स्नेहा बकली और सरस्वती सरगम का लोकगीत ‘पिया अइसे ना चली’ से वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मचाया हुड़दंग
खूबसूरत अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली अपनी खूबसूरती और अदाकरी से भोजपुरिया आडियंस को रिझाने के लिए एक बार फिर आई हैं। उनका साथ पॉपुलर सिंगर सरस्वती सरगम दे रहीं हैं। एक्ट्रेस स्नेहा बकली और सिंगर सरस्वती सरगम की शानदार जोड़ी में आया भोजपुरी लोकगीत ‘पिया अइसे ना चली’ को काफी पसंद किया जा रहा है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में स्नेहा बकली अपने मोहक अदा से गरदा उड़ा रही है। तो वहीं सिंगर सरस्वती सरगम अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को रिझा कर रही है।
इस लोकगीत को लेकर के स्नेहा बकली ने कहा कि ‘मेरे लिए सबसे लक की बात यह है कि जब से मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूं, तब से भोजपुरी में अच्छे-अच्छे गाने करने को मिल रहे हैं। इस गाने की शूटिंग में हमने बहुत इंज्वॉय किया था, जोकि इस सांग में दिख रहा है। इस सांग को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पिया अइसे ना चली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक एंड रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता है। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply