Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • “पुतिन का बड़ा बयान”।

    “पुतिन का बड़ा बयान”।

    “भारत के लिए बिना रुकावट जारी रहेगा शिपमेंट!

    हमारा व्यापार रुबल और रूपये में हो रहा है, हम ‘मेक इन इंडिया’ में सहयोग करेंगे।

    हम सिर्फ तेल-गैस की बात करने भारत नहीं आए हैं।

    हम भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।

    रूस भारत मिलकर भारत में सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रहे हैं।”

  • “5-15 दिसंबर तक रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड देगी IndiGo”।

    “5-15 दिसंबर तक रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड देगी IndiGo”।

    पिछले कई दिनों से जारी इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच एयरलाइन ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच रद्द हुई सभी उड़ानों का बिना किसी ऑफिशियली रिक्वेस्ट के पूरा रिफंड यात्रियों को ख़ुद ही वापस किया जाएगा।

  • “साइबर फ्रॉड की रकम को पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाया”।

    “साइबर फ्रॉड की रकम को पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाया”।

    गोरखपुर।गुलरिहा पुलिस ने एक व्यक्ति से हुए साइबर फ्रॉड की रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पीड़ित से 80 हजार रुपये की ठगी की गई थी, लेकिन समय पर शिकायत करने से जालसाज पूरी रकम नहीं निकाल पाए।

    हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अरविंद कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये निकालकर दूसरे खाते में भेज दिए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और साइबर सेल को दी। इस कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने उस बैंक खाते को चिन्हित किया, जिसमें ठगी की रकम भेजी गई थी, और बैंक से उसका लेन-देन तत्काल बंद करवा दिया।

    इस त्वरित कार्रवाई के कारण जालसाज पूरी रकम नहीं निकाल सके। जांच में पाया गया कि खाते से एक हिस्सा पहले ही निकाल लिया गया था, जबकि 39,363 रुपये शेष थे। साइबर सेल की कार्रवाई और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने बचे हुए पूरे पैसे पीड़ित को वापस करने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही बैंक ने संपूर्ण शेष राशि अरविंद कुमार के खाते में भेज दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर शिकायत करना साइबर फ्रॉड मामलों में सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि पीड़ित तुरंत जानकारी दें तो कई मामलों में राशि को रोका या वापस दिलाया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

  • मुरादाबाद पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा को गिरफ्तार किया !!

    मुरादाबाद पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा को गिरफ्तार किया !!

    यूपी – योगेंद्र की गिरफ्तारी पुलिसकर्मियों से मारपीट करने पर हुई है। योगेंद्र ने “इकरा हसन से निकाह कुबूल है” का बयान भी दिया था।

  • “यूं ही ‘मिशन मंझरिया’ के मुरीद नहीं हैं सीएम योगी”।

    “यूं ही ‘मिशन मंझरिया’ के मुरीद नहीं हैं सीएम योगी”।

    “मिशन मंझरिया को मुख्यमंत्री ने गांव के प्रति जिम्मेदारी के ‘मॉडल स्टडी’ के रूप में सराहा”।

    “ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ ही स्वावलंबन की राह दिखा रहा मिशन मंझरिया”।

    2018 से मंझरिया गांव के कायाकल्प का माध्यम बना मिशन मंझरिया”।

    गोरखपुर, 5 दिसंबर। ‘मिशन मंझरिया’, एक गांव के कायाकल्प का ऐसा अभियान जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अपना मुरीद बना लिया है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसढ़ के बीएड विभाग की तरफ से गोद लिए गए इस गांव में बीएड के छात्राध्यापकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की योजनाओं से संतृप्त करने की दिशा में सेवा की नजीर पेश की है। गुरुवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी ने मिशन मंझरिया के रूप में महाराणा प्रताप महाविद्यालय की सेवा साधना को गांव के प्रति संस्था की जिम्मेदारी के ‘मॉडल स्टडी’ के रूप में खूब सराहा।

    सीएम योगी ने गुरुवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह शुभारंभ समारोह में महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसढ़ के मिशन मंझरिया की प्रगति रिपोर्ट स्मारिका का विमोचन करते हुए कहा था कि गांव के प्रति किसी शैक्षिक संस्था की जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए, मिशन मंझरिया इसके लिए एक मॉडल स्टडी है। उन्होंने निरक्षरता मिटाने और स्वालम्बन की राह दिखाने के लिए महाराणा प्रताप महाविद्यालय को योजक की भूमिका का सच्चा निर्वहन करने वाला बताया और मिशन मंझरिया को सभी संस्थाओं के लिए अनुकरणीय बताया।

    मिशन मंझरिया को मुख्यमंत्री से मिली सराहना को लेकर महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसढ़ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव का कहना है कि मिशन मंझरिया की शुरुआत गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही प्रेरणा से हुई थी। उनकी प्रेरणा से ही महाविद्यालय ने समीप के गांवों को गोद लेकर ग्रामीणों की शैक्षिक, चिकित्सकीय सेवा और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह दिखाने की शुरुआत मिशन मोड में की। इसमें 2018 से वर्तमान समय तक मिशन मंझरिया बीएड विभाग की अद्वितीय उपलब्धि है। यह मिशन एक गांव में आठ प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से आत्मनिर्भर गांव से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में जुटा है।

    “ऐसे काम होता है मिशन मंझरिया में”

    मुख्यमंत्री द्वारा मिशन मंझरिया का उल्लेख करने के बाद अब सभी लोग इस मिशन के बारे में जानने को उत्सुक हैं। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसढ़ में बीएड विभाग की अध्यक्ष शिप्रा सिंह के अनुसार मंझरिया गांव में 178 परिवारों के अंतर्गत 843 की आबादी है। प्रत्येक परिवार को न सिर्फ मिशन के मूल उद्देश्यों से जोड़ा गया है बल्कि उन्हें पात्रता के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से भी आच्छादित कराया गया है। मिशन मंझरिया के तहत महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसढ़ के बीएड विभाग के छात्राध्यापक पढ़ाई के बाद प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक मंझरिया गांव को अपना कर्मक्षेत्र बनाते हैं। वर्ष 2018 में सर्वप्रथम बीएड विद्यार्थियों ने कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग के नाम पर पढ़ाना शुरू किया। सप्ताहभर में ही करीब 80 विद्यार्थी पंजीकृत हुए और फिर शिक्षा सेवा का यह सिलसिला बढ़ता गया। बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य सकारात्मक पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल कर व्यक्तित्व विकास की पाठशाला भी शुरू हुई। इसके बाद निरक्षर महिलाओं को शिक्षित करने का अभियान शुरू हुआ। असर यह कि गांव की तकरीबन सभी महिलाएं साक्षर-शिक्षित हो चुकी हैं।

    शिक्षा के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी जोर

    शिक्षा के साथ ही मिशन मंझरिया में स्वास्थ्य और स्वच्छता को शामिल किया गया। इसके तहत श्री गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के गांव में हर सप्ताह सचल चिकित्सा सेवा की सुविधा ग्रामीणों को मिली। मिशन के शुरूआत से लेकर अब तक साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविरों से 28 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं स्वच्छता जागरूकता के क्रम में बीएड विद्यार्थियों द्वारा लगाई जाने वाली कक्षाओं के बाद प्रत्येक शनिवार को स्वैच्छिक श्रमदान शिविर का आयोजन शुरू हुआ। इसमें गांव के बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी की सहभागिता हुई। इस शिविर का असर यह हुआ कि सफाई मंझरिया गांव की संस्कृति का हिस्सा बन गई है। इसी क्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दिनेश सिंह, एक घर-एक पेड़ योजनांतर्गत मौलश्री के 101 पौधे लेकर इस मिशन के साझीदार बने। इस पहल से मंझरिया में पौधरोपण कार्यक्रम एक आवश्यक अंग बन गया है।

    महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की सराहनीय पहल

    मिशन मंझरिया के तहत गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल भी विशेष है। इसमें बीएड की छात्राध्यापिकाओं द्वारा गांव की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग आदि का हुनर सिखाया जाता है। महिलाओं को खाद्य संरक्षण कार्यशाला के माध्यम से आम का स्क्वैश, मिक्स फ्रूट जैम, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च के अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण से जुड़कर महिलाएं उद्यमिता की ओर उन्मुख हो रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि वर्ष 2024 में आयोजित उन्नत भारत ग्राम अभियान सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला रही। इसमें महिलाओं को न केवल प्रशिक्षित किया गया बल्कि आत्मनिर्भरता के लिए 46 महिलाओं को सिलाई मशीन भी मुफ्त दी गई। कई महिलाओं ने घर से टेलरिंग का व्यवसाय शुरू कर दिया है।

  • अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा……!!

    अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा……!!

    रामपुर- 2 पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आज़म को सजा,अब्दुल्ला को 7 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना। 2019 में आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था केस। रामपुर MP/MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला।

  • CM योगी आदित्यनाथ ने बैठक की…..!!

    CM योगी आदित्यनाथ ने बैठक की…..!!

    लखनऊ, ODOP स्कीम में सुधारात्मक बदलावों के लिए बैठक।सुधारात्मक बदलावों के विषय में समीक्ष बैठक की।सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर समीक्षा बैठक की।

  • “सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें”।

    05- दिसंबर – शुक्रवार

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, 25 से ज्यादा समझौतों पर लगेगी मुहर

     भारत पहुंचे पुतिन से गले मिले PM मोदी, एयरपोर्ट पर रिसीव किया, रेड कार्पेट वेलकम दिया, एक ही गाड़ी में रवाना हुए;

    पुतिन अपनी स्पेशल कार छोड़ पीएम मोदी के साथ बैठे, चलता-फिरता किला है पुतिन की कार, बैठे-बैठे कर सकते हैं न्यूक्लियर अटैक

     पुतिन बोले- भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं, वह किसी के दबाव में नहीं आते, भारत की तरक्की से कई देश जलते हैं

    अमेरिका खुद हमसे फ्यूल खरीदता है, तो भारत को अधिकार क्यों नहीं; पुतिन ने दागा सवाल

     वित्तमंत्री ने हिंदी में बोला, TMC सांसद ने आपत्ति जताई, कहा- मैं बंगाली, कैसे समझूंगा; निर्मला का जवाब- मैं हिंदी या तमिल बोलूं, आपको दिक्कत क्या

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025’ पेश करते हुए साफ किया कि प्रस्तावित उपकर केवल पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर ही लागू होगा, न कि आटा-दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर

     एक साल में खत्म हो जाएंगे टोल बूथ, देशभर में कहीं नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी; शुरू होगी नई व्यवस्था- नितिन गडकरी

     संसद का शीतकालीन सत्र, आज पांचवा दिन, बीते दिन विपक्ष ने पॉल्यूशन पर प्रदर्शन किया, राहुल बोले थे- विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार

     तकनीक और रक्षा में रूस भारत का रणनीतिक साझेदार’, रूसी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में बोले राजनाथ सिंह

     हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी: रेवंत रेड्डी के बयान पर बढ़ा बवाल, BJP का राहुल गांधी से सवाल- चुप क्यों हो

     अपने वादे पर खरा नहीं उतर सके, 300 फ्लाइट्स कैंसल होने पर इंडिगो के सीईओ ने मांगी माफी

    अभी कुछ दिन और रहेगी उड़ानों के परिचालन में समस्या’, इंडिगो ने DGCA को बताया; सैकड़ों उड़ानें रद्द

     बंगाल फतह करने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा चुनावी अभियान; 13000 रैलियां करेगी BJP

     पहाड़ों पर बर्फबारी, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; ठंड से जनजीवन प्रभावित।

  • “आत्मनिर्भर और विकसित होगा 2047 का भारतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”।

    “आत्मनिर्भर और विकसित होगा 2047 का भारतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”।

    “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंच प्रण को बताया शाश्वत मंत्र”

    “गोरखपुर, 5 दिसंबरः” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 के शुभारंभ अवसर पर आत्मनिर्भर व विकसित भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण को शाश्वत मंत्र बताया। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देशवासियों के सामने लक्ष्य रखा कि 2047 में देश जब आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, तब हमें आत्मनिर्भऱ, विकसित भारत चाहिए। जहां हर व्यक्ति खुशहाल और परस्पर सौहार्द के साथ मिलकर दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा हो। वहां जाति, भाषा, क्षेत्र का विवाद और अभाव न हो। कोई नागरिक आपदा का शिकार न हो। हर व्यक्ति आत्मनिर्भर व स्वावलंबन का जीवन व्यतीत करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। सीएम ने कहा कि भारत विकसित तब हो सकता है, जब हर व्यक्ति पंच प्रण पर ध्यान दे।

    एसडीआरएफ के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 का शुभारंभ किया।

    “सीएम ने पंच प्रण को बताया शाश्वत मंत्र”
    सीएम ने पंच प्रण को शाश्वत मंत्र बताया और कहा कि यह हर नागरिक पर समान रूप में लागू होते हैं।

    “पहला प्रण” विरासत पर गौरव की अनुभूति यानी पूर्वजों की थाती। हर भारतवासी को पूर्वजों, संस्कृति, महापुरुषों पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी लक्ष्मीबाई, पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह उसी परंपरा के नायक हैं, जिसे हर भारतवासी विरासत कहता है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण व धर्मध्वजा का आरोहण विरासत की श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है।

    “दूसरा प्रण” गुलामी के अंशों को पूरी तरह समाप्त करना- सीएम ने कहा कि बीच के कालखंड में हर देशवासी भूल गया कि जब दुनिया अंधकार में थी, तब भारत बड़ी ताकत था। दो हजार वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा 46 फीसदी और चार सौ वर्ष पहले भारत की भागीदारी का हिस्सा 26 फीसदी था। देश जब आजाद हुआ, तब दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा महज डेढ़ फीसदी रह गया था। अंग्रेज व विदेशी आक्रांता जब भारत को लूटकर ले गए थे, उसकी कीमत उस समय लगभग 32-35 ट्रिलियन डॉलर के बराबर थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था मात्र चार ट्रिलियन डॉलर की है। अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। हाल के सर्वे के मुताबिक दुनिया ने माना है कि भारत सबसे तेज गति के साथ बढ़ने वाला राष्ट्र बन गया है। भारत की यात्रा शानदार इसलिए है, क्योंकि हमने विरासत पर गौरव की अनुभूति की और गुलामी के अंशों को समाप्त किया।

    “तीसरा प्रण” सैन्य बलों का सम्मानः सैनिक, यूनिफॉर्म धारी फोर्स (सेना, अर्धसेना, पुलिस बल) का सम्मान करना है। उनके बलिदान व सेवाओं के प्रति सम्मान व कृतज्ञता होनी चाहिए।

    “चौथे प्रण” की चर्चा कर सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांता इसलिए सफल हुए, क्योंकि हम विभाजित थे, जाति-क्षेत्र, भाषा के नाम पर बंटे थे। पड़ोस में आग लगी है और हम निश्चिंत बैठे हैं तो देर-सवेर आग आप तक भी पहुंचेगी। सामाजिक विद्वेष की खाई को चौड़ा होने से रोकना होगा। हमारी पहचान राष्ट्रीयता के आधार पर होनी चाहिए। सामाजिक भेदभाव की खाई को दूर करना, राष्ट्रीय एकता के लिए प्राण प्रण से जुड़ना होगा।

    “पांचवें प्रण” के रूप में नागरिकों कर्तव्यों का निर्वहन का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि दूसरों के ऊपर कानून लागू होगा और हमारे ऊपर नहीं होगा। यही प्रवृत्ति ही सारी समस्याओं की जड़ है। कानून दूसरों के लिए है तो मेरे लिए भी होना चाहिए। सीएम ने कहा कि छात्र, शिक्षक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि समेत हर नागरिक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है तो पंच प्रण आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा। यदि देश एक दिशा में कार्य करने लग जाएगा तो 2047 आते-आते भारत विकसित होगा।

    समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो. जेपी सैनी, प्रो. रविशंकर सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, इंजी. सरवन निषाद, प्रदीप शुक्ला, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रतनपाल सिंह, पूर्व महापौर अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • “5 दिसम्बर – सुबह की प्रमुख खबरें”।

    “5 दिसम्बर – सुबह की प्रमुख खबरें”।

    ● पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की, कहा—गीता विश्व के लिए प्रेरणा।

    ● भारत पर अमेरिकी टैरिफ को पुतिन ने गलत बताया, कहा—अमेरिका को ऐसा करने का अधिकार नहीं, ट्रंप से इस पर बात करूंगा।

    ● यूपी में SIR पर CM योगी सख्त, सांसद–विधायकों को निर्देश, दोनों डिप्टी CM को 25–25 जिलों की जिम्मेदारी।

    ● इंडिगो की उड़ानों में देरी से देशभर में यात्री परेशान, दिल्ली–लखनऊ एयरपोर्ट पर लंबी प्रतीक्षा।

    ● गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, गोवा से AK सिंह और दमन से रश्मिनी पाल पाक जासूसी आरोप में गिरफ्तार।

    ● शशि थरूर ने पुतिन की अगवानी के लिए पीएम मोदी की सराहना की, कहा—यह बड़ा संदेश है।

    ● असम ने JMB–ABT से जुड़े जिहादी साहित्य और डिजिटल सामग्री पर प्रतिबंध लगाया।

    ● कफ सीरप केस में ED–STF ने 400 से अधिक बैंक खाते चिह्नित किए।

    ● कश्मीर–हिमाचल की बर्फबारी से दिल्ली–NCR में ठंड बढ़ेगी, यूपी–पंजाब में शीतलहर अलर्ट।

    ● रूस ने आतंकी गतिविधियों में दुरुपयोग के चलते स्नैपचैट को ब्लॉक किया।

    ● अमेरिका में पाक PM–आर्मी चीफ पर प्रतिबंध की मांग, 44 सांसदों ने चिट्ठी लिखी।