Category: उत्तर प्रदेश

  • कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में ‘सियासी मिलन’: लखनऊ में जुटे दिग्गजों के बीच पहुंचे CM योगी और अखिलेश यादव!

    कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में ‘सियासी मिलन’: लखनऊ में जुटे दिग्गजों के बीच पहुंचे CM योगी और अखिलेश यादव!

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में सजी सितारों की महफ़िल, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने उमड़े वीआईपी

    क्रिकेट और राजनीति का अनूठा संगम; कुलदीप यादव की ‘दूसरी पारी’ का शानदार आगाज।

    भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं। वंशिका संग शादी के बंधन में बंधने के बाद, आज लखनऊ के आलीशान होटल ‘द सेंट्रम’ में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया। लेकिन इस शाम की सबसे बड़ी सुर्खियां रहीं वहां पहुंचीं राजनीति की दिग्गज हस्तियां।

    ( CM योगी का आगमन)

    रिसेप्शन की रौनक तब और बढ़ गई जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। सीएम योगी ने कुलदीप और वंशिका को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। सादगी और गरिमा के बीच सीएम की मौजूदगी ने इस समारोह को बेहद खास बना दिया।

    (अखिलेश यादव की मौजूदगी)

    वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस जश्न का हिस्सा बने। अखिलेश यादव ने भी रिसेप्शन में शिरकत कर कुलदीप यादव को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में एक तरफ खेल जगत की चमक थी, तो दूसरी तरफ यूपी की सियासत के दो बड़े ध्रुव एक ही छत के नीचे नजर आए।

    (समारोह की रविन्द्र जडेजा और उनकी पत्नी की झलकियां)

    रिसेप्शन में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के कई सितारे और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कुलदीप यादव और वंशिका की जोड़ी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर सीएम योगी और अखिलेश यादव की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

    कुलदीप यादव की इस ‘ग्रैंड सेलिब्रेशन’ ने लखनऊ की शाम को यादगार बना दिया है। टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी को हमारी पूरी टीम की तरफ से भी ढेरों बधाई

  • लखनऊ में BLO 23 दिन से लापता | SIR के दबाव में गायब हुए दिलीप सिंह? पत्नी की गुहार

    लखनऊ में BLO 23 दिन से लापता | SIR के दबाव में गायब हुए दिलीप सिंह? पत्नी की गुहार

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    SIR का दबाव या साजिश? लखनऊ में BLO दिलीप सिंह 23 दिन से लापता | परिवार परेशान

    लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जानकीपुरम के शिक्षामित्र और BLO दिलीप कुमार सिंह 23 फरवरी से लापता हैं। परिवार के अनुसार, वह सुबह घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे।

    बताया जा रहा है कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में SIR कार्य के दबाव और SDM द्वारा बनाए जा रहे दबाव का जिक्र किया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

    पत्नी साधना सिंह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है।

    23 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

    👉 क्या SIR कार्य का दबाव इस                घटना की वजह है?
    👉 क्या प्रशासन जिम्मेदार है?

  • गोरखपुर से बड़ी खबर! पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या हत्या

    गोरखपुर से बड़ी खबर! पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या हत्या

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान 4 हमलावरों ने घेरा

    सुबह 5:30 बजे वारदात, 100 मीटर तक भागने के बाद भी नहीं बच सके; इलाके में तनाव, 10 थानों की पुलिस तैनात

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

    ⚫ मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

    जानकारी के मुताबिक, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

    🔴 जान बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सके

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से बचने के लिए चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा हमला कर दिया।
    बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए।

    🏥 अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    🚨 इलाके में तनाव, रोड जाम

    इस हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। करीब 200 से अधिक लोगों ने गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

    🗳️ चुनाव की तैयारी में थे चौहान

    स्थानीय लोगों के अनुसार, राजकुमार चौहान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे और क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

    🔎 पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    क्या गोरखपुर में कानून व्यवस्था पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?

  • प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

    प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

    बाराबंकी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    बाराबंकी के दरियाबाद में सरसों के खेत में छिपाकर ले जाया जा रहा था सिलेंडर, एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरा फरार

    बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के सराय शाहआलम गांव के पास एक युवक सरसों के खेत में गैस सिलेंडर छिपाकर भागने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान सुबह टहलने निकले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद को युवक संदिग्ध लगा।
    शक होने पर उन्होंने युवक का पीछा किया।

    जांच करने पर पास के प्राथमिक विद्यालय के किचन का ताला टूटा हुआ मिला, जिससे मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी होने की पुष्टि हुई।

    ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर ही गयास नाम के युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी लवकुश के साथ मिलकर सिलेंडर चोरी की थी।

    घेराबंदी के दौरान चोरी का सिलेंडर सरसों के खेत में छिपाया गया था।

    पुलिस ने सिलेंडर बरामद कर लिया है, जबकि फरार आरोपी लवकुश की तलाश जारी है।दरियाबाद पुलिस ने आरोपी गयास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

  • बेटी के जन्म पर लखनऊ में अनोखा जश्न, पिंक थीम वाली गाड़ियों का काफिला देख लोग बोले – यही है असली बदलाव

    बेटी के जन्म पर लखनऊ में अनोखा जश्न, पिंक थीम वाली गाड़ियों का काफिला देख लोग बोले – यही है असली बदलाव

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;

    गुलाबी गुब्बारे, बैनर और ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार ने मनाई बेटी के जन्म की खुशी, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का दिया मजबूत संदेश

    लखनऊ:!उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म की खुशी को अनोखे अंदाज में मनाया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी गुब्बारों और बैनरों से सजी गाड़ियों का एक काफिला सड़कों पर निकलता है। ढोल-नगाड़ों और जश्न के माहौल के बीच परिवार ने बेटी के जन्म की खुशी को खुले दिल से सेलिब्रेट किया।

    यह जश्न केवल खुशी का इज़हार ही नहीं बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को असल जिंदगी में अपनाने का यह उदाहरण लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग परिवार की सोच और पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे समाज में बदलाव की एक अच्छी शुरुआत बता रहे हैं।

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 42वें शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारिता, AI और बदलते मीडिया पर मंथन

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 42वें शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारिता, AI और बदलते मीडिया पर मंथन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    कोरोना के बाद पत्रकारिता पर सबसे बड़ा संकट विश्वसनीयता का :- रणविजय सिंह

    गोरखपुर। कोरोना महामारी के बाद पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ा संकट विश्वसनीयता का पैदा हुआ है। पत्रकारिता का संगठित स्वरूप भी कमजोर हुआ और बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया।

    यह विचार वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रणविजय सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 42वें शपथ ग्रहण समारोह में बतौर सभा अध्यक्ष व्यक्त किए।

    उन्होंने कहा कि पहले पत्रकार समाचार के साथ उसका गंभीर विश्लेषण भी प्रस्तुत करता था, जबकि AI केवल जानकारी देता है, जिसमें कई बार विश्लेषण और विश्वसनीयता का अभाव रहता है। इसका असर पत्रकारिता की साख पर पड़ा है।

    इस अवसर पर रणविजय सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों को शपथ दिलाई।

    कार्यक्रम के दौरान कई पत्रकारों और प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।सम्मान समारोह में दैनिक स्वतंत्र चेतना के समाचार प्रभारी रविंद्र शर्मा को 42 वर्ष की पत्रकारिता सेवा के लिए स्व. यति वर्मा स्मृति विलक्षण प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया,वहीं गोरखपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले शूटर मुकीम सिद्दीकी को लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस ढिल्लों स्मृति प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।इसके अलावा वरिष्ठ हाकर पारसनाथ गुप्ता को स्व. डीके गुप्ता स्मृति प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में हजारों अखबार बंद हो गए और पत्रकारों की नौकरियां खत्म हो गईं।

    डॉ. रामकृपाल राय ने कहा कि संकट के समय पत्रकार समाज के लिए काम करता रहा, लेकिन कठिन दौर में समाज पत्रकारों के साथ खड़ा नहीं हुआ।

    पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना की त्रासदी ने हमें आपदा से लड़ना सिखाया है और पत्रकारों को नई तकनीक को अवसर के रूप में अपनाना होगा।

    लोकभारती समूह के संपादक अनाम पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति खुद को पत्रकार मानने लगा है, जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।

    दैनिक आज के यूनिट हेड अखिलेश चंद्र ने कहा कि कोरोना की चुनौती का समाधान भी पत्रकारों को खुद ही खोजना होगा।
    कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया।
    समारोह के अंत में सिंदूर ऑपरेशन में शहीद सैनिकों और दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई।

    इस अवसर पर गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया शाखा के करीब 200 पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • गांधी विचार मंच द्वारा भव्य होली मिलन समारोह, चंपारण के वाल्मीकि आश्रम में सैकड़ों लोगों ने मनाई होली

    गांधी विचार मंच द्वारा भव्य होली मिलन समारोह, चंपारण के वाल्मीकि आश्रम में सैकड़ों लोगों ने मनाई होली

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;

    गांधी विचार मंच गोरखपुर द्वारा रविवार 15 मार्च को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार के चंपारण स्थित वाल्मीकि नगर में महर्षि वाल्मीकि की पावन धरती पर आयोजित हुआ, जिसमें गोरखपुर से सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के तहत गोरखपुर से सुबह 6 बजे एक निजी बस द्वारा सभी सदस्य बिहार के चंपारण पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

    इसके बाद गांधी विचार मंच के सदस्यों ने उत्साह के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

    गांधी विचार मंच के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

    महामंत्री रंजीत गुप्ता, प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता, जी.के. गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता और उमेश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सभी लोगों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

    इस समारोह मेंडॉ. रंजीत गुप्ता, रवि चौरसिया, आर. डी. जायसवाल, दिलीप कुमार, सुभाष गुप्ता, प्रभाष गुप्ता, डॉ. सच्चिदानंद गुप्ता, ओ.पी. वर्मा, वसंत कुमार, जे.पी. गुप्ता, हर्वेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

  • गोरखपुर में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

    गोरखपुर में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर। शहर में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

    बताया जा रहा है कि गोरखपुर के जाफरा बाजार निवासी अहमद हसन ने फरवरी 2026 में गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला।

    उपभोक्ता के अनुसार, जब वह 14 मार्च को धर्मशाला बाजार स्थित ओम गणपति इंडियन गैस सर्विस एजेंसी पहुंचे और गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी ली, तो एजेंसी की ओर से बताया गया कि उनके नाम से 23 फरवरी को ही गैस सिलेंडर वितरित किया जा चुका है।

    रिकॉर्ड में वितरण, लेकिन उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर

    अहमद हसन का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर 2025 के बाद कोई गैस सिलेंडर नहीं लिया, इसके बावजूद एजेंसी के रिकॉर्ड में फरवरी 2026 में गैस वितरण दिखाया जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने गंभीर आपत्ति जताई है।

    मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

    उपभोक्ता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर दर्ज कराते हुए गैस एजेंसी की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    जांच और सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

    शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • आज का राशिफल. 15.03.2026

    आज का राशिफल. 15.03.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी ǀ

     

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं ǀ इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे ǀइसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं ǀआप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ


    🏹धनु राशिफल

    आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं ǀ आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें ǀ बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें ǀ दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है ǀ

  • बाराबंकी में रसोई गैस संकट: लोग चूल्हे और उपलों पर लौटे!

    बाराबंकी में रसोई गैस संकट: लोग चूल्हे और उपलों पर लौटे!

    बाराबंकी, निष्पक्ष टुडे ;-

    खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर, गैस एजेंसियों पर सन्नाटा; गांवों से महंगे दामों पर खरीदे जा रहे उपले।

    बाराबंकी जिले में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन पर असर के कारण गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई-कई दिन इंतजार करने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

    हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर और गांवों में लोग फिर से चूल्हे और उपलों का सहारा लेने लगे हैं। जिले के Satrikh क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में गोबर के उपले भी महंगे दामों पर बिक रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक उपला करीब 10 रुपये तक में बिक रहा है और कुछ जगहों पर बारकोड स्कैन कर डिजिटल तरीके से भुगतान भी किया जा रहा है।

    गैस की कमी का असर सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं है। कई होटल और रेस्तरां भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। शहर के लोग बाइक और कारों से गांवों में जाकर उपले खरीद रहे हैं ताकि घरों में खाना बन सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।