Category: उत्तर प्रदेश

  • 12 साल के मासूम को सरिया के घुसने से मौत ,लापरवाही करने वालो पर गिरी गाज

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    सिस्टम की लापरवाही:

    खुले निर्माणाधीन नाले में साइकिल लेकर गिरा 12 साल का मासूम, पेट में सरिया घुसने से तड़पकर दम तोड़ा, लापरवाहों पर गिरी गाज

    यूपी के गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है. निर्माणाधीन सड़क और नाले के साथ खुले मेनहोल में गिरने से लगातार हो रही।मौतों से लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों की तन्द्रा नहीं टूट रही है, ताजा मामला यूपी के गोरखपुर का है. जहां दो दिन पहले साइकिल सीख रहें 12 साल का एक मासूम खुले नाले के केबिल ट्रंच में साइकिल समेत गिर गया. केबल ट्रंच (तार को रोकने के लिए बनाया गया लोहे का एंगल/छड़/सरिया) पेट में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसके पिता को सूचना दी. इसके बाद आनन-फानन में उसे लोहे के सरिया से निकाल कर  बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया ,जहां डेढ़ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। इस लापरवाही में जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) के टेक्निकल सुपरवाईजर आदित्य श्रीवास्तव की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता संजय गुप्ता के निलंबन की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही मण्डलायुक्त द्वारा इस मामले की जाँच हेतु अपर जिलाधिकारी नगर व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में एक जाँच कमेटी गठित किया है जो पूरे मामले की जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में 18 फरवरी बुधवार को शाम निर्माणाधीन नाले में 12 साल का मासूम कन्हैया चौरसिया साइकिल सीखते समय गिर गया। खुले निर्माणाधीन नाले में निकला सरिया उसके पेट में घुस गया, जिसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां डेढ़ घंटे बाद उसने तड़पकर दम तोड़ दिया. वह 5वीं क्लास में पढ़ता था. 4 दिन पहले पिता ने उसे साइकिल गिफ्ट की थी. वो साइकिल चलाकर दोस्तों के साथ अपने घर वापस आ रहा था. तभी अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई. वह साइकिल समेत नाले में गिरा, तब नाले (केबिल ट्रंच) में निकला सरिया सीधे उसके पेट में धंस गया. वह सरिया में फंसकर चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए. लोगाें ने हिम्मत करके सरिया में फंसे बच्चे को किसी तरह बाहर निकालकर सड़क पर लेटा दिया।

    बच्चा सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़प रहा था. इस दौरान लोग बच्चे से बोल रहे थे कि घबराओ मत ठीक हो जाओगे. फिर आपस में बातें करने लगे. तभी बच्चे के पिता श्याम सुंदर चौरसिया कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे. पिता बच्चे को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए. जहां पर इमरजेंसी में करीब 1 घंटा 30 मिनट तक उसका इलाज चला।

    डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई. जैसे ही बाहर खड़े मां-बाप को खबर मिली, वहां चीख पुकार मच गई. चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के 3 बेटों में कन्हैया सबसे बड़ा है। इससे छोटे भाई 6 साल का शिवा और 8 साल का किशन है. श्याम चौरसिया सब्जी बेचते हैं. उनकी पत्नी साधना हाउस वाइफ हैं. श्याम सुंदर ने बताया कि कन्हैया को साइकिल चलाने का शौक था. वह दूसरे बच्चों से साइकिल मांगता था. तब उसे डांट फटकार सुननी पड़ती थी. यह देखकर अच्छा नहीं लगता था।

    श्याम सुंदर चौरसिया, मृतक का पिता का बयान

    14 फरवरी वेलेंटाइन डे को 2600 रुपए की एक साइकिल खरीदकर कन्हैया को गिफ्ट किया था. श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि कन्हैया चौरसिया दोस्तों के साथ साइकिल सीख रहा था. 18 फरवरी की शाम करीब 5 बजे दोस्तों के साथ साइकिल चलाने वार्ड नंबर 5 मनबेला, राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी के पास गया था. वापस आते समय शाम करीब 5 बजे साइकिल लेकर वह निर्माणधीन नाले में गिर गया. नाले में गिरते समय खड़ी सरिया उसके शरीर में घुस गई. उस समय वो बाजार में सब्जी बेच रहा था. तभी उसे घटना की जानकारी दी गई. घटनास्थल से घर की दूरी भी करीब 1 किमी है, इसलिए वो बाजार से भागते हुए वहां पहुंचा. श्याम सुंदर ने बताया कि कन्हैया सड़क पर दर्द से तड़प रहा था. वहां लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला था. बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. श्याम सुंदर ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने एक्स्ट्रा लोहे की छड़ नहीं हटाई. साथ ही नाले का ढक्कन भी खुला छोड़ दिया था. इस वजह से ही बच्चे की मौत हो गई।

    GDA  का बयान.

    इस घटना के संबंध में जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष (वीसी) आनंद वर्धन ने बताया कि 18 फरवरी को एक बच्चे के खुले केबिल ट्रंच में गिरने के कारण दु:खद मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के 24 मीटर सड़क के दोनों तरफ भूमिगत केबिल ट्रंच का कार्य कराया गया है, जिसे दिनांक 3 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ कराया गया था. 25 जून 2025 को इसे पूरा कर लिया गया. ट्रंच को पूरी तरह से तैयार कर ऊपर से आरसीसी स्लैब ढका गया था. स्लैब हट जाने की वजह से हुए हादसे में 12 साल के बच्चे के गिरने और सरिया पेट में घुसने से मौत हो गई. इस घटना की जांच कराई जा रही है. प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण गोरखपुर विकास प्राधिकरण के टेक्निकल सुपरवाईजर आदित्य श्रीवास्तव की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता संजय गुप्ता के निलंबन की संस्तुति की गई है. परिजनों को हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. मण्डलायुक्त द्वारा इस मामले की जाँच हेतु अपर जिलाधिकारी नगर व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में एक जाँच कमेटी गठित किया है. जो पूरे मामले की जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

  • आज का राशिफल. 20.02.2026

    आज का राशिफल. 20.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ

  • गोरखपुर में 30 मरीजों ने कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन

    गोरखपुर में 30 मरीजों ने कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन

    गोरखपुर में 30 मरीजों ने कराया मोतियाबिंद का ऑपरेशन, संक्रमण से 9 मरीजों ने गंवाई आंख, हॉस्पिटल सील, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, अखिलेश ने साधा निशाना

    यूपी के गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके सिकरीगंज के न्‍यू राजेश हाईटेक हास्पिटल में 19 दिन पहले 30 मरीजों ने बाकायदा कैंप में मोतियाबिंद का आपरेशन कराया था. आपरेशन के 24 घंटे के अंदर ही मरीजों की आंख में संक्रमण हो गया और उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए एम्‍स दिल्‍ली में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां 9 मरीजों की संक्रमण की वजह से आंख निकालनी पड़ी है. गोरखपुर के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. डीएम दीपक मीणा और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है. मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आ जाएगी. इस मामलें में अखिलेश ने लचर स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर ट्वीट कर निशाना भी साधा है.

    गोरखपुर के सिकरीगंज में न्‍यू राजेश हाईटेक हास्पिटल में 1 फरवरी को न्यू राजेश कैंप लगा था. गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके के अलग-अगल गांव के 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था. उनकी 24 घंटे में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी. उनमें से 18 की आंखों में संक्रमण हो गया. हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. 3 फरवरी को ही जिलाधिकारी दीपक मीणा ने न्‍यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल जादोपट्टी सिकरीगंज गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान 11 मरीजों के आंख में गंभीर संक्रमण होने पर अपर जिलाधिकारी (नगर) के नेतृत्‍व में जांच कमेटी अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डा. एनएल कुशवाहा, बीआरडी मेडिकल कालेज के नेत्र सर्जन डा. पंकज सोनी और जिला चिकित्‍सालय के नेत्र सर्जन डा. अंजनी कुमार गुप्‍ता के नेतृत्‍व में शामिल कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए. जांच में गंभीर बैक्‍टीरीयल इंफेक्‍शन की बात सामने आने की बात कही जा रही है.

    रमेश ने बताया कि उनकी चाची देवराजी देवी की आंख निकाली गई है. वे लोग कार्रवाई कर अस्‍पताल को सीज करने की मांग करते हैं. इंदाली के रहने वाले संजय सिंह ने अपने पिता का ऑपरेशन कराया था. उनके पिता की आंख में संक्रमण के बाद उनकी एक आंख से ब्‍लड आने लगा. वे उन्‍हें बनारस भेजा. खून बंद नहीं होने पर दिल्‍ली भेजा. उनके घर से दो लोग थे. अर्जुन सिंह और राजेन्‍द्र सिंह उनके पिता और चाचा है. नागेन्‍द्र सिंह ने बताया कि अर्जुन उनके भाई हैं. उनकी आंख संक्रमण की वजह से निकालनी पड़ी है. दीपू बारी गांव के रहने वाले हैं. उनकी बड़ी मम्‍मी का आपरेशन हुआ. आंख में संक्रमण की वजह से गोरखपुर और उनके बाद दिल्‍ली एम्‍स में उनकी दो दिन के बाद तीसरे दिन उनकी आंख निकालनी पड़ी. उनकी इलाज आयुष्‍मान से हुआ था. पुष्‍पा बारी गांव की रहने वाली हैं. उनके परिजन की आंख भी संक्रमण की वजह से निकालनी पड़ी है.

    स्वास्थ्य विभाग की कल्चर रिपोर्ट में संक्रमण की बात सामने आई है. जिन डॉक्टरों ने इनका इलाज किया है, उनके खिलाफ भी मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है. न्यू राजेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग को सील कर दिया गया है. मरीजों के बयान दर्ज किए गए हैं. मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट को भी बतौर सबूत जांच में शामिल किया गया है. मजिस्ट्रेट ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए हैं. मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के दूसरे दिन आंख में दर्द और मवाद आने लगा था.

    गोरखपुर के न्यू राजेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग में 1 फरवरी के दिन कुल 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। 3 से 4 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद 2 फरवरी को अचानक सामने आया कि इन मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो रहा है. 1-1 करके 18 मरीज हॉस्पिटल दोबारा पहुंचे. इनका ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत हुआ था. प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों के हाथ पाव फूल गए. मामला बिगड़ता हुआ देखकर इन मरीजों को गोरखपुर के सृजन आई केयर में रेफर किया गया. यहां प्राथमिक जांच के बाद सामने आया कि मरीजों की आंखों में सीवियर इंफेक्शन हुआ है. यहां भी मरीजों का इलाज ठीक से नहीं हो सका. इसके बाद उनके परिजन उन्हें वाराणसी, लखनऊ और एम्स दिल्ली लेकर गए. बताया जा रहा है कि 24 घंटे बाद सामने आया कि अलग-अलग जगह भर्ती 18 मरीजों में से 9 की आंखों की रोशनी चली गई. वहीं, 9 लोगों की आंख निकालनी पड़ी है, क्योंकि इंफेक्शन बढ़ता जा रहा था.

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा उत्‍तर प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को लेकर निशाना साधा है. उन्‍होंने लिखा है कि ‘’गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठा है. मुख्यमंत्री जब गोरखपुर आते हैं तो क्या कोई देखभाल या हिसाब-किताब करते हैं या फिर केवल जोड़-गांठ के चले जाते हैं. मोबाइल याद दिलाता है कि वो स्वास्थ्य मंत्री हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा ‘’मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठकर गाल बजा रहा है. मुख्यमंत्री जी जब गोरखपुर आते हैं, तो क्या और कोई भी देखभाल या हिसाब’किताब करते हैं या फिर केवल जोड़-गांठ के चले जाते हैं. इस बार जनता इन्हें गोरखपुर भी हराएगी और बताएगी कि चिराग तले अंधेरा कैसे होता है. रही बात स्वास्थ्य मंत्री जी की तो ये समझ लेना चाहिए कि वो खुद और उनका विभाग ‘हाता नहीं भाता’ की मुख्य-नीति के विस्तार के कारण, उन्हीं की तरह उपेक्षित है. अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे विभाग छीनने का आधार बनाया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय और विभाग की ऐसी दुर्गति देखकर हर कोई ये सहज रूप से स्वीकार भी कर लेगा कि सच में स्वास्थ्य मंत्री महोदय की लापरवाही और कमीशनखोरी की वजह से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की इतनी दुर्दशा हुई है. जबकि सच ये है कि उन बेचारों के हाथ में पैसों के हिस्से बांट के अलावा और कुछ अधिकार या दूसरी शक्ति, सामर्थ्य और अख़्तियार नहीं है.’’

    गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सिकरीगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में आंख के ऑपरेशन में संक्रमण की बात सामने आई है. पीड़ित मरीजों का अलग-अलग जगह पर इलाज चल रहा है. कुछ मरीजों को गंभीर संक्रमण हुआ है. अस्पताल को सील कर दिया गया है. मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एक-दो दिन में उसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जाएगी और उनका रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जाएगा. उसके लिए भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    इस मामले के संदर्भ में गोरखपुर के सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि फूलों को 4 फरवरी को पता चला कि 1 फरवरी को 30 मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे. उन मरीजों में कई लोगों को गंभीर संक्रमण की जानकारी हासिल हुई उसके बाद जिला स्तरीय कमेटी गठित कर जांच बैठाई गई. दिल्ली, वाराणसी समेत गोरखपुर के अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है. यह दु:खद है कि कई मरीजों की आंख भी निकालनी पड़ी है. 6 फरवरी को वे लोग अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे. इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और उनके द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जांच की गई है. प्रथम दृष्टया मामला संक्रमण का लग रहा है. इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है. अन्य ग्रामीण इलाके में स्थित अस्पतालों को संक्रमण रहित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. उनके ऑपरेशन थिएटर और अन्य सर्जिकल स्थानों को भी संक्रमित करने के लिए टीम में लगाई गई है.

  • सुबह की देश राज्यों से 22 बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से 22 बड़ी खबरें

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    1. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज पीएम मोदी स्पीच देंगे, इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे।

    3. भारत-अमेरिका के बीच Google बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के ‘AI साइंस चैलेंज’ का ऐलान

    4. गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की

    5. DGCA का सुझाव- हंगामा करने वाले यात्रियों पर बैन लगाएं, विमान में स्मोकिंग करने, शराब पीने और इमरजेंसी गेट खोलने पर भी सख्त एक्शन लें

    6. मणिशंकर अय्यर फिर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं, वे राजनीतिक जीवन में मुझसे बहुत दूर; इंदिरा ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को तानाशाही में बदला

    7. असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य भाजपा इकाई को जीत की हैट्रिक के लिए संघ ने सलाह दी है। संघ ने घुसपैठ-जनसांख्यिकीय बदलाव ठीक पर विकास पर करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है

    8. राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, 10 राज्यों में खाली हो रहीं सीटें, BJP का पलड़ा भारी

    9. ममता सरकार बोली- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया; SC बोला- हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया

    10. रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की, बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे

    11. बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार

    12. राजस्थान- ट्रेनों के AC कोच में बिक रही शराब, लंच-डिनर की तरह एडवांस ऑर्डर, सीट पर सप्लाई, भास्कर के कैमरे में बेनकाब हुए चेहरे

    13. सीकर सफाईकर्मी पिता की चिंता देख पूरा शहर बना परिवार, दो बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी ली, भव्य शादी के लिए 5 हजार कार्ड बांटे, अयोध्या से बुलाए महंत

    14. पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश, दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए

    15. चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार से मुकद्दस महीना यानी रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद, बंगला वाली मस्जिद, आमिर मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नूर से रोशन हो गई है। मीना बाजार, चांदनी चौक, चितली कबर और दरियागंज जैसे बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं।

    16. अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट

    17. भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर

    18. ‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश

    19. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है

    20. उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार

    21. पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट

    22. भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

  • आज का राशिफल. 19.02.2026

    आज का राशिफल. 19.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी ǀ यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा ǀ आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें ǀ

     

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ

     

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे ǀदिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आपका मूड हल्का फुल्का और नाटकीय बना रहेगा और आज आप हर खुबसूरत चीज से प्रभावित होंगें ǀइससे आपका कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है ǀआज आप जो भी करेंगे,उसमें सौन्दर्यबोध का काफी असर रहेगा ǀआज सुन्दरता से सम्बंधित कोई उपचार ले सकते हैं ,पूरे दिन हंसी मजाक वाले मूड में रहेंगे और इससे कार्यस्थल पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा |

    🏹धनु राशिफल

    आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आप आज तर्क के स्थान पर अपने दिल की आवाज और प्रवृति के आधार पर फैसले कर सकते हैं,लेकिन वे भी वित्त के मामले में लाभकारी ही साबित होंगे ǀआप इन दिनों फैसले लेने में सबसे अधिक महत्ता अपने मन की आवाज को देते हैं ,लेकिन आपको भविष्य की बेहतरी के लिए वर्तमान समय में कुछ आरामों को छोड़ना होगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है ǀआपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे ǀ जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं ǀ आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ

  • दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने शुरू की धरना प्रदर्शन

    दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने शुरू की धरना प्रदर्शन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    कचहरी गेट के सामने अधिवक्तागण बैठे धरने परविभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने शुरू किया धरना प्रदर्शन एडवोकेट नफीस अख्तर के नेतृत्व में।

    गोरखपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का आगामी चुनाव

    अधिवक्ताओ के वाहन सहित कचहरी कैम्पस  में प्रवेश

    मस्जिद के गेट खोलने के मुद्दों को लेक़र अधिवक्ता दे रहे धरना

  • आज का राशिफल. 18.02.2026

    आज का राशिफल. 18.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिएǀ यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें ǀआपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा ǀ आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है ।

    🏹धनु राशिफल

    आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ।

    🐊मकर राशिफल

    आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत ǀ इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये ǀ अवसरों को जाने मत दीजिये ǀइस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो ǀ पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा ǀ

  • अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन

    अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    आज गोरखपुर में मुशायरा/कवि सम्मेलन का आयोजन एम एस आई इंटर कॉलेज में अवधनामा द्वारा किया जा रहा है ।

  • मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

    मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    प्रेस क्लब के विकास को लेकर मिला सकारात्मक आश्वासन

    गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से गोरखनाथ मंदिर पर शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गतिविधियों, पत्रकार हितों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
    मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुविधाओं और प्रेस क्लब के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

    कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मिले आश्वासन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकार साथियों के हित में आगे बेहतर कार्य करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

  • 🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026

    🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है ǀकोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे ǀइस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा ǀआपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ