Category: उत्तर प्रदेश

  • प्रेस क्लब गोरखपुर की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, अंकज अध्यक्ष,वहाब मंत्री

    प्रेस क्लब गोरखपुर की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, अंकज अध्यक्ष,वहाब मंत्री

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर : प्रेस क्लब गोरखपुर के सत्र 2026 की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी की आज घोषणा की गई, जिसमें श्री अंकज धर द्विवेदी अध्यक्ष और वहाब खान सर्व सम्मति से मंत्री चुने गए. यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रशासनिक संरक्षण श्री रत्नाकर सिंह ने बताया

     वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शीलवर्धन सिंह और अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति और कनक हरि अग्रवाल, संयुक्त मंत्री हरीश पांडे, संगठन मंत्री अजीत यादव और मौली शेखर सिंह, प्रचार मंत्री जयप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय नवल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नूतन मिश्रा और श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री नीरज सिंह, प्रचार सहायक शशांक श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्यों में अमन मिश्रा, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद अहमद अजीज फ्रेजर और अजय गुप्ता के साथ विधि सलाहकार समिति में श्री रविशंकर पाठक (प्रभारी ) दयाराम सोनकर श्वेता यादव और शशि भूषण ओझा का चयन किया गया है।

    मनोनयन पर श्री उदय प्रकाश पांडे, मनोज श्रीवास्तव गणेश, ओंकार सिंह, अरुण सिंह, विजय यादव,मृत्युंजय शंकर सिंहा, शैलेंद्र शैल, नीरज शर्मा, अरकान, रफत, प्रभात गुप्ता मोंटी, दबीर आलम,नीरज श्रीवास्तव,युसूफ वहाब,पंचानन पांडे,आनंद श्रीवास्तव,सूरज शर्मा, मो.युसूफ, प्रवीण और संजीव जायसवाल सहित भारी संख्या में पत्रकारों ने बधाई दी।

  • UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    ब्यूरो सहारनपुर,निष्पक्ष टुडे ;-

    श्रीमान सेनानायक 05वीं वाहिनी, UPSSF सहारनपुर डॉ एम पी सिंह के निर्देशन मे दुहाई डिपो एडमिन बिल्डिंग में साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अवेयरनेस के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, उनसे बचाव के उपाय तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. टंडन द्वारा फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

    इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना था।

  • CM Yogi Adityanath के सख्त निर्देश — तेल और गैस की कालाबाजारी पर होगा बड़ा एक्शन

    CM Yogi Adityanath के सख्त निर्देश — तेल और गैस की कालाबाजारी पर होगा बड़ा एक्शन

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश में तेल और गैस की कालाबाजारी को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

    मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने साफ निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

    सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और ईंधन की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश दिए हैं कि
    अगर कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए।

    इसके साथ हीअफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

    फिलहाल सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ऐसी ही बड़ी और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए NT निष्पक्ष टुडे के साथ।

  • UPSC में कैटेगरी बदलने का विवाद! IPS बनने के बाद फिर परीक्षा देने पर उठे सवाल

    UPSC में कैटेगरी बदलने का विवाद! IPS बनने के बाद फिर परीक्षा देने पर उठे सवाल

    लखनऊ ब्यूरो,निष्पक्ष टुडे ;-

    यूपीएससी जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर इन दिनों दो नाम चर्चा में हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या कैटेगरी बदलकर दोबारा परीक्षा देने का मामला नियमों के अनुसार है या इसमें जांच की जरूरत है।

    सोशल मीडिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच दो नामों को लेकर बहस तेज हो गई है।

    पहला नाम है आस्था जैन का बताया जा रहा है कि उन्होंने साल 2024 में जनरल कैटेगरी से UPSC में 186वीं रैंक हासिल की और IPS सेवा के लिए चयनित हुईं। इसके बाद साल 2025 में EWS कैटेगरी से दोबारा परीक्षा दी और 9वीं रैंक हासिल की।

    दूसरा नाम है अरफा उस्मानी का कहा जा रहा है कि इन्होंने पहले साल 2023 में जनरल कैटेगरी से UPSC में 111वीं रैंक लाकर IPS सेवा में जगह बनाई। इसके बाद 2025 में EWS सर्टिफिकेट के साथ फिर से परीक्षा दी, जिसमें 124वीं रैंक हासिल हुई।


    इन दोनों मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

    जैसे कि —
    यदि कोई पहले जनरल कैटेगरी से परीक्षा देता है, तो बाद में EWS सर्टिफिकेट कैसे लिया जा सकता है?

    क्या सेवा में आने के बाद भी उम्मीदवार दोबारा परीक्षा देकर कैटेगरी बदल सकता है?
    और क्या इन मामलों में नियमों के अनुसार सब कुछ हुआ है या इसकी जांच होनी चाहिए?

    हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर UPSC या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    विशेषज्ञों का कहना है कि UPSC की प्रक्रिया और कैटेगरी से जुड़े नियम बहुत स्पष्ट होते हैं, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी और जांच जरूरी है।

    फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि क्या इस पर कोई आधिकारिक जांच होती है या नहीं।

  • बागपत के CDO का वीडियो वायरल, यूपी में 2 दिनों में 2 CDO की कुर्सी गई

    बागपत के CDO का वीडियो वायरल, यूपी में 2 दिनों में 2 CDO की कुर्सी गई

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

    Baghpat के मुख्य विकास अधिकारी यानी CDO का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई।

     

    खास बात यह है कि बीते दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश में दो CDO को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है।

    पहला मामला बागपत का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मामला Etah जिले से जुड़ा हुआ है।दोनों मामलों में आरोप रिश्वत मांगने से जुड़े बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद शासन स्तर पर सख्ती दिखाई गई है और प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

    फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

  • संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने CM योगी आदित्यनाथ को दिया शादी का निमंत्रण

    संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने CM योगी आदित्यनाथ को दिया शादी का निमंत्रण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधीक्षक  CM योगी
    से गोरखपुर में मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

     संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी शादी का कार्ड भेंट करते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    यह मुलाकात गोरखपुर में हुई, जहां मुख्यमंत्री से मिलकर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और उनके परिवार ने विवाह समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

    इस अवसर पर परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

  • CM योगी की माता पर अमर्यादित टिप्पणी मामला,देर रात चौराहों पर लगे होर्डिंग्स

    CM योगी की माता पर अमर्यादित टिप्पणी मामला,देर रात चौराहों पर लगे होर्डिंग्स

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    देर रात लखनऊ की सड़कों पर लगे बड़े बड़े होर्डिंग्स।लखनऊ के हजरतगंज, परिवर्तन चौराहा व BJP कार्यालय पर लगे विशाल होर्डिंग्स में विराट प्रदर्शन की चेतावनी।

    होर्डिंग्स में लिखा- “सनातनियों के ‘आदित्य’ हैं योगी”

    11 मार्च को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी,देर रात लखनऊ की सड़कों पर सीएम योगी के समर्थन में होर्डिंग्स की भरमार।

    होर्डिंग्स में मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर तगड़ा निशाना,फोटो में दिखाया ‘शूकर”

  • एलपीजी सिलेंडर के बदले नियम

    एलपीजी सिलेंडर के बदले नियम

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब आप पिछला सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह नियम 9 मार्च 2026 से लागू हो गया है। इसके अलावा, ई-केवाइसी भी अनिवार्य कर दी गई है।

    इस बदलाव का उद्देश्य सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना है। साथ ही, यह नियम गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने में भी मदद करेगा ।

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

    गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन की आगामी योजनाओं और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

    भेंट के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समलित होने का आग्रह किया।

    मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा, सम्मान और कार्य के बेहतर माहौल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और वे जनहित के मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है।

    अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने कहा कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब हमेशा से पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि संगठन पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करते हैं और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज और संगठन के हित में बेहतर कार्य करेगी।

    इस अवसर पर अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के साथ उपाध्यक्ष धनेश निषाद, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के उपाध्यक्ष गजेन्द्र त्रिपाठी तथा पूर्व उपाध्यक्ष अजित यादव उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से संगठन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा की।

  • एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल

    एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल

     

    हरि सहाय लॉ कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष का हुआ शुभारंभ

    सेवा, अनुशासन की भावना विकसित करता है एनएसएस : डॉ. सतीश चंद

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।डीडीयू के एनएसएस समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच है। प्रो. सिंह रविवार को हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला (नरही) के सभागार में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंडित हरि सहाय पीजी कॉलेज जैती, बेलघाट के प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार द्विवेदी ने एनएसएस के इतिहास और इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सतीश चंद उपाध्याय ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पहले कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गईं। कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन कॉलेज की प्रवक्ता चंदा यादव ने किया। इस मौके पर केशव शुक्ल, राहुल यादव, अनुपम सिंह, सुधाकर पांडेय, प्रगति यादव, जावेद अनवर आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।