Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • भाजपा नेता ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीजी से की शिकायत

    भाजपा नेता ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीजी से की शिकायत

    क्रासर:अवैध खनन पर उठाए सवाल,प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

    चित्र परिचय:

    गोला,गोरखपुर।

    गोला थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध मिट्टी खनन, अवैध शराब बिक्री और प्रतिबंधित वृक्षों की कटान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस और प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।शनिवार को गोला थाने में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे एडिशनल पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) अशोक मुथा जैन को भाजपा नेता ने शिकायत पत्र सौंपा।
    गोपलापुर निवासी तथा भाजपा बूथ अध्यक्ष (बरईपुरा उर्फ पड़ौली) गुड्डू राय ने अपने पत्र में कहा कि थाना क्षेत्र में जेसीबी से सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन निरंतर जारी है। इसके अलावा तरैना पुल के पास जंगल क्षेत्र में सुअर काटने तथा पकाने के साथ अवैध शराब की बिक्री का धंधा खुलेआम चल रहा है, जहां आए दिन उपद्रव की घटनाएँ होती रहती है। उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में हरे और प्रतिबंधित वृक्षों की कटान व लदान भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। इन सभी गतिविधियों में स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। गुड्डू राय ने कहा कि अवैध गतिविधियों की जानकारी थाना प्रभारी,क्षेत्राधिकारी, राजस्व विभाग और वन अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन सभी विभागों ने केवल टालमटोल कर अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा अगर सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता की शिकायत पर भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
    शिकायत प्राप्त करने के बाद एडीजी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

  • रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

    रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

    गोला। थाना क्षेत्र के चकसरया गांव में बीते बुधवार को सुबह रोटावेटर में फंसकर युवक बुरी तरह घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर चला रहा चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उसे आनन-फानन में उरूवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुरूवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शुक्रवार को मृतक के स्वजनों ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या की तहरीर दिया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    उरूवा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी नंदकिशोर की पत्नी भानमती देवी ने तहरीर में लिखा है कि मेरा 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ लाला बगल के गांव रामपुर सनाथ निवासी दुष्यंत तिवारी उर्फ छोटू के यहां मजदूरी करता था। मेरे पुत्र का मजदूरी भी बाकी था इसलिए मेरा पुत्र उनके यहां काम पर नहीं जाता था। उन्होंने पहले मेरे पुत्र के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह नहीं गया तो बुधवार को सुबह आठ बजे वह मेरे घर आए और मेरे पुत्र को अपने साथ ले गए। वे गोला थाना के चकसरया गांव में ले जाकर ट्रैक्टर से हत्या कर दिए। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल राहुल शुक्ल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

  • रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

    रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    गोला। थाना क्षेत्र के चकसरया गांव में बीते बुधवार को सुबह रोटावेटर में फंसकर युवक बुरी तरह घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर चला रहा चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उसे आनन-फानन में उरूवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुरूवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शुक्रवार को मृतक के स्वजनों ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या की तहरीर दिया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    उरूवा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी नंदकिशोर की पत्नी भानमती देवी ने तहरीर में लिखा है कि मेरा 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ लाला बगल के गांव रामपुर सनाथ निवासी दुष्यंत तिवारी उर्फ छोटू के यहां मजदूरी करता था। मेरे पुत्र का मजदूरी भी बाकी था इसलिए मेरा पुत्र उनके यहां काम पर नहीं जाता था। उन्होंने पहले मेरे पुत्र के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह नहीं गया तो बुधवार को सुबह आठ बजे वह मेरे घर आए और मेरे पुत्र को अपने साथ ले गए। वे गोला थाना के चकसरया गांव में ले जाकर ट्रैक्टर से हत्या कर दिए। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल राहुल शुक्ल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

  • Irctc में बड़े बदलाव -अश्विनी वैष्णव

    Irctc में बड़े बदलाव -अश्विनी वैष्णव

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे

    रेलवे ने जनवरी 2025 से अब तक 3.02 करोड़ संदिग्ध ‘IRCTC’ अकाउंट बंद कर दिए हैं। इस बात की जानकारी 10 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी।

    यह कदम टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है। धांधली करने वाले लोग बॉट्स और सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी ID बनाकर तत्काल टिकट बुक करते थे, और उसके बाद उन्हें ऊंचे दाम पर बेचते थे।

  • नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    चित्र परिचय:
    गोला,गोरखपुर
    भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोला मण्डल अध्यक्ष अजय राजभर का उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहे पर समाजसेवी शशिभूषण राय(रिंटन) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
    इस दौरान नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है। बिना भेद भाव बरते उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमे सभी जाति, धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाएं। स्वागत कार्यक्रम में युवा नेता उमेश कुमार यादव,पंकज सोनकर,सूरज पाण्डेय,आलोक पाण्डेय व गोपालपुर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर आदि ने स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष श्री राजभर लम्बे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
    इनके निर्वाचन पर प्रवीण दूबे, चन्द्रशेखर तिवारी, देवेंद्र राय (छोटू)मोहन गुप्ता,सुरेंद्र यादव, विनय यादव,अमित राय,रजनीश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण तिवारी,जोखन राजभर,डा देवानंद कन्नौजिया,अमित शुक्ला,राजू यादव, राजेश तिवारी,पंकज जायसवाल,राकेश कुमार यादव आदि ने बधाई दिया।

  • साइंस भी फेल हो गई , ऊपर वाले के आगे

    साइंस भी फेल हो गई , ऊपर वाले के आगे

    बिग ब्रेकिंग : कहा जा रहा है कि….उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने विज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं , क्योकि साइंस तो कहती है की कभी भी ऐसा हो ही नहीं सकता, साइंस तो कहती है कि दुनिया में दो व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट और रेटिना कभी एक जैसे नहीं हो सकते, लेकिन कानपुर के नौबस्ता निवासी पवन मिश्रा के जुड़वां बेटों प्रबल और पवित्र के बायोमीट्रिक रिकॉर्ड इस बात को चुनौती दे रहे क्योकि दोनों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे ही हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योकि ये दुनिया का पहला मामला है जब 2 लोगों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे है.

    बच्चों के पिता पवन मिश्रा के अनुसार, उनके दोनों हमशक्ल बेटों के फिंगरप्रिंट और रेटिना बायोमीट्रिक जांच में हूबहू एक जैसे पाए गए हैं. इसी वजह से उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिता का कहना है कि एक बेटे के आधार में बायोमीट्रिक अपडेट कराने पर दूसरे बेटे का आधार कार्ड निरस्त हो जाता है.

    साइंस के जानकार भी इस मामले को भारत में दुर्लभ और संभवतः पहला मान रहे हैं. उनका कहना है कि फिंगरप्रिंट पैटर्न में 55% से 74% तक समानता सामान्य हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह समान होना रिसर्च का विषय है.

  • 21 लोगों की मौत, घटी बड़ी दुर्घटना, फिर भी नहीं लगी किसी को इसकी भनक

    21 लोगों की मौत, घटी बड़ी दुर्घटना, फिर भी नहीं लगी किसी को इसकी भनक

    भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके में एक इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाती है, 21 लोगों की मौत हो जाती है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती।

    दरअसल सोमवार रात अरुणाचल प्रदेश के एक सुदूर इलाके में एक ट्रक के खाई में गिर गया। इस ट्रक में 22 लोग सवार थे, सभी गहरी खाई में गिर गए। 21 लोगों की मौत हो गई और किसी को इसका पता नहीं चला।

    दो दिन बाद जब घटना में जिंदा बचा एकलौता शख्स किसी तरह सेना के पास घायल अवस्था में चलकर पहुंचा, तब इतनी बड़ी दुर्घटना सामने आई। यह चमत्कार ही है कि वह शख्स भी लाशों के साथ गहरी खाई में भूखा-प्यासा बेहोश पड़ा रहा। फिर दो दिन बाद घटना की सूचना देने पहुंचा।

  • सीएम योगी का ‘लापता मतदाताओं’ पर सख्त रुख, यूपी में SIR पर नेताओं को दिए निर्देश

    सीएम योगी का ‘लापता मतदाताओं’ पर सख्त रुख, यूपी में SIR पर नेताओं को दिए निर्देश

    आजमगढ़ में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची में बढ़ती ‘लापता मतदाताओं’ की संख्या पर चिंता जताई और SIR अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पहुंचकर वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों व फर्जी नाम हटाने और प्रत्येक बूथ पर संपर्क मजबूत करने को कहा.

  • कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी।

    लखनऊ, वाराणसी, रांची, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर में ईडी की छापेमारी।

    लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर ईडी की छापेमारी।

  • पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का निधन

    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का निधन

    मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने आज सुबह लातूर में अंतिम सांस ली। पाटील 90 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने लातूर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था।