आम्रपाली दूबे, धीरज ठाकुर, राजीव रंजन की फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के शानदार अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म निर्माता राजीव रंजन सिंह निर्मित की गई और निर्देशक धीरज ठाकुर निर्देशित फिल्म का ट्रेलर पीआरए फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार बनाया गया है। जिसे देखकर लोग दाँतो तले अंगुली दबा रहे हैं। इस फ़िल्म में आम्रपाली दूबे डबल रोल में दिख रही हैं। वे सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होकर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाली हैं। आम्रपाली का किरदार दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक है। मर्मस्पर्शी विषय पर निर्मित की गई यह संपूर्ण पारिवारिक यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी, सस्पेंस और मारधाड़ एवं हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर है।’

गौरतलब है कि राजीव रंजन सिंह कृत पीआरए फिल्म्स प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह हैं, जिन्होंने काफी अलग हटकर फ़िल्म का निर्माण किया है। निर्देशक धीरज ठाकुर हैं, उन्होंने बहुत ही भिन्न विषय वस्तु पर फ़िल्म का निर्देशन किया है। इस फ़िल्म की लेखिका रागिनी पांडेय हैं। लाइन प्रोड्यूसर एमटी सिनेमा, संगीतकार आर्यन पॉटर, साजन मिश्रा, गीतकार धरम हिंदुस्तानी, शेखर मधुर हैं। डीओपी विजय मंडल, एडिटर कृष्ण मुरारी, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद आलम, अरशद शेख, पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाइनर प्रशांत हैं। मुख्य भूमिका में आम्रपाली दूबे, राकेश बाबू, राज प्रेमी, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, पप्पू यादव, जे नीलम, बीना पांडेय, सोनू पांडेय, प्रेम दूबे, रत्नेश बरनवाल तथा बाल कलाकार मिस्टी आदि हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *