Author: Shishir Srivastava
-

धूमधाम से गोरखपुर में मनाया गया प्रभात संगीत दिवस
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर माननीय डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी द्वारा आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनंद मुर्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,साथ में विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेन्दु श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मार्गी श्री तपन विकास मुखर्जी,डॉ राकेश जी,भुक्ति प्रधान संजय श्रीवास्तव,आर एस एल अवधूतिका आनन्द अदिति आचार्या , डी एस एल अवधूतिका आनन्द वेदिता आचार्या मौजूद रही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ मार्गी श्रीअखिलेन्दु जी ने प्रभात संगीत की महत्ता के बारे में बताया एवम् इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
-

गोरखपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बेपटरी, डिस्प्ले बोर्ड बना शोपीस
गोरखपुर, 15 सितंबर 2026 | रोहित श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय कहे जाने वाले गोरखपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की पोल खुल रही है। प्लेटफॉर्म पर लगा लाखों का ऑटोमेटिक ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड ट्रेनों की जानकारी देने की बजाय सिर्फ “WELCOME AT INDIAN RAILWAY” दिखा कर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा है।
फोटो में साफ दिख रहा है:
ट्रेन नंबर, ट्रेन नाम, Expected Time, प्लेटफॉर्म नंबर के सभी कॉलम खाली हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेन के लिए अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ रहा है या कुली और स्टाफ से पूछना पड़ रहा है।बुजुर्ग, महिला और पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जबकि रेलवे “डिजिटल इंडिया” और “यात्री सुविधा” के बड़े-बड़े दावे करता है।
-

बालाजी सरकार दरबार में धूमधाम से मना गणेश चतुर्दशी एवं हरीतालिका तीज
गोरखपुर। आज इस पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में प्रातः काल से मात्र शक्तियों का अपार संख्या में आकर भगवान नर्वदेश्वर को जल अच्छत दूध पुष्प के साथ पूजन अर्चन शुरू हुआ।

पूरा दिन देर रात तक चलता रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे की देखरेख में तथा समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से किसी भी भक्त को कोई दिक्कत नहीं होने पाया मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री कामाख्या नारायण सिंह रंजन बाबा राकेश राय सक्षम दुबे आदि का सहयोग रहा। “बालाजी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।”
-

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की जबरदस्त कार्यवाही
वरिष्ठ संवाददाता: मनोज कश्यप।
गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर दिनांक- 09.09.2026 को एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों- हरबर्ट बँधा व चकरायुल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर,आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।साथ ही साथ कम्पोजिट शाप व रेस्टोरेंट बार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को सख़्त निर्देश दिये गए की नियमानुसार दुकानों का संचालन करें और किसी भी स्थिति में दुकान अपने निर्धारित समय से पहले व बाद में खुलने न पाए तथा शत्-प्रतिशत मदिरा की बिक्री पाश मशीन से ही किया जाना सुनिश्चित करें ।
-

छठींयारे महोत्सव में झूमा बालाजी दरबार
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के पश्चात छठींयारें का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
सायं काल से शुरू हुआ गीत संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अपार संख्या में मात्र शक्तियों ने अपना सहयोग दिया।
समिति की तरफ से अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात छठींयारे के भोजन का प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम को संपन्न कराने में पंडित शुभम शास्त्री कामाख्या नारायण सिंह जयप्रकाश ओझा आरके पांडे राकेश राय आदि का सहयोग रहा। समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने सभी भक्तों एवं मातृ शक्तियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। “जय बालाजी सरकार।”
-

बालाजी मंदिर में अखंड संकीर्तन के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत
गोरखपुर। श्री बालाजी सरकार दरबार में जन्माष्टमी के अवसर पर आज से अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए हुए धर्मगुरु महान कथा वाचक आनंद जी महाराज के द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। अपार संख्या में भक्तगणों का जमावड़ा लगा रहा।

पूरा तारामंडल भक्तिमय हो गया। दोपहर 12:00 बजे से अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कल 12:00 बजे तक अखंड कीर्तन के पश्चात कल आयोजित धार्मिक अनुष्ठान बालाजी मंदिर दरबार में मां विंध्यवासिनी एवं बालाजी सरकार को पूजन अर्चन के साथ चांदी का मुकुट पहनाने का आयोजन होना निश्चित हुआ। सभी धार्मिक अनुष्ठान बालाजी समिति अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के संरक्षण में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे की देखरेख में संपन्न हो रहा है। कल आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आप सभी की उपस्थित प्रार्थनीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, कामाख्या नारायण सिंह, कन्हैया तिवारी, अजय तिवारी, मनीष मिश्रा, सुयश दुबे, सक्षम दुबे, डॉक्टर सीताराम पांडे, जयप्रकाश ओझा जी का मुख्य योगदान रहा है, जिससे यह महान अनुष्ठान संपन्न हो रहा है, कल के आयोजन हेतु आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
“जय बालाजी सरकार की।”
-

मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी आग
गोरखपुर। मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम 7 बजे के करीब ओवर ब्रिज पर चलती कार मे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। कार ओवर ब्रिज के बीचों-बीच पहुँचा ही था कि अचानक इंजन से धुआं उठने लगा और तेज लपटों के साथ कार धू-धू कल जलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को कौवाबाग अंडर पास की तरह यातायात को डाईवर्ट कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
-

भू-माफियाओं पर संगठित ठगी और जबरन वसूली का आरोप, गुलरिहा थाने में केस
ब्यूरों रिपोर्ट,निष्पक्ष टुडे (गोरखपुर)।
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो में जमीन की बिक्री के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी और धमकी देने के मामले में गुलरिहा थाने में बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ संगठित भू-माफिया गिरोह के तहत केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के पुरवा चौराहा निवासी दुधनाथ मिश्रा पश्चिम बंगाल के बंकोला एरिया कालोनी, पश्चिम बर्धमान में नौकरी करतें हैं। उन्होंने गुलरिहा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी सरिता मिश्रा के नाम आराजी नं0-1951, शताब्दीपुरम कालोनी में 3 हजार वर्ग फिट जमीन है। आरोप है कि 1500 वर्गफिट जमीन बेचने के लिए 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू जायसवाल से संपर्क हुआ। सोनू ने जमीन खरीदने का झांसा देकर 30 अगस्त 2024 को पीड़िता के खाते में 2,01,000 रुपये आरटीजीएस से भेजा और कहा कि बाकी पैसा जल्द देकर जमीन रजिस्ट्री करा लेंगे।
कुछ महीने बाद सोनू ने अपने मित्र शाहपुर के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी सुमित धर द्विवेदी और उसके दोस्त सूर्या सिंह को आगे कर दिया। आरोप है कि सुमित धर ने बहाने से 14 मई 2025 को 50 हजार रुपये और फिर 22 अक्टूबर 2025 को 1.51 लाख रुपये वापस ले लिए। पैसा वापस मिलने के बाद भी आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी कि इसी मोहल्ले में रहते हैं, बहुत नुकसान करेंगे, देखते हैं कौन जमीन खरीदता है।
पीड़ित के अनुसार 9 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी के खाते में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 लाख रुपये डाल दिया गया, जिसकी सूचना उन्होंने एसबीआई कतरा, बोकारो और थानाध्यक्ष बोकारो थर्मल को दी। बाद में हरसेवकपुर नंबर- दो के लक्ष्मीपुर निवासी सूर्या सिंह ने फोन कर बताया कि पैसा उन्होंने ही डलवाया है। बैंक प्रक्रिया से वह पैसा 22 मई 2026 को वापस कर दिया गया और उसी दिन पीड़िता ने 15 सौ वर्ग फिट जमीन किसी और को रजिस्ट्री कर दी।
इसके बाद विभीषण शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा यह दावा किया जाने लगा कि उसने पीड़िता को 2.10 लाख रुपये और नकद 2 लाख रुपये दिए हैं, जबकि पीड़ित का कहना है कि वह विभीषण शर्मा को न जानता है, न कभी मिला है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सुमित धर द्विवेदी, सोनू जायसवाल, विभीषण शर्मा और सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ सूर्या सिंह ने मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत जमीन न बिकने देने और धन उगाही के लिए यह कूट रचना की है।बुधवार गुलरिहा पुलिस बीएनएस 316(2) की धारा में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक अजीत कुमार यादव को सौंपी गई है।
-

पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को पूरा दिन हुआ जलाभिषेक बालाजी मंदिर में
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर, पर आज सावन की चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को प्रातः काल से जलाभिषेक दूध, अच्छत, दही एवं गन्नें के रस शुरू हुआ तथा पूरा दिन चलता रहा।
संपूर्ण बालाजी दरबार ‘ओम नमः शिवाय, की जयकारे से गूंजता रहा। समस्त तारामंडल का माहौल भक्ति मय बना रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देख रेख में शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य रूप से समिति के पंडित शुभम शास्त्री, कामाख्या नारायण सिंह, सक्षम दुबे, डॉक्टर सीताराम पांडे, राणा सिंह, गोरख पांडेय का आज की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा। भगवान भोलेनाथ हम सब का कल्याण करें।
-

अवैध शराब के विरुद्ध कठोर अभियान
वरिष्ठ संवाददाता: मनोज कश्यप।
गोरखपुर।अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक-20.08.2026 को सुबह 6:00 बजे, मनीष त्यागी,आबकारी निरीक्षक ,सेक्टर 1 द्वारा मय स्टॉफ थाना-शाहपुर व रामगढ़ताल के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ग्रामों में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान पादरी बाजार में लगभग 4लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया एवं स्थान रामपुर थाना रामगढ़ताल में रामगढ़ताल थाने के साथ संयुक्त दबिश में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 3 अभियोग पंजीकृत करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।साथ ही तारामंडल में 2 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया एवं आबकारी दुकानों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी दुकानें नियमानुसार बंद पायी गयी।






सायं काल से शुरू हुआ गीत संगीत एवं नृत्य का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अपार संख्या में मात्र शक्तियों ने अपना सहयोग दिया।






