Category: उत्तर प्रदेश

  • वाराणसी :- सात फेरे से पहले मांगा 25 हजार बकाया दहेज,

    वाराणसी :- सात फेरे से पहले मांगा 25 हजार बकाया दहेज,

    वाराणसी :- सात फेरे से पहले मांगा 25 हजार बकाया दहेज, भड़की दुल्हन ने बुला ली पुलिस, मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा

    वाराणसी में शादी के दौरान एक ऐसी घटना घाटी जो चर्चा का विषय बन गई. खूबसूरत लॉन में मंडप सजा, स्टेज पर दुल्हन आई, जयमाल हुआ, लेकिन अचानक दूल्हे और उसकी मां की डिमांड के बाद लड़की यानी दुल्हन ने पुलिस बुला लिया और शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा अब स्टेज से सीधा थाने के हवालात में बंद है, लेकिन इस मामले में बड़ी बात ये है कि दहेज के दिए हुए रकम में मात्र पच्चीस हज़ार रुपये बकाया होने पर दूल्हे और दूल्हे की मां ने बवाल काटा.

    उदास चेहरा, आंखों में आंसू और हाथों में मेहंदी सजाई लड़की बीते शाम लाल चुनरी डाल अपने होने वाले दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. बैण्ड बाजे के साथ बारात आई. लड़की ने दूल्हे के लिए डांस भी किया, लेकिन तभी स्टेज पर जाते वक्त दूल्हे की ने उसे रोक लिया. इस नाराजगी की वजह पूछी गई तो पता चला कि दो लाख के दहेज में मात्र पच्चीस हज़ार जो बकाया है उसकी डिमांड थी. लड़की के पिता ने मनाने की कोशिश की और कहा कि बकाया राशि दे दिया जाएगा, लेकिन लड़के की मां और उसका परिवार नहीं माना. फिर पिता ने कर्ज लेकर उसे पच्चीस हज़ार दिया और उसके बाद दुल्हा स्टेज पर जाकर जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया.

    पिता का अपमान देख भड़की दुल्हन

    लेकिन एक बार फिर विवाद गरमाया. खाने के वक्त लड़के वालों ने मेहमानों के लिए लिफाफे की मांग की और पिता को अपमानित करने लगें. लगातार पिता का अपमान देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़के वाले गुण्डागर्दी करने लगे. ऐसे में लड़की ने कॉल कर पुलिस बुला ली. अब लड़की दूल्हे को उसके कर्मों की सजा दिलाने के लिए पुलिस ने इंसाफ मांग रही है. वहीं पिता ने बताया कि सब्ज़ी विक्रेता हूं. लड़की को पढ़ाया लिखाया फिर कर्ज लेकर धूमधाम से शादी करनी चाही, लेकिन उनके इस डिमांड ने हमे तोड़ दिया.

    पुलिस ने हवालात में डाला

    सूचना पर पहुंचीं पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई. वहां सके ख़िलाफ़ मुक़दमा लिख कर उसे हवालात में डाल दिया गया. लड़की पक्ष से अब शादी के पूरे खर्च वापस देने का मांग किया जा रहा है, लेकिन इस घटना से जहां परिवार को दुख दिया तो वहीं के इस बड़े कदम का स्वागत भी कर रही है.

  • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ का सम्मान शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ का सम्मान शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ का सम्मान
    शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली पहली महिला बीएलओ को मिला पुरस्कार

    गोरखपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक सटीक और डिजिटल स्वरूप में तैयार करने के लिए जिले में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा की बीएलओ श्रीमती निर्मला पाण्डेय को उनके बूथ के शत-प्रतिशत मतदाता डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने श्रीमती पाण्डेय को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है और इससे मतदाता सूची को अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ऐसे दस बीएलओ, जो सबसे पहले अपना शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करेंगे, उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करना है।

    सम्मान समारोह के दौरान ईआरओ/एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि बीएलओ का समर्पित योगदान SIR अभियान की सफलता और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  • 322 शहर विधानसभा में SIR कार्यों का निरीक्षण

    322 शहर विधानसभा में SIR कार्यों का निरीक्षण

    322 शहर विधानसभा में SIR कार्यों का निरीक्षण
    AERO/डिप्टी कलेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह ने बनकटवा में बीएलओ को दिए निर्देश

    गोरखपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन की प्रक्रिया को जिले में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 322—गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में AERO/डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बनकटवा में पहुंचकर SIR कार्यों की प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया।

    विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता अपने-अपने बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र भरने तथा डिजिटाइजेशन फीडिंग के लिए पहुंचे थे। AERO ज्ञान प्रताप सिंह ने सबसे पहले बीएलओ द्वारा किए जा रहे फॉर्म वितरण, संग्रह और वेरिफिकेशन के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद कर यह भी जाना कि गणना प्रपत्र भरने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है।

    निरीक्षण के दौरान AERO ने बीएलओ और संबंधित सहयोगी कार्मिकों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि—

    प्रत्येक गणना प्रपत्र को ध्यानपूर्वक जांचकर ही डिजिटाइजेशन हेतु फीड किया जाए।

    नए मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की जाए।

    मतदाता विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपूर्ण जानकारी की स्थिति में तुरंत सुधार कराया जाए।

    फॉर्म फीडिंग कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

    AERO ज्ञान प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि SIR अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि जिले में चुनावी प्रक्रियाएँ व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि बीएलओ की कार्यक्षमता और तत्परता ही इस अभियान की सफलता का आधार है।

    निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित मतदाताओं ने बताया कि बीएलओ द्वारा दिए जा रहे सहयोग से फॉर्म भरने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। कई युवा मतदाताओं ने पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सहज बताया।

    AERO ने पूरे स्थल का भ्रमण कर फीडिंग प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा और बीएलओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के अंत में AERO/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने SIR में लगे सभी कार्मिकों की मेहनत की सराहना की और कहा कि इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने से मतदाता सूची और अधिक व्यवस्थित तथा लोकतांत्रिक रूप से मजबूत बनेगी।

  • अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ

    अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ

    अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है।

    भारत के भाग्य को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं हमारे विचार परिवार के मुखिया, Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के माननीय सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी के कर-कमलों से सांस्कृतिक चेतना की आधार भूमि श्री अयोध्या धाम में आज अभिजीत मुहूर्त में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण अत्यंत दिव्यता एवं भव्यता के साथ अपनी पुण्य परिणति को प्राप्त हुआ।

    मा. राज्यपाल श्रीमती Anandiben Patel जी, श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज व कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ध्वजारोहण समारोह रामराज्य की पुनर्स्थापना का उद्घोष कर रहा है।

    ‘रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों, पूज्य साधु-संत गणों व समर्पित रामभक्तों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।

  • सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    25- नवम्बर – मंगलवार

    1. आज शिखर पर होगा सनातन के गौरव का पताका, अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी राम मंदिर पर फहराएंगे दिव्य धर्म ध्वज
    2. अभेद्य किले में बदली अयोध्या: SPG-ब्लैक कैट कमांडो और 30 हजार जवान तैनात, PM मोदी के लिए 5 स्तरीय सुरक्षा घेरा
    3. PM मोदी आज 15वीं बार हरियाणा आएंगे, कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में भाग लेंगे; ब्रह्मसरोवर पर आरती करेंगे
    4. राजनाथ बोले- भारत की शालीनता उसकी कमजोरी नहीं, पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब दिया; कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के संदेश को दोहराया
    5. चीन ने अरुणाचल में जन्मी महिला का पासपोर्ट इनवैलिड बताया, कहा- ये राज्य चीन का हिस्सा; महिला ने मोदी से शिकायत की; भारत ने विरोध जताया
    6. अरुणाचल हमारा है, न पालें कोई भ्रम; भारत की बेटी को टॉर्चर करने पर चीन से दो टूक 
    7. घुसपैठियों के जरिए भारत में सत्ता हथियाने की साजिश…’, एसआईआर पर विपक्ष की आपत्तियों पर बोली भाजपा, सुधांशु त्रिवेदी ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
    8. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान उनके लिए ‘वेद वाक्य’ (पूरी तरह पवित्र और अंतिम) जैसा है। यह बात उन्होंने तब कही, जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।
    9. शिवकुमार सिद्धारमैया के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी हाईकमान फैसला करता है, तो वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होता है वह और उनके उपमुख्यमंत्री को उसे स्वीकार करना होगा। पत्रकारों की ओर से गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा, ‘एक बार उन्होंने (सिद्धारमैया) कह दिया, तो वह हमारे लिए वेद वाक्य है
    10. ओवैसी बोले- जो देश का दुश्मन वो हमारा भी, दिल्ली ब्लास्ट करने वालों की खुली निंदा हो, इसमें हिंदू और मुसलमान दोनों मारे गए 
    11. BJP नेता विनय कटियार बोले- डरपोकों के बीच नहीं जाता, राम मंदिर का श्रेय लेने वाले महाझूठे,
    12. यूपी के गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के भरोहियां ग्राम पंचायत में मां की मौत के बाद बड़े बेटे ने शव लेने से इनकार कर दिया। बोला, घर में बेटे की शादी है, इस समय लाश आई तो बड़ा अपशकुन होगा। चार दिन फ्रीजर में लाश रखवा दो। शादी के बाद आकर दाह संस्कार करवा दूंगा। वृद्धाश्रम में यह सुनकर बुजुर्ग पिता दहाड़ मारकर रोने लगे
    13. एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार; पत्नी हेमा और बेटी ईशा मौजूद थीं; अमिताभ, सलमान-शाहरुख भी पहुंचे
    14. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 95% पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिला, ₹25-25 लाख दिए, एयर इंडिया चीफ ने कहा- प्रियजनों को खोने वालों की मदद करते रहेंगे
    15. राफेल के सबसे खूंखार हथियार HAMMER का भारत में होगा निर्माण, फ्रांस के साथ डील पर बनी बात
    16. चीनी ताइपे को हराकर भारतीय महिला टीम बनी कबड्डी विश्व कप की विजेता, पीएम मोदी ने दी बधाई, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
    17. इथियोपिया में 12 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, 15 किलोमीटर ऊंचा गुबार उठा; भारत तक राख आने की आशंका, 2 उड़ानें रद्द
  • महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रवि किशन

    महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रवि किशन

    महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रवि किशन, कहा—‘वे मुझे बीबा मुंडा कहते थे’

    हिंदी सिनेमा का एक युग समाप्त — धर्मेंद्र जी के स्वर्गवास पर रवि किशन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    धर्मेन्द्र जी के साथ सात फ़िल्में की

    भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक चमकता हुआ सितारा खो दिया। हिंदी फिल्मों के दिग्गज और करोड़ों दर्शकों के प्रिय कलाकार वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल जी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही न सिर्फ फिल्मी दुनिया बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र जी को लोग प्यार से ही-मैन, धरम पाजी और सरलता के प्रतीक के तौर पर जानते थे।

    धर्मेंद्र जी के इस दुखद निधन पर गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षति है।

    रवि किशन ने कहा

    “धर्मेंद्र जी सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक जीवन दर्शन थे। छह दशकों से भी अधिक के उनके फिल्मी सफर ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों को नई दिशा दी बल्कि कलाकारों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया। उनकी अदाकारी, संवाद शैली और व्यक्तित्व अनुपम थे।”

    रवि किशन भावुक होते हुए बोले कि यह सिर्फ उद्योग की हानि नहीं बल्कि उनका निजी नुकसान भी है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र जी उन्हें हमेशा अपने परिवार की तरह मानते थे और स्नेह से “बीबा मुंडा” कहकर बुलाते थे। रवि किशन ने कहा—

    > “उनकी मुस्कान, उनका स्नेह, और प्यार से मेरा नाम पुकारने की उनकी पहचान… ये सब मेरी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगा। मैंने सिर्फ एक अभिनेता नहीं खोया, मैंने पिता समान व्यक्तित्व खोया है।”

    धर्मेंद्र जी का करियर भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। शोलay, धरमवीर, सत्यकाम, शोले, फूल और पत्थर, चुपके चुपके जैसी अनगिनत फिल्मों में उन्होंने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता। उनकी लोकप्रियता और सादगी ने उन्हें हर वर्ग के लोगों के दिल के बेहद करीब बना दिया।

    रवि किशन ने कहा—

    “हर युग में कुछ कलाकार होते हैं जो केवल पर्दे पर नहीं रहते बल्कि लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। धर्मेंद्र जी ऐसे ही कलाकार थे। उन्होंने सिर्फ मनोरंजन नहीं किया—उन्होंने पीढ़ियाँ गढ़ीं, प्रेरणाएँ दीं और भारतीय भावनाओं को पर्दे पर जीवंत रखा।”

    अंत में रवि किशन ने देश और फिल्म प्रेमियों की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा—

    “धरम पाजी, आप हमेशा ज़िंदा रहेंगे—अपनी फिल्मों में, अपनी सादगी में, अपने अंदाज़ में और हम सबके दिलों में। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति।”

  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज किया पार 

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज किया पार 

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज किया पार

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनका अब तक का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पार कर गया है। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का यह इकलौता गाना है, जो भोजपुरी सिने जगत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। इससे बड़ा व्यूज अब तक किसी भी भोजपुरी फिल्म के गाने का नहीं है। इस गाने का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इस गीत को पवन सिंह में अपने खास अंदाज में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और काजल राघवानी ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। यह गाना सदाबहार आल टाइम सुपरहिट है। कोई भी ऐसा फंक्शन नहीं है, जहां पर यह गाना ना बजता हो। इस गाने में पवन सिंह अपने खास अंदाज का जादू चलाकर दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं। इस सांग में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है।

    गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करने पर पवन सिंह ने अपने फैंस, श्रोताओं और सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे श्रोतागण, मुझे चाहने वाले देवतातुल्य जनता ही मेरे भगवान हैं। उनके प्यार और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक का सफर तय कर पाया हूं। इस गाने को इतना ज्यादा प्यार आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। साथ ही इस गाने को अपना फुल सपोर्ट देने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार जी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।’

    वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह, को-प्रोड्यूसर संदीप सिंह, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, काजल राघवानी, उमेश सिंह, स्व० बृजेश त्रिपाठी हैं। लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आजाद सिंह हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, एडिटर दीपक जऊल, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। इस गाने का म्यूजिक राइटबल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • वाहिगुरू जप गुरु तेग बहादुर को किया नमन

    वाहिगुरू जप गुरु तेग बहादुर को किया नमन

    वाहिगुरू जप गुरु तेग बहादुर को किया नमन

    गुरु व तीन सिखों के 350वें शहीदी पर्व की स्मृति में निकली नमन यात्रा

    गोरखपुर। सिख धर्म के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्य भाई मती दास जी, भाई सती जी, भाई दयाला जी के 350वें शहादत पर्व की स्मृति में गुरुद्वारा जटाशंकर सोमवार को निकली नमन यात्रा श्रद्धा व भक्ति भाव से ओतप्रोत रही। वाहेगुरु नाम जपते श्रद्धालु जिधर से गुजरे रास्ते में सभी ने गुरु का बलिदान गाथा को सुनकर नमन वंदन किया।

    गुरुद्वारा जटाशंकर से प्रातः 10.30 बजे *शहीदों को कोटि कोटि नमन यात्रा* प्रारंभ होकर सुमेर सागर, विजय चौक, सिनेमा रोड, गणेश चौराहा, टाउनहॉल से शास्त्री चौक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में सिख पंजाबी सिंधी सहित सभी धर्म वर्ग को पूरे रास्ते गुरु का कीर्तन गायन करते हुए चार साहबजादों के वेष में निशान साहिब थामे बच्चों के पीछे चल रहे थे। नमन यात्रा का विभिन्न समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया।

    यात्रा में गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, मैनेजर रजिंदर सिंह, आरएसएस के प्रांत प्रचारक भाई रमेश जी, पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय, समाजसेवी डॉ सौरभ पाण्डेय, रघुवंश हिंदू, श्रीमती सुधा मोदी, हरप्रीत सिंह साहनी, रविंदरपाल सिंह पप्पू, गुरमीत सिंह, धर्मपाल सिंह राजू, डॉ दीपक सिंह, त्रिलोचन सिंह, चिरंजीव सिंह हनी, कुलदीप सिंह नीलू, जोगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जसबीर सिंह कंवल, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, रनदीप कौर, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सहभागी रहे।

    आज मनेगा शहीदी पर्व

    उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य एवं गुरुद्वारा मीडिया सचिव जगनैन सिंह नीटू एवं ने बताया कि 25 नवंबर को मुख्य शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा जटाशंकर में सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक फिर सायंकाल 6.30 से 9.30 बजे तक कीर्तन, सत्संग, कथा विचार, अरदास एवं गुरु के लंगर प्रसाद वितरण के कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा।

  • गोरखपुर के शाहपुर में मां-बेटी की हत्या बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हत्या

    गोरखपुर के शाहपुर में मां-बेटी की हत्या बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हत्या

    गोरखपुर के शाहपुर में मां-बेटी की हत्या बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हत्या

    प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद आसपासके लोग दहशत में है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी राज करन नय्यर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

  • UP के मेरठ में पति सौरभ राजपूत का क़त्ल कर नीले ड्रम में दफ़न

    UP के मेरठ में पति सौरभ राजपूत का क़त्ल कर नीले ड्रम में दफ़न

    UP के मेरठ में पति सौरभ राजपूत का क़त्ल कर नीले ड्रम में दफ़न करने वाली मुस्कान ने 9 माह जेल में रहते बेटी क़ो जन्म दिया है। मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल सौरभ की हत्या के केस में जेल में है।

    हत्या के बाद मुस्कान व साहिल हनीमून मनाने मनाली चले गए थे। 11 दिन साथ रहने के बाद लौटे तो पुलिस ने दोनों क़ो अरेस्ट कर लिया था। ऐसे में बेटी साहिल की ही मानी जा रही है।

    किसकी है बेटी? DNA टेस्ट होगा….

    मुस्कान की बेटी का DNA टेस्ट कराने क़ो सौरभ की फैमिली प्रयास कर रही है। यदि बच्चा मृतक सौरभ का हुआ तो उसका परिवार ही बच्चा पालेगा। पहली बेटी पीहू क़ो भी सौरभ का परिवार पाल रहा है।