निर्देशक अभिषेक दूबे और निर्माता गया कुमार की ‘वीर वधू’ की शूटिंग वाराणसी में जोरों पर

निर्देशक अभिषेक दूबे और निर्माता गया कुमार की जोड़ी में भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निभा फिल्म्स मगध बिहार एवं शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले बनाई जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बन रही पारिवारिक और सामाजिक भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का निर्माण फ़िल्म निर्माता गया कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त सावन के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना करके संपन्न किया गया था।

गौरतलब है कि पावर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चांदनी’ का निर्माण करने के बाद एक बार फिर बतौर निर्माता गया कुमार भोजपुरी फिल्म ‘वर वधू’ का निर्माण भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर कुशल निर्देशन अभिषेक दूबे संभाल रहे हैं। कई हिट फिल्मों के लेखक धर्मेंद्र सिंह ने इस फिल्म की कथा पटकथा व संवाद बहुत ही जानदार लिखा है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर और कारण पूरी बनाया गया है। सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों की जाएगी। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, राघव पांडेय, राखी मिश्रा, सौरभ सम्राट, संजय पांडेय, महेश आचार्य, संदीप यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष कुमार, बबिता सिंह आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह और डीओपी सत्य प्रकाश हैं। संगीतकार रत्नेश सिंह, गीतकार छोटू यादव (सुरजीत) हैं। डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोडक्शन कंट्रोलर जुबैर शाह, प्रोडक्शन मैनेजर सोनू यादव, स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, मेकअप मोहन मिश्रा, देव शर्मा, हेयर ड्रेसर वर्षा जायसवाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *