शिव शर्मा की आनंद सिंह निर्देशित हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ की शूटिंग समाप्त, एडिटिंग शुरू

वर्षों का सपना साकार कर रहे अपनी धुन के पक्के फिल्म अभिनेता शिव शर्मा बतौर एक्टर एवं प्रोड्यूसर लीक से हटकर हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ का निर्माण बड़े लेबल पर कर रहे हैं। मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर आनंद सिंह के कुशल निर्देशन में इस फिल्म की पूरी शूटिंग फिल्म की कहानी के डिमांड पर उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्लीट की गई है। दृष्टि फिल्म क्रिएशंस बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग समाप्त होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन वर्क एडिटिंग शुरू कर दी गई है।

फिल्म के निर्माता शिव शर्मा हैं। लेखक वीर सावरकर हैं। पटकथा एवं संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। एसोसिएट डायरेक्टर विकास कुमार, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), संगीतकार ओम झा, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश गिरी जोंटी, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव (आरआरजे मीडिया) हैं। मुख्य कलाकार आदर्श आनंद, आँचल तिवारी, संजय पांडेय, शिवा शर्मा, अक्षय यादव, सोनू पांडेय, साहेब लाल धारी, लवी ठाकुर, आलोक कुमार, दीपक वर्मा, जागृति गुप्ता, बबिता पासवान, गुड़िया प्रजापति, वरुण सिन्हा आदि हैं। एक्टर व प्रोड्यूसर शिवा शर्मा ने बताया कि ‘वाराणसी के अलग-अलग मनोरम स्थानों पर हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया-द बोटमैन’ की शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा। ये फ़िल्म रियल स्टोरी पर आधारित है, जिसमें कई नये प्रतिभाशाली कलाकार दर्शकों से मुखातिब होंगे।’ वहीं निर्देशक आनन्द सिंह ने कहा कि ‘अभिनेता शिवा शर्मा जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे फिल्म निर्माता हैं, वे बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और निर्देशक के तौर पर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का मैंने भरसक प्रयास किया है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *