Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

छात्रो को शिक्षित करना पुनीत कार्य:राजेश त्रिपाठी
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार ।गोला क्षेत्र के ग्राम गडरी में स्थित श्री नृसिंह भगवान इंटर कालेज में संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी एवं पूर्व प्रबंधक स्व अनिरुद्ध द्विवेदी की पुण्य तिथि को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक एवं राजेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि विद्या रूपी मंदिर खोल कर बालक बालिकाओं को शिक्षित करना एक पुनीत कार्य है। क्योंकि विद्या से विहीन व्यक्ति पशुओं के समान होता है। विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद,समाज सेवी अशोक पांडेय एवं जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनके द्वारा स्थापित यह विद्यालय उनकी याद दिलाता रहता है।समारोह की अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि मदरिया मंदिर के महंत श्रीश दास जी ने किया। आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य हरेकृष्ण विद्वेदी ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राम निवास यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, अरुण दूबे, तारकेश्वर दूबे, अजय जायसवाल, हरीश त्रिपाठी, रविन्द्र दुबे,राजू तिवारी, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। -

छात्रो को शिक्षित करना पुनीत कार्य:राजेश त्रिपाठी
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश
गोलाबाजार ।गोला क्षेत्र के ग्राम गडरी में स्थित श्री नृसिंह भगवान इंटर कालेज में संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी एवं पूर्व प्रबंधक स्व अनिरुद्ध द्विवेदी की पुण्य तिथि को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक एवं राजेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि विद्या रूपी मंदिर खोल कर बालक बालिकाओं को शिक्षित करना एक पुनीत कार्य है। क्योंकि विद्या से विहीन व्यक्ति पशुओं के समान होता है। विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद,समाज सेवी अशोक पांडेय एवं जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। संस्थापक स्व पौहारी शरण द्विवेदी आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनके द्वारा स्थापित यह विद्यालय उनकी याद दिलाता रहता है।समारोह की अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि मदरिया मंदिर के महंत श्रीश दास जी ने किया। आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य हरेकृष्ण विद्वेदी ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राम निवास यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, अरुण दूबे, तारकेश्वर दूबे, अजय जायसवाल, हरीश त्रिपाठी, रविन्द्र दुबे,राजू तिवारी, शिवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-

दरोगा पर मजदूरों को चोरी के फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, जांच के बाद दो को निर्दोष बताया गया
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे की न्याय की मांग।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा थाने में तैनात एक दरोगा पर मजदूरी करने वाले युवकों को चोरी के फर्जी मुकदमे में फंसाने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला गीडा सेक्टर-23 का है, जहां दरोगा किराए के मकान में रहते हैं। बीते सोमवार की रात उनके कमरे से नकदी व गहनों की चोरी हो गई थी।
आरोप है कि चोरी की घटना के बाद दरोगा ने संदेह के आधार पर पास में मजदूरी करने वाले कुछ मजदूरों को पकड़कर सहजनवा थाना में बैठा लिया जबकि घटनास्थल गीडा थाना अंतर्गत आता है और उनसे कथित रूप से पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित जिगिना वार्ड 1 निवासी राजकुमार ने सीओ गीडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, और संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि घटना स्थल गीडा थाना अंतर्गत होने के बावजूद उसके भाई को जबरन घर से उठाकर सहजनवां थाने में रखा गया और चोरी के मामले में झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि मजदूरों का चोरी से कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि जांच में दो व्यक्ति निर्दोष पाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूछताछ के उद्देश्य से गीडा पुलिस दोनों को लेकर गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की
-

AIIMS गोरखपुर ने उन्नत स्पाइन सर्जरी में रचा इतिहास
-
हेल्थ डेस्क गोरखपुर: निष्पक्ष टुडे
-
गोरखपुर, 19 दिसंबर 2025 — अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर ने रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) के उन्नत उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
-
संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पहली बार मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी के माध्यम से बलिया, उत्तर प्रदेश की एक 51 वर्षीय महिला रोगी का सफल ऑपरेशन किया। रोगी को कमर की दूसरी कशेरुका (L2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के साथ मल और मूत्र पर नियंत्रण खोने जैसी जटिल न्यूरोलॉजिकल समस्या थी।
-
एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने इस जटिल स्थिति में मिनिमली इनवेसिव पोस्टीरियर लॉन्ग-सेगमेंट पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन, इंडेक्स लेवल स्क्रू ऑगमेंटेशन तथा पोस्टीरियर डिकम्प्रेशन (हेमीलैमिनेक्टॉमी) तकनीक का उपयोग किया। इस आधुनिक तकनीक से रीढ़ की हड्डी को स्थिर किया जाता है, जिसमें बहुत छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिससे ऑपरेशन में कम रक्तस्राव होता है, दर्द कम रहता है और रोगी जल्दी स्वस्थ होता है।यह जटिल सर्जरी प्रो. अजय भारती, विभागाध्यक्ष, आर्थोपेडिक्स विभाग, AIIMS गोरखपुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका नेतृत्व डॉ. प्रियंका द्विवेदी (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं उनकी टीम ने कियाऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और रोगी की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। इलाज के बाद उनका न्यूरोलॉजिकल नियंत्रण भी धीरे-धीरे वापस आ रहा है। यह सफलता एम्स गोरखपुर के लिए गर्व का क्षण है।प्रो. अजय भारती का वक्तव्य:

-
मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी जटिल फ्रैक्चर के मामलों में अत्यंत प्रभावी है और मरीज की रिकवरी को तेज़ बनाती है।” मेजर जनरल (Retd.) डॉ. विभा दत्ता का वक्तव्य
-
“AIIMS गोरखपुर की टीम ने जो उत्कृष्ट कार्य किया है, वह संस्थान की क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह की उन्नत सर्जरी पूर्वांचल के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर होने से बचाती है और विश्वस्तरीय इलाज यहीं उपलब्ध कराती है। मैं प्रो. अजय भारती और पूरी टीम को उनकी समर्पण भावना और उत्कृष्ट प्रयास के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ।”
-
संस्थान की सर्जरी टीम ने बताया कि इस तरह की जटिल सर्जरी पहले केवल बड़े महानगरों के उन्नत अस्पतालों में ही संभव थी। अब एम्स गोरखपुर ने यह साबित कर दिया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अत्याधुनिक स्पाइनल सर्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।यह उपलब्धि एम्स गोरखपुर की बढ़ती चिकित्सा क्षमता और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
-
-

एसआईआर अभियान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
गोरखपुर डेस्क निष्पक्ष टुडे
एसआईआर में शत प्रतिशत योगदान दें भाजपा कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री”
बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता हुए शामिल।

“लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कर रहे एसआई आर पर अनर्गल टिप्पणी : मुख्यमंत्री”
गोरखपुर, 19 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। एसआई आर में लगने वाली आपकी मेहनत लोकतंत्र के लिए है इसलिए घर-घर संपर्क करें। एक-एक नाम जुड़वाने का काम करें। मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करें।
सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, वही लोग एसआईआर पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। वह जीते तो उनका पुरुषार्थ और अगर वह हारते हैं तो इवीएम को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों का यही एकमात्र मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत होगा देश मजबूत होगा।
विपक्षी पार्टियां नहीं चाहतीं कि लोकतंत्र मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने एसआईआर अभियान को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से एसआईआर के तहत अब तक किए गए कार्यों का वृत्त लिया और प्रारूप 6, 7 और 8 का बैग भी कार्यकर्ताओं को दिया।

बैठक को सांसद रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। विषय प्रस्तावना, स्वागत भाषण व आभार ज्ञापन महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
(more…) -

घर पहुंची पत्नी देखी फंदे से लटक रहा पति का शव मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर छह में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 38 वर्षीय युवक का शव घर के प्रथम तल पर छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी राजकुमार (38) पुत्र राधे कसौधन के रूप में हुई है। बताया गया कि राजकुमार शराब का आदी था। शराब की लत के चलते उसने अपनी खेती की जमीन और घर बैनामा कर दिया था। इसके बाद वह पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ वार्ड 6 में धर्मेंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहा था।परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व शराब के नशे में राजकुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह बच्चों के कपड़े समेटकर फूंकने जा रहा था, जिससे नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ थाना सिकरीगंज क्षेत्र के बरपरवा मायके चली गई थी। पत्नी द्वारा लगातार फोन करने के बावजूद राजकुमार ने तीन दिनों तक कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी अपने भाई के साथ उनवल पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा गया। जैसे ही प्रथम तल पर पहुंचे, बगल के कमरे में राजकुमार का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। यह देखते ही पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना मिलते ही उनवल चौकी प्रभारी आदित्य उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की सहायता से रस्सी कटवाकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब चार घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि राजकुमार तीन भाइ और दो बहन थे जिसमें राजकुमार सबसे बड़ा था। उसके दो भाई पहले ही लापता हैं एक बहन की शादी हो चुकी है छोटी बहन अविवाहित हैं। मृतक की मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजकर अपना और अविवाहित बेटी का गुजारा करती हैं। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं—एक नौ वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। घटना के बाद मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
-

भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक
बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण एस आई आर,फॉर्म भरने पर विस्तार से की गई चर्चा
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार। उपनगर गोला स्थित सुंदरम लांन में शुक्रवार को नगर पंचायत गोला और गोपालपुर के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की आयोजित हुई बैठक। बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण एस आई आर फॉर्म के संबंध में विस्तार से की गई चर्चा। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मंडल के बूथ अध्यक्ष मतदाता गहन पुनरीक्षण फॉर्म को 100 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराएं। और आगे कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी छूटे लोगों को जोड़ने एवं गलत नाम को हटाकर कार्य को संपन्न कराएं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने बूथ अध्यक्षों के साथ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष गोला अजय राजभर को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत करते हुए दी बधाई। इस अवसर पर डॉ राजेश जायसवाल आलोक पांडेय रजनीश पांडेय अक्षैबर जायसवाल सरवन गुप्ता बबलू सोनकर कमल गुप्ता संजय मद्धेशिया सुदर्शन कसौधन गुड्डू सोनकर अर्जुन सोनकर महेंद्र मद्धेशिया रानू सिंह ऋषिकेश साहनी अनिल कुमार इमरान अंसारी मंटू तिवारी जोखन राजभर रिंकू चौधरी राधेश्याम प्रजापति विनय पांडेय सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
-

सख्ती: थानेदार ने निरीक्षण के दौरान शराब दुकानदारों को दी सख्त हिदायत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थानेदार महेश कुमार चौबे ने अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
थानेदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब की दुकान के अंदर या आसपास शराब पिलाना एवं चिकन, अंडा आदि खाद्य पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शराब दुकानों के आसपास ठेला-खोमचा लगाकर अंडा या चिकन बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शराब की दुकानों के सामने किसी भी प्रकार की पार्किंग न की जाए। यदि दुकान के सामने वाहन खड़े पाए गए तो उनका चालान किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए शराब दुकानों के सामने खड़ी 36 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।
पुलिस टीम ने भरपही से समधिया रोड, घघसरा–रितुआखोर रोड तथा डुमरी और नेवास स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान चौकी इंचार्ज घघसरा दुर्गेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धनश्याम उपाध्याय, कांस्टेबल पारस सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

लखनऊ में कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे होंगे वापस।
लखनऊ डेस्क निष्पक्ष टुडे :
त्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए टिकट रिफंड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। जिन दर्शकों ने मैच के टिकट ऑफलाइन माध्यम से खरीदे थे, वे तय तारीखों में निर्धारित स्थान पर जाकर अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
रिफंड से जुड़ी अहम जानकारी (more…)











