Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • रावतपार में भव्य हिन्दू सम्मेलन, सनातन एकता और जागरण का दिया संदेश

    रावतपार में भव्य हिन्दू सम्मेलन, सनातन एकता और जागरण का दिया संदेश

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार_ गगहा क्षेत्र के रावतपार में सोमवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं की सहभागिता देखने को मिली. सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा.
    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही ने की.मातृशक्ति के रूप में सुमनलता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि कबीर मठ के संत श्रीनिवास जी एवं जिला संघ चालक श्रीनिवास शाही जी मंचासीन रहे. सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह करुणेश जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में इतिहास के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मुगल शासनकाल में हिन्दुओं पर जबरन धर्मांतरण के लिए अत्याचार किए गए. इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य में समझना आवश्यक है, ताकि समाज अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहकर आगे बढ़ सके.उन्होंने कहा कि यह मंच हिन्दू समाज को जागृत करने और आत्मबल को मजबूत करने का माध्यम है.मुख्य वक्ता ने समाज को संगठित रहने, अपनी आस्था और परंपराओं की रक्षा करने पर जोर देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में निहित एकता और अनुशासन ही सभी समस्याओं का समाधान है.
    कार्यक्रम के अंत में आयोजक विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनीष शाही ने सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र में सनातन चेतना, सामाजिक समरसता और संगठन की भावना को नया बल मिला.
    इस अवसर पर खंड संघचालक सुधीर जी, बलदेव जी, जिला कार्यवाह पवन जी, श्री दलाय जी, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अजय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चंद, मंडल अध्यक्ष गगहा अजीत वर्मा, डॉ. अरुण प्रकाश मिश्र, श्यामू चंद, अरुण तिवारी, हनुमान सिंह, बृजेश मौर्य, गिरिजेश मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
  • नगर पंचायत वाहन से सरयू नदी में शौचालय गंदगी: गोला बाज़ार के वार्ड 18 में नदी प्रदूषण का गंभीर आरोप

    नगर पंचायत वाहन से सरयू नदी में शौचालय गंदगी: गोला बाज़ार के वार्ड 18 में नदी प्रदूषण का गंभीर आरोप

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार। गोला बाजार के वार्ड नंबर 18 सरयू नदी को प्रदूषित किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत के शौचालय सफाई वाहन से गंदगी सीधे सरयू नदी में डाली जा रही है। खुलेआम हो रहे कार्य से नदी की स्वच्छता और पवित्रता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की जानकारी में हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों के अधिशासी अधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर इस गंभीर विषय पर आंखें मूंदें रहने का आरोप लगाया है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
    यह पहली बार नहीं है जब सरयू नदी में गंदगी फैलाने का मुद्दा सामने आया है। इससे पहले भी नदी में कूड़ा गिराने और उसमें आग लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने विरोध दर्ज कराया था। हालाँकि, नगर पंचायत गोला के आला।
    अधिकारी हर बार इस पर मौन साधे रहे, और लगातार चेतावनियों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
    यह गतिविधि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल( एनजीटी) के निर्देशों के सीधा उल्लंघन है। एन जीटी।
    के स्पष्ट आदेश है कि
    किसी भी नदी या जल स्रोत में ठोस कचरा, सीवेज या शौचालय की गंदगी डालना कानूनन अपराध है। नगर निकाय द्वारा ऐसी गतिविधि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 और जल प्रदूषण निवारण
    अधिनियम1974 का सीधा उल्लंघन मानी जाती हैं। एनजीटी के ‘ पोल्यूटर पे’ सिद्धांत के तहत
    प्रदूषण फैलाने वाले विभाग या संस्था पर भारी जुर्माना और जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाती है।
    हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाली सरयू नदी में लगातार हो रहे प्रदूषण से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने जिला प्रशासन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो वे एनजीटी में शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।
    इस संबंध में अधिशासी अधिकारी गोला, वैभव चौधरी ने बताया कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
  • नगर पंचायत वाहन से सरयू नदी में शौचालय गंदगी: गोला बाज़ार के वार्ड 18 में नदी प्रदूषण का गंभीर आरोप

    नगर पंचायत वाहन से सरयू नदी में शौचालय गंदगी: गोला बाज़ार के वार्ड 18 में नदी प्रदूषण का गंभीर आरोप

                     ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला बाजार के वार्ड नंबर 18 सरयू नदी को प्रदूषित किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत के शौचालय सफाई वाहन से गंदगी सीधे सरयू नदी में डाली जा रही है। खुलेआम हो रहे कार्य से नदी की स्वच्छता और पवित्रता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की जानकारी में हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों के अधिशासी अधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर इस गंभीर विषय पर आंखें मूंदें रहने का आरोप लगाया है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

    यह पहली बार नहीं है जब सरयू नदी में गंदगी फैलाने का मुद्दा सामने आया है। इससे पहले भी नदी में कूड़ा गिराने और उसमें आग लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने विरोध दर्ज कराया था। हालाँकि, नगर पंचायत गोला के आला।
    अधिकारी हर बार इस पर मौन साधे रहे, और लगातार चेतावनियों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

    यह गतिविधि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल( एनजीटी) के निर्देशों के सीधा उल्लंघन है। एन जीटी।
    के स्पष्ट आदेश है कि
    किसी भी नदी या जल स्रोत में ठोस कचरा, सीवेज या शौचालय की गंदगी डालना कानूनन अपराध है। नगर निकाय द्वारा ऐसी गतिविधि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 और जल प्रदूषण निवारण
    अधिनियम1974 का सीधा उल्लंघन मानी जाती हैं। एनजीटी के ‘ पोल्यूटर पे’ सिद्धांत के तहत
    प्रदूषण फैलाने वाले विभाग या संस्था पर भारी जुर्माना और जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाती है।

    हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाली सरयू नदी में लगातार हो रहे प्रदूषण से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने जिला प्रशासन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो वे एनजीटी में शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।

    इस संबंध में अधिशासी अधिकारी गोला, वैभव चौधरी ने बताया कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

  • फिल्म निर्देशक पर पंजाब मेल में जानलेवा हमला

    फिल्म निर्देशक पर पंजाब मेल में जानलेवा हमला

    “मामूली विवाद से संगठित हिंसा तक, रेलवे और पुलिस व्यवस्था कटघरे में”

    मुंबई। पंजाब मेल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12138) में यात्रा कर रहे फिल्म निर्देशक विनोद तिवारी (50 वर्ष) पर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर कट्टरपंथियों द्वारा संगठित तरीके से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर मुंबई दादर रेलवे पुलिस थाना में पीड़ित का बयान दर्ज कर FIR की गई है।

    पीड़ित के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को वह पंजाब मेल ट्रेन के कोच B-6, सीट नंबर 50 पर भोपाल से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन भोपाल से रवाना होने के कुछ देर बाद सामने वाली सीट नंबर 49 पर बैठे यात्री ने जबरन अपना सामान उनकी सीट पर रख दिया।

    विनोद तिवारी के विनम्र रूप से विरोध करने पर सामने बैठा व्यक्ति बदतमीजी और गाली-गलौज पर उतर आया और धमकी देते हुए कहा- “कम बोलो, सामान यहीं रहेगा… हम तीखा खाते हैं और सब कुछ खा जाते हैं।”
    तिवारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह तो गुंडागर्दी है।

    पीड़ित का आरोप है कि बुरहानपुर स्टेशन से पहले ही उस व्यक्ति ने अपने 8–10 साथियों को बुला लिया।
    रात करीब 23:00 बजे, जैसे ही ट्रेन बुरहानपुर स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रुकी, 5–6 लोगों ने मिलकर विनोद तिवारी को सीट से खींचकर नीचे उतारने की कोशिश की और हाथ-पैर से मारपीट की और गाली गलौच किया।

    हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और खुलेआम कहा गया- “उतारो साले को, काट कर यहीं फेंक देंगे।”

    विनोद तिवारी का कहना है कि अगर समय रहते वह खुद को बचाने की कोशिश नहीं करते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को तुरंत सूचना दी और रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई।

    पीड़ित के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान असलम अहमद (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने लाइट ग्रीन जैकेट पहन रखी थी। पीड़ित ने आरोपी का फोटो भी मोबाइल में सुरक्षित किया है।

    दादर रेलवे पुलिस थाना के अधिकारियों के अनुसार -“पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामला FIR में शामिल है। आरोपियों की पहचान के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।”

    हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि- जब ट्रेन में टीटीई और रेलवे स्टाफ मौजूद था, तो 8–10 लोग कैसे इकट्ठा हुए?, संगठित मारपीट कैसे हो गई? और पुलिस कार्रवाई में देरी क्यों?

    चलती ट्रेन में इस तरह की जोर जबरदस्ती घटना रेलवे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करती है।

    विनोद तिवारी चाहते है कि रेलवे प्रशासन और पुलिस इसका संज्ञान ले और सख्ती से कार्रवाई करे।

  • अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को बनाया बंदी, सामने आई पहली तस्वीर

    अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को बनाया बंदी, सामने आई पहली तस्वीर

    १. अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास सहित सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर एयरस्ट्राइक किया।

    २. कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुडरा राज्यों में बम धमाके हुए।

    इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी।

    ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस अब अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में हैं।

  • उपनगर गोला के अम्बेडकर बेवरी चौराहे पर गौतम बुद्धा सेवा समिति के तत्वावधान में क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले जी की मनाई गई जयंती…….

                    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। इस मौके पर गौतम बुद्धा सेवा समिति के सदस्यों व बतौर मुख्य अतिथि विशाल सैनी विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपंस गब्बूलाल कन्हैया लाल व समिति के अध्यक्ष रणविजय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सभी यहा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उनको याद करते हुए नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। सावित्रीबाई फुले केवल भारत की पहली महिला शिक्षक ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति की प्रणेता थीं…..
    उन्होंने उस समय लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई जब इसे अपराध माना जाता था।उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने महिलाओं को किताबों को हथियार बनाने और समाज की रूढ़ियों को तोड़ने की प्रेरणा दी। उनका मानना था कि एक शिक्षित लड़की पूरे परिवार और राष्ट्र को सशक्त बनाती है।आइए हम सब मिलकर सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करें और हर बेटी को शिक्षा का अवसर दें ताकि वे अपने सपने पूरे कर सकें और समाज में बदलाव ला सकें। इस अवसर पर सुधीर अरुण सदन कन्नौजिया रविन्द्र मझवार मनोज पटेल बालेन्द्र स्वतंत्र तिवारी मुख लाल गौड़ राम किशुन अमन अमित शिवनाथ सन्नी कुमार अमरजीत सम्मी आर्या साहिल कोदई रामकृपाल संतोष यादव हरिश्चन्द्र मास्टर बाबूलाल जीतबन्धन जितेंद्र गौरव विजई कृष गौतम सूरज पिंटू प्रियांशु सहित अधिक संख्या में समिति के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई में किम जोंग की विश्व युद्ध की चेतावनी

    अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई में किम जोंग की विश्व युद्ध की चेतावनी

    नेशनल ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:–

    नई दिल्ली: अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई में किम जोंग की एंट्री.

     “किम जोंग बोले – मेरे दोस्त मादुरो को तुरंत छोड़ो वरना”

    अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने के बाद वैश्विक तनाव तेज हो गया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने मादुरो को अपना दोस्त बताते हुए अमेरिका को विश्व युद्ध की चेतावनी दी और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

  • बांसगांव में पशु आश्रय केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

    बांसगांव में पशु आश्रय केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। बांसगांव के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप सिंह ने बुधवार को नगर स्थित पशु आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
    अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पशु आश्रय केंद्र में वर्तमान में कुल 72 पशु संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आश्रय केंद्र में मौजूद सभी पशु पूर्णतः स्वस्थ थे तथा उनके लिए चारा, पानी और दाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इसके साथ ही आश्रय स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित पाई गई।
    एसडीएम प्रदीप सिंह ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को नियमित देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने एवं पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान पशु अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी, राजस्व निरीक्षक आशीष शाही, केयरटेकर संदीप सिंह एवं वीरेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

  • एकजुट होने पर ही हिन्दू रहेंगे सुरक्षित : महंत राजू दास

    एकजुट होने पर ही हिन्दू रहेंगे सुरक्षित : महंत राजू दास

                      ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार।बांग्लादेश में हिंदुओं का मारा जाना ठीक नहीं है। हम संस्कार और संस्कृति भूल रहे हैं इसी कारण हिंदुओं की दुर्दशा हो रही है। आज हिंदुओं को इकट्ठा होने की जरूरत है तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। हम सनातन राष्ट्र की ओर बढ़े। राम जन्मभूमि की तरह ही कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो।
    ये बाते हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने कही। वे शनिवार को गोला कस्बा के वी एस ए वी इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में ही दोयम दर्जे का दर्जा प्राप्त हो रहा है इसी कारण हमारे जैसे संतो को बुलाकर हिन्दू समाज को जगाना पड़ रहा है। हिंदू पढ़ता है तो डॉक्टर बनकर मानव जाति का कल्याण करता है वे पढ़कर डॉक्टर बनते हैं तो आतंकवादी बनते हैं। हम सबको जगाना पड़ेगा एक होना पड़ेगा। हम किसी के विरोधी नहीं है लेकिन वे हमें कमजोर करने में लगे हैं। हमारे हिन्दू भाइयों का धर्मांतरण हो रहा है। नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके है। इन राज्यों में डेमोग्राफी चेंज हो चुकी है। देश के वीरों ने घास की रोटी खाकर भी हिन्दुत्व की रक्षा की। भारत में बाबरी सोच वालों को रोकना है तो हिन्दू एक हो जाय। रंगमहल अयोध्या के महंत रामशरण दास ने कहा कि मन, बुद्धि और विचारों से स्वयंसेवक बनता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश में धर्म ध्वजा की बागडोर पकड़ रखी है और हिन्दू हितों के लेकर सदैव सजग है। हम सभ को अपनी छोटे छोटे स्वार्थों को त्याग कर आगे बढ़ना होगा तभी सनातन की सुरक्षा संभव है। कार्यक्रम को भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघन कसौधन, मनोज उमर, देवेश निषाद आदि लोगों ने भी संबोधित किया। संचालन संगीता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा नेता रतनप्रकाश दुबे, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार, सच्चिदानंद राय, नवनीत राय, उमेश यादव, सूरज पांडेय, पंकज सोनकर, श्रवण वर्मा, दिनेश सिंह, अशोक मौर्य, संतोष राय, भानू सिंह, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बड़ी खबर

    BCCI ने KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा..!”

    BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।BCCI ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें।

    “अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।”