प्रदीप पांडेय चिंटू, सहर अफ्शा का रोमांटिक सांग ‘कत्थइया रंग टिकुलिया’ ने किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और एक्ट्रेस सहर अफ्शा के शानदार अभिनय से सजी ‘देश में निकला होगा चाँद’ बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म है। इसमें केंद्रीय भूमिका में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ और सहर अफ्शा की रोमांटिक जोड़ी ने खूब धमाल मचाने वाली मनोरंजनपूर्ण है। उनकी केमेस्ट्री देखने लायक है। इसी फिल्म का बहुत ही प्यारा रोमांटिक सांग ‘कत्थइया रंग टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में ब्लैक शर्ट पैंट और गुलाबी रंग की कोट पहने प्रदीप पांडेय चिंटू हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं ग्रीन कलर का ब्लाउज और पिंक कलर की साड़ी पहने क्यूट लुक में सहर अफ्शा अपनी अदा का जादू चला रही हैं। उनकी जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। वे दोनों कपल बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहे हैं और अपने फैंस के दिल जीत रहे हैं।
इस गाने का फिल्मांकन विदेश की धरती लंदन की खूबसूरत वादियों में किया गया है, जोकि बहुत ही दर्शनीय है। गाने में वे दोनों स्टार एक दूसरे के साथ मस्ती मूड में डांस का तड़का लगाते हुए दिख रहे हैं।

इस गाने को प्रियंका सिंह और शुभम तिवारी ने गाया है। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पाती ने लिखा है। संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। यह रोमांटिक भोजपुरी सांग ‘कत्थइया रंग टिकुलिया’ भोजपुरी फ़िल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का है। इस फ़िल्म की निर्मात्री ज्योति सुब्बारायन और निर्माता अभय सिन्हा हैं। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *