Category: उत्तर प्रदेश

  • उनवल नगर पंचायत में पानी संकट गहराया

    उनवल नगर पंचायत में पानी संकट गहराया

    उनवल नगर पंचायत में पानी संकट गहराया

    वार्ड-3 में अराजक तत्वों ने स्टार्टर पैनल तोड़ा, सप्लाई ठप—लोगों में रोष

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 टेकवार में एक बार फिर अराजक तत्वों की करतूत ने आम जनता को भारी परेशानी में डाल दिया। देर रात अज्ञात व्यक्ति ने पानी की टंकी का ताला तोड़कर अंदर लगे स्टार्टर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी वजह से उस नलकूप से होने वाली पानी सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह से ही लोगों को पेयजल के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो–तीन बार इसी तरह टंकी की मशीनरी तोड़ी गई है,पर वह व्यक्ति अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है जिसके नाते उसके हौसले बुलंद हैं और ऐसे घिनौने कृत्य का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी के लिए भटक रहे हैं।वार्ड 3,1,सहित वार्ड 9 का आंशिक हिस्से में पानी की सप्लाई बाधित है जिसकी वजह से लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि पुलिस तुरंत दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करे और नगर पंचायत प्रशासन सुरक्षा की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    इधर नगर पंचायत कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्टार्टर पैनल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सप्लाई सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
    उक्त के विषय मे चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है मौके पर गये थे पुलिस जांच कर रही हैं जल्द ही ऐसा करने वाला पकड़ा जाएगा।

  • सिद्धार्थनगर में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन का वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी ली,

    सिद्धार्थनगर में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन का वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी ली,

    सिद्धार्थनगर में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन का वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी ली, विभिन्न शाखाओं व आरक्षी प्रशिक्षण का निरीक्षण, सभागार कक्ष के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

    सिद्धार्थनगर।आज एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने सिद्धार्थनगर जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन पहुँचने पर एडीजी जोन को गार्द ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया और वहाँ उपलब्ध संसाधनों, व्यवस्थाओं तथा कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

    एडीजी जोन ने प्रचलित आरक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के स्तर, अनुशासन, विधिक जानकारी तथा फील्ड प्रैक्टिस की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की दक्षता बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और नियमित अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    निरीक्षण के बाद एडीजी जोन मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह सभागार पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।

    इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस लाइन स्टाफ मौजूद रहा। एडीजी जोन ने समग्र निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और विभिन्न शाखाओं के रखरखाव की सराहना की, साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए सतत सुधार और तत्परता पर जोर दिया।

    सिद्धार्थनगर पुलिस के लिए यह निरीक्षण आधुनिक व्यवस्था और गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • सीएम योगी से मिले गोरखपुर के महापौर

    सीएम योगी से मिले गोरखपुर के महापौर

    लखनऊ: सीएम योगी से मिले गोरखपुर के महापौर

    ➡सीएम से गोरखपुर के नगर आयुक्त भी मिले

    ➡सीएम से महापौर, नगर आयुक्त मुलाकात की

    ➡JSJB 1.0 अभियान में गोरखपुर नगर निगम को सफलता

    ➡राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, प्रदेश में प्रथम स्थान

    ➡राष्ट्रपति ने 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की

    #Lucknow #GorakhpurSuccess

  • “मतदान सूची में आपका नाम ही लोकतंत्र की असली ताकत”

    “मतदान सूची में आपका नाम ही लोकतंत्र की असली ताकत”

    गोरखपुर में SIR अभियान को मिली बड़ी मजबूती: सांसद रवि किशन ने खुद भरा फॉर्म, जनता से कहा—“मतदान सूची में आपका नाम ही लोकतंत्र की असली ताकत”

    गोरखपुर में मंगलवार का दिन लोकतांत्रिक जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी के नाम रहा। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत स्वयं अपना SIR फॉर्म भरकर प्रशासन की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधित सभी विवरण उपलब्ध कराए। उनके इस कदम ने शहर में मतदाता सत्यापन अभियान को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है।

    फॉर्म भरने के दौरान मौजूद अधिकारियों और आम नागरिकों ने उन्हें उदाहरण के रूप में देखा, क्योंकि प्रायः लोग मतदाता सूची में सुधार को लेकर लापरवाही बरतते हैं। इसी पर संदेश देते हुए सांसद ने कहा— “सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं ‘सत्यापित मतदाता’। आपका नाम मतदाता सूची में सही-सही दर्ज होना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा तरीका है।”

    उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान हर उम्र, हर वर्ग और हर समाज के नागरिक के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।

    “आप सभी SIR फॉर्म अवश्य भरें। आपका यह छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा। जब मतदाता सूची सही होगी, तभी मतदान भी सही होगा और प्रतिनिधित्व भी सही।”

    क्या है SIR फॉर्म और क्यों है महत्वपूर्ण?

    विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नागरिकों को अपने-अपने विवरण—जैसे पता, उम्र, फोटो, परिवार के नए मतदाता, मृत्यु या स्थानांतरण की जानकारी—सत्यापित करनी होती है। कई बार लोगों के नाम सूची से गलती से हट जाते हैं या नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण नहीं हो पाता। SIR अभियान ऐसे सभी मुद्दों का समाधान करता है।

    सांसद की पहल से बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

    जैसे ही खबर फैली कि सांसद ने स्वयं फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत को गति दी है, कई स्थानों पर नागरिक स्वयं बूथों और हेल्प डेस्क पर पहुंचने लगे। स्थानीय प्रशासन ने सांसद के इस कदम को “जन-जागरूकता को बढ़ाने वाला निर्णायक प्रयास” बताया।

    निर्वाचन विभाग भी हुआ सक्रिय

    अधिकारियों ने बताया कि अब घर-घर जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया जाएगा। मोबाइल कैंप, बूथ सुविधा केंद्र और ऑनलाइन व्यवस्था—इन सबके जरिए मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएँगी।

    जनता से सीधी अपील

    सांसद ने अंत में यह कहते हुए जनता का आह्वान किया—

    “मतदाताओं की सटीक सूची ही लोकतंत्र की रीढ़ है। यदि आपका नाम सूची में ही नहीं होगा, तो आपका मताधिकार अधूरा रह जाएगा। यह अधिकार आपका है—इसे संजोएं, इसे सुरक्षित रखें।”

    सांसद के इस संदेश के बाद शहर में SIR अभियान को लेकर नए उत्साह की लहर दौड़ गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बड़ा संख्या में लोग फॉर्म भरकर अपने मतदाता विवरणों को अद्यतन करेंगे और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा ने जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक,

    जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा ने जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक,

    जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा ने जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक, मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था हेतु दिए निर्देश

    गोरखपुर। आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में डीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा लागू एसआईआर (स्पेशल इरेगुलरिटीज रिपोर्ट) गढ़ना प्रपत्र को शत-प्रतिशत भरवाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।

    डीएम दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि वोटर लिस्ट को पूरी तरह से सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर फॉर्म का भरना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान प्रपत्र भरवाने में सभी जनप्रतिनिधि सहयोग करें, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूटने, दोहराव या गलत प्रविष्टि जैसी स्थिति न बने।

    1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर बनेंगे अतिरिक्त मतदान केंद्र

    डीएम ने बैठक के दौरान विशेष रूप से मतदान केंद्रों की भीड़ और सुविधाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा एवं सुगमता को देखते हुए पास-पड़ोस में दूसरा मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।”

    उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक होने पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित होती है, इसलिए अतिरिक्त मतदान केंद्र बनने से मतदाताओं को राहत मिलेगी और मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी।

    मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं हों व्यवस्थित : डीएम

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी निर्वाचन से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इनमें प्रमुख रूप से

    शुद्ध पेयजल शौचालय रैंप की व्यवस्था व्हीलचेयर प्रकाश व्यवस्था बैठने की सुविधा

    दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष सहूलियत

    डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मानक सुविधाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है और किसी भी स्थिति में कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    मतदाता सूची को अद्यतन करने पर जोर

    बैठक में बताया गया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा लगातार मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सलाह दी कि वे अपने स्तर से भी मतदाताओं को जागरूक करें और आवश्यक संशोधन व नाम जोड़ने हेतु फॉर्म भरवाने में सहायता करें।

    बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

    बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान केंद्रों की स्थिति, भीड़ प्रबंधन, बीएलओ की कार्यप्रणाली और जागरूकता अभियानों पर अपने सुझाव रखे। डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवहारिक और आवश्यक सुझावों को आगामी योजना में शामिल किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह,विधायक ग्रामीण विपिन सिंह,विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी,सहायक चुनाव अधिकारी शकर मिश्रा

    विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

    डीएम दीपक मीणा ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य एक सामूहिक एवं सामाजिक दायित्व है। सभी के सहयोग से जिले में पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

  • चम्पा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक रंगारंग आयोजन पर्यटन मंत्री करेंगे

    चम्पा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक रंगारंग आयोजन पर्यटन मंत्री करेंगे

    गोरखपुर महोत्सव 2026 चम्पा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक रंगारंग आयोजन पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ,मुख्यमंत्री करेंगे समापन

    गोरखपुर।वर्ष 2026 का बहुप्रतीक्षित गोरखपुर महोत्सव इस बार चम्पा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सदर सांसद रवि किशन ने की। तीन दिवसीय यह महोत्सव 11, 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित होगा। उद्घाटन पर्यटन मंत्री करेंगे और समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा।

    महोत्सव के साथ-साथ लगने वाला शिल्प मेला 17 जनवरी 2026 तक लगातार चलेगा। शिल्प मेला स्थानीय कारीगरों के साथ देशभर से आने वाले शिल्पकारों और उद्यमियों को अपनी कला और उत्पादों के प्रदर्शन का बड़ा मंच देगा।

    महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की दमदार उपस्थिति रहेगी। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर अपनी ऊर्जा से माहौल को रोमांचित करेंगे, जबकि लोक-संगीत की शाश्वत आवाज मैथिली ठाकुर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी बड़े मंच पर अपने हुनर को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

    व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    बैठक में महोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रम संचालन से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    चम्पा देवी पार्क में मुख्य मंच व सांस्कृतिक जोन की तैयारियाँ

    आगंतुकों के लिए पार्किंग, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस तैनाती चिकित्सा सुविधाओं एवं कंट्रोल रूम की स्थापना शिल्प मेले के स्टॉल आवंटन और निगरानी

    सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव को इस बार नई ऊँचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य है। मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी विभागों को समयबद्ध रूप से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।

    इस बैठक में सदर सांसद रवि किशन, मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जयसवाल, सीएमओ राजेश झा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, उप नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप निदेशक पर्यटन एवं महोत्सव सचिव राजेंद्र प्रसाद, सीओ ट्रैफिक विवेक तिवारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आविद हैदर, तथा अन्य संबंधित अधिकारी।

    सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव

    गोरखपुर महोत्सव न सिर्फ कला और संस्कृति का संगम है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभा, पर्यटन, शिल्प और परंपराओं को नया आयाम देने वाला बड़ा मंच है। इस वर्ष महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष थीम, आकर्षक पवेलियन, फूड कोर्ट और परिवारों के लिए मनोरंजन के कई नए आयोजन शामिल किए जाएंगे।

  • गोरखपुर में ज़ीरो टिलेज गेहूं मेगा अभियान का शुभारंभ

    गोरखपुर में ज़ीरो टिलेज गेहूं मेगा अभियान का शुभारंभ

    गोरखपुर में ज़ीरो टिलेज गेहूं मेगा अभियान का शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने की पहल की सराहना

    गोरखपुर : क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल, उमंग सुनहरा कल सेवा समिति और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ज़ीरो टिलेज गेहूं मेगा अभियान का आज गोरखपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की शुरुआत गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल के कर-कमलों द्वारा की गई।

    कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद ने ज़ीरो टिलेज तकनीक की विस्तृत जानकारी लेते हुए इसकी उपयोगिता को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक खेती की लागत को काफी हद तक कम करेगी, साथ ही मिट्टी की सेहत सुधारने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि ज़ीरो टिलेज तकनीक समय की बचत के साथ-साथ पराली प्रबंधन (स्टबल मैनेजमेंट) को बढ़ावा देने में भी उपयोगी है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    सांसद ने इस पहल को “कृषि में टिकाऊ बदलाव की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताते हुए कहा कि किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की कि वे इस तकनीक को अपनाकर खेती को और अधिक लाभकारी व पर्यावरण-स्नेही बनाएं।

    कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सदस्यों, उमंग संस्था के प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय किसानों और ग्राम स्तर के विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने इस तकनीक को व्यवहार में लाने और अपने गांव-क्षेत्र में इसे बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

    विशेषज्ञों ने बताया कि ज़ीरो टिलेज तकनीक में खेत की जुताई न करके सीधा बीज बोया जाता है, जिससे न केवल समय और ईंधन की बचत होती है, बल्कि मिट्टी में नमी भी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। यह जलवायु परिवर्तन के समय में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण राहतकारी तकनीक है।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु-स्मार्ट कृषि तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें टिकाऊ व मुनाफ़ेदार खेती के लिए तैयार करना है। आयोजन स्थल पर किसानों को तकनीक के प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी दिखाए गए, जिन्हें देखकर किसान उत्साहित दिखाई दिए।

    ज़ीरो टिलेज अभियान के माध्यम से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में खेती में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

  • सत्ता के गुरूर में नाइंसाफ़ी,जुल्म की हदें पार

    सत्ता के गुरूर में नाइंसाफ़ी,जुल्म की हदें पार

    ‘सत्ता के गुरूर में नाइंसाफ़ी,जुल्म की हदें पार । वो खुद एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ़्त में आते है । वो खुद एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं’

    आज़म खां की सजा पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन

    लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन

    लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन : मुख्यमंत्री

    सीएम योगी ने गोरखपुर में किया यूपी एसएसएफ द्वितीय वाहिनी के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

    जून के बाद बारिश का होगा प्रभाव इसलिए काम में लाएं तेजी, मशीनरी का उपयोग बढ़ाएं : मुख्यमंत्री

    गोरखपुर, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) की द्वितीय वाहिनी के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जून माह के बाद बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित होता है इसलिए लक्षित अवधि अक्टूबर 2026 से चार माह पूर्व ही इसे पूरा करने पर जोर दें।

    एसएसएफ द्वितीय वाहिनी के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले इसके मॉडल का अवलोकन किया और इसके बाद निर्माण स्थल पर जाकर भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से वाहिनी के विभिन्न आयामों, व्यवस्थाओं, क्षमता, कार्य में लगे मैनपॉवर, भौतिक प्रगति की जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि इसकी कुल क्षमता एक हजार की है और निर्माण की भौतिक प्रगति अब तक दस प्रतिशत है। अभी पांच सौ लोग काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे बड़े बहुमंजिला भवन के अलावा अन्य कार्य 31 अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काम को और तेज करिए। जून के बाद बरसात शुरू हो जाती है और ऐसे में अक्टूबर 2026 तक का लक्ष्य हासिल करने में बाधा आएगी। सीएम योगी ने निर्देशित किया कि मशीनरी का उपयोग बढ़ाकर काम तेज करें। कोशिश होनी चाहिए कि अक्टूबर 2026 की बजाय जून 2026 तक ही प्रशासनिक भवन, बैरक और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार हो जाए।

    मिट्टी की समस्या दूर करने के लिए डीएम को निर्देशित किया सीएम ने

    यूपी एसएसएफ द्वितीय वाहिनी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कार्य में आ रही परेशानी के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने कहा कि लो लैंड होने के चलते भराई के लिए मिट्टी मिलने की दिक्कत हो रही है। इस पर सीएम योगी ने डीएम दीपक मीणा को बुलाया और निर्देश दिए कि आसपास नाला और नदी की ड्रेजिंग कराकर शीघ्रता से मिट्टी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को भी निर्देशित किया कि मिट्टी की अंतिम भराई से पहले मैक्सिमम फ्लड लेवल की जांच जरूर करे लें।

    सीएम ने पंपिंग स्टेशन बनाने के दिए निर्देश

    ताल जहदा क्षेत्र की जमीनी साथ नीची होने को लेकर जलभराव की समस्या का अभी से समाधान कराने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने डीएम से कहा कि मानीराम तटबंध पर रेगुलेटर के पास पंपिंग स्टेशन बनाया जाए।

    मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्था के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

    343 करोड़ रुपये से 50 हेक्टेयर में हो रहा है एसएसएफ की दूसरी बटालियन का निर्माण

    गोरखपुर में गठित एसएसएफ की दूसरी बटालियन के लिए ताल जहदा में 50.157 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 343 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। आवासीय भवनों के लिए योगी सरकार ने 186 करोड़ 33 लाख 43 हजार रुपये तथा अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 156 करोड़ 39 लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था के रूप निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड (भवन) द्वारा कराया जा रहा है।

    अत्याधुनिक और हाईटेक होगा एसएसएफ का भवन

    ताल जहदा में यूपी एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त और हाईटेक होगा। इसके परिसर में लिफ्ट युक्त टाइप ए तथा बी (ग्राउंड प्लस 13 फ्लोर) और टाइप फोर व फाइव के बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा लिफ्ट युक्त प्रशासनिक भवन (ग्राउंड प्लस 4 फ्लोर), क्वार्टर गार्ड, पार्किंग, संतरी पोस्ट, अस्पताल, इंडोर जिम, डॉग कैनेल, टॉयलेट ब्लॉक और 400 की क्षमता का बैरक बनाया जाएगा। यहां सलामी मंच के साथ भव्य परेड ग्राउंड का विकास भी होगा। सभी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ इसके परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी इंतजाम होगा। निर्माण कार्य 21 जून 2024 को शुरू हुआ था और टॉवर ए और बी के अलावा इसे 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। टॉवर ए और बी के निर्माण पूर्ण करने की समय सीमा 30 मार्च 2027 है।

    जून 2021 में हुआ था यूपी एसएसएफ का गठन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर, 2020 में न्यायालयों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया था। जिसके बाद जून, 2021 में यूपी एसएसएफ की पांच वाहिनी गठित की गई थीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर शामिल हैं। इसके बाद छठवीं वाहिनी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए गठित की गई। गोरखपुर के लिए गठित एसएसएफ की द्वितीय वाहिनी गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है। एसएसएफ की द्वितीय वाहिनी अभी अपना कामकाज गोरखपुर के पीएसी कैम्पस से कर रही है।

    एसएसएफ भवन तक बन रहा एप्रोच मार्ग

    योगी सरकार यूपी एसएसएफ द्वितीय वाहिनी के भवन तक दो किमी लंबी एप्रोच सड़क भी बनवा रही है। इसके निर्माण पर 23.73 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड तीन द्वारा 18 मार्च 2025 से शुरू इसके निर्माण की भौतिक प्रगति 30 प्रतिशत है। इस एप्रोच मार्ग के मार्च 2026 में बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

  • दीन दयाल विश्वविद्यालय को सांसद निधि से 43 लाख की सौगात

    दीन दयाल विश्वविद्यालय को सांसद निधि से 43 लाख की सौगात

    दीन दयाल विश्वविद्यालय को सांसद निधि से 43 लाख की सौगात, परिसर में बनेगा आधुनिक पिंक टॉयलेट

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं महिला सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपनी सांसद निधि से 43 लाख रुपये की धनराशि पिंक टॉयलेट निर्माण हेतु प्रदान की है। यह राशि विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए विश्वस्तरीय स्वच्छता संरचना विकसित करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

    पिंक टॉयलेट के निर्माण में आधुनिक मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रस्तावित संरचना में निम्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी

    1. स्वच्छ एवं सुरक्षित टॉयलेट कॉम्प्लेक्स 
    2. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
    3. पर्याप्त प्रकाश व सीसीटीवी निगरानी
    4. दिव्यांगजन-अनुकूल प्रवेश
      नियमित सफाई एवं हाइजीन मेंटेनेंस की व्यवस्था

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यह परियोजना परिसर में पढ़ने वाली हजारों छात्राओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और स्वच्छता का नया मानक स्थापित करेगी।

    सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पिंक टॉयलेट के निर्माण से छात्राओं को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने सांसद निधि से प्राप्त इस सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य इसी हफ्ते प्रारंभ किया जाएगा और निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    यह परियोजना दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महिला केंद्रित सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।