Category: उत्तर प्रदेश
-

गोरखपुर के हाटा बाज़ार के महुराई में भूमि का फर्जी बैनामा कराकर दबंग ब्लॉक प्रमुख किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
अंततः 30/31 दिसंबर 2025 को तहसीलदार बांसगांव द्वारा वर्ष 2004 एवं 2014 के नामांतरण आदेश निरस्त कर दिए गए और राजस्व अभिलेखों से विपक्षी का नाम हटा दिया गया।
-

एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, बाइक सवार तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर की एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैड टच का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थीं।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने डॉक्टर का करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया और इस दौरान लगातार अश्लील टिप्पणियां करते रहे। आरोप है कि एक युवक ने डराने के लिए अपनी शर्ट भी उतार दी। जब पीड़िता एम्स के गेट नंबर-2 के पास पहुंचीं, तब एक युवक ने उनके साथ बैड टच किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
कैंपस पहुंचने के बाद पीड़िता ने North East Federation of All India Resident Doctors (नाफोर्ड) में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया।
इस मामले में डॉ. कौस्तुभ (एसएसपी) ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-

आज का राशिफल. 22.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ
🏹धनु राशिफल
आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ।
🧉कुंभ राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ
-

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने की खुदकुशी
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
चार पेज का लिखा सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो,कहा मेरा 16 लाख रुपए डूब गया मैं मरना नहीं चाहता था, बच्चे पत्नी के लिए जीना चाहता था, मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया गया।
पत्नी के गहने और बैंक से कर्ज लेकर दिए थे शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए रुपये
पादरी बाजार (गोरखपुर)।
गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड निवासी एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शिक्षक खुदकुशी के पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाया था, जिसमें देवरिया के शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर रुपये को लेकर गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के कुबेर स्थान स्थित हरैया निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) अपने बड़े भाई गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड निवासी अवधेश सिंह के यहां परिवार के साथ रहते थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं जबकि छोटा भाई घर रहता हैं। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के दो मासूम बच्चे हैं। शिक्षक ने देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चार पेज की सुसाइड नोट लिखा एक वीडियो बनाया था। आरोप है कि शुक्रवार को देवरिया शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रुपये के लिए शिक्षक को बुलाकर काफी जलील और अपमानित किया था। जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और आहत होकर शनिवार की सुबह 6:30 बजे करीब शिक्षक कमरे मे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जानकारी होते ही शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ा और पुलिस की सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची और फंदे से उतार कर एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दी। घटना के बाद पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
-

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह जी के पूर्व पीएस व वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने किया अभिनन्दन।
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह के पूर्व पीएस रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। एस एन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारों की एकजुटता और गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगी।प्रेस क्लब का सशक्त होना पत्रकारों के आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में पारदर्शिता और सक्रियता बनी रहनी चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने अतिथि का आभार व्यक्त किया और कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा। मंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धनेश सहानी सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
-
बिलाल भाई ने बहन की शादी में आई महिला डांसर को ले कर फरार,होटल के cctv में नज़र आया
अलीगढ़ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे;-
यूपी – अलीगढ़ में एक शादी में महिला डांसर बुलाई गई।उसी शादी में दुल्हन के भाई बिलाल से डांसर की “गहरी” दोस्ती हो गई,कुछ दिन बाद बिलाल भाई डांसर को लेकर फरार हो गए।
अब जयपुर के एक होटल के CCTV में दोनो कमरा लेते नजर आये हैं।
बिलाल भाई और उनकी प्रेमिका डांसर की तलाश जारी है।
-

आज का राशिफल. 21.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें ǀ निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं ǀ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें ǀअगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है
⚖️तुला राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
🐊मकर राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ
-

होली, रमजान व ईद को लेकर नखास चौकी पर शांति समिति की बैठक
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
अतिक्रमण न करने व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की अपील
गोरखपुर। आगामी होली, रमजान और ईद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नखास चौकी परिसर में प्रभारी निरीक्षक अवधेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, आपसी सौहार्द एवं यातायात संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से संभावित समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। इस दौरान किसी प्रकार के विवाद की सूचना प्रकाश में नहीं आई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विरासत गलियारा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के कारण आवागमन प्रभावित होने की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गली-मोहल्लों के मोड़ों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

बैठक में नखास चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार वैश्य, एसएसआई शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक भावेश कुमार सिंह, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल अजय, पार्षद जियाउल इस्लाम, पार्षद समद गुफरान, पार्षद दिलशाद अहमद सहित दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-

UP बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई सीएम 10 वीं बार बजट पेश कर रहा है – मुख्यमंत्री
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
सीएम योगी का संबोधन- आज हम एक बड़ी घोषणा यूपी के लिए करने जा रहे हैं।
हम उत्तर प्रदेश की सभा 8000 न्याय पंचायतों में डिजिटल उद्यमी इकाई की स्थापना करने जा रहे हैं।
मातृ शक्ति को ही समर्पित एक नई स्कीम केंद्र की “सी मार्ट” स्कीम की तर्ज पर शुरू होगी। “महिला उद्यमी उत्पाद विपणन केंद्र”
इसमें शत प्रतिशत महिलाएं ही शामिल होंगी।इसके लिए 100 करोड़ की व्यवस्था बजट में है।
“CM योगी की घोषणा- अप्रैल से यूपी में शिक्षामित्रों को ₹18 हजार,अनुदेशक ₹17 हजार दिए जाएंगे,₹5 लाख कैशलेस इलाज …”
गोरखपुर में insefelitis उन्मूलन के लिए डाटा जमा किया गया जिसकी मदद से इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन में मदद मिली
शुद्ध पेयजल के अभाव और खुले में शौच से insefelitis फैलता था
2017 तक insefelitis से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी
2019 के बाद insefelitis का उन्मूलन हो गया
Sapa वाले जातीय आधार पर समाज को बांटने का काम करती थी
सबसे ज्यादा insefelitis patient सिद्धार्थ नगर से आते थे
2017 तक इंसेफ्लाइटिस से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी
2019 के बाद इंसेफ्लाइटिस का उन्मूलन हो गया
हमने UP के हर नागरिक को गौरव प्रदान किया
आज हर बड़ा उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश का इच्छुक
शिक्षा में ड्राप आउट रेट 6 से 7 % था आज 0 से 3% के बीच है
8 हजार न्याय पंचायतों में विद्यालय बनाने की योजना
पहले बालिका छात्राएं इसलिए स्कूल छोड़ देती थी क्योंकि शौचालय और शुद्ध पेयजल नहीं मिलता थाबेटियाँ नंगे पैर स्कूल जाती थी
समाजवादी पेंशन स्कीम सिर्फ समाजवादी पार्टी के cadre को दी जाती थी
पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए जूते मोजे और बैग की व्यवस्था की गई
हमने हर जाति मजहब के छात्रों की मदद की
हर साल छात्रों को 1200 Rs जूते bag एंड uniform के लिए
उत्तर प्रदेश में 2030 तक 5 गीगाबाइट के डाटा center बनाए जाएंगेइसके लिए 100 crore की व्यवस्था
रोबोटिक्स invention के लिए 100 crore
AI स्किल्ड man पावर के लिए 25 लाख नौजवानों को AI, data science, ड्रोन technology की training
AI से किसानो को मौसम, seed health, कीटों के प्रकोप की जानकारी दी जाएगीAI स्किल्ड man पावर के लिए 25 लाख नौजवानों को AI, data science, ड्रोन technology की training
शहरीकरण लिए Lucknow और आसपास के जनपदों को सिटी economic zone बनेंगे
काशी से विन्ध्याचल तक economic zone
Digital entrepreneur योजना को प्रदेश के 8000 न्याय पंचायत तक पहुंचाएंगेइसमें 50% महिलाओं को आरक्षण
10 लाख तक का finances उपलब्ध कराया जाएगा।ये बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार कोई सीएम 10 वीं बार बजट पेश कर रहा है – मुख्यमंत्री
31 मार्च को नया बजट आने के बाद सभी विभागों की कार्य योजना तैयार कर रहें।सभी विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों में हेर फ़ेर किया..शिवपाल यादव की संगत में 2016 – 2017 में राजकोषीय घाटा 4 percent से ज्यादा था।आज 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है – मुख्यमंत्री
आपके समय में शिवपाल जी लठैत थे – मुख्यमंत्री
भारत तब विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे, राज्य तब विकसित होगा जब जिले विकसित होंगे, जिले तब विकसित होंगे जब गांव विकसित होंगे
यूपी सबसे नीचे के राज्यों में शुमार होता था , लेकिन अब UP टॉप 3 में है।
2026 27 में जीडीपी 40 लाख crore के पार पहुंचाएंगे।सपा ने UP को इतना बदनाम किया था कि होटलों में कमरे नहीं मिलते थे,लेकिन आज UP के लोगों की बाहर इज्जत होती है
9 लाख 12 हजार crore का बजट है।
2017 मे किसानों का कर्ज माफ़ करना था लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही थी क्योंकि परसेप्शन खराब था।
UP ने रिजर्व बैंक की guidelines का पूरी तरह पालन किया
उत्तर प्रदेश में 2026 में capital expenditure 1 लाख 77 हजार crore हो गया है।बैंक में UP के लोगों के पैसे का 43% ही मिलता था जो कि अब 61 से 62 %हो गया है।
जिस राज्य के पास एमएसएमई नेटवर्क और कुशल मैनपावर होगी वह प्रदेश तरक्की जरूर करेगा।सपा सरकार में UP के सभी एमएसएमई यूनिट्स का हाल खराब था ।हमारी सरकार ने एमएसएमई वालों की सुविधा के लिए सर्वे कराया।
मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नही करेंगे, लेकिन लगा कि चच्चू का प्रभाव उनपर आ गया, राजकोषीय घाटे को लेकर वित्तमंत्री जी ने तत्काल उनकी बात को सही किया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2019 में विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की
1 लाख 10 हजार युवकों को ब्याज फ्री लोन उपलब्ध कराया गया ।नीति आयोग की रिपोर्ट में UP को अग्रणी राज्य माना है।UP में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण पेश
आज Up निवेश के dream destination के रूप में विकसित हुआ है।
उत्तर प्रदेश की जो प्रति व्यक्ति आय थी 2016-17 में लगभग 43,000 के आसपास थी और जब हम लोग इस वित्तीय वर्ष के अंत में यानी 31 मार्च तक जाएंगे तो यह 1,20,000 क्रॉस कर चुकी होगी, क्या 43,000 में और 1,20,000 में कोई अंतर नहीं है।
UP में डाटा सेंटर की स्थापना गेम चेंजरआज डाटा और AIपर जिसका एकाधिकार है वही शक्तिशाली है।डिजिटल डाटा का management एंड processing जरूरी है।Data mismatch से बचाएगा Data center स्टेट data authority की स्थापना होगी।
गोरखपुर में insefelitis उन्मूलन के लिए डाटा जमा किया गया जिसकी मदद से इस बीमारी के पूर्ण उन्मूलन में मदद मिली
शुद्ध पेयजल के अभाव और खुले में शौच से insefelitis फैलता था
2017 तक insefelitis से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी
2019 के बाद insefelitis का उन्मूलन हो गया।सपा वाले जातीय आधार पर समाज को बांटने का काम करती थी सबसे ज्यादा insefelitis patient सिद्धार्थ नगर से आते थे
2017 तक इंसेफ्लाइटिस से दलित गरीब आदिवासी बच्चों की मौत होती थी
2019 के बाद इंसेफ्लाइटिस का उन्मूलन हो गया
हमने UP के हर नागरिक को गौरव प्रदान किया
आज हर बड़ा उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश का इच्छुक।





गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह के पूर्व पीएस रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। एस एन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारों की एकजुटता और गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगी।




