Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय मूल्यों और संस्कारों पर आधारित शिक्षण संस्थान की स्थापना करना, सच्ची राष्ट्रसेवा है- लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)
इमानदारी से कर्तव्य पालन करना, पर्यावरण संरक्षण, लोक कल्याण और अच्छा नागरिक बनना, वास्तविक देशभक्ति है – ले.जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)
महाराणा प्रताप शिक्षण परिषद के संस्थापक-सप्ताह उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यूपी एडीआरएफ के उपाध्यक्ष, ले.जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)
गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी जी (से.नि.) शामिल हुए। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने छात्र-छात्राओं को महाराणा प्रताप के अनुकरणीय जीवन से प्रेरणा लेने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, साहस, समर्पण, समानता और प्रतिबद्धता के मूल्यों को अपनाने लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर साहस दिखाना ही नहीं बल्कि इमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना, पर्यावरण की रक्षा, लोक कल्याण और समाज का एक अच्छा नागरिक बनना भी वास्तविक देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के माध्यम से आप सफलता के इन मूल्यों का संस्कार प्राप्त कर रहे हैं।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.) ने अंग्रजों के शासन और स्वतंत्रा संघर्ष के दौरान भारतीय संस्कारों और शिक्षा मूल्यों पर आधारित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना और उसके निरंतर राष्ट्रसेवा में योगदान देने की सरहाहना की एवं शिक्षा परिषद के संस्थापकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब देश में अग्रेंजी शासन और अंग्रेजियत का बोलबाला था ऐसे में 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी और 1932 में महाराणा प्रतापा शिक्षा परिषद की गोरखपुर में नींव रखना भारतीयता और राष्ट्र की सच्ची सेवा थी। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक महंत दिग्विजय नाथ, राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों राष्ट्रसेवा के इस संकल्प को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ही महाराणा प्रताप का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है किस प्रकार उन्होंने अकेले, अन्य राजपूत राजाओं के सहयोग के बिना भी शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की अवज्ञा की और आत्मबलिदान, त्याग और समर्पण के मूल्यों की अमर गाथा हम सबके लिए ये प्रस्तुत की। यही कारण था कि 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज हो या 19वीं, 20वीं शताब्दी के राष्ट्र के क्रांतिकारियों ने उनसे प्रेरणा प्राप्त की। महाराणा प्रताप के जीवन से हमें अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के जिन मूल्यों की शिक्षा मिलती है वो ही आपको जीवन में सफल बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान में आप इन मूल्यों और संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि देशभक्ति केवल देश की सीमा पर साहस दिखाना ही नहीं, इमानदारी से अपने कर्यव्यों का निर्वहन करने, पर्यावरण संरक्षण, लोक कल्याण और अच्छा नागरिक बनान सच्ची देशभक्ति हैं। अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सेना भी ऐसे नौजवानों को चुनती है जो जीवन में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यपालन को सर्वोपरी मानते हैं। अनुशासन ही सफलात की सीढ़ी है। उन्होंने शिक्षा परिषद की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया और कहा की हार और जीत निर्णायक नहीं है प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना सबसे जरूरी है। असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, असफलता ही हमें सफलता का मार्ग दिखाती है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के जीवन का प्रसंग और परिणाम की चिंता किए बगैर कर्व्यपालन करने के भागवत् गीता के श्लोक – कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन् को अनुकरणीय बताया। साथ ही उन्होंने तेजी से बदल रही तकनीकि, एआई, रोबोटिक्स के प्रति भी छात्रों को सजग रहने को कहा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में केवल एक मजबूत चरित्र और सही तकनीक की समझ ही सफलता दिलाएगी। लेकिन हमें ये याद रखना है कि विजय मैदान में नहीं मन पर होती है, शक्ति हथियार में नहीं संस्कार में होती है।
-

भारत-रूस डिफेंस डील पर बड़ी खबर
बड़ी खबर !!
नए S-400 समझौते में बड़ा बदलाव।
नए समझौते में 50% तकनीक ट्रांसफर।
2 से 3 S-400 और खरीद सकता है भारत।
-

पुतिन के भारत दौरे को लेकर PM मोदी का पोस्ट
बड़ी खबर!!
१. अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई।
२. आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार- PM मोदी।
भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है- PM मोदी।
इससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है- PM मोदी।
-
“अमरोहा – दो भीषण सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत”।
“अमरोहा जिले में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत हो गई”।
“रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में तेज रफ्तार कार डीसीएम में जा घुसी, जिसमें कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं”।
वहीं गजरौला थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
दोनों हादसों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
-

“लखनऊ – नशीले कफ सिरप माफिया पर ईडी की बड़ी कार्रवाई”।
नशीले कफ सिरप की तस्करी मामले में ईडी ने पूर्वांचल के कई सक्रिय माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
एजेंसी माफिया द्वारा पिछले वर्षों में अर्जित अरबों की अवैध संपत्तियों का पूरा ब्योरा खंगाल रही है, और सभी वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है।
मुख्य आरोपी शुभम को लंबे समय से माफिया का संरक्षण मिला हुआ था और वह कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल तक फैला चुका था।
ईडी ने शुभम से उसकी पिछले 10 साल की कमाई, उससे जुड़ी फर्मों, बैंक खातों, पार्टनरशिप फर्मों, प्रमोटरों और गारंटरों की पूरी जानकारी मांगी है।
एजेंसी ने शुभम को 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।
-

DoT का नया फैसला, अब हर मोबाइल में प्री इंस्टाल होगा संचार साथी ऐप
भारत में मोबाइल सुरक्षा को मजबूत करने और ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत अब देश में बनने वाले या विदेश से आने वाले हर नए स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप पहले से ही मौजूद होगा यानि प्री-इंस्टॉल होगा. इस आदेश को सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों और आयातकों को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है.
यह ऐप पहली बार सेटअप के दौरान यूजर्स के लिए दिखाई देना चाहिए, काम करने योग्य (Functional) और सक्षम (Enabled) होना चाहिए. निर्माताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि डिवाइस सेटअप के दौरान ऐप सुलभ हो, इसकी विशेषताओं को अक्षम (Disabling) या प्रतिबंधित (Restriction) नहीं किया जा सकता. इसके किसी भी फ़ीचर को छिपाने, डिसेबल करने या रोकने की इजाज़त नहीं होगी. संचार साथी ऐप मोबाइल यूजर को सुरक्षा मुहैया करवाता है. फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो उसकी रिपोर्टिंग और ब्लॉकिंग इसी ऐप से कुछ मिनटों में की जा सकती है. इसके अलावा यह ऐप फर्जी लिंक, स्पैम कॉल, संदिग्ध संदेश और मोबाइल पर जारी कनेक्शनों की निगरानी में भी मदद करता है. ऐप की खास बात यह है कि यूजर को अब IMEI नंबर याद रखने जैसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.
राजस्थान से राज्यसभा के सांसद के सी वेणुगोपाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि बिग ब्रदर हम पर नजर नहीं रख सकता. दूरसंचार विभाग का यह निर्देश असंवैधानिक से भी परे है. निजता का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का एक अभिन्न अंग है. एक प्री-लोडेड सरकारी ऐप, जिसे अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता, हर भारतीय पर नजर रखने की एक मनहूस मशीन है. यह प्रत्येक नागरिक की हर गतिविधि, बातचीत और निर्णय पर नजर रखने का एक साधन है. यह भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला करने का हिस्सा है. इसे जारी नहीं रहने दिया जाएगा. हम इस निर्देश को अस्वीकार करते हैं और इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते .
-

कलेक्टर ने अपनी आँखें दान किया !!
“उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले की जिलाधिकारी IAS अस्मिता लाल ने नेत्रदान का संकल्प लिया है प्रदेश की यह पहली कलेक्टर है जिन्होंने मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संदेश देकर लोगों को किया समाज को जागरूक किया है”।
“DM का साफ़ कहना है” ।
“मेरी आंखें किसी और की ज़िंदगी रोशन कर सकें, इससे बड़ा दान कोई नहीं”।
-

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा
सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें दो नए विधेयकों को संसद में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे… विपक्षी दलों से संसद में जन सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ बहस की अपील करेंगे।
इस सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सिगरेट, गुटखा और पान मसाला पर टैक्स लगाने संबंधी एक विधेयक पेश किया जाएगा। इस विधेयक को सरकार स्वास्थ्य और कर नीति को ध्यान में रख कर पेश कर रही है।
इसके अलावा, विपक्षी दलों द्वारा सरकार को वायु प्रदूषण और SIR के मुद्दे पर घेरने की संभावना जताई जा रही है। शीतकालीन सत्र में इस पर तीव्र बहस के आसार नजर आ रहे है।
इस सत्र में हंगामे की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई मुद्दों पर विरोधी दलों के तीव्र विरोध की उम्मीद है। यह सत्र एक बार फिर से राजनीतिक और विधायी गतिविधियों का केंद्र बन सकता है।
-

कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार पर एक्शन!!
Lko Big Breaking
6 जिलों में 11 फर्मों पर NDPS एक्ट में FIR दर्ज!!
कुल 98 फार्मेसी पर मुकदमा लाइसेंस किए रद्द!!
जौनपुर,वाराणसी,भदोही,सोनभद्र में छापेमारी हुई!!
लखीमपुर,प्रयागराज में छापेमारी की गई!!
Abbott,Laborate की सप्लाई चेन पर कसा शिकंजा!!
Three-B Healthcare की सप्लाई चेन पर शिकंजा!!
वाराणसी में सबसे ज्यादा 28, जौनपुर में 16 फर्में दोषी!!
औषधि विभाग से DM को सतत निगरानी के आदेश!!
प्रदेश में कोडीन सिरप सिर्फ RMP प्रिस्क्रिप्शन पर मिलेगा!!







