Category: उत्तर प्रदेश

  • खजनी के पलहईपार बाबू में विवाद के बाद तनाव

    खजनी के पलहईपार बाबू में विवाद के बाद तनाव

    खजनी के पलहईपार बाबू में विवाद के बाद तनाव, दोनों पक्षों से मुकदमे दर्ज—पुलिस बल तैनात

    पल्हीपार के विवाद में राजनीतिक रंग में रंगता तब दिखा जब साम 3 बजे के आस पास भारी काफिले के साथ दर्जनों की संख्या में नीले गमछे और झण्डे के साथ दलित बस्ती में लोगो का हाल चाल जानने पीड़ितों के घर पहुंच दलित समाज को संगठित करने में जुटे दिखे

    प्रभारी ब्यूरो संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहईपार बाबू में बारात के दौरान हुए विवाद ने दो दिनों में गंभीर रूप ले लिया। अलग-अलग पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस ने भारी बल के साथ पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर दर्जनों नामजद और 60 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    बारात में शुरू हुआ विवाद, अगले दिन फिर भड़का मामला

    जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को एक बारात में गाना-बजाने को लेकर अखिलेश यादव और जयप्रकाश चौरासिया के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया, लेकिन 20 नवंबर को फिर तनाव बढ़ने की स्थिति बनी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    तीसरे दिन मारपीट, फायरिंग के आरोप—कई लोग घायल

    शिकायतकर्ता मुकेश कुमार की तहरीर पर आरोप लगाया गया है कि 21 नवंबर को लगभग 40–50 लोग लाठी-डंडे और हथियारों के साथ हरिजन बस्ती में पहुंचे, जहां मारपीट में कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। इस आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

    उधर, जयप्रकाश चौरासिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुकेश प्रसाद व अन्य लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में भी पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

    गांव में सुरक्षा कड़ी, पुलिस की लगातार गश्त

    घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हालात नियंत्रण में हैं।

  • पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान पर सवाल उठाए हैं.

    पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान पर सवाल उठाए हैं.

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान पर सवाल उठाए हैं.

  • एसआईआर वेरिफिकेशन के नाम पर सक्रिय जालसाज,

    एसआईआर वेरिफिकेशन के नाम पर सक्रिय जालसाज,

    एसआईआर वेरिफिकेशन के नाम पर सक्रिय जालसाज, बीएलओ बनकर मांग रहे ओटीपी — प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    गोरखपुर।जिले में इन दिनों एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) वेरिफिकेशन के नाम पर एक नया फर्जीवाड़ा तेजी से फैल रहा है। जालसाज खुद को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) बताकर मतदाता सूची सत्यापन का हवाला देते हुए लोगों से मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांग रहे हैं। प्रशासन ने इसे एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी करार देते हुए नागरिकों को आगाह किया है कि बीएलओ किसी भी स्थिति में किसी से ओटीपी नहीं मांगते। किसी के बहकावे में आकर ओटीपी साझा करना लोगों की निजी जानकारी, बैंक खाते और डिजिटल वॉलेट की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

    जालसाज बदल रहे हैं तरीके, बीएलओ का नाम इस्तेमाल कर रहे धोखाधड़ी

    जिलें में साइबर ठग अब नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाने पर ले रहे हैं। मतदाता सूची संशोधन और परिवार विवरण सत्यापन के नाम पर फोन कॉल कर वे खुद को बीएलओ बताते हैं। इसके बाद वे दावा करते हैं कि आपका नाम, पता या अन्य दस्तावेज पुन: सत्यापित करना है। इसी बहाने वे मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी की मांग करते हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार ओटीपी साझा करते ही जालसाज पीड़ित के बैंक खाते, यूपीआई, डिजिटल वॉलेट, सोशल मीडिया और ईमेल खातों तक अनधिकृत पहुंच बना लेते हैं। कई मामलों में खातों से तुरंत पैसे निकाल लिए जाते हैं।

    प्रशासन ने कहा — “बीएलओ कभी ओटीपी नहीं मांगते

    जिला प्रशासन और चुनाव कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बीएलओ का कार्य केवल घर-घर जाकर फॉर्म भरवाना, दस्तावेज लेना और मतदाता सूची से जुड़े आवश्यक विवरणों का सत्यापन करना होता है।

    बीएलओ किसी भी नागरिक से मोबाइल ओटीपी, बैंक विवरण, पासवर्ड या कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।

    प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को बीएलओ बताकर ओटीपी मांग रहा है, तो वह निश्चित रूप से जालसाज है।

    ओटीपी साझा किया तो मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता

    साइबर सेल ने बताया कि कई लोग जागरूकता की कमी और सरकारी प्रक्रिया समझ न पाने के कारण जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं।

    ओटीपी साझा होते ही जालसाज खाते में लिंक किए मोबाइल नंबर, ईमेल और बैंक एप्प्स को कनेक्ट कर लेते हैं, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में बचत खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई बैलेंस खाली हो सकता है।

    कुछ मामलों में जालसाज पीड़ित की पहचान का इस्तेमाल दूसरे अपराधों में भी कर सकते हैं।

    कैसे बचें ऐसे साइबर ठगी से?

    प्रशासन और साइबर सेल ने नागरिकों से सतर्क रहने के लिए निम्न सलाह जारी की है—

    किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से संबंधित जानकारी बिल्कुल न दें।

    बीएलओ कभी फोन पर सत्यापन नहीं करते, न ही ओटीपी मांगते हैं।

    किसी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर शिकायत दर्ज कराएं।

    बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने, केवाईसी, वोटर आईडी सत्यापन जैसे बहानों पर ओटीपी मांगने वाली कॉल तुरंत काट दें।

    जिस नंबर से कॉल आए, उसे ब्लॉक कर दें और साइबर सेल को सूचित करें।

    प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को अपने परिचितों, परिवार और बुजुर्गों तक भी साझा करें, ताकि कोई धोखाधड़ी का शिकार न बने।

    साथ ही, यदि कोई संदिग्ध कॉल या संदेश मिले तो जानकारी तुरंत निकटतम थाने, साइबर सेल या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    गोरखपुर प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “सतर्क रहना ही सुरक्षा है। ओटीपी साझा करते ही आप अपनी आर्थिक सुरक्षा खो सकते हैं।”

    नागरिकों को सलाह दी गई है कि ऐसे किसी भी कॉल से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी हमेशा गोपनीय रखें।

  • विधायक ने किया गोला–हाजीपुर पुल का औचक निरीक्षण,

    विधायक ने किया गोला–हाजीपुर पुल का औचक निरीक्षण,

    विधायक ने किया गोला–हाजीपुर पुल का औचक निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

    चिल्लूपार बहुप्रतीक्षित गोला–हाजीपुर पुल के निर्माण की सुस्त रफ्तार को देखते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सोमवार को स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण की धीमी गति देख विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

    विधायक ने मौके पर उपस्थित अवर अभियंता अमित कन्नौजिया से निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर सवाल पूछा। अभियंता ने जानकारी दी कि पिछले दो महीनों से अंतिम पिलर के कुएं पर कार्य चल रहा है, जो अपेक्षाकृत धीमी गति से नीचे जा रहा था। इसी कारण कार्य में देरी दिख रही है। उन्होंने कहा कि अब गति बढ़ाई गई है और आगामी हफ्तों में प्रगति स्पष्ट दिखेगी। विधायक ने यह भी पूछा कि नदी के बीच स्थित शेष पाये पर कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया। इस पर अवर अभियंता ने बताया कि नदी में जलस्तर अधिक होने से उस हिस्से पर कार्य संभव नहीं था। अब जेसीबी से रास्ता बनाकर अस्थायी गाटर पुल तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद दिसंबर माह से उस पाये पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने मोबाइल के जरिए आजमगढ़ और गोरखपुर के सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    विधायक ने कहा ढाई सौ करोड़ की स्वीकृति के बाद अतिरिक्त साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए फिर से स्वीकृत कराने में कितनी मेहनत लगी है, यह मैं ही जानता हूं। मुझे हर हाल में 2026 तक यह पुल चाहिए। मशीनरी और लेबर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, पंडित विद्याधर पाण्डेय, मंटू दुबे, अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राप्ती नदी के किनारे युवक का मिला शव

    राप्ती नदी के किनारे युवक का मिला शव

    1. राप्ती नदी के किनारे युवक का मिला शव

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज थाना क्षेत्र आछीडीह -नवलपुर गांव के सामने शुक्रवार की शाम राप्ती नदी के किनारे 25 वर्ष युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आशुतोष कुमार पुत्र गिरधारी निवासी गोला थाना मदनपुर जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

    शुक्रवार की शाम आछीडीह -नवलपुर गांव के सामने राप्ती नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम को टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी किनारे पानी में एक युवक को मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

    बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने सुचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो पता चला कि गोला गांव निवासी मृतक आशुतोष कुमार पुत्र गिरधारी है।पीएम के लिए भेज दिया गया है।अभी तहरीर नहीं मिली है।

  • दो पक्षों में मारपीट, पथराव व असलहा लहराया दलित बस्ती में दस्तक का माहौल

    दो पक्षों में मारपीट, पथराव व असलहा लहराया दलित बस्ती में दस्तक का माहौल

    दो पक्षों में मारपीट, पथराव व असलहा लहराया दलित बस्ती में दस्तक का माहौल

    खजनी थाना गेट के सामने एक युवक ने सड़क पर लेटकर न्याय की मांग किया प्रदर्शन खजनी पुलिस ने किया बल प्रयोग

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी।गोरखपुर-बारात में हुई नोंक-झोंक बनी गांव मे हिंसक,दो पक्ष आपस में भिड़े।

    पहले ही दिन अगर पुलिस ने पीङित के तहरीर पर सज्ञान लिया हो तो यह घटना नही होती पीड़ित ने बताया पुलिस पर एक पक्षी कार्रवाई का आरोप खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हईपारबाबू में उस समय मामला हिंसक बन गया जब वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार और पूर्व प्रधान जयप्रकाश चौरसिया का चालक अखिलेश यादव गांव से पादरी बाजार (मोहनापुर),गोरखपुर गयी बारात में नाचने के विबाद को लेकर कहासुनी हो गयी तथा दोनों में हाथापाई भी हुई।बारात से वापस आकर पूर्व प्रधान व चालक सहित कई लोग प्रधानप्रतिनिधि शेषपाल के दरवाजे पर जाकर नोंक-झोंक करने लगे जिससे माहौल तनावग्रस्त हो गया,और फिर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने लाठी डण्डा व ईंट पत्थर के साथ मारपीट करने लगे जिसमे कुछ लोग घायल हो गए, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवाई फायरिंग भी की गयी ।

    इसकी सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों से दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले ली है आज सुबह एक पक्ष थाने में और दूसरा पक्ष थाने में तहरीर लेकर आ रहा था थाने के गेट के सामने आपस में भिड़ गए, पुलिस ने बल प्रयोग कर के लोगो को हिरासत में ले लिया ।

    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल लोगों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

     

    प्रधानप्रतिनिधि शेषपाल ने बताया कि हमारे गांव से बारात गई थी जिसमें पूर्व प्रधान के ड्राइवर ने बारात में मारपीट कर लिया फिर घर आकर पूर्व प्रधान ने बाहरी लोगों को बुलाकर गांव में लाठी डंडे और असलहा लहरा मारे पीटे जिसकी हम लोग एप्लीकेशन देने जा रहे थे तभी पहले से मौजूद चौरसिया वगैरह हमलोगों को थाने के गेट के सामने पूर्व प्रधान के लोग वहां भी हम लोगों को मारने पीटने लगे ।

    पुलिस ने एक पक्षी कार्रवाई करते हुए हमारे लोगों को लाकप में बंद कर दिया जबकि एक दिन पहले भी हम लोग तहरीर दिए थे पुलिस कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं घटती।

    मुकेश कुमार- ने अपने तहरीर में लिखित दिया है 40 से 50 लोग लाठी,कट्टा, व रिवाल्वर, धारदार हथियार लेकर गांव के हरिजन बस्ती में घुस गए और विजय कुमार चौरसिया ललकारते हुए गांव के लोगों को दौड़ा लिया जिसमें उक्त 20 से 25 लोगों को मार कर घायल कर दिया गांव के महिलाओं के साथ छेड़खानी वह बदतमीजी करने लगे और जात सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे पूरे हरिजन बस्ती में दहशत भाई का माहौल बना हुआ है

    वहीं थानाप्रभारी खजनी जयन्त सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है दोनों पक्षो से 19 लोगों को हिरासत में लिया गया है।,तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, जी20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, जी20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, जी20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

    दक्षिण अफ्रीका मे मोदी-पुतिन का जलवा G20 समिट के लिए जोहान्सबर्ग दुनिया के नेताओं के स्वागत के लिए तैयार G20 समिट को बायकॉट करने पर अड़ा अमेरिका ट्रंप को छोड़कर हर जगह मोदी, पुतिन और दूसरे नेताओं की तस्वीरें जोहान्सबर्ग मे सबसे ज्यादा तस्वीरें मोदी की लगी है  ट्रंप को छोड़कर हर जगह मोदी, पुतिन और दूसरे नेताओं की तस्वीरें पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले अफ्रीका-स्थित G20 सम्मेलन के केंद्र में होंगे 

    अफ्रीकी यूनियन को G20 सदस्यता दिलाने में मोदी की बड़ी भूमिका रही है, इसलिए ग्लोबल साउथ का एजेंडा भी उन्हीं पर फोकस करेगा

    G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। यूरोपीय यूनियन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका इसमें शामिल हैं। ये देश ग्लोबल इकोनॉमिक एक्टिविटीज का 85% और ट्रेड का 75% हिस्सा रखते हैं।

  • भक्ति मय माहौल हुआ जिला कारागार

    भक्ति मय माहौल हुआ जिला कारागार

    भक्ति मय माहौल हुआ जिला कारागार

    गोरखपुर। जिला कारागार गोरखपुर में जय श्री राधे माधव गोपाल चैरीटेबल ट्रस्ट रूद्रपुर देवरिया के पूज्य श्री अभियेन्द्र गर्गाचार्य जी महाराज द्वारा बन्दियों को श्रीम‌द्भागवत कथा रसामृत का पान कराया गया जेल अधीक्षक डी०के० पाण्डेय ने श्रीम‌द्भागवत पुराण और बालगोपाल भगवान श्रीकृष्ण जी का पूजन कर तथा आचार्य जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आचार्य प्रबर ने बन्दियों को आध्यात्म की महिमा सत्कर्म और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बुराइयों से दूर रहने की बात कही तथा जेल अवधि में योग, प्राणायाम, व्यायाम, शिक्षा तथा भगवत भजन के द्वारा अपने को मजबूत बनाने आपराधिक प्रवृतियों से दूर रहने की प्रेरणा दिया। इस अवसर पर बन्दियों ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया / कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वामी अरिहन्त, अनय व दिव्यांशु तथा आकाश वाणी की उ‌द्योषिका जेल विजिटर अमृता धीर मेहरोत्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रसारण पूरे करागार में तथा जेल के बाहर भी किया गया।

    इस अवसर पर जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, उप जेलर, आदित्य कुमार जायसवाल, अमिता श्रीवास्तव, विजय कुमार तथा कारागार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाएँ रोकने पर विस्तृत मंथन

    यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाएँ रोकने पर विस्तृत मंथन

    यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाएँ रोकने पर विस्तृत मंथन

    गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में हुई बैठक

    गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त प्रशासन रामाश्रय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था—गोरखपुर मंडल में यातायात व्यवस्था को कैसे सुचारू रूप से संचालित किया जाए और सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार प्रभावी ढंग से रोका जाए। इस दौरान अधिकारियों ने न केवल वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की, बल्कि भविष्य की रणनीतियों पर भी ठोस सुझाव दिए।

    बैठक में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, तथा संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने क्षेत्रवार स्थिति की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों, समय, स्थल और समाधान से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विमर्श किया।

    दुर्घटनाओं का पीक ऑवर 6 से 8 बजे के बीच सबसे अधिक—रिपोर्ट में खुलासा

    बैठक में प्रस्तुत डेटा के अनुसार गोरखपुर मंडल में सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख समय शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच पाया गया है। इस समय सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, साथ ही कम रोशनी और तेज गति दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। अधिकारियों ने इस समयावधि में विशेष गश्त, निगरानी और ट्रैफिक कंट्रोल को बढ़ाने पर जोर दिया।

    इन स्थानों पर दुर्घटनाएँ अधिक—स्पीड ब्रेकर का सुझाव, लेकिन फोर लेन पर संभव नहीं

    बैठक में गीडा, सहजनवा, कालेश्वर, बोकटा, दाना पानी और मोतीराम अड्डा जैसे स्थानों को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया। स्थानीय स्तर पर कई बार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई थी, जिस पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फोर लेन सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाना सड़क सुरक्षा मानकों के विपरीत है, इसलिए इस विकल्प को लागू करना संभव नहीं।

    इसके स्थान पर यहां रंबल स्ट्रिप्स, चेतावनी संकेत, स्ट्रीट लाइटिंग और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने जैसे उपाय सुझाए गए, ताकि बिना अवरोध उत्पन्न किए वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके।

    गोरखपुर ही नहीं, मंडल के सभी जिलों के ब्लैक स्पॉट पर चर्चा

    बैठक में गोरखपुर मंडल के सभी जिलों—कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज और गोरखपुर के ब्लैक स्पॉट का विस्तार से जिक्र किया गया। इनमें प्रमुख रूप से रामनगर, कड़जहां और सरैया बाजार जैसे स्थान शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हर ब्लैक स्पॉट पर चिन्हांकन, रेडियम बोर्ड, साइनेज और दुर्घटना रोकथाम उपायों को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।

    विशेषकर महाराजगंज—ठूठीबारी मार्ग को बेहद संवेदनशील बताया गया। इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे कई स्थानों पर खतरा बढ़ जाता है। बैठक में बताया गया कि कार्यदाई संस्था ने अगले छह महीनों में पूरा कार्य समाप्त कर देने का आश्वासन दिया है।

    गांव से मुख्य सड़क पर आने वालों के लिए विशेष चेतावनी और सुरक्षा उपाय की जरूरत

    अपर आयुक्त प्रशासन ने कहा कि जहां भी सड़क निर्माण चल रहा है, वहाँ गाँव से आने-जाने वाले लोगों के लिए अचानक मुख्य सड़क पर तेज वाहनों की वजह से खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे स्थानों पर

    चेतावनी बोर्ड,गति नियंत्रण संकेत,रंबल स्ट्रिप्स,और अस्थायी सुरक्षा उपाय तत्काल लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है, इसलिए सड़क सुरक्षा को केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज का साझा दायित्व मानते हुए व्यापक जनजागरूकता भी जरूरी है।

    सड़क सुरक्षा के लिए सेफ लाइफ फाउंडेशन 2008 की भूमिका का भी जिक्र

    बैठक के दौरान सेफ लाइफ फाउंडेशन (2008) की रिपोर्ट और कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इस संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए विश्लेषण, जनजागरूकता कार्यक्रम और दुर्घटना रोकथाम संबंधी सुझावों को उपयोगी मानते हुए इन्हें स्थानीय स्तर पर लागू करने पर भी विचार किया गया।

    फाउंडेशन की रिपोर्ट में यह उल्लेखित है कि यदि सड़क किनारे गाँवों से मुख्य मार्ग पर प्रवेश करने वाले वाहनों की गति नियंत्रित की जाए तथा चेतावनी साइनेज लगाए जाएँ, तो दुर्घटनाओं में लगभग 20–25 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है।

    अपर आयुक्त प्रशासन ने दिए निर्देश—“सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    अपर आयुक्त प्रशासन रामाश्रय ने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया कि

    सड़क निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानक कड़ाई से लागू किए जाएँ,

    अंधे मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगें,

    ब्लैक स्पॉट पर रियल-टाइम सुधार किया जाए,और ट्रैफिक पुलिस संवेदनशील समय में विशेष निगरानी करे उन्होंने कहा—“जनता का हित सर्वोपरि है। सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार, प्रशासन और समाज—तीनों के सामूहिक प्रयास से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

  • बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड के X बायफ्रेंड ने किया अपहरण,

    बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड के X बायफ्रेंड ने किया अपहरण,

    बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड के X बायफ्रेंड ने किया अपहरण, गर्लफ्रेंड से बात करने से था नाराज,पुलिस ने आधे घंटे के अंदर किया बरामद, दो आरोपी हिरासत में

    गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में NEET छात्र के अपहरण का मामला सामने आते ही हरकत में आई पुलिस ने महज आधे घंटे के अंदर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। वजह थी कि NEET की तैयारी कर रहे 15 वर्षीय छात्र की उसी के साथ तैयारी कर रही छात्रा से प्यार हो गया दोनों बातचीत करने लगे। छात्रा यह बात छात्रा के X ब्वॉयफ्रेंड को नागरवार लगी उसने NEET छात्र को पहले समझया की वे उसके x प्रेमिका से बात न करे। छात्र नहीं माना तो उसने किडनैपिंग का प्लान बनाया, और कोचिंग सेंटर के पास सरगाड़ी में बैठा कर उठा ले गया।

    यह मामला गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधवार की रात का है।महाराजगंज के पनियरा क्षेत्र का रहने वाला यह छात्र गोरखपुर के एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। वे पढ़ाई के साथ बैंक रोड स्थित कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा है। सेंटर पर एक छात्रा से उसकी बात होने लगी दोनों में प्यार हो गया। छात्रा का इसके पहले भी महराजगंज के रहने वाले एक अन्य छात्र से भी अफेयर था। लेकिन दोनों में बात चित बंद हुई तो उसने दूसरे छात्र के साथ बात चित शुरू कर दिया।

    गोरखपुर में रहकर NEET की तैयारी कर रहे दूसरे छात्र से छात्रा का बात चित के बाद दोनों की नजदीकिया काफ़ी बढ़ गई। यह बात छात्रा के x बॉयफ्रेंड को नागवार लगी उसने पहले दूसरे बॉयफ्रेंड को समझाया जब नहीं माना वे तो किडनैप का प्लान बनाया।
    फिर वे x बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ कोचिंग सेंटर 8 बजे पहुंचा, और x गर्लफ्रेंड के प्रेमी को बुलाया फिर उसे बहला फुसला कर गाड़ी में बैठाया, और ले कर जाने लगे।
    सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन ,और आने जाने वाले में मार्गों पर नाकाबंदी की और मात्र आधे घंटे के अंदर ही सकुशल छात्र को बरामद कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में NEET छात्र ने बताया कि उसने गाड़ी में बैठाने के बाद रास्ते में ले जाते समय कई थप्पड़ मारे।लेकिन जब पुलिस ने पीछा किया तो वह छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे ।आरोपी बॉयफ्रेंड ने बताया कि x गर्लफ्रेंड का दूसरे से बातचीत करना पसंद नहीं था मुझे,जिसकी वजह से उसने बदला लेने के लिए किडनैप काम प्लान बनाया।

    अभिनव त्यागी ने बताया कि, कल कोतवाली पुलिस को 8:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की 15 से 16 साल के एक युवक को एक सफेद रंग की गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया गया। सूचना प्राप्त होते ही शहर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया जगह-जगह नाकाबंदी की गई गाड़ी को ट्रैक किया गया उनका पीछा किया तो आरोपी आधे घंटे के अंदर ही गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया गया इनमें दो आरोपी को हिरासत में लिया गया गाड़ी भी जब्त कर ली गई जआरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।