Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी आज 6 दिसंबर को लेकर अयोध्या की संवेदनशीलता बढ़ गई है
शहर को अभेद किले जैसी सुरक्षा में तब्दील किया जा रहा है।
अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार सील करने की प्रक्रिया शुरू पुलिस,PAC व केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें सघन चेकिंग में जुटीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
-

“नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज “।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार (5 दिसंबर) को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. गायिका पर कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या करने की घटना के सिलसिले में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ निराधार, धर्म-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी बयान देने का आरोप है.
-

इंस्पेक्टर “नमिता सिंह” को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
दिल्ली – साउथ दिल्ली के संगम विहार थाने में तैनात होनहार इंस्पेक्टर “नमिता सिंह” को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है,होनहार इसलिए, क्योंकि रिश्वत भी एक नाबालिग रेप पीड़िता की मां से ली थी,उन्हें धमकी दी थी कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे केस कमजोर कर दूंगी,कल दो लाख की पहले किश्त 15 हजार रुपये देने के लिए बुलाया था,पीड़ित महिला विजिलेंस टीम को साथे ले गई,नमिता की टेबल से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।
-

यूपी के अलीगढ़ पुलिस पर गोली चलाने वाला 50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाका एनकाउंटर में ढेर,
गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चलाई, मुठभेड़ में अलीगढ़ पुलिस ने गोली चलाई,जिसमें से एक पीछे गर्दन में दूसरी पिछवाड़े में और तीसरी राइट पैर में आरोपी को बहुत ही गंभीर हालत में कराया गया ICU में भर्ती।
-

“18 कारो में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला मुख्य आरोपी अनिल कुमावत चढ़ा पुलिस के हत्थे”।
राजस्थान- झुंझुनू के चूरू बाईपास इलाके में 29 नवंबर को कार वर्कशॉप में 18 कारो में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला मुख्य आरोपी अनिल कुमावत चढ़ा पुलिस के हत्थे,आरोपी महिलाओ के कपड़े पहनकर अरावली के पहाड़ों में छुपा हुआ था।
-

सिगरेट-पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर सरकार अब एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी।
एक्स्ट्रा टैक्स से आने वाले पैसे को नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी।
लोकसभा में शुक्रवार को हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद पान मसाला जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। बिल पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-
“कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई। आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80% ऑथराइज़्ड हथियार, गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे। हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्टेज फिर कभी वापस आए।”
-

गोरखपुर महोत्सव 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश
गोरखपुर। गोरखपुर पर्यटन, संस्कृति और इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 से 17 जनवरी 2026 तक चंपा देवी पार्क में आयोजित होन वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष गोरखपुर महोत्सव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में महोत्सव से जुड़े अब तक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसलिए आयोजन की हर इकाई को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में लगने वाले सभी स्टाल आकर्षक, सुव्यवस्थित और थीम आधारित हों। हर स्टाल पर उसका ओडीओपी उत्पाद, जिले का नाम और ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने महोत्सव में प्रवेश, सुरक्षा, मीडिया एवं प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के आई कार्ड जारी करने का भी निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट को तुरंत सक्रिय किया जाए और उस पर कार्यक्रमों एवं तिथियों का प्रचार प्रमुखता से किया जाए। उन्होंने महोत्सव में ऑनलाइन पेंटिंग तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी विचार करने को कहा, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर के छात्रों के कार्यक्रम, शिल्प मेला तथा साहित्य, कला, पत्रकारिता और सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय कलाकार 10 दिसंबर 2025 तक तथा वाणिज्यिक स्टालों के इच्छुक आवेदक 20 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन सचिव, गोरखपुर महोत्सव समिति/उप निदेशक पर्यटन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, उपाध्यक्ष जीडीए आनंद वर्धन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी और महोत्सव को सफल बनाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-

गोरखपुर महोत्सव 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में”।
तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश
गोरखपुर। गोरखपुर पर्यटन, संस्कृति और इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 से 17 जनवरी 2026 तक चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष गोरखपुर महोत्सव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में महोत्सव से जुड़े अब तक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसलिए आयोजन की हर इकाई को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में लगने वाले सभी स्टाल आकर्षक, सुव्यवस्थित और थीम आधारित हों। हर स्टाल पर उसका ओडीओपी उत्पाद, जिले का नाम और ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने महोत्सव में प्रवेश, सुरक्षा, मीडिया एवं प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के आई कार्ड जारी करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट को तुरंत सक्रिय किया जाए और उस पर कार्यक्रमों एवं तिथियों का प्रचार प्रमुखता से किया जाए। उन्होंने महोत्सव में ऑनलाइन पेंटिंग तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी विचार करने को कहा, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर के छात्रों के कार्यक्रम, शिल्प मेला तथा साहित्य, कला, पत्रकारिता और सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय कलाकार 10 दिसंबर 2025 तक तथा वाणिज्यिक स्टालों के इच्छुक आवेदक 20 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन सचिव, गोरखपुर महोत्सव समिति/उप निदेशक पर्यटन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, उपाध्यक्ष जीडीए आनंद वर्धन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी और महोत्सव को सफल बनाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में संकट आ गया, जिसके कारण देश भर में उड़ानें रद्द हो रही हैं.
IndiGo के फ्लाइट्स कैंसिलेशन का असर पूरे सिस्टम पर पड़ा है, जिससे कई ट्रंक रूटों पर किराया रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए. 5 दिसंबर को बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म से मिले डाटा से पता चला है कि हवाई किराये में 5 से 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं कहां पर कितना किराया हुआ है…
नई दिल्ली-चेन्नई ₹68,932 (स्पाइसजेट,कनेक्टिंग फ्लाइट द्वारा 7 घंटे 25 मिनट)
दिल्ली-बेंगलुरु ₹39,101 (अकासा एयर क्यूपी 1350)
अहमदाबाद-मुंबई ₹20,359 (इंडिगो 6ई 5346)
कोलकाता-मुंबई ₹31,444 (अकासा क्यूपी 1560)
कोलकाता-बेंगलुरु ₹24,176 (अकासा क्यूपी 1564)
पुणे-कोलकाता ₹24,948 (इंडिगो 6ई 6561)
पुणे-हैदराबाद ₹17,501 (स्टार एयर S5 174)
आज (5 दिसंबर 2025) कुछ रूट्स पर हवाई टिकटों की कीमतें (Source: MMT)

जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसलिए आयोजन की हर इकाई को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में लगने वाले सभी स्टाल आकर्षक, सुव्यवस्थित और थीम आधारित हों। हर स्टाल पर उसका ओडीओपी उत्पाद, जिले का नाम और ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने महोत्सव में प्रवेश, सुरक्षा, मीडिया एवं प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के आई कार्ड जारी करने का भी निर्देश दिया।

नई दिल्ली-चेन्नई ₹68,932 (स्पाइसजेट,