Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • Breaking पानी और बर्फ से खेलना पड़ा भारी

    Breaking पानी और बर्फ से खेलना पड़ा भारी

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    अरुणाचल प्रदेश की सेला झील की जमी हुई बर्फ के टूटने से केरल के तीन युवक डूब गए।

    इनमें से एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक लापता है।

     

    वहीं तीसरे युवक को बाहर निकालने के बाद होश में लाया गया।

  • मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट

    मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट

    1. ब्यूरो रिपोर्ट निष्पक्ष टुडे :–

    मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी…

    प्रेसवार्ता समाप्त होने के ठीक पहले हुआ शॉर्ट सर्किट

    सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से स्थिति को संभाला

    अग्नि सुरक्षा उपकरण का तत्काल उपयोग किया गया

    अचानक प्रेस कांफ्रेंस हाल में धुआं धुआं सा छ गया।

    सुरक्षाकर्मियों के घेरे ने पूर्व मुख्यमंत्री को बाहर निकाला।

  • संभल हिंसा का मामला फिर चर्चा में.

    संभल हिंसा का मामला फिर चर्चा में.

    स्टेट डेस्क निष्पक्ष टुडे :–

    यूपी के संभल में दो साल पहले हुई हिंसा का मामला फिर चर्चा में है। दरअसल, मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने तत्‍कालीन एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई ने मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात कही है। उनका कहना है कि संभल हिसा की पहले ही न्‍यायिक जांच हो चुकी है।

    वे कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।यह पहली बार नहीं है जब संभल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के एफआईआर आदेश का पालन करने से इनकार किया है।

     

    पिछले साल दिसंबर में, पुलिस ने एक एसएचओ और 12 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था, जिन पर एक व्यक्ति को लूट के मामले में झूठा फंसाने का आरोप था। यह आदेश भी सीजेएम सुधीर ने दिया था।

  • थाना गीडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना गीडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

    ₹4.11 लाख नकद व आभूषण बरामद।

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    गीडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी के मामलों में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹4,11,500 नगद, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजाल पुत्र इन्साफ अली, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल, वसीम पुत्र साबिर उर्फ बुद्धा, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल

    शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना गीडा एवं थाना खोराबार में पंजीकृत कुल तीन चोरी के मुकदमों में वांछित थे।

    पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने 15 दिसंबर 2025 की रात थाना गीडा क्षेत्र में एक बंद घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी किए थे। इससे पूर्व 30 नवंबर 2025 को भी थाना गीडा क्षेत्र में एक अन्य बंद घर से आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था।

    इन घटनाओं के संबंध में थाना गीडा पर मु०अ०सं० 677/2025 व 707/2025, तथा थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 543/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सभी मामलों में धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

    पुलिस ने चोरों के पास से ₹4,11,500 (चार लाख ग्यारह हजार पाँच सौ) रुपये नगद, कान के टप्स 01 जोड़ी (पीली धातु), अंगूठी 01 पीस (पीली धातु), झुमका 01 जोड़ी (पीली धातु), पायल 09 जोड़ी (सफेद धातु), बिछिया 07 जोड़ी (सफेद धातु) 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किए।

    अपराधिक इतिहास।

    गिरफ्तार अभियुक्त अफजाल के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त वसीम भी वर्तमान तीनों मामलों में संलिप्त पाया गया है।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उ.नि. सरफराज अहमद, उ.नि. संतोष कुमार सिंह, कां. शिवम वर्मा, कां दया शंकर पटेल, कां. अजय चौहान, थाना गीडा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगा है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

  • 22 से गोला में होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

    22 से गोला में होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

                  ब्यूरोप्रभारी-वेदप्रकाशयादव
    गोलाबाजार। विगत बर्षो की भांति गोला बैडमिंटन क्लब एवं चन्द्रांश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहा स्थित शिवाय लान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 जनवरी से होने जा रही है।जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के मुकाबले होगे।
    यह जानकारी देते हुए बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता व पंकज गुप्ता ने दी।उन्होने बताया कि जूनियर वर्ग (पुरुष) 6 से 14 वर्ष व सीनियर वर्ग (पुरुष)14 से 60 आयुवर्ग के खिलाडी भाग लेगे।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी बैडमिंटन अध्यक्ष के पास प्रविष्टि दे सकते हैं।22 जनवरी को शाम 5 बजे से मैच शुरू होगे और रात्रि 10 बजे तक चलेंगे।प्रतियोगिता 22,23 और 24 जनवरी तक चलेगी।बैडमिंटन क्लब ने सभी खिलाडियों के लिए रात्रि में रहने व खाने की भी व्यवस्था किया है।
  • Big news राम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम अधेड़ व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास, राममंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

    Big news राम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम अधेड़ व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का प्रयास, राममंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    अयोध्या रामजन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा में चूक

    राम मंदिर एरिया में घुसा कश्मीरी अधेड़ व्यक्ति

    सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठे युवक को लिया गया हिरासत में,पूछताछ की जा रही।

    कश्मीरी वेशभूषा में घुसा कश्मीरी व्यक्ति कर रहा था नमाज पढ़ने की कोशिश।

    पुलिस के हवाले किया गया व्यक्ति से पूछताछ जारी।

    पकड़े गए युवक का नाम अबू अहद शेख,कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया गया है।राममंदिर के गेट D1 से घुसा था ।

     

    सुरक्षा सूत्रों के अनुसार युवक मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश में था।

  • पत्रकार स्वर्गीय विवेक अस्थाना जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर के अध्यापक  एवं कर्मचारीगण

    पत्रकार स्वर्गीय विवेक अस्थाना जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर के अध्यापक एवं कर्मचारीगण

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    पत्रकार विवेक अस्थाना के बच्चों को बड़ी राहत, कक्षा 8 तक पूरी फीस माफ

    गोरखपुर। वरिष्ठ पत्रकार विवेक अस्थाना के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को सहारा देने की दिशा में सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर (उत्तरी) गोरखपुर ने एक अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय निर्णय लिया है। विद्यालय प्रबंधन ने पत्रकार विवेक अस्थाना के दोनों बच्चों की कक्षा आठवीं तक संपूर्ण शिक्षा निःशुल्क करने की घोषणा की है। इस मानवीय पहल से शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत मिली है।


    उल्लेखनीय है कि पत्रकार विवेक अस्थाना का निधन 5 जनवरी 2026 को हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। विवेक अस्थाना एक सरल, विनम्र, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। वे विचार चक्र चैनल के प्रबंधक भी रहे और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े रहे।

    सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत उनके दोनों बच्चों को पहले से ही 45 प्रतिशत शुल्क में छूट दी जा रही थी, किंतु पिता के आकस्मिक निधन के बाद विद्यालय ने यह निर्णय लिया कि दोनों बच्चों की कक्षा आठवीं तक की संपूर्ण फीस पूर्णतः माफ की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

    विद्यालय परिवार ने इस दुखद घड़ी में न केवल आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया, बल्कि दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था प्रमुख शिवजी सिंह, सभी खंडों के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याएं, कर्मचारीगण तथा भैया-बहन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

    संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर परिवार शिक्षा को सेवा और संस्कार का माध्यम मानता है। पत्रकार विवेक अस्थाना जैसे समाजसेवी व्यक्ति के बच्चों की शिक्षा का दायित्व उठाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

    इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। पत्रकारिता जगत, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने विद्यालय प्रबंधन के इस मानवीय कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। कठिन समय में शिक्षा का संबल देना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

    विद्यालय प्रबंधन को कोटि-कोटि धन्यवाद

    पत्रकार विवेक अस्थाना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंधन को इस संवेदनशील, मानवीय और प्रेरणादायी निर्णय के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। यह कदम समाज में शिक्षा के साथ-साथ संवेदना और जिम्मेदारी की मिसाल प्रस्तुत करता है।

    आपको बताते चले स्वर्गीय अस्थाना के परिवार को पत्रकारों के अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

  • 10 जनवरी, 2026 को बृहस्पति (Jupiter) ‘विरोध’ (Opposition) की स्थिति में होगा

    10 जनवरी, 2026 को बृहस्पति (Jupiter) ‘विरोध’ (Opposition) की स्थिति में होगा

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति एक सीधी रेखा में होते हैं जिससे यह रात भर, बर्ष में सबसे चमकीला और बड़ा दिखाई देता है, इसे ही विरोध या विपक्ष ( अपोजिशन) कहा जाता है, यह भारत सहित पूरी दुनिया से बिना दूरबीन (टेलीस्कोप) के भी आसानी से दिखाई देगा,खासकर आधी रात के आसपास जब यह आकाश में सबसे ऊंचा होगा और मिथुन राशि (Gemini  constellation) में दिखेगा, जोकि एक शानदार खगोलीय घटना है।

    खगोलीय घटना: 10 जनवरी को धरती के सबसे करीब होगा ‘ग्रहों का राजा’ बृहस्पति।

    नए साल 2026 की शुरुआत खगोलीय घटनाओं के शौकीनों के लिए बेहद खास है। आगामी 10 जनवरी 2026 को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) पृथ्वी के ठीक सामने यानी ‘अपोजिशन’ (Opposition) की स्थिति में होगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने इस दुर्लभ खगोलीय घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह साल 2026 का वह समय होगा जब बृहस्पति न केवल पृथ्वी के सबसे करीब होगा, (विरोध/अपोजिशन लगभग 62.8 करोड़ किलोमीटर दूर होता है) , बल्कि अपनी पूरी चमक के साथ पूरी रात आकाश में दिखाई देगा।

    क्या है ‘अपोजिशन’ की घटना?

    खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार, “विपक्ष या अपोजिशन (Opposition) वह स्थिति है जब पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति के बीच में आ जाती है। इस दौरान सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होता है और ठीक उसी समय बृहस्पति पूर्व से उदय होता है। चूंकि इस समय पृथ्वी और बृहस्पति के बीच की दूरी न्यूनतम होती है, इसलिए यह ग्रह आकार में बड़ा और सामान्य से कई गुना अधिक चमकदार दिखाई देता है।”

    भारत में कैसा होगा नजारा?

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो, माह जनवरी 2026 की रातों में भारत के अधिकांश स्थानों से बृहस्पति स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, लेकिन, विरोध/ विपरीत के दौरान, भारत के किसी भी कोने से लोग इस शानदार खगोलीय घटना का आनंद ले सकते हैं, इस विरोध के दौरान बृहस्पति ग्रह की चमक का स्तर काफ़ी अनुकूल रहेगा एवं इस दौरान बृहस्पति ग्रह -2.7 मैग्नीट्यूड पर चमकेगा। इस दौरान यह इतना तेजस्वी होगा कि रात के आकाश में चंद्रमा और शुक्र ग्रह के बाद सबसे चमकदार पिंडों में यही बेमिसाल नजर आएगा।

    कहां और आकाश की किस दिशा में दिखाई देगा बृहस्पति ग्रह।
    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस दौरान बृहस्पति ग्रह, मिथुन राशि में मौजूद रहेगा , या यूं कहें कि इस बार बृहस्पति मिथुन (Gemini) तारामंडल में स्थित होगा। इसे पहचानने के लिए आप पूर्व की दिशा में दो चमकदार सितारों (कास्टर) कस्तूरि और (पोलक्स) पुलह / पुलस्त्य के पास एक स्थिर रोशनी वाला पिंड देख सकते हैं। वही होगा बृहस्पति ग्रह, इसकी
    दृश्यता के बारे में जानकारी देते हुए खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह शाम को सूर्यास्त के बाद उदित होगा और पूरी रात आकाश में रहने के बाद अगले दिन सूर्योदय के समय अस्त होगा।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि दूरबीन से दिखेंगे, बृहस्पति के चार चंद्रमा, और बृहस्पति 10 जनवरी 2026 की रात्रि में पृथ्वी के सबसे नज़दीक भी होगा, इसलिए वह और भी चमकीला दिखेगा,यह खगोलीय घटना आमतौर पर हर 13 महीने में घटित होती है, लेकिन इसका प्रकाश इतना शानदार हर बार नहीं होता है, इसीलिए इस बार इस खगोलीय घटना को ज़रूर देखें,

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि “अपोजिशन” (Opposition) जैसी घटनाएं वैश्विक होती हैं, जिसका अर्थ है कि पूरी पृथ्वी पर जहाँ भी रात होगी, वहां से बृहस्पति (Jupiter) इसी अद्भुत रूप में दिखाई देगा।

    भारत के लिए समय और दृश्यता क्या होगी।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि भारत के लिए समय और दृश्यता के हिसाब से तारीख 10 जनवरी, 2026 की पूरी रात रहेगी और लेकिन इसको देखने का सबसे अच्छा समय (पीक टाइम) , रात के 11:00 बजे से रात के 1:00 बजे के बीच होगा, इस समय बृहस्पति आकाश में बिल्कुल बीचों-बीच (शीर्ष पर) होगा, जिससे वायुमंडल का हस्तक्षेप कम होगा और यह सबसे साफ दिखेगा, एवं शाम को पूर्व (East) दिशा में उगेगा, आधी रात को सिर के ऊपर होगा और सुबह पश्चिम (West) में अस्त होगा,

    इसे कैसे पहचानें?

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पति ग्रह को पहचानना बहुत आसान होगा क्योंकि उस रात यह चंद्रमा और शुक्र ग्रह के बाद आकाश में सबसे चमकदार खगोलीय पिंड होगा, इस दौरान बृहस्पति ‘मिथुन’ तारामंडल में स्थित होगा, एक बहुत ही तेज, स्थिर रोशनी वाला “तारा” जैसा दिखाई देगा,(लेकिन वह तारा नहीं है बल्कि बृहस्पति ग्रह है) वही बृहस्पति ग्रह होगा, लेकिन तारों की तरह, बृहस्पति टिमटिमाएगा (Twinkle) नहीं, बल्कि इसकी चमक और रोशनी स्थिर और शांत होगी, एवं इसकी चमक का मैग्नीट्यूड -2.7 होगा,जो इसे सामान्य से कहीं अधिक तेजस्वी बनाएगी।

    देखने के लिए उपकरण ।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो इसको देखने के लिए आपको किसी भी ख़ास या विशेष खगोलीय उपकरण की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप इसे नग्न आंखों से (Naked Eye) भी देख सकते हैं, क्योंकि यह एक बेहद चमकदार सफेद बिंदु जैसा दिखाई देगा, लेकिन यदि आपके पास एक सामान्य दूरबीन (7×50 या 10×50) है, तो आप बृहस्पति के साथ उसके 4 सबसे बड़े चंद्रमाओं (आयो, यूरोपा, गेनीमीड और कैलिस्टो) को छोटे बिंदुओं के रूप में देख सकते हैं,वहीं, एक अच्छे टेलीस्कोप की मदद से बृहस्पति की सतह पर मौजूद बादलों की धारियां और उसके प्रसिद्ध ‘ग्रेट रेड स्पॉट’ (Great Red Spot) को भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा, खगोलविद अमर पाल सिंह ने विशेष सलाह देते हुए बताया कि खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले छात्रों और आम जनमानस से अपील है कि वे इस खगोलीय घटना का,रात भर भरपूर लाभ उठाएं, उनके अनुसार, “शहरों के प्रदूषण के बावजूद बृहस्पति इतना चमकीला होगा कि इसे अपने घरों से आसानी से देखा जा सकेगा, बस ध्यान रहे कि 10 जनवरी 2026 की रात्रि को आसमान साफ रहे और कोहरा आदि बाधा न बने।

  • गोला के लमतिया गांव में आंगनवाड़ी व्यवस्था की खुली पोल, पुष्टाहार घोटाले का वीडियो वायरल

    गोला के लमतिया गांव में आंगनवाड़ी व्यवस्था की खुली पोल, पुष्टाहार घोटाले का वीडियो वायरल

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार । गोला तहसील अंतर्गत ग्राम लमतिया से आंगनवाड़ी व्यवस्था की गंभीर अनियमितताओं को उजागर करते एक वीडियो सामने आया है। गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर लाभार्थियों को मिलने वाले सरकारी पुष्टाहार में भारी कटौती और लंबे समय से गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं.
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थी को शासन द्वारा निर्धारित पूरी यूनिट देने के बजाय केवल 1 किलो दरिया थमा रही है, जबकि नियमानुसार मिलने वाला तेल और दाल पूरी तरह गायब है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अनियमितता कोई नई बात नहीं, बल्कि पिछले चार से पांच महीनों से लगातार की जा रही है, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर महीने लाभार्थियों के घर जाकर उनके साथ तस्वीर खिंचवाती है, उसके बाद पुष्टाहार वितरित करती है. इसी तथाकथित “फोटो पॉलिटिक्स” के जरिए कागजों में वितरण शत-प्रतिशत दर्शाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनका हक नहीं मिल रहा।

    वीडियो से हुआ खुलासा

    इस पूरे मामले का भंडाफोड़ क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा किया गया, जिसने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही चंद घंटों में हजारों लोगों ने इसे देखा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे साझा कर आंगनवाड़ी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, वीडियो सामने आने के बाद न केवल संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है, बल्कि स्थानीय प्रशासन और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं.

    सीडीपीओ बोले जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई

    वही इस संबंध में सीडीपीओ जवाहर ने बताया कि अब प्लांट से आने वाले सामान ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिए जाने है जिसमें तीन से छह साल के बच्चों को एक – एक पैकेट दरिया और नमकीन दिया जाना है लेकिन अगर कार्यकर्ता द्वारा केवल दरिया ही दिया जा रहा है और नमकीन नहीं दिया जा रहा है शिकायत के आधार पर इसकी जांच कल कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी.

  • पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को सीएम योगी ने दिया आर्थिक संबल

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये का चेक पत्नी व बच्चों को सौंपा

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अनुरोध पर 19 घंटे के भीतर सीएम से मिली मदद

    गोरखपुर, 3 दिसंबर। हर जरूरतमंद के साथ आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अस्थाना की पत्नी और दोनों बच्चों को विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और उन्हें आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य, पत्रकार, रंगकर्मी विवेक अस्थाना का पांच जनवरी को हृदयाघात से निधन हो गया था। वह परिवार के एकमात्र आयार्जक सदस्य थे। परिवार की सहायता के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की तरफ से, बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया गया था। सीएम योगी ने त्वरित संवेदना दिखाई और 19 घंटे के भीतर परिवार को आर्थिक सहायता मिल गई।

    मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह विवेक अस्थाना की पत्नी निहारिका, दोनों बच्चों दिव्य और देव से गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मुलाकात की। उनका दुःख बांटा। पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

     

    सीएम ने परिवार को यह भी भरोसा दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।