Category: उत्तर प्रदेश

  • लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन, UGC कानून को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से तीखे सवाल

    लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन, UGC कानून को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से तीखे सवाल

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    संदीप सिंह और अभिनव नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, बृजेश पाठक ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सवर्ण मोर्चा ने UGC कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संदीप सिंह और अभिनव नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे सवर्ण समाज के साथ अन्याय करार दिया। इस दौरान बटुकों द्वारा शंख बजाकर विरोध दर्ज कराया गया, जिससे माहौल और भी ज्यादा प्रभावशाली बन गया।

    प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं और कानून में संशोधन की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को दिल्ली नेतृत्व के सामने रखेंगे और जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

    उन्होंने साफ कहा कि “किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा”, जिससे प्रदर्शनकारियों को कुछ हद तक संतुष्टि मिली।

    इस दौरान कई प्रमुख चेहरे भी मौके पर मौजूद रहे और सवर्ण मोर्चा ने एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

    फिलहाल, इस मुद्दे पर सरकार की अगली रणनीति और दिल्ली से मिलने वाले संकेतों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • गौमाता और सीएम की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार

    गौमाता और सीएम की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्णिया से दबोचा गया आरोपी, 83 एफआईआर दर्ज

    उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले से दबोचा गया है।

    बताया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर गौमाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसके बाद प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

    इस मामले में यूपी के अलग-अलग जनपदों में आरोपी के खिलाफ कुल 83 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी STF ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया और अब उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में शांति कायम रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • आज का राशिफल 31.03.2026

    आज का राशिफल 31.03.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    🐏मेष राशिफल

    आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे ǀ आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं ǀ आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें ǀ कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है ǀ अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें ǀ आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं ǀ

    🐊मकर राशिफल

    यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है ǀकोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे ǀइस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा ǀआपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ

    🐟मीन राशिफल

    कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है ǀ अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नही हो सकता ǀअगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं,बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है ǀ

  • BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण

    BRD मेडिकल कॉलेज कैंपस में आधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस का भव्य लोकार्पण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के परिसर में आज दिनाँक 30-03-2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब कैंपस में सुसज्जित अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट-जेन’ पोस्ट ऑफिस (Next-Gen Post Office) का भव्य लोकार्पण हुआ। गोरखपुर परिक्षेत्र के प्रथम N Gen डाकघर का लोकार्पण BRD मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा० रामकुमार जायसवाल के द्वारा पोस्टमास्टर जनरल श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया ।

    डा०अश्वनी मिश्रा HOD , मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया गया l

    इस डाकघर से मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र , डॉक्टर , स्टाफ तथा ईलाज हेतु आने वाले मरीज लाभान्वित होंगे ।

  • गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

    गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    श्री चित्रगुप्त समिति महादेव झारखण्डी कूड़ाघाट द्वारा शास्त्री पार्क में रंगारंग कार्यक्रम, मेयर सहित जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

    गोरखपुर। रंग, उमंग और भाईचारे के शानदार माहौल के बीच 29 मार्च 2026 को कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखण्डी में श्री चित्रगुप्त समिति द्वारा आवास विकास कॉलोनी के शास्त्री पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में रंगों की बौछार और खुशियों की बहार देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकता का मजबूत संदेश दिया।
    समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय कृष्ण गौड़, मंत्री उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गौड़, संरक्षक जगदीश लाल श्रीवास्तव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी कमल नयन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

    इस खास मौके पर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम पार्षद अष्टभुजा श्रीवास्तव और कूड़ाघाट पार्षद रनंजय सिंह ‘जुगुनू’ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

    समारोह में समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण एक पारिवारिक उत्सव में बदल गया।

    कुल मिलाकर, यह होली मिलन समारोह न सिर्फ रंगों का त्योहार बना, बल्कि गोरखपुर में सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल भी पेश कर गया।

  • संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

    संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

    संतकबीर नगर ब्यूरो ;-

    दो दिनों तक एजेंसी के चक्कर काटती रही पीड़िता परमशीला देवी, कर्मचारियों ने OTP को बताया फर्जी — लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, कार्रवाई की मांग तेज

    संत कबीर नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को गैस सिलेंडर लेने के लिए दो दिनों तक भटकना पड़ा…

    हैरानी की बात ये है कि महिला के पास बुकिंग का OTP होने के बावजूद एजेंसी ने उसे फर्जी बताकर सिलेंडर देने से मना कर दिया…”

    मामला बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर टोला नटेलवा का है

    जहां की रहने वाली परमशीला देवी पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं…
    वह घंटों लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला…

    बताया गया कि गैस खत्म हो चुकी है…
    इसके बाद  एक बार फिर वह सुबह से शाम तक एजेंसी के बाहर इंतजार करती रहीं…
    इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल पर बुकिंग का OTP भी दिखाया…

    लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने उस OTP को फर्जी बताते हुए सिलेंडर देने से साफ इनकार कर दिया।

    लगातार दो दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी जब महिला को खाली हाथ लौटना पड़ा, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया…

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है…

    वहीं, एजेंसी मालिक उमेश अग्रहरि भी इस पूरे मामले पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ।

    अब सवाल उठता है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी… और क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएगा…”

    “फिलहाल इस मामले ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं…
    देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

  • गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने पलवल (हरियाणा) में आयोजित 37वीं सीनियर नेशनल कोर्फबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    गोरखपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी, शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने 37वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है।

    यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक हरियाणा के पलवल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    गोरखपुर के इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मैदान पर उनकी ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

    उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बढ़ा है, बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद को भी गौरवान्वित किया है।


    यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आई है, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।

    खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट

    गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    Pawan Singh की दमदार आवाज़ और Jonita Gandhi का सुर,

    Adivi Sesh की फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम

    गोरखपुर ! भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार Pawan Singh ने एक बार फिर अपने नए गाने ‘टचबडी’ से दर्शकों के बीच जबरदस्त एंट्री की है। पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का यह बहुप्रतीक्षित गाना गोरखपुर में भव्य अंदाज़ में रिलीज किया गया।

     

    रिलीज के साथ ही ‘टचबडी’ सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर Jonita Gandhi की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने ट्रैक को और आकर्षक बना दिया है।

     फिल्म से जुड़ी खास बातें –

    फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में लीड रोल निभा रहे Adivi Sesh भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म की भावनाओं और कहानी की झलक पेश करता है।

    गाना हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है, जिससे इसे पैन इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की रणनीति साफ नजर आती है।

     कलाकारों की प्रतिक्रिया-

    पवन सिंह ने गाने को लेकर कहा कि उन्हें अपने संगीत में नए प्रयोग करना पसंद है और ‘टचबडी’ में उन्होंने अलग ऊर्जा और स्टाइल देने की कोशिश की है।

    वहीं अदिवि शेष ने पवन सिंह की आवाज़ और परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि इससे गाने को नई ऊंचाई मिली है।

     म्यूजिक और क्रिएशन-

    गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है। गाने में पवन सिंह का ट्रेडमार्क स्वैग और एनर्जी साफ देखने को मिल रही है, जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है।

     खास मायने

    यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री को पैन इंडिया स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पवन सिंह का यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है।

     रिलीज डेट

    फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल 2026 को देशभर में रिलीज होगी

    कुल मिलाकर ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक कनेक्शन का संकेत है, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

  • मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के कट्सहरा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर के बगल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वे पूर्व में भी मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जिला आबकारी अधिकारी को शिकायत दे चुके हैं। शिकायत में उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी है, वहां पहले से मेडिकल स्टोर संचालित है, जहां मरीज दवा लेने आते हैं। ऐसे में पास में शराब की दुकान खुलने से अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने की आशंका बढ़ जाएगी।

    ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि शराब की दुकान का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा और वह अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर ही संचालित होगी। बावजूद इसके, शनिवार को शराब दुकान के मुनीब द्वारा मेडिकल स्टोर के बगल स्थित स्थान का पुनः निरीक्षण किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि यहां शराब की दुकान खुलती है तो क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। नशे की हालत में लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं होने की आशंका है, जिससे आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान के आसपास सरकारी अस्पताल और शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो जाता है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान को आबादी से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था और सामाजिक वातावरण प्रभावित न हो।

    वहीं, इस संबंध में आबकारी निरीक्षक विपिन राय ने बताया कि फिलहाल शराब की दुकान के स्थानांतरण की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

    प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अवधेश यादव, हरेंद्र, रामकवल, मीना देवी, मुनका देवी, उदयभान, अंकित, विशाल पाण्डेय, सत्यम यादव, हाजरा, रणजीत बहादुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री

    गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री

    स्पोर्ट्स न्यूज़ निष्पक्ष टुडे ;-

    एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के बाद पूर्वांचल के लिए एक और गर्व का क्षण, अपनी मातृभाषा भोजपुरी में नजर आएंगे ज्वाला सिंह

    गोरखपुर। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के सफल समापन के बाद गोरखपुर के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित क्रिकेट कोच और मेंटर ज्वाला सिंह अब टाटा आईपीएल 2026 में भोजपुरी कमेंट्री करते नजर आएंगे। सार्वजनिक रूप से जारी कमेंट्री पैनल की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

    यह उपलब्धि न केवल ज्वाला सिंह के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।

    ज्वाला सिंह लंबे समय से क्रिकेट कोचिंग और खिलाड़ियों को तराशने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है, जिनमें यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

    अब तक खिलाड़ियों को तैयार करने वाले ज्वाला सिंह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कमेंट्री के जरिए दर्शकों से जुड़ेंगे। खास बात यह है कि वे भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे, जिससे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    भोजपुरी में कमेंट्री करना केवल एक पेशेवर उपलब्धि नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का प्रतीक भी है। ज्वाला सिंह का यह कदम पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

    आईपीएल जैसे वैश्विक मंच पर उनकी उपस्थिति यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। गोरखपुर की जनता के लिए यह खबर निश्चित रूप से खुशी और गर्व का विषय है।