Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें।”
- 30- नवम्बर – रविवार
मन की बात का 128वां एपिसोड, PM वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटरों पर चर्चा कर सकते हैं; पिछले कार्यक्रम में GST बचत का जिक्र किया।
‘US-चीन की नई वैश्विक शर्तों से दुनिया में अस्थिरता’, जयशंकर बोले- सप्लाई चेन पर बढ़ा रहा दबाव।
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका अब पुराने ढांचे के तहत दुनिया का नेतृत्व नहीं कर रहा, बल्कि एक-एक देश के साथ सीधे और नई शर्तों पर बातचीत कर रहा है। दूसरी ओर, चीन भी अपने नियमों पर ज्यादा कठोरता से काम कर रहा है। इस स्थिति में दुनिया के कई देश असमंजस में हैं और संभावित जोखिमों से बचने के लिए सभी विकल्प खुले रख रहे हैं।
संसद का शीतकालीन सत्र गरमागरम बहस के लिए तैयार, SIR का मुद्दा उठाएगा विपक्ष; एनडीए भी बिहार चुनाव की जीत से गदगद।
चुनाव आयोग का ऐलान- BLO को मिलेगी डबल सैलरी, इससे पहले 2015 में बढ़ी थी; पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स-असिस्टेंट को भी मानदेय मिलेगा।
BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार, हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर लॉन्चपैड शिफ्ट किए।
कांग्रेस ने पटेल को इतिहास से मिटाने के लिए जी-जान लगाया’, अनुच्छेद 370 के लिए नेहरू पर बरसे नड्डा।
‘जब-जब जुल्म होगा…जिहाद भी होगा’, मौलाना मदनी भोपाल में बोले- मुर्दा कौमें सरेंडर करती हैं, मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा।
।महमूद मदनी पर भाजपा का पलटवार: पात्रा बोले- बयान भड़काऊ ही नहीं, बांटने वाला; सुप्रीम कोर्ट ले स्वत: संज्ञान
सीजेआई बोले-ज्यूडिशियरी के सामने असली चुनौती डिस्ट्रिक्ट लेवल पर, 70% लोगों के मामले जिला स्तर पर ही तय होते हैं; मध्यस्थता न्याय का मजबूत स्तंभ।
धर्म ध्वजारोहण के बाद 4 दिन में पौने पांच लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या में उमड़ रहे श्रद्धालु।
दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में चार मंजिला बिल्डिंग में आग, 4 की मौत, जूतों की दुकान से भड़की; मरने वालों में बिल्डिंग का मालिक भी शामिल।
उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर… श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद आज भारत पहुंचेगा साइक्लोन दित्वाह, कई राज्यों में रेड अलर्ट।
उत्तर भारत में शीतलहर: कई राज्यों में कोहरा घना, कश्मीर में पारा -6 तक; IMD ने जारी की ठंड और बढ़ने की चेतावनी।
62 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन PM ने शादी की, पत्नी 16 साल छोटी; प्रधानमंत्री रहते शादी करने वाले अल्बनीज पहले नेता।
-

Nishpaksh Today Breking News Update
देवरिया – नई – नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के 20 मिनट बाद ही पति संग रहने से इनकार कर दिया, घंटों की पंचायत के बाद दोनों परिवारों ने लिखापढ़ी कर रिश्ता खत्म कर दिया।
दिल्ली – बस कंडक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहासुनी के बाद लिव-इन पार्टनर राधा की गला दबाकर हत्या की, लाश कार में छोड़कर रातभर वहीं बैठा रहा, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी सामने आया।
नोएडा – शक में प्रेमी कृष्णा ने गर्लफ्रेंड सोनू को उसके PG में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी, आरोप था कि युवती किसी और से भी वीडियो कॉल करती थी।
-

कैंसर हॉस्पिटल परिसर में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू बोलेरो ने 16 गाड़ियां रौंदी, ड्राइवर हिरासत
गोरखपुर । गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में शनिवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अस्पताल के पार्किंग परिसर में घुस गई और देखते ही देखते 16 गाड़ियों को रौंद डाला। ये घटना दोपहर 1:18 बजे की है, जब अधिकांश स्टाफ और मरीजों के परिजन हॉस्पिटल कैंपस में मौजूद थे। हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बचे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
तेजी से अनियंत्रित हुई बोलेरो (UP-53-BL-9222) सीधे पार्किंग में खड़ी बाइक, स्कूटी और कुछ अन्य वाहनों पर चढ़ गई। टक्कर की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भागते हुए बाहर आए। चंद मिनटों में ही पूरा परिसर लोगों से भर गया। हॉस्पिटल स्टाफ और वहां मौजूद युवकों ने दौड़कर गाड़ी चालक को पकड़ लिया और तुरंत शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
चालक की पहचान मंझरिया गांव निवासी यशवंत यादव के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में देने के बाद उसने बताया कि उसके रिश्तेदार हॉस्पिटल में भर्ती हैं और थोड़ी देर पहले उसने किसी अन्य जगह खून (ब्लड डोनेशन) दिया था। यशवंत का कहना है; “जैसे ही मैंने हॉस्पिटल के अंदर गाड़ी मोड़ी, अचानक हाथ सुन्न हो गया और गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई। मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। गाड़ी बिल्कुल कंट्रोल में नहीं रही।”
पुलिस को उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है, जो 23 जुलाई 2020 को बना था और 2 मार्च 2038 तक वैध है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भारी आक्रोश जताया। कई वाहन मालिक अपनी टूटी-फूटी गाड़ियों को देखकर नाराज़ नजर आए। उनका कहना था कि वाहन इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि वे घर तक भी नहीं ले जा सकते।
इसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया, जिसमें बोलेरो के बेकाबू होकर एक के बाद एक गाड़ियों पर चढ़ने का स्पष्ट दृश्य दिखाई दे रहा है। फुटेज देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
घटना के बाद 16 वाहन स्वामियों ने थाने में तहरीर दी है। इनमें सोनी गुप्ता, विनोद कुमार, विरेंद्र कुमार दूबे, अखिलेश मिश्रा, पुष्पेश पुष्कर, हेमंत तिवारी, आकाश साहनी, निधि सिंह, विकास चक्रधारी, अविनाश चंद्र त्रिपाठी, नेहा, निशांत चतुर्वेदी, मुन्ना कुमार, बांके सिंह, अभिनीत सिंह और मोहम्मद अबरार शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा ड्राइवर की गलती थी या किसी यांत्रिक खराबी के कारण गाड़ी अनियंत्रित हुई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-
20 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री
“श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत शीर्ष प्राथमिकता हो : सीएम योगी”
“गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा”
गोरखपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 20 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो।
सीएम योगी ने शनिवार पूर्वाह्न गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर महापौर और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले से न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश वरन बिहार, नेपाल से लगायत देश-दुनिया के सनातन मतावलंबियों की आस्था जुड़ी है। इसके दृष्टिगत मेले में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाये जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। दूरदर्शन व आकाशवाणी के जरिए मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा ताकि वे लोग भी मेले में वर्चुअल सहभागी हो सकें जो किंचित कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हों।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की तरफ से खिचड़ी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। ध्यान रहे सभी कार्य 20 दिसंबर तक पूरे हो जाने चाहिए। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खिचड़ी मेला में स्वच्छता और सफाई पर खास ध्यान देने के साथ इस मेले को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र मे पर्याप्त स्थायी एंव अस्थायी प्रकाश व्यवस्था भी कराएं। उन्होंने कहा कि समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए।
*खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का भी होगा संचलन*
बैठक में सीएम योगी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खिचड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचलन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन से संवाद कर अलग-अलग स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचलन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। स्पेशल ट्रेनों के संबंध में व्यापक प्रचार, प्रसार भी किया जाए। शहर के ठहराव वाले स्टेशनों से इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सुविधा भी उपलब्ध कराई।
*खिचड़ी मेला को लेकर विशेष तैयारी करे परिवहन विभाग*
बैठक के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेला में आने के लिए श्रद्धालुओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक परिवहन की सुविधा मिलनी चाहिए। परिवहन विभाग इसके लिए अभी से बसों के इंतजाम की तैयारी शुरू कर दे। किन स्थानों से खिचड़ी मेला स्पेशल बसों का संचलन किया जाएगा, इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।
*पर्याप्त अलाव जलवाने के हों इंतजाम*
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेला के समय शीतलहर का भी दौर रहता है। इस दौरान आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था के लिए उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया।
*चुस्त दुरुस्त रहे सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण पर हो पूरा फोकस*
सीएम योगी ने खिचड़ी मेला में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की पर्याप्त संख्या में तैनाती और महिला हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की कंट्रोल रूम से एकीकृत निगरानी करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मेले के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार जरूरी जानकारी भी देती रहे। इसके साथ ही मुख्य मेला दिन और भीड़ होने के अन्य दिनों पर भीड़ नियंत्रण पर पूरा फोकस होना चाहिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए एनसीसी और सिविल डिफेंस की सेवा लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को सुरक्षा और सतर्कता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
*यातायात प्रबंधन पर भी दें ध्यान*
सीएम योगी ने कहा कि यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त यातयात पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती के साथ लगातार सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाए। वाहनों की पार्किंग और डायवर्जन की तैयारी अभी से होनी चाहिए।
*ठीक कर लें सड़कें, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट रहे*
बैठक में सीएम योगी ने निर्देश दिया कि नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है कि वे सभी सड़कों को भी समयबद्ध ढंग से ठीक करायें जिससेे किसी को भी आवगमन में असुविधा न हो। सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को मेला के दौरान विशेष तौर पर अलर्ट रहना होगा। मेला परिसर में हेल्थ कैम्प भी लगाया जाए। अस्पतालों को भी एलर्ट मोड पर रखने की आवश्यकता होगी ताकि आकस्मिक जरूरत पर किसी तरह की परेशानी न हो।
*रैन बसेरों में हों सभी जरूरी इंतजाम*
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि खिचड़ी मेले में आने वाला कोई भी श्रद्धालु खुले में न सोये, उसे निकट के रैन बसेरों में सम्मानपूर्वक आवासित कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी रैन बसेरों में पर्याप्त बिस्तर, कंबल तथा सफाई आदि की व्यवस्था बेहतर हो। सभी रैन बसेरों में जरूरी इंतजाम अभी से सुनिश्चित किए जाएं। श्रद्धालुओं के भोजन संबंधी सुविधा के लिए सीएम योगी ने कम्युनिटी किचन और भंडारों के आयोजन के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता भी जताई।
*दुकानों की इलेक्ट्रिक सेफ्टी की हो जांच, खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो*
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेले में बहुत सी अस्थायी दुकानें भी लगती हैं। इन सभी दुकानों की समय रहते इलेक्ट्रिक सेफ्टी जांच हो जानी चाहिए। मेले में लग रहे झूलों की सुरक्षा की समय रहते परख कर ली जाए। इसके साथ ही मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि मेले में किसी भी प्रकार का मिलावटी खाद्य पदार्थ न बिकने पाए।
बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चिनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन अय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य समेत 20 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-

एयरबस का बड़ा टेक्निकल अलर्ट जारी होने के बाद भारत सहित दुनिया भर की उड़ानों पर असर दिखने लगा है
“BIG Breaking”
एयरबस के करीब 6,000 विमानों में सोलर रेडिएशन (Solar Radiation) से फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम प्रभावित होने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते कई देशों में उड़ान संचालन में भारी व्यवधान देखा जा रहा है।
भारत में भी इसका सीधा असर पड़ रहा है, क्योंकि देश की प्रमुख एयरलाइंस — IndiGo, Vistara, Air India, AirAsia India और Akasa — सभी के बेड़ों में A320 फैमिली के विमान बड़ी संख्या में शामिल हैं।
एयरलाइंस सतर्क मोड पर, तकनीकी जांचें तेज — उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ने की संभावना।
-

पूर्व डीजीपी को भी नहीं बख्शा प्रयागराज पुलिस ने!
“दारोगा बोला ‘पीछे हट…उस गेट पर जा’…, गेट पर पहुंचते ही पुलिस कर्मी बोला ‘ला वीआईपी पास दिखा’ …., पूर्व डीजीपी के साथ यह सलूक”
समर सहारा पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
पूर्व डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा है कि- इलाहाबाद में एक भयानक और अपमानजनक दिन। दुख की बात है और जाहिर है आप उत्तर प्रदेश में आम आदमी की तरह यात्रा नहीं कर सकते। संगम क्षेत्र में कुछ गुस्सैल और बदमिजाज उत्तर प्रदेश पुलिस के एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने मुझे गालियां दीं और बुरी तरह अपमानित किया।
आगे लिखा कि- संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर भीड़ थी, इसलिए मैंने एक मोटे, लेकिन जवान दरोगा की मदद लेने की कोशिश की जो अपनी बाइक पर पान चबा रहा था। विनम्रता से अपना परिचय दिया। मोबाइल से नजरे हटाए बिना, उसने गुस्से से जवाब दिया, “उस गेट पर बताओ।” गेट पर मौजूद पुलिसवाले ने परिचय के बाद, बदतमीजी की।
-

तीन दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा
“6139 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री।”
“गीडा का 36वां स्थापना दिवस समारोह आज को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि।”
“408 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री।”
“यूपी स्टेट ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, पांच बड़े निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र और कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सीएम देंगे सर्टिफिकेट।”
गोरखपुर, 29नवंबर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 36वां स्थापना दिवस समारोह आज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष विभिन्न निवेशकों को हुए 115 भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को खुद मुख्यमंत्री आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 408 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा गीडा के नाइलिट सेंटर से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्थापना दिवस पर सीएम योगी गीडा में लगने वाले तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी शुभारंभ करेंगे।
गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक वर्तमान वर्ष में गीडा ने अभी तक 8 लाख 71 हजार 841 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 115 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके जरिये 6139 करोड़ रुपये का निवेश और 11072 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। स्थापना दिवस समारोह में आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। गीडा की सीईओ के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन प्रमुख इकाइयों के लिए जमीनों का आवंटन किया गया है उनमें शामिल हैं:-
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के114 कार्यों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
गीडा के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 408 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न सेक्टरों में विद्युत सब स्टेशन निर्माण, फीडर व लाइन सुदृढ़ीकरण, सड़क, पार्किंग, जलापूर्ति और जलनिकासी के कार्य शामिल हैं।
कौशल विकास का भी केंद्र बन रहा नाइलिट का गीडा कैम्पस
गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैम्पस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया है। नाइलिट का गीडा कैम्पस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 817 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी नाइलिट से प्रशिक्षित पांच युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।
तीन दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा
गीडा की तरफ से स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ट्रेड शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कम्पनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच देने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं। उनकी मंशा के अनुरूप ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खास और ओडीओपी उत्पादों को एकीकृत मंच उपलब्ध होगा। इस ट्रेड शो में सरकार के विभागों की तरफ से उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।
-

बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : सीएम योगी
“गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लगाने वालों को मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त”

“गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश”
गोरखपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए उच्चीकृत अस्पतालों में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
-
जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग (खासकर महिलाएं) स्वयं या परिजनों के गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक बिटिया ने अपनी मां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मनुहार की तो सीएम योगी ने कहा, चिंता मत करो, इलाज कराओ, पैसे की व्यवस्था कर दी जाएगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने इसी आत्मीयता से भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।
-
-

6139 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री, गीडा का 36 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि
“408 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री”
“यूपी स्टेट ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, पांच बड़े निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र और कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सीएम देंगे सर्टिफिकेट”
गोरखपुर, 28 नवंबर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 36वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार (29 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष विभिन्न निवेशकों को हुए 115 भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को खुद मुख्यमंत्री आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 408 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा गीडा के नाइलिट सेंटर से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्थापना दिवस पर सीएम योगी गीडा में लगने वाले तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी शुभारंभ करेंगे।
गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक वर्तमान वर्ष में गीडा ने अभी तक 8 लाख 71 हजार 841 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 115 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके जरिये 6139 करोड़ रुपये का निवेश और 11072 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। स्थापना दिवस समारोह में आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। गीडा की सीईओ के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन प्रमुख इकाइयों के लिए जमीनों का आवंटन किया गया है उनमें शामिल हैं :-
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के114 कार्यों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण,
गीडा के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 408 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न सेक्टरों में विद्युत सब स्टेशन निर्माण, फीडर व लाइन सुदृढ़ीकरण, सड़क, पार्किंग, जलापूर्ति और जलनिकासी के कार्य शामिल हैं।
कौशल विकास का भी केंद्र बन रहा नाइलिट का गीडा कैम्पस,
गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैम्पस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया है। नाइलिट का गीडा कैम्पस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 817 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी नाइलिट से प्रशिक्षित पांच युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।
तीन दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा,
गीडा की तरफ से स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ट्रेड शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कम्पनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच देने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं। उनकी मंशा के अनुरूप ट्रेड शो में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खास और ओडीओपी उत्पादों को एकीकृत मंच उपलब्ध होगा। इस ट्रेड शो में सरकार के विभागों की तरफ से उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।








