Category: उत्तर प्रदेश

  • पत्रकार स्वर्गीय विवेक अस्थाना जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर के अध्यापक  एवं कर्मचारीगण

    पत्रकार स्वर्गीय विवेक अस्थाना जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर के अध्यापक एवं कर्मचारीगण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    पत्रकार विवेक अस्थाना के बच्चों को बड़ी राहत, कक्षा 8 तक पूरी फीस माफ

    गोरखपुर। वरिष्ठ पत्रकार विवेक अस्थाना के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को सहारा देने की दिशा में सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर (उत्तरी) गोरखपुर ने एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय निर्णय लिया है। विद्यालय प्रबंधन ने पत्रकार विवेक अस्थाना के दोनों बच्चों की कक्षा आठवीं तक संपूर्ण शिक्षा निःशुल्क करने की घोषणा की है। इस मानवीय पहल से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिली है।


    उल्लेखनीय है कि पत्रकार विवेक अस्थाना का निधन 5 जनवरी 2026 को हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। विवेक अस्थाना एक सरल, विनम्र, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। वे विचार चक्र चैनल के प्रबंधक भी रहे और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े रहे।

    सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत उनके दोनों बच्चों को पहले से ही 45 प्रतिशत शुल्क में छूट दी जा रही थी, किंतु पिता के आकस्मिक निधन के बाद विद्यालय ने यह निर्णय लिया कि दोनों बच्चों की कक्षा आठवीं तक की संपूर्ण फीस पूर्णतः माफ की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

    विद्यालय परिवार ने इस दुखद घड़ी में न केवल आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया, बल्कि दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था प्रमुख शिवजी सिंह, सभी खंडों के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याएं, कर्मचारीगण तथा भैया-बहन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

    संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर परिवार शिक्षा को सेवा और संस्कार का माध्यम मानता है। पत्रकार विवेक अस्थाना जैसे समाजसेवी व्यक्ति के बच्चों की शिक्षा का दायित्व उठाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

    इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। पत्रकारिता जगत, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने विद्यालय प्रबंधन के इस मानवीय कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। कठिन समय में शिक्षा का संबल देना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

    विद्यालय प्रबंधन को कोटि-कोटि धन्यवाद

    पत्रकार विवेक अस्थाना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंधन को इस संवेदनशील, मानवीय और प्रेरणादायी निर्णय के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। यह कदम समाज में शिक्षा के साथ-साथ संवेदना और जिम्मेदारी की मिसाल प्रस्तुत करता है।

    आपको बताते चले स्वर्गीय अस्थाना के परिवार को पत्रकारों के अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

  • तुम हिंदू टीचर हो, BHU क्यों नहीं चली जाती’  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू टीचर के साथ भेदभाव आया सामने।

    तुम हिंदू टीचर हो, BHU क्यों नहीं चली जाती’ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिन्दू टीचर के साथ भेदभाव आया सामने।

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    AMU की प्रोफेसर रचना कौशल ने बयां किया 27 साल का दर्द।

    AMU में राजनीति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रचना कौशल ने एएमयू प्रशासन पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    इनका आरोप है कि वह सिर्फ हिंदू शिक्षक होने की वजह से पिछले करीब 27 साल से उत्पीड़न झेल रही हैं।

    रचना कौशल ने कहा कि वह सबकुछ बर्दाश्त करते हुए काम कर रही हैं, लेकिन एएमयू के कुछ प्रोफेसर उनकी आलोचना करते हैं और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

    अपने आरोपों में रचना कौशल ने कहा,

    ‘AMU के कुछ प्रोफेसर कहते हैं कि हिंदू शिक्षक जान-बूझकर मुस्लिम बच्चों को नहीं पढ़ाते, तुम हिंदू टीचर हो तो बीएचयू क्यों नहीं चली जाती।

    एक लंबे वक्त से मैं ये सब झेल रही हूं, लेकिन अब मेरे पास सिर्फ कानूनी कार्रवाई का ही विकल्प बचा है।

    बहुत जल्द मैं सार्वजनिक रूप से पूरे मामले का खुलासा करने के बाद FIR दर्ज कराऊंगी।’

  • आज का राशिफल  09.01.2026

    आज का राशिफल 09.01.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं ǀहालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा ǀ आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं ǀजहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है ǀ इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है ǀ थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ǀआप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ

    🧉कुंभ दैनिक राशिफल

    आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी ǀ आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं ǀ भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए ǀ आप भावनाओ की बाढ़ को अनुभव करेंगे ǀ पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी ǀ

  • चटोरी गली के उद्देश्य पर सवाल, बाहर ठेलों से बिगड़ रहा स्वरूप और बढ़ रहा जाम

    चटोरी गली के उद्देश्य पर सवाल, बाहर ठेलों से बिगड़ रहा स्वरूप और बढ़ रहा जाम

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर द्वारा शहर के प्रमुख स्थल इंद्रा बाल बिहार का नाम परिवर्तित कर उसे “चटोरी गली” के रूप में विकसित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक फूड स्ट्रीट उपलब्ध कराना था, जहां पैदल आम जनमानस आसानी से पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले सके। इसी क्रम में चटोरी गली के भीतर सभी दुकानों को एक समान रंग-रूप दिया गया, आवा-गमन को नियंत्रित किया गया और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, ताकि लोगों को बिना किसी असुविधा के घूमने और खाने-पीने का आनंद मिल सके।


    हालांकि नगर निगम की इस सराहनीय पहल पर अब सवाल उठने लगे हैं। चटोरी गली के बाहर, विशेषकर वीर बहादुर सिंह की मूर्ति के सामने, मोमो, चाट, फास्ट फूड आदि के ठेले और खोमचे बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं। इन अवैध ठेलों के कारण न केवल चटोरी गली की मूल अवधारणा और सौंदर्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में लगातार यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।


    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चटोरी गली के भीतर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है और दुकानों को एक नियोजित ढंग से संचालित किया जा रहा है, तो बाहर सड़कों पर ठेले लगने की अनुमति कैसे दी जा रही है। इन ठेलों के कारण सड़क संकरी हो जाती है, पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब भीड़ के कारण कई बार लंबा जाम लग जाता है।

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन ठेलों को लगाने की अनुमति किन कारणों से दी जा रही है। वहां तैनात पुलिस के जवान, नगर निगम के कर्मचारी अथवा अन्य संबंधित विभाग इस पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। आमजन के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि बिना किसी मौन सहमति या मिलीभगत के इतने बड़े पैमाने पर ठेलों का लगना संभव नहीं है। यदि ऐसा नहीं है, तो फिर इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

     

    नगर निगम और पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। यदि चटोरी गली को वास्तव में एक आदर्श फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित करना है, तो उसके बाहर अवैध ठेलों पर तत्काल रोक लगाई जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। अन्यथा, नगर निगम की यह महत्वाकांक्षी योजना अपने उद्देश्य से भटकती नजर आएगी और आम जनता को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।

  • पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को सीएम योगी ने दिया आर्थिक संबल

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये का चेक पत्नी व बच्चों को सौंपा

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अनुरोध पर 19 घंटे के भीतर सीएम से मिली मदद

    गोरखपुर, 3 दिसंबर। हर जरूरतमंद के साथ आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अस्थाना की पत्नी और दोनों बच्चों को विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और उन्हें आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य, पत्रकार, रंगकर्मी विवेक अस्थाना का पांच जनवरी को हृदयाघात से निधन हो गया था। वह परिवार के एकमात्र आयार्जक सदस्य थे। परिवार की सहायता के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की तरफ से, बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया गया था। सीएम योगी ने त्वरित संवेदना दिखाई और 19 घंटे के भीतर परिवार को आर्थिक सहायता मिल गई।

    मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह विवेक अस्थाना की पत्नी निहारिका, दोनों बच्चों दिव्य और देव से गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मुलाकात की। उनका दुःख बांटा। पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

     

    सीएम ने परिवार को यह भी भरोसा दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

  • आज का राशिफल  08.01.2026

    आज का राशिफल 08.01.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा ǀपहचान और इज्जत भी मिलेगी ǀवित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी ǀ वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है ǀ सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे ǀ आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें ǀ इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें ǀअब फिजूलखर्ची से बचना होगा ǀ आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे ǀ आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं ǀ आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ

  • जर्जर बिजली के खंभे से कभी भी हो सकता है बडा हादसा

     प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ( खजनी) गोरखपुर

    गाेरखपुर खजनी कस्बे मे लोहे का पोल निचे से सङने के कारण कभी भी गिर सकते है रोड के किनारे व कस्बे में नीचे से सङने के कारण पोल कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

    जर्जर बिजली का पोल में जंग लगने के कारण टूट चुका है कभी भी गिर सकता है। बड़े हादसे के इंतजार में जिम्मेदार अधिकारी होंगे।

    रामअजोर मद्धेशिया- खजनी कस्बा निवासी ने बताया महीनों से इसकी शिकायत विजली विभाग के अधिकारियों को दिया जा चुका है लेकिन महीनों बाद भी सछम अधिकारी जर्जर पोल पर कोई सुधि नही ले रहे है।ऐसे में पोल गिरने या बङी घटना का इन्जार कर रहे है।


    नवीन सिंह- ने बताया खजनी तिराहे पर दर्जनों दुकान है जहां पर रोजाना हजारों जनता का आना-जाना लगा रहता है।तार के सहारे जर्जर विद्युत पोल रुका हुआ है।विजली विभाग अपनी जिम्मेदारी पर लापरवाह बना हुआ हैं।अगर कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार विजली विभाग होगा।


    जे.ई.राजेश कुमार मौर्य ने बताया हमें जानकारी नहीं थी इसका निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा।

  • आज का राशिफल 07.01.2026

    आज का राशिफल 07.01.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है,आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे ǀ कोई नया काम शुरू करने के स्थान पर पुराणी और व्यर्थ हो चुकी योजनाओं को हटाने और बाकी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी समय उत्तम है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?

    ⚖️ तुला

    अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैंǀआज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता हैǀअपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें ǀआपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है ǀअप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है ǀ


    🦂वृश्चिक राशिफल

    इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा ǀ आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें ǀ आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं ǀ

    🏹धनु राशिफल

    कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ


    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं ǀ हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें ǀ इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे ǀ भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है ǀ अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी ǀ हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें ǀ वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी ǀ

     

  • गोरखपुर महोत्सव व खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष जोर

    गोरखपुर महोत्सव व खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष जोर

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर।पर्यटन, संस्कृति एवं इको टूरिज्म के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनवरी माह में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव एवं खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में 11 से 17 जनवरी 2026 तक चम्पा देवी पार्क में प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव तथा खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


    बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन एवं मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। बैठक में अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रखा जाए।

    एडीजी ने विशेष रूप से फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्थायी पंडालों, स्टॉलों एवं मंचों पर अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम हों और विद्युत व्यवस्था मानकों के अनुरूप सुरक्षित ढंग से की जाए।


    इसके साथ ही एडीजी ने खिचड़ी मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि पूरे मेले की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से न केवल सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। साथ ही उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।


    मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान है, ऐसे में इसकी स्वच्छता और सुंदरता विशेष रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहे तथा जगह-जगह अधिक से अधिक डस्टबिन रखे जाएं, जिससे लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं संबंधित विभाग नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएं और मेले के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखें।

    मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि गोरखपुर महोत्सव में गोरखपुर एवं आसपास के स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अधिक से अधिक मंच प्रदान किया जाए, ताकि क्षेत्रीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की जाए, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो।

    बैठक में डीआईजी एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।


    अधिकारियों ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव एवं खिचड़ी मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा माध्यम है। प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यादगार बने, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव प्राप्त हो।

  • आज का राशिफल  06.01.2025

    आज का राशिफल 06.01.2025

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    🐏मेष राशिफल

    आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी ǀ आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं ǀ सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें ǀ हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा ǀ आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी ǀअपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है ǀ अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा ǀविभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी ǀ अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें ǀइसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा ǀभले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो ǀ


    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे ǀआपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे ǀआप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे ǀ आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ


    🏹धनु राशिफल

    आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ


    🐟मीन राशिफल

    इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ