Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • सांसद को मिली धमकी, 10 लाख रंगदारी न देने पर जान से मारने की चेतावनी; केस दर्ज।

    सांसद को मिली धमकी, 10 लाख रंगदारी न देने पर जान से मारने की चेतावनी; केस दर्ज।

    संवाददाता अनुनय कु० उपाध्याय पत्रकार ( निष्पक्ष टुडे) मोतिहारी, बिहार।

    सिवान सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा से बदमाशों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि विशुनपुरा बाजार निवासी मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने मैरवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।

    पुलिस प्राथमिकी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रविवार को न्यायालय में प्रेषित की है। आवेदन में कहा गया कि सांसद के मोबाइल पर तीन दिसंबर की रात्रि 10.38 बजे एवं 10.40 बजे अज्ञात युवक ने फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की।रंगदारी नहीं देने पर हत्या की भी धमकी दी। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस से सांसद की सुरक्षा की मांग की है।

    थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर की जांच हेतु संबंधित विभाग में भेज दिया गया है।जांच के बाद आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में सांसद ने बताया कि उनकी मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। इसको लेकर मैरवा थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • ”पीड़िता के ब्रेस्ट पकड़ना, पजामे का नाड़ा तोड़ना…ये रेप की कोशिश का मामला नहीं बनता”

    ”पीड़िता के ब्रेस्ट पकड़ना, पजामे का नाड़ा तोड़ना…ये रेप की कोशिश का मामला नहीं बनता”

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राममनोहर मिश्र की इस टिप्पणी/फैसले कि’ ‘पीड़िता के ब्रेस्ट पकड़ना, पजामे का नाड़ा तोड़ना…ये रेप की कोशिश का मामला नहीं बनता”, पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

    CJI ने कहा– हम हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करेंगे और ट्रायल जारी रहने देंगे।

    मामला UP के जिला कासगंज का है। जहां 14 साल की लड़की ने 3 युवकों पवन, आकाश और अशोक पर रेप के प्रायस की FIR कराई थी। हाईकोर्ट ने इसे रेप के प्रयास का मामला नहीं माना था।

  • फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व उनकी टीम ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-”

    मुजफ्फरनगर पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    *मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण रीलस बनाने वाले युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़!अगर हमने किया ऐसा तो जा सकते हैं जेल*

    मुज़फ्फरनगर। युवाओं में यह कैसी दीवानगी आ गई है जो हद पार कर अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं तो वही यह युवक ऐसी ऐसी जगह रीलस बना रहे हैं जहां पर कभी भी मुकदमा दर्ज हो सकता है लेकिन वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में बड़ी तत्परता के साथ थाने के बाहर रीलस बनाने वाले युवक को मात्र दो दिनों में ही पकड़ कर मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जेल भेज दिया है मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़ भी बन गया है।उल्लेखनीय है कि थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर एव थाना प्रभारी मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण- कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनायी गयी थी तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो का थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था तथा आज दिनांक 08.12.2025 को उक्त युवक को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आमिर पुत्र शमीम निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर हैं।

  • तरैना पुल के नीचे मिला नवजात बच्चे का शव

    तरैना पुल के नीचे मिला नवजात बच्चे का शव

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के बनकट, भाटपार, तरैना पुल के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    पुलिस ने बताया की सोमवार को ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना देकर बताया कि तरैना पुल के नीचे एक नवजात शिशु का मृत शरीर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात मृत शिशु कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो मृत शिशु पुत्री लग रही है और अभी उसका नाल नहीं काटा गया था।

  • सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड किया,

    सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड किया,

    सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल..!

    १. कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है।

    २. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

    कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए… वाला बयान दिया था।

    अब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है।

  • तीसरे दिन छात्र के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया “

    तीसरे दिन छात्र के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया “

    संवाददाता अनुनय कु० उपाध्याय “गोपाल”

    आज तीसरे दिन भी आधा दर्जन शिक्षकों को रखा गया है कोटवा थाना पर रखे जाने के कारण शिक्षक अब है दवाब में..

    मृतक छात्र के परिजनों के द्वारा शव नही दफनाना शिक्षक और प्रशासन पर दवाब बनाने की थी रणनीति।सूत्रों की माने तो शिक्षकों से मोटी रकम लेने के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाया गया ,शिक्षक नेता प्रमोद यादव ने कहा कि अगर शिक्षक दोषी है ,तो भेजा जाय जेल नहीं तो थाना से किया जाय मुक्त।

    कोटवा थानाध्यक्ष का बयान की शिक्षक अपनी सुरक्षा में अपने मर्जी से थाना पर आ रहे हैं और जा रहे हैं,उन्हें रोका नहीं गया है।

  • बिहार कैडर के कई IPS अफसर आने वाले महीनों में होंगे ‘रिटायर’

    बिहार कैडर के कई IPS अफसर आने वाले महीनों में होंगे ‘रिटायर’

    इनमें DG से लेकर SP रैंक के अधिकारी हैं शामिल, लिस्ट देखें…

    संवाददाता: अनुनय कु० उपाध्याय ‘गोपाल आनन्द’।

    बिहार में आने वाले कुछ महीनों में कई आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत होंगे. इनमें डीजी से लेकर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं. नए साल 2026 के अंत तक डीजीपी विनय कुमार भी सेवानिवृत हो जाएंगे. पुलिस महानिदेशक नियुक्त होने की वजह से विनय कुमार का कार्यकाल 2 सालों के लिए बढ़ गया है. पहले ये 30 सितंबर 2025 को ही सेवानिवृत होने वाले थे. विनय कुमार को दिसंबर 2024 में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था.

    आलोक राज वर्ष 2025 के अंतिम दिन होंगे सेवानिवृत

    2025 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर 2025 को सूबे के पूर्व डीजीपी व वर्तमान में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी आलोक राज सेवानिवृत्ति होंगे. होमगार्ड डीजी शोभा ओहटकर अगले साल यानी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति होंगी . केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए डीजी रैंक के अफसर प्रवीण वशिष्ठ 31 मई 2026 को रिटायर हो जाएंगे.

    2 एडीजी अगले साल होंगे सेवानिवृत

    एडीजी रैंक की बात करें तो केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अरविंद कुमार 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे. सिविल डिफेंस के एडिशनल कमिश्नर परेश सक्सेना भी 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे . डीआईजी रैंक में मोहम्मद राशिद जमां 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे

    एसपी रैंक के 4 अफसर अगले साल होंगे सेवानिवृत

    एसपी रैंक के अधिकारियों में निगरानी एसपी सुबोध कुमार विश्वास 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे . कमांडेंट दिलनवाज अहमद 31 जनवरी 2026 को ही रिटायर हो रहे हैं. वहीं एआईजी-1 बिहार, संजय भारती 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे. एसपी चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे.

  • सैनिक स्कूल में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

    सैनिक स्कूल में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

    “देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बना है ऑडिटोरियम”

    “मंगलवार को जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होगा श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम”

    “पिपरौली में मंगलवार को राजकीय आईटीआई का भी लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री”

    गोरखपुर, 8 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 9 दिसंबर को गोरखपुर के सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) स्वर्गीय बिपिन रावत की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसका निर्माण सैनिक स्कूल प्रोजेक्ट में राज्य सरकार द्वारा कराया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से होने वाले आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस महान सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जनरल रावत के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। मंगलवार को ही दोपहर बाद मुख्यमंत्री, पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा में पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर फंड से बने राजकीय आईटीआई का भी लोकार्पण करेंगे।

    सैनिक स्कूल में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धाजंलि अर्पण और उनकी याद में बनाए गए ऑडिटोरियम के उद्घाटन का कार्यक्रम मंगलवार सुबह 10 बजे से होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा, जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव मंजीत नेगी और जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री कृतिका और तारिणी रावत की भी उपस्थिति रहेगी। गोरखपुर के सैनिक स्कूल में निर्मित जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम की क्षमता 1000 से अधिक लोगों के बैठने की है।

    “सीएम योगी देंगे पिपरौली क्षेत्र में नए राजकीय आईटीआई का उपहार”

    गोरखपुर दौरे के दौरान मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपरौली क्षेत्र के ग्राम नरकटहा में बने राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का लोकार्पण करेंगे। इस आईटीआई का निर्माण पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 16 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। पिपरौली क्षेत्र का आईटीआई गोरखपुर का 11वां और पीपीपी मोड में संचालित होने वाला तीसरा राजकीय आईटीआई होगा।

  • स्वीट कॉर्न की खेती से दोगुनी हो रही किसानों की आय

    स्वीट कॉर्न की खेती से दोगुनी हो रही किसानों की आय

    “योगी सरकार के त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के सामने आ रहे शानदार नतीजे”

    “90 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलने से काफी कम हो गई स्वीट कॉर्न की खेती की लागत”

    “गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक के चार किसानों ने इस खरीफ वर्ष की थी स्वीट कॉर्न की खेती, मुनाफा हुआ दोगुना”

    गोरखपुर, 8 दिसंबर। खेती में लागत कम लगे और मुनाफा ज्यादा हो, किसान ही नहीं योगी सरकार भी यही चाहती है। आमदनी बढ़ाने को पारंपरिक फसलों की खेती के साथ किसान कुछ नवाचार आधारित फसलीय कार्य भी करें, इसके लिए सरकार सतत प्रोत्साहन दे रही है। योगी सरकार का त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम ऐसे ही प्रोत्साहन का हिस्सा है जिससे जुड़कर गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक के कुछ किसानों ने कमाल कर दिखाया है। सरकार से बीज पर मिले 90 प्रतिशत अनुदान से इन किसानों ने स्वीट कॉर्न की खेती कर एक फसली सत्र में दोगुनी आय अर्जित कर नजीर पेश की है।

    ब्रह्मपुर ब्लॉक में आकिब जावेद कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े कुछ किसानों ने बीते खरीफ सीजन में आठ एकड़ के क्लस्टर में स्वीट कॉर्न की खेती की। इसमें साथ मिला कृषि विभाग और सरकार के त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम से किसानों को सबसे बड़ा फायदा बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान का मिला। एफपीओ के संचालक आकिब जावेद बताते हैं कि स्वीट कॉर्न का बीज बाजार में 3200 रुपये प्रति किलो मिलता है। सरकार भरपूर सब्सिडी नहीं देती तो बीज ही खरीदना मुश्किल था। सरकार के साथ से यह बीज सिर्फ 10 फीसद पर मिल गया।

    एफपीओ से जुड़े ब्रह्मपुर ब्लॉक के श्रीराम, भीमसेन, विजेंद्र, राजेश प्रताप आदि किसानों ने ग्राम पुरनहा और सुगहा में कुल 8 एकड़ क्लस्टर में स्वीट कॉर्न की खेती की। इन किसानों का कहना है कि वे खरीफ में धान और सामान्य मक्का की खेती तो पहले से करते थे लेकिन स्वीट कॉर्न उपजाने का यह पहला प्रयास था। शुरू में थोड़ी हिचक थी लेकिन जो नतीजा आया वह शानदार है। बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान मिलने से प्रति एकड़ लागत काफी कम, आठ से दस हजार रुपये के बीच ही रही। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर फसल प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं। ढाई माह में फसल तैयार हुई और प्रति एकड़ औसतन 40 क्विंटल उपज प्राप्त हुई।

    उत्पादित स्वीट कॉर्न एफपीओ के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों के स्तर पर ही हाथोंहाथ 30 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक गई। कृषि विभाग के उप निदेशक धनंजय सिंह के अनुसार स्वीट कॉर्न उपजाने वाले किसानों को दोगुनी आमदनी हुई है। इन किसानों से प्रति एकड़ एक लाख से सवा लाख रुपये की आय अर्जित की है, जो धान जैसी पारंपरिक फसल की तुलना काफी अधिक है।

    सरकार से मिले भारी अनुदान ने घटा दी लागत : संयुक्त निदेशक कृषि

    कृषि विभाग के उप निदेशक धनंजय सिंह बताते हैं कि गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में स्वीट कॉर्न की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक विकल्प है। बीज पर भारी अनुदान मिलने से इसमें लागत कम आती है और यह फसल कम समय (दो से ढाई माह) में तैयार होकर काफी मुनाफा देती है। स्वीट कॉर्न की भरपूर मांग रेस्टोरेंट व फूड चेन में होने से बाजार मिलने की भी दिक्कत नहीं है।

    योगी सरकार के साथ से किसानों के जीवन में घुल रही मिठास : आकिब जावेद

    आकिब जावेद एफपीओ के संचालक आकिब जावेद का कहना है कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के माध्यम से योगी सरकार का भरपूर साथ मिलने से स्वीट कॉर्न पैदा करने वाले किसानों के जीवन में दोगुनी आय की मिठास घुल गई है। उम्मीद है कि ब्रह्मपुर ब्लॉक में स्वीट कॉर्न की प्रायोगिक खेती से अन्य किसानों का रुझान भी इस तरफ बढ़ेगा।

  • SC ने फिलहाल इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप से किया इंकार

    SC ने फिलहाल इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप से किया इंकार

    इंडिगो संकट का मुद्दा गरमाया हुआ है. एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल दखल की मांग की थी, लेकि शीर्ष अदालत ने फिलहाल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है.

    याचिका का उल्लेख किए जाने पर CJI सूर्यकांत ने कहा ‘यह बहुत गंभीर मामला है. लाखों लोग हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं. कई यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. हम एयरलाइन नहीं चला सकते, लेकिन हमें पता है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से देख रही है.’