सृष्टी भारती और स्नेहा बकली का भोजपुरी लोकगीत ‘तूर देले दिल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

सिंगर सृष्टी भारती की सुरीली आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की अदाकारी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तूर देले दिल’ आडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी लोकगीत को सिंगर सृष्टी भारती ने खास गायन शैली में गाया है जिसे हर किसी को सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने अपनी आवाज से ऐसा शमां बाँधा है कि लोग मंत्रमुग्ध हो उठे हैं। इस गाने के वीडियो में स्नेहा बकली ने अपने अदा और डांस परफॉर्मेंस से खूब गर्दा उड़ाया है। वीडियो में उसका बिंदास डांस मोमेंट देखते ही बन रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है।

यह गाना प्रेमिका से प्रेमी की बेवफाई पर आधारित है।
इस गीत को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि मेरा एक और भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है। म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो बहुत सपोर्ट करते हैं। यह सांग दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘तूर देले दिल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कातिल अदाओं के साथ गरदा उड़ाया है। उसके साथ एक्टर आर्य ने मजेदार केमेस्ट्री जमाया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक और कोरियोग्राफर छोटू लोहार, डीओपी व एडीटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। सह कोरियोग्राफर मिथुन प्रमाणिक, डीआई भीमचंद्राई मुर्मू ने किया है, प्रोडक्शन हेड अरिया लोहार हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *