तथा निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में पीजी सीटों की संख्या वर्ष 2017 में 1,221 थी जिसे बढ़ाकर 4,995 किया गया।
    ● 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन हेतु 1023 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● कैंसर संस्थान, लखनऊ के लिये 315 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● असाध्य रोगों के इलाज के लिये निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु 130 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

    ● चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिये 37,956 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो 2025-2026 की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
    ● जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जनपदों में लागू है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रसव हेतु आने वाली गर्भवती महिलाओं को गारन्टीड कैशलेस डिलीवरी सेवा प्रदान करना है।
    ● राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक ब्लॉक में दो मेडिकल टीमें तैनात की गई जो आंगनबाडी केन्द्रों तथा स्कूलों में जा कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।
    ● प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनाँक 08 दिसम्बर, 2024 से संचालित पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 03 करोड़ 28 लाख 44 हजार 929 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी गयी।
    ● जपानी इन्सेफिलाईटिस से बचाव हेतु प्रदेश के संवेदनशील 42 जनपदों में टीकाकरण कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित है।
    ● आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवारों की संख्या 49.22 लाख है। योजना हेतु 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित है।
    ● एकीकृत डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर जनपद स्तर से सरकारी क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र की चिकित्सा इकाइयों द्वारा नियमित रूप से 16 संक्रामक रोगों, 6 वैक्सीन प्रिवेंटेबल डीजिजेज एवं कोविड-19 की रिपोर्टिंग की जा रही है।
    ● राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हेतु लगभग 8,641 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन हेतु 2,000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    आयुष

    ● आयुष सेवाओं के लिये लगभग 2,867 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
    ● प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्तमान में 2,111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी एवं 1,585 होम्योपैथिक चिकित्सालयों के साथ ही 08 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं उनसे सम्बद्ध चिकित्सालय, 02 यूनानी मेडिकल कालेज एवं उससे सम्बद्ध चिकित्सालय तथा 09 होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं उनसे सम्बद्ध चिकित्सालय क्रियाशील हैं।
    ● आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में प्रमाणित एवं गुणकारी औषधियों की आपूर्ति की व्यवस्था हेतु प्रदेश में 02 राजकीय औषधि निर्माणशालाएं लखनऊ एवं पीलीभीत में संचालित हैं जिनको सुदृढ़ करते हुये इनकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

    किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए नई योजनाएं
    सिंचाई के लिए 18 हजार करोड़- वित्त मंत्री
    एक्सप्रेसवे और मार्गों के चौड़ीकरण का भी ध्यान
    योगी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ- सुरेश खन्ना
    वित्त मंत्री ने सरकार की बड़ाई में पढ़ी शायरी
    अयोध्या के विकास के लिए खोला पिटारा
    लखनऊ, कानपुर का विकास कार्य तेज- वित्त मंत्री
    अयोध्या, फिरोजाबाद, स्मार्ट सिटी की ओर- सुरेश खन्ना
    हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर जोर- सुरेश खन्ना