Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • अरावली पर सुप्रीम कॉर्ट का संज्ञान

    अरावली पर सुप्रीम कॉर्ट का संज्ञान

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    समाज मे अरावली के प्रति जागरूकता की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने अरावली मुद्दे का स्वतः संज्ञान लिया,चीफ जस्टिस सोमवार को सुनवाई करेंगे।

  • बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    “एसपी नॉर्थ की सूझबूझ से निर्दोष नामजद होने से बचे, असली हत्यारोपी गिरफ्तार”

    गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र में हुए बॉडीबिल्डर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नॉर्थ की सूझबूझ और सटीक विवेचना के चलते जहां निर्दोष लोगों को नामजद होने से बचा लिया गया, वहीं हत्या के असली चारों गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहजनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 689/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने शराब के नशे में युवक का गला दबाकर तथा सिर को गीली मिट्टी में धंसाकर उसकी हत्या कर दी थी।

    “50 रुपये के विवाद में की गई थी हत्या”

    पुलिस के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने वादिनी के पुत्र से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। जब युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को खेत में छोड़ दिया था।
    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
    पप्पू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    राजू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    मंगल मांझी पुत्र रामबालक मांझी निवासी ग्राम तपोवन टटारू, थाना अतरी, जिला गया (बिहार),हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां
    बबलू मांझी पुत्र रामेश्वर मांझी
    निवासी मरड्डी, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार),
    हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां

    “थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी”

    इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
    पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रारंभिक तौर पर जिन लोगों पर संदेह जताया गया था, वे निर्दोष थे। एसपी नॉर्थ की विवेचनात्मक सूझबूझ के कारण निर्दोष लोगों को फंसने से बचा लिया गया। पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

  • गोरखपुर का वनटांगिया गांव तिनकोनिया बना प्रदेश का पहला “जल अर्पण” गांव

    गोरखपुर का वनटांगिया गांव तिनकोनिया बना प्रदेश का पहला “जल अर्पण” गांव

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- 

    देश का दूसरा ऐसा गांव जहां पानी की पूरी व्यवस्था संभालेगी ग्राम पंचायत|

    “सांसद ने ग्रामीणों को जल कलश सौंपकर जल अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की”

    गोरखपुर, 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से विकास और जनकल्याण के मानकों पर चमक रहे वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के नाम शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। प्रदेश के सभी गांवों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन प्रदेश का पहला और देश का दूसरा ‘जल अर्पण गांव’ बन गया। प्रदेश का पहला जल अर्पण गांव बनने के बाद अब इस गांव में पानी आपूर्ति की पूरी व्यवस्था ग्रामीण खुद संभालेंगे। जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान करेंगे। अब गांव के लोग की पानी के मालिक होंगे और उन्हीं की देखरेख में योजना को संचालित किया जाएगा।

    शुक्रवार को सांसद रविकिशन शुक्ल ने अधिकारियों के साथ वनटांगिया गांव के प्रधान और ग्रामीणों को जल कलश सौंपकर जल अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पानी की सौगात दी है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पानी हर जरूरतमंद के पास पहुंचे और पानी को बर्बाद न किया जाए। ये हर ग्रामवासी की सोच होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव व जल जीवन मिशन के एमडी कमल किशोर, जल निगम ग्रामीण के एमडी डॉ. राजशेखर, गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रभाष कुमार समेत बड़ी संख्या में राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।

    “सांसद ने टंकी पर राखी बांध जल संरक्षण का दिया संदेश”
    खुद पानी पीकर जांची गुणवत्ता।

    इस मौके पर सांसद रविकिशन ने भारत सरकार और राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के अधिकारियों के साथ वनटांगिया गांव में दिए गए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नल से पानी पिया। सांसद रविकिशन अधिकारियों के साथ खुद टंकी के ऊपर चढ़े और कर टंकी पर राखी बांध जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले वनटांगिया गांव के स्थानीय स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे गांव को जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने गांवों के नल कनेक्शन को राखी बांधकर जल बंधन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन ने ग्रामीणों को सम्मानित भी किया। सांसद ने ग्राम प्रधान इंदूलता, मुखिया रामगणेश, पंप ऑपरेटर गुड्डू निषाद, एफटीके सदस्य ज्योति और जल मित्र निहाल को सम्मानित किया।

    “10 साल तक कार्यदायी संस्था की होगी रखरखाव की जिम्मेदारी”

    इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका दीर्घकालिक और टिकाऊ मॉडल है। पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाली कार्यदायी एजेंसी अगले 10 वर्षों तक संचालन, रखरखाव और गुणवत्ता की सतत निगरानी करेगी। इससे ग्रामीणों को बिना रुकावट, मानक के अनुरूप नल से शुद्ध जल उपलब्ध होता रहेगा।

    “योगी सरकार की प्राथमिकता में वनटांगिया गांव”
    वनटांगिया गांव से शुरू हुआ यह अभियान पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनेगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि इस मॉडल को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर जिले और हर गांव तक पहुंचाया जाए। वनटांगिया गांव से प्रदेश की इस बड़ी योजना की शुरुआत करना योगी आदित्यनाथ सरकार की वनटांगिया समुदाय की बेहतरी को लेकर प्राथमिकता से किए जा रहे प्रयासों का सशक्त उदाहरण है।

    “प्रदेश के 51,000 गांवों तक पहुंच रहा नल से शुद्ध जल”

    प्रदेश स्तर पर हर घर जल अभियान के तहत 51 हजार गांवों ( राजस्व गांव) में 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। अब तक प्रदेश के 26,531 राजस्व गांव ‘हर घर जल’ से प्रमाणित हो चुके हैं। गोरखपुर जिले में ही 5,55,478 परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाजी ,आरोपी विभांशु वैभव मिश्रा गिरफ्तार।

    वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाजी ,आरोपी विभांशु वैभव मिश्रा गिरफ्तार।

    वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फूडकोर्ट खोलने के नाम पर जालसाज ने कंपनी के निदेशक से 1.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने फर्जी कागजात के सहारे विभिन्न खाद्य ब्रांड से एग्रीमेंट दिखाकर निदेशक से बात की थी। झांसे में आने के बाद उन्होंने रुपये दे दिए।

    इस मामले में निदेशक की तहरीर पर रामगढ़ातल पुलिस ने केस दर्ज किया। बुधवार को झारखंड के परशूडीह टाटानगर निवासी आरोपित विभांशु वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया। जो नोएडा के सेक्टर 16 में किराए के मकान में रहता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने जालसाज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार मेसर्स अदीप लीजर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक शुभम बथवाल ने तहरीर दी थी। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लीज मेसर्स ई बायोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। परिसर में नौका विहार, रेल विहार और अन्य सुविधाओं का विकास करना था।
    इसी सिलसिले में मेसर्स वीवीएम 21 हास्पिटलिटी ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विभांशु के साथ 13 अक्तूबर 2024 को लेटर आफ इंडेंट और फूड कोर्ट लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। विभांशु को विभिन्न ब्रांड्स लाकर फूड कोर्ट चालू करना था। जिसके एवज

  • इस्लामी कट्टर बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की जघन्य हत्या

    इस्लामी कट्टर बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की जघन्य हत्या

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    एक और मॉब लिंचिंग!! इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला।

     बांग्लादेश में भीड़ ने एक और हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी।इन कट्टरपंथियो में एक भी इंसान नही निकला, सब के सब हैवान निकले। जो इस जघन्य हत्या को रोक सके।

     

    मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है।

    राजबाड़ी के पांग्शा इलाके में हुई इस हत्या को लेकर पुलिस ने दावा किया कि जबरन वसूली के आरोप में भीड़ ने अमृत मंडल की हत्या कर दी।

  • गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

    गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे:-

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे गुजरात के कच्छ जिले में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। नुकसान की कोई खबर नहीं है।

  • अरेराज में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    अरेराज में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    संवाददाता : अनुनय कुमार उपाध्याय, निष्पक्ष टुडे।

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ धाम के मुख्य द्वार पर बढ़ते यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के नेतृत्व में ‘नो-पार्किंग जोन’ में अनधिकृत रूप से खड़ी बाइकों पर मौके पर जुर्माना लगाया गया। यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रवाह को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है।

    कार्रवाई का विवरण

    अरेराज स्थित मंदिर के गेट के सामने अवैध पार्किंग के कारण श्रद्धालुओं को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। SHO प्रत्याशा कुमारी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही खड़ा किया जाए। यह अभियान मंदिर परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

  • फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में हो रहे मार पीट व अवैध तरीके से चल रहे हुक्काबार को लेकर जीडीए सख्त, जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कारवाई होगी 

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में हो रहे मार पीट व अवैध तरीके से चल रहे हुक्काबार को लेकर जीडीए सख्त, जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कारवाई होगी 

    गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर स्तिथ रामगढ़ताल (नौकायान) में चल रहे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है| यहाँ आए दिन मारपीट की घटनाये भी होती रहती है, जिसको लेकर जीडीए प्रशासन अब सख्त हुआ है. इस सम्बन्ध मे जीडीए उपाध्यक्ष ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया की पहले समय प्रातः7 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित हुआ था उसके बाद कई शिकायत पुनः आ रही है जिसके वजह स्वागत समय में संशोधन करते हुए समय प्रातः7 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है |

    बताते चले की गोरखपुर के तारामंडल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालित है | यहां आय दिन हजारो की संख्या मे पर्यटक आते हैं और यहाँ घूमने के साथ-साथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर भी जाकर खाने के साथ मौज मस्ती करते है | इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर बार भी चलता है और यहाँ मदिरा सेवन भी लोग करते हैं परन्तु यहाँ का संचालक इसे नियम विरुद्ध तरीके से संचालित कर रहा है| यहाँ सारी रात लोगो को शराब परोसी जा रही है यहां तक कि कभी कभी यहाँ के संचालक नियम को ताक पर रखते हुए रसियन डांस का भी संचालन करते हैँ | यहाँ आये कई युवा लड़के लड़कियां हुक्का के धुआं मे देर रात तक थिरकते हैँ .शहर के मनबढ़ भी यहाँ एकजुट होते हैँ जिसके बाद यहाँ अक्सर मारपीट की गंभीर घटनायें भी सामने आयी हैँ | मारपीट और अशीलील डांस का कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चूका है l

    संचालक युवा लोगो को रिझाने के लिए शराब व हुक्का का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करता है और लोगो को यहाँ आने के लिए फ़ोन के माध्यम से निमंत्रण भेजता है |

    “जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने कहा कि, लगातार शिकायत आ रही थी जिसके वजह से टाइमिंग को अब कम कर दिया गया जो टाइमिंग पहले थी उसे घटाकर अब 9 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी जा रही है और हुक्का पाया गया तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी | “

  • मानवीय पहल: ठंड से जूझ रही महिलाओं को सहजनवां थाना प्रभारी ने बांटे कंबल, रैन बसेरे में दिलाया सुरक्षित आसरा

    मानवीय पहल: ठंड से जूझ रही महिलाओं को सहजनवां थाना प्रभारी ने बांटे कंबल, रैन बसेरे में दिलाया सुरक्षित आसरा

    संवाददाता– सूर्य प्रताप सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    कड़ाके की ठंड में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बेसहारा और ठंड से परेशान महिलाओं को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। साथ ही उन्हें भोजन करा कर रैन बसेरे में सुरक्षित ठहराकर ठंड से बचाव का पुख्ता इंतजाम भी कराया।

    थाना प्रभारी सहजनवां के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान कुछ बेसहारा महिलाएं ठंड से परेशान मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मौके पर उनके पास पहुंचकर महिलाओं से उनका हालचाल जाना गया और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता दिखा। इस पहल से न केवल उन्हें ठंड से संरक्षण मिला, बल्कि सुरक्षित आश्रय भी सुनिश्चित हुआ, साथ ही थाना प्रभारी द्वारा सभी महिलाओं को भोजन करा कर मानवता की मिशाल भी पेश की गई।

    थाना प्रभारी ने कहा कि शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।

    वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते।

  • सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, ग्रामीणों का प्रदर्शन: गोला तहसील में कार्रवाई की मांग, उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

    सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, ग्रामीणों का प्रदर्शन: गोला तहसील में कार्रवाई की मांग, उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

                    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार।विकास खंड बड़हलगंज के ग्राम नरहरपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को गोला तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया। ग्रामीण ने तत्काल अवैध निर्माण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

    प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम नरहरपुर के प्रधान शिवचंद निषाद ने किया। इस दौरान विजय कुमार, इंद्र देव निषाद, बैजनाथ, रितेश, रामदरस, भरत, संजय, कैलाश साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने ज्ञापन में जिला अधिकारी को।
    अवगत कराया कि ग्राम नरहरपुर में राजा हरिप्रसाद मल्ल किला के दक्षिण-पश्चिम दिशा में राजा साहब के
    अस्तबल की खाली भूमि में स्थित है। राजा साहब के निधन के बाद यह भूमि भारत सरकार कि संपत्ति मानी जाती हैं।

    आरोप है कि ग्राम खड़ेसरी, थाना बड़हलगंज निवासी एक व्यक्ति द्वारा उक्त सरकारी भूमि और उससे सटी पोखरी पर जबरन मेड़ काटकर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे सरकारी संपत्ति को क्षती पहुँच रही हैं।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि पर हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    इस संबंध में उपजिलाधिकारी गोला अमित जयसवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है। उन्होंने जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।