Category: उत्तर प्रदेश

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन की टीम द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

    शिविर में जेल में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के दांतों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक उपचार के साथ उन्हें दवाइयां और हाइजीन किट भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए बंदियों के दांतों का सूक्ष्म परीक्षण किया।

    इस दौरान डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी राय, डॉ. शालिनी शर्मा और डॉ. गरिमा श्रीवास्तव सहित महिला चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

    परीक्षण के दौरान जिन महिला बंदियों में पायरिया, कैविटी व अन्य संक्रमण पाए गए, उन्हें मौके पर ही उपचार दिया गया।
    इस टीम में डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. मनमीत आनंद, डॉ. शिल्पा सिंह, डॉ. शिवांगी श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी तिवारी एवं डॉ. एच.एन. शर्मा भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    चिकित्सकों ने महिला बंदियों को दांतों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि दांतों की स्वच्छता न केवल चेहरे की सुंदरता बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने दिन में दो बार ब्रश करने और तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की सलाह दी।

     

    जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें जेल परिसर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल सकें। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।

    इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, उप जेलर विजय कुमार, श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार, फार्मासिस्ट शेष कुमार शर्मा सहित अन्य कारागार कर्मी उपस्थित

  • इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू

    इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    गोरखपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू हो गया।

    पेट्रोलियम पदार्थ ईरान से ही आता था सभी में भयंकर रूप से मूल्य वृद्धि हुई है और इलेक्ट्रिकल्स के सभी सामान पेट्रोलियम पदार्थ है।

    मुख्य रूप से वायर में एलडी जो पहले 120 रुपए था अब 140 रुपया, पीवीसी 100 की अब 120, अल्युमिनियम 320 से 355, कॉपर 1300 था 1350 हो गया। सभी प्रोडक्शन के सामानों में लगभग 15% की वृद्धि हो गई इसी प्रकार से स्विच, साकेत तथा अन्य एसेसरीज में कंपनी 15% वृद्धि का संकेत दे दी है उसके पश्चात पाइप, बीट कटी, जंक्शन तथा अन्य हाउस वायरिंग के लगभग सभी सामान में 15% की तेजी आ चुकी है कूलर के रेट में भी बहुत ज्यादा तेजी आ गई है इसके बाइंडिंग वायर आज 4 90 किलो , पीवीसी जिससे बॉडी बनती है 155 रुपए किलो इस तरीके से 15% इसमें भी तेजी आ चुकी है यह सब दो-तीन दिन के अंदर वृद्धि हुई है अब मार्केट खुलेगा होली के पश्चात तो और रेट बढ़ाने की संभावना है ।


    इस प्रकार से छोटे कस्टमर काफी परेशान हो रहे हैं और उनके बजट से मार्केट बाहर हो जा रहा है इस आकस्मिक तेजी से बाजार बैठ गया है बिक्री नहीं हो रही मैन्युफैक्चर परेशान है लागत बढ़ गई है बिक्री कम होने से प्रोडक्शन कम हो गया आगे स्थिति इससे विकट होने की उम्मीद है युद्ध ज्यादा दिन चलने पर इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड में बहुत समस्या आएगी। उक्त जानकारी अध्यक्ष गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोशिएशन के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी

  • गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक

    गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    लगन, मेहनत और बड़े भाई के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय, शिक्षा में सुधार का संकल्प

    गोरखपुर। जनपद के होनहारों ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शहर के राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    इशिता शर्मा ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में प्राप्त की। इससे पहले तीसरे प्रयास में वह साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंची थीं, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सकीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में 26वीं रैंक हासिल कर उन्होंने आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया।

    इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई पूरी की है। सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने कॉमर्स को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। खास बात यह है कि उन्होंने घर पर रहकर ही सिविल सेवा की तैयारी की। इससे पहले वह पहले ही प्रयास में नेट-जेआरएफ भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

    इशिता के पिता डी.के. शर्मा बैंक मैनेजर हैं, जबकि माता अर्चना शर्मा गृहिणी हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वह लगातार आगे बढ़ती रहीं।

    अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए इशिता ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के लिए लगन, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वैकल्पिक विषय का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।

    इशिता शर्मा ने कहा कि आईएएस बनने के बाद वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष रूप से कार्य करना चाहती हैं,ताकि समाज के अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

  • संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की शादी

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    UP में तैनात 2 IPS ऑफिसर शादी करने जा रहे हैं।

    संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा। कृष्ण बिश्नोई राजस्थान में बाड़मेर के रहने वाले हैं और अंशिका प्रयागराज की हैं। दोनों की शादी 29 मार्च को बाड़मेर में होगी।

  • 7/ 8 मार्च 2026 को आकाश के पश्चिमी हिस्से में युति करेंगे,शुक्र,शनि और बरुण ग्रह। एक ही क्षेत्र में दिखाई देंगी

    7/ 8 मार्च 2026 को आकाश के पश्चिमी हिस्से में युति करेंगे,शुक्र,शनि और बरुण ग्रह। एक ही क्षेत्र में दिखाई देंगी

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    ग्रहों का बदलाव ( लगातार दो अलग-अलग युतियाँ)

    दो अलग अलग रातों में, तीन ग्रह।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 7 और 8 मार्च 2026 की शाम में शुक्र (Venus), शनि (Saturn) और नेपच्यून (Neptune) का दुर्लभ कंजंक्शन (युति) होगा, जोकि कुछ ख़ास जानकारी के साथ ही भारत सहित दुनिया भर से देखा जा सकेगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि दिनांक 7 मार्च को शुक्र और नेपच्यून, तथा 8 मार्च को शुक्र और शनि एक-दूसरे के बेहद करीब (0.07 से 1 डिग्री के बीच) दिखाई देंगे।

    कहाँ देखें।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम (West) दिशा में क्षितिज (horizon) के पास आप इन ग्रहों की युति/ कंजंक्शन को देख सकते हैं,यह घटना भारत में भी दिखाई देगी। इस खगोलीय युति को आप सूर्यास्त (लगभग 6 बजे) के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज की तरफ देख सकते हैं।

    कैसे दिखाई देगा

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि शुक्र ग्रह काफ़ी चमकीला (बिना किसी दूरबीन के भी दिख जाएगा) लेकिन इस दौरान ध्यान रखने योग्य बात यह भी है कि सूर्यास्त होने के बाद में भी कुछ देर तक सूर्य की चमक की आभा भी बनी रहती है, इसीलिए कभी कभी कई जगहों से शुक्र ग्रह को देखना थोड़ा सा मुश्किल भी हो सकता है, अब बात करें शनि ग्रह की तो पाते हैं कि शुक्र के पास ही (थोड़ा धुंधला, बाइनोक्युलर की जरूरत पड़ सकती है) शनि ग्रह भी मौजूद होगा, और हमारे सौर मण्डल का सबसे बाह्य ग्रह
    नेपच्यून जिसको देखने के लिए किसी अच्छी दूरबीन (telescope) की जरूरत होगी ।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने विशेष टिप्पणी एवं सलाह दी है कि इस नज़ारे को साफ पश्चिमी क्षितिज वाले स्थान से ही देखा जा सकता है, और सावधानी रखें क्योंकि यह दृश्य क्षितिज के काफी पास होगा, जहाँ ऊँची इमारतें या पेड़ बिल्कुल भी बाधा न बनें।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि पहले दिन 7 मार्च को शुक्र और नेपच्यून का मिलन (Conjunction) होगा। ये एक-दूसरे से मात्र 0°04′ की दूरी पर होंगे, जो कि अत्यंत निकट है, साथ ही दूसरे दिन
    8 मार्च की शाम को शुक्र ग्रह और शनि ग्रह का मिलन होगा। इनके बीच की दूरी लगभग 1 डिग्री (आकाश में आपकी एक उंगली की चौड़ाई के बराबर) होगी)।

    क्या होगा,भारत में दृश्यता और समय।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि भारत में भी यह घटना देखी जा सकेगी, लेकिन समय का विशेष ध्यान रखना होगा , क्योंकि यह खगोलीय घटना पश्चिमी क्षितिज (Western Horizon) पर सूर्यास्त के तुरंत बाद देखी जा सकती है या कुछ यूं कहें कि सूर्यास्त के लगभग 30 से 40 मिनट बाद तक ही ये खगोलीय घटना दिखाई देगी, क्योंकि उसके बाद ये ग्रह बहुत नीचे होंगे और जल्द ही क्षितिज के नीचे अस्त हो जाएंगे। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि भारत के अक्षांश के अनुसार,आपके पास इनके अवलोकन के लिए बहुत कम समय (Short window) होगा। साथ ही कुछ दृश्यमान चुनौतियां भी हो सकती हैं, जैसे कि शनि और नेपच्यून, सूर्य की चमक के काफी करीब होंगे, इसलिए पश्चिमी क्षितिज का साफ होना (बिना पेड़ या इमारतों के) अनिवार्य है,और अवलोकन के लिए जरूरी जानकारी के तौर पर शुक्र ग्रह (Venus) को आप अपनी नग्न आँखों (Naked eyes) से चमकते हुए सफेद ‘तारे’ के रूप में देख पाएंगे। और शुक्र ग्रह का मैग्नीट्यूड लगभग माइनस 3.8 होगा, और शनि ग्रह (Saturn) थोड़ा धुंधला दिखाई देगा एवं इसका मैग्नीट्यूड 1.0 होगा जोकि शुक्र के ऊपर या बगल में दिखाई देगा। इसे नग्न आँखों से देखा जा सकता है, लेकिन दूरबीन (Binoculars) से दृश्य बेहतर होगा, नेपच्यून (Neptune) की दृश्यता की बात करें तो पाते हैं कि यह नग्न आँखों से तो बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता है, लेकिन अगर आपके पास कोई अच्छी सी 200mm एवं f/5.5 न्यूटोनियन टेलीस्कोप है, तो आप 7 मार्च को शुक्र को ‘गाइड’ के रूप में उपयोग करके नेपच्यून को ढूंढ सकते हैं। हालांकि क्षितिज के करीब होने के कारण वायुमंडलीय विकृति/हलचल इसे चुनौतीपूर्ण बना सकती है,साथ ही यह भी विशेष ध्यान रखने योग्य बात है कि ये क्षितिज से केवल 10°-15° की ऊँचाई पर होंगे।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि शुक्र ग्रह का उनके पास आना सामान्य घटना है, क्योंकि शुक्र ग्रह तेज गति से हर साल कई युति बनाता है, यह घटना मीन ( Pisces) तारामंडल में होगी। इसलिए शुक्र,शनि और बरुण ग्रह एक छोटे क्षेत्र में दिखाई देंगे, वास्तव में यह लगातार दो युति (शुक्र–बरुण और शुक्र–शनि) हैं। इस दौरान 7 मार्च को शुक्र और नेपच्यून के बीच दूरी 0.07° रहेगी, शुक्र का मैग्नीट्यूड लगभग माइनस 3.8 और नेपच्यून का लगभग 7.9 होगा, जो दूरबीन से एक ही क्षेत्र में दिखेंगे।

    8 मार्च को शुक्र, शनि के लगभग 1° पास आएगा, जो नंगी आंखों से उंगली की चौड़ाई जितना दिखेगा।

  • आज का राशिफल. 03.03.2026

    आज का राशिफल. 03.03.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ


    👫मिथुन राशिफल

    आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा ।


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ

  • आज का राशिफल 02.03.2026

    आज का राशिफल 02.03.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है ǀआपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे ǀ आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते ǀआपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है ,इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा ǀअपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे ǀ

     

    🦂वृश्चिक राशिफल

    यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैंǀआज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता हैǀअपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें ǀआपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है ǀअप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है ǀ इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है ǀ थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ǀआप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों ǀ

    🐟मीन राशिफल

    किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ।

  • आज का राशिफल. 01.03.2026

    आज का राशिफल. 01.03.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे ǀ अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे ǀआपके लिए रोमांचक समय है ǀ आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है,बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे।

    👫मिथुन राशिफल

    आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नहीं देगा।

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं ǀ आपके सामने आज भुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं ǀ आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय,निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी ǀआज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ

    https://www.instagram.com/reel/DVTKRVSEaoP/?igsh=bWtsbjI3ZWR2aGE0

    🏹धनु राशिफल

    आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है ǀ हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी ǀ आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं ǀ आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे ǀ इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है ǀ आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे ǀ

  • सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग,गोरखपुर के शिशु वाटिका में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग,गोरखपुर के शिशु वाटिका में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    विजय कुमार श्रीवास्तव निष्पक्ष टुडे गोरखपुर

    रंगों की झोली भर लाई , होली आई , होली आई।

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग,गोरखपुर के शिशु वाटिका में सत्र 2025-26 के अंतिम शैक्षिक दिवस पे प्रार्थना सभागार में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    इस अवसर पर नन्हें भैया – बहनों के साथ समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। आचार्या बहन अंकिता सिंह ने भैया बहनों को भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाते हुए होलिका जलाने का महत्व बताया और साथ ही बच्चे ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलें यह आग्रह किया।

    आचार्या बहन भानुप्रिया और बहन प्रियदर्शिनी ने होली गीत गाए, शिशु वाटिका संचालिका बहन मीनाक्षी सिंह जी ने होली के उपलक्ष्य पे सभी को बधाई दी, बच्चों व आचार्य परिवार को गुलाल लगाए और मिठाइयां खिलाई। बच्चों ने भी अपने आचार्य जी और आचार्या बहनों को गुलाल लगाए मिठाइयां खिलाई और अपने सहपाठियों के साथ फागुन का आनंद लिया।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

  • लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा करेगा प्रबुद्ध समागम

    लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा करेगा प्रबुद्ध समागम

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    राजधानी में आज प्रबुद्ध समागम,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा करेगा प्रबुद्ध समागम।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगेगा ब्राह्मण समाज और संतों का चौपाल।

    यूजीसी समेत कई मुद्दों पर होगी गहन चर्चा।प्रबुद्ध समागम में सर्व समाज को किया गया आमंत्रित।

    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रबुद्ध समागम में होंगे शामिल।

    राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे मौजूद होंगे।