Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • गुमशुदा बालक को 4 घंटे के भीतर बरामद किया गया

    गुमशुदा बालक को 4 घंटे के भीतर बरामद किया गया

    “कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सकुशल सौंपा गया बच्चा”

    गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुए 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे थाना कोतवाली पर सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय बालक सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब बालक का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में तलाश, संभावित स्थानों पर पूछताछ और सक्रिय खोज के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

    बरामदगी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।

  • इंटर के छात्र से तंग आकर महिला टीचर ने मीशो से जहर मंगा कर खाया, 48 घंटे बाद तोड़ा दम, छात्र हुआ अरेस्ट

    इंटर के छात्र से तंग आकर महिला टीचर ने मीशो से जहर मंगा कर खाया, 48 घंटे बाद तोड़ा दम, छात्र हुआ अरेस्ट

    गोरखपुर। इंटर के एक छात्रा ने महिला टीचर को इस कदर परेशान कर दिया जिसकी वजह से तंग आकर उसने मीशो से सल्फास मंगा कर खा लिया, जब इस महिला टीचर की हालत गंभीर हुई तो इस शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया. इस महिला टीचर ने अस्पताल में इलाज के 48 घंटे बाद मौत हो गई. उसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने 19 साल की टीचर का गोला स्थित घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया.

    अंतिम संस्कार के बाद पिता ने तहरीर दी जिसमें इंटर के छात्र पर उसके भाई और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

    पुलिस के अनुसार पड़ोस के पतरौठा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय इस इंटर के छात्र ने लड़की को आये दिन कमेंट पास करता था और रास्ते में जबरन रोक कर अभद्रता करता था फिलहाल पुलिस इस छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और संभव हुआ तो टीचर की मौत के मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएगी.

    मृतक टीचर के पिता ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग एप मीशो से आर्डर कर सल्फास मंगाया था. पैकेट आया तो सभी ने देखा कि उसमें जहर था. ये किसी को नहीं पता था, घटना के बाद जब परिवार के लोग कमरे में गए तो उन्हें वह पैकेट मिला.

    उधर युवक ने पूछताछ में बताया कि वह इस स्कूल में पड़ता है, जिस स्कूल में वह लड़की पड़ता है दोनों करीब एक दूसरे को एक साल से जानते थे युवक का दावा है कि टीचर उसे कॉल कर परेशान करती थी. उसने 3 महीने से नंबर ब्लॉक कर दिया था. पुलिस ने इंटर के छात्र के मोबाइल की चाट हिस्ट्री की जांच की तो पाया चैट हिस्ट्री डिलीट की गई है. पुलिस अब आरोपी छात्र और मृतक टीचर के मोबाइल का  काल डिटेल भी निकलवा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा सीडीआर से ही हो जाएगा.

    एसएसपी राजकरण नजर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में आत्महत्या के लिए उसकाने की धारा बढ़ाई गई है और आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच के बाद सारी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में वृद्धि भी की जा सकती है.

  • नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्तरां में कुर्सी विवाद में जानलेवा हमला, रॉड-डंडे से पीटकर युवक को किया घायल,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्तरां में कुर्सी विवाद में जानलेवा हमला, रॉड-डंडे से पीटकर युवक को किया घायल,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में कुर्सी को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। घटना सोमवार देर रात की है, जहां दो युवकों ने रॉड और डंडे से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा निवासी शिवम चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब एक बजे वह अपने भाई हेमंत के साथ नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (नौकायन फ्लोट क्लब) में गया था। दोनों क्लब के अंदर कुर्सी पर बैठे थे, तभी वैभव नाम का युवक वहां आया और कुर्सी खाली करने को कहा। मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि “रुको, अभी आता हूं, आज तुम बचोगे नहीं।”

    आरोप है कि कुछ देर बाद वैभव अपने साथी आनंद राजपूत के साथ रॉड और डंडा लेकर लौटा और शिवम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने शिवम के सिर पर रॉड और डंडे से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद घायल शिवम को उसका भाई तत्काल अस्पताल ले गया, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने थाना रामगढ़ताल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    पुलिस ने तहरीर के आधार पर वैभव और आनंद राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिश कुमार शर्मा को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोला बाजार। केन्द्रीय मंत्री भाजपा सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चिल्लूपार के वरिष्ठ भाजपा नेता भावी जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उर्फ नन्हे दूबे ने लखनऊ पहुंचकर श्री चौधरी जी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिलकर बधाई।इस मौके पर श्री दूबे ने कहा कि अध्यक्ष जी पार्टी के प्रति युवा अवस्था से ही काम करते रहे हैं जो पार्टी को हमेशा मजबूत किये है ।‌श्री चौधरी जी को प्रदेश अध्यक्ष बनने से‌ पार्टी को और मजबूती मिलेगी। जो मोदी-योगी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करेंगे ।जो कई बार जनता के बीच में रहकर सांसद बने। इन्हें संगठन कार्य का अनुभव है तथा अपने सरल स्वभाव और मृदभाषी होने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय भी है। इनके भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

  • पहलगाम आतंकी हमले में NIA की चार्जशीट ,7 आरोपियों के नाम

    पहलगाम आतंकी हमले में NIA की चार्जशीट ,7 आरोपियों के नाम

    नेशनल डेस्क/निष्पक्ष टुडे

    मुख्य आरोपी:
    1.लश्कर-ए-तैबा (LeT)/द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)

    2.पाकिस्तानी हैंडलर:
    साजिद जट्ट

    3.फैसल जट्ट
    4.हबीब ताहिर
    5.हमजा अफगानी

    दो स्थानीय सहायक:
    परवेज़ अहमद
    बशीर अहमद जोथतद

  • गोला मे माँ-बेटी से मारपीट का मामला: मामले मे मुकदमा दर्ज पुलिस जाच मे जुटी

    गोला मे माँ-बेटी से मारपीट का मामला: मामले मे मुकदमा दर्ज पुलिस जाच मे जुटी

    गोला बाजार। गोला क्षेत्र के चंदौली मे मा-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    चंदौली निवासी प्रेमशिला निषाद पत्नी सुरज निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि बीते 9 दिसंबर को उनके घर के सामने रहने वाले सुनिल पुत्र फेरई ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हे गाली-गलौज करना शुरु कर दिया।

    जब प्रेमशिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उनके दरवाजे पर चढ़ आया और लात-घुंसे तथा लाठी-डंडे से प्रेमशिला निषाद और उनकी बेटी के साथ मारपीट की।
    इस घटना मे मां बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।

    थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने इस संबंध मे बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा।

  • जालसाज महिलाओं ने अंधविश्वास का सहारा लेकर बुजुर्ग महिला के गहनों पर किया हाथ साफ

    जालसाज महिलाओं ने अंधविश्वास का सहारा लेकर बुजुर्ग महिला के गहनों पर किया हाथ साफ

                                ब्यूरो प्रभारी——-वेद प्रकाश यादव
    गोला बाजार। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बांहपुर में अंधविश्वास और झांसे का सहारा लेकर तीन अज्ञात महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के मंगलसूत्र व बाली पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की बेटी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांहपुर निवासी बुजुर्ग महिला पूनम देवी के घर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीन अज्ञात महिलाएं पहुंचीं। घर पर उस समय पूनम देवी ही मौजूद थीं। महिलाओं ने उन्हें अंधविश्वास में फंसाते हुए बेटे की तबीयत ठीक होने और बेटियों को सरकारी नौकरी लगने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने पूनम देवी से एक खाली लोटा मंगवाया और उसमें उनका मंगलसूत्र व कान की बाली रखवा दी। लोटे के मुंह पर कागज रखकर लाल धागे से बांध दिया गया और कहा गया कि अगले दिन आकर टोटका पूरा कर गहने लौटा दिए जाएंगे। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने लोटा खोल दिया तो टोटका निष्फल हो जाएगा।कुछ समय बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्हें शक हुआ। लोटा खोलकर देखा गया तो उसमें मिट्टी से ढका पीतल का मंगलसूत्र मिला, जबकि कान की बाली गायब थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों में महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
    पीड़िता की बेटी शालिनी दुबे उर्फ निक्की दुबे पुत्री संजय दुबे ने गोला थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र में डेरा डालकर रह रही तीन-चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

  • स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगेलू प्रसाद गौंड को पुण्यतिथि पर किया गया नमन

    स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगेलू प्रसाद गौंड को पुण्यतिथि पर किया गया नमन

                       ब्यूरो प्रभारी—–वेद प्रकाश यादव

    गोला बाजार। गोला विकास खंड के पाण्डेयपार उर्फ डडवापार तिराहे पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जगेलू प्रसाद गौंड की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत यादव पप्पू ने कहा कि देश की आज़ादी के पीछे स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की लंबी गाथा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी की वास्तविक रक्षा तभी संभव है जब हम सामाजिक सौहार्द, समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करें।

    विशिष्ट अतिथि विधान सभा अध्यक्ष बांसगांव रामनिरंजन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष हमें राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाने की अपील की।

    कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष चिल्लूपार अमरजीत यादव, जिला सचिव रामअजोर मौर्य तथा ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन सीताराम गौंड ने किया। अंत में स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र अभिषेक कुमार गौंड ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर क्षेत्र के योगेंद्र गौड,हरदेव यादव,अरुण यादव,नरसिंह यादव,फायनाथ यादव,असरफी यादव,रमेश गौड,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

  • महिला दीवान के तबादला पर सहकर्मियों ने दी विदाई

    महिला दीवान के तबादला पर सहकर्मियों ने दी विदाई

    सीओ कार्यालय में तीन साल तक सेवा देने के बाद जनपद देवरिया हुआ तबादला

    ब्यूरो प्रभारी वेद प्रकाश यादव
    गोला बाजार। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय गोला में कार्यरत रही महिला दीवान शीला पटेल का गैर जनपद में तबादला होने पर सोमवार के दिन उनके सहकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान सहकर्मी काफी भावुक दिखे। विभाग के सहकर्मी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार कौशिक व उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन कर विभागीय अधिकारियों तथा सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर उन्हें विदाई दी। साथ ही साथ सभी ने उनके आगे के सफल कार्यकाल की कामना की।

    गोला सीओ ऑफिस में तीन साल तक सेवा देने के बाद महिला दीवान शीला पटेल का जनपद देवरिया में तबादला हो गया है। ये जनपद गोरखपुर में 14 साल के कार्यकाल में कैंट, गगहा, बड़हलगंज समेत विभिन्न थानों पर तैनात रहते हुए सेवाएं दी। महिला दीवान शीला पटेल का व्यक्तित्व मिलनसार मृदुभाषी होने के कारण उनके सहकर्मी भावुक दिखे। इस विदाई समारोह के दौरान सीओ पेशकार एसआई दिनेश कुमार कौशिक, महिला दरोगा प्रियंका मौर्या, दीवान संजय यादव, दीपक राय, संतोष यादव, रविंजय सिंह, मनोज यादव, महिला कांस्टेबल वंदना यादव व आरती गिरी सहित सभी सीओ ऑफिस के समस्त स्टाफ ने विदाई दी।

  • मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

    मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

    ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत। सोमवार भीषण सड़क दुर्घटना दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल इलाज  के दरमियान हुई मौत। खजनी थाना क्षेत्र के नंदा पार मोड पर गोरखपुर खजनी मुख्य  मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दरमियान मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया खजनी की तरफ से गोरखपुर जा रहे।मोटरसाइकिल UP 53 BN 0889  सवार रामपाल चौधरी पुत्र रामसहाय चौधरी उम्र करीब 50 वर्ष एवं सुबोध गौतम पुत्र बनारसी गौतम उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण पचौरी थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर की तरफ से खजनी जा रहा है ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से चल रही थी और नियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल गोरखपुर इलाज के दरमियान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खजनी और गीडा थाना मौके पर पहुंची। मार्ग दुर्घटना होने की वजह से यातायात बाधित हो गया था। जिससे  दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर नंबर नहीं लगा था। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। खजनी एसएचओ जयंत सिंह ने बताया  ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।