Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

विश्व सिनेमा शोकाकुल, हुई महान क्षति
भारतीय फ़िल्म जगत के महानायक, अभिनेय सम्राट धर्मेन्द्र जी आज 89 वर्ष की आयु में इस नश्वर संसार से विदा हो गए।
-

नहीं रहें ‘ही मैन’ धर्मेन्द्र, जन्मदिन के 14 पहले हुई मृत्यु
बॉलीवुड के महानायक ही मैन धर्मेन्द्र की आज 89 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जब धर्मेन्द्र की तबीयत काफी खराब थी तो इनकी मृत्यु की अफवाह भी सामने आई थी। धर्मेंद्र की मृत्यु से फिल्मी जगत और उनके लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए हैं।
धर्मेन्द्र की मृत्यु से उनके लाखों फैन्स को गहरा आघात लगा है।उनको अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी सहित हजारों लोग पहुंच रहे हैं, जहां पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।
-

दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज
“मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल”
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर ।चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसहरा में दबंगो ने घर में घुसकर गाली गुप्ता देते हुए दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पिडित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत करवाया है चिलुआताल पुलिस तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसहरा निवासी सुनील कनौजिया पुत्र स्वर्गीय फलई कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर को दिन में 3:30 बजे के आसपास लालू यादव व मोनू यादव पुत्रगण हरिबदन यादव जबरन मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी काजल देवी को गाली गुप्ता देते हुए लात घुसा से मारपीट रहे थे शोर गुल सुनकर मैं घर पर पहुंचा और बीच बचाव करते हुए विरोध किया तो दोनों लोग गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर मेरा सिर फोड़ दिया मारपीट में मुझे व मेरी पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे थे इसके पहले भी जबरन हमारी पत्नी को घर पर चढ़कर गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे थे।
-

लाइसेंसी राइफल से चली गोली, मैकेनिक घायल
“उग्र भीड़ ने हमलावरों की कार नहर में फेंकी; दो गिरफ्तार, दो फरार”
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा चौराहे पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस मैकेनिक को अचानक चली गोली लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना लगभग शाम 7 बजे घटी, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भीड़ उग्र हो उठी।
घायल गैस मैकेनिक बजरंगी मद्देशिया उर्फ बी.के (55), निवासी ग्राम गोरेहडीह, पिछले 15 साल से कटसहरा चौराहे पर गैस, कुकर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रविवार शाम भी वह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोग उनकी दुकान के पास आकर रुके। कार से उतरे एक युवक ने कंधे पर लटकी राइफल उतारी ही थी कि अचानक उससे गोली चल गई, जो सीधे मैकेनिक की हथेली में जा लगी। गोली लगते ही बजरंगी मद्देशिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के बाद चौराहे पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को तुरंत सहजनवां अस्पताल भिजवाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद भीड़ हमलावरों पर टूट पड़ी। गुस्साए लोगों ने हमलावरों की कार को कब्जे में ले लिया, उसे लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, और बाद में उसे खींचकर नजदीकी नहर में फेंक दिया।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरपुर बुदहट, सहजनवां तथा गीडा थाने की भारी फोर्स मौके पर भेजी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुँचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चौराहे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। “घायल मैकेनिक का बयान बेहद महत्वपूर्ण होगा, उसे भी शामिल किया जाएगा,” उन्होंने कहा।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार सवारों में से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों की राइफल लोडेड थी और कंधे से उतारते समय लापरवाही में ट्रिगर दबने से गोली चल गई। हालांकि पुलिस इस घटना को गंभीर मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई विवाद भी जुड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पूरी तरह संजोगवश प्रतीत होती है, लेकिन गोली चलने के बाद कार सवारों के भागने की कोशिश से लोगों का आक्रोश भड़क गया। बाज़ार में मौजूद दर्जनों लोगों ने कार को घेर लिया और क्षतिग्रस्त करते हुए नहर में उलट दिया।
फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों और दुकानदारों में राइफलधारी युवकों को लेकर नाराज़गी साफ देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
-

खजनी के पलहईपार बाबू में विवाद के बाद तनाव, दोनों पक्षों से मुकदमे दर्ज, पुलिस बल तैनात
“पल्हीपार के विवाद में राजनीतिक रंग में रंगता तब दिखा जब साम 3 बजे के आस पास भारी काफिले के साथ दर्जनों की संख्या में नीले गमछे और झण्डे के साथ दलित बस्ती में लोगो का हाल चाल जानने पीड़ितों के घर पहुंच दलित समाज को संगठित करने में जुटे दिखे”
प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहईपार बाबू में बारात के दौरान हुए विवाद ने दो दिनों में गंभीर रूप ले लिया। अलग-अलग पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस ने भारी बल के साथ पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर दर्जनों नामजद और 60 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बारात में शुरू हुआ विवाद, अगले दिन फिर भड़का मामला,
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को एक बारात में गाना-बजाने को लेकर अखिलेश यादव और जयप्रकाश चौरासिया के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया, लेकिन 20 नवंबर को फिर तनाव बढ़ने की स्थिति बनी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
तीसरे दिन मारपीट, फायरिंग के आरोप, कई लोग घायल,
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार की तहरीर पर आरोप लगाया गया है कि 21 नवंबर को लगभग 40–50 लोग लाठी-डंडे और हथियारों के साथ हरिजन बस्ती में पहुंचे, जहां मारपीट में कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। इस आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर,
उधर, जयप्रकाश चौरासिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुकेश प्रसाद व अन्य लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में भी पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
गांव में सुरक्षा कड़ी, पुलिस की लगातार गश्त,
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हालात नियंत्रण में हैं।
-

महिला ने कहा कि न्याय नही मिला तो आत्महत्या कर लूंगी, तिवारीपुर पुलिस पर लगाया दबंगो का साथ देने का आरोप
गोरखपुर । तिवारीपुर थानांतर्गत सिधारीपुर मोहल्ले की एक महिला नीरज सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को एक शिकायती पत्र देकर तिवारीपुर पुलिस पर आरोप लगया है कि उनके दबंग पड़ोसी ने सिर्फ इसलिये उनके पुत्र को अपनी कार से सामने टक्कर मार दिया क्योंकि दीपावली के दिन अतिशबाजी को लेकर उनकी अपने दबंग पड़ोसी से कहासुनी हुई थी।

टक्कर में जहां बाइक टूट गई तो वही गंगेश सूर्यवंशी को चोट भी आयी। महिला ने अपनी बातों के समर्थन मे घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया।
बहरहाल महिला का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नही कर रही है, जिससे मेरा परिवार बहुत डरा हुआ है। मेरी बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।महिला ने कहा कि अगर न्याय नही मिला तो परिवार सहित आत्महत्या कर लूँगी।
बताते चलें कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद भी अब तक दबंगों पर कोई कार्यवाही नही हुई।
-

कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, 17 सेकंड तक डोली धरती
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था।
-

उप-निबंधक कार्यालय पर आयकर विभाग का शिकंजा
इंटेलिजेंस विंग की अचानक छापेमारी, करोड़ों की जमीन डील के रिकॉर्ड खंगालती रही टीम।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा उप-निबंधक कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आयकर विभाग की इंटेलिजेंस विंग और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की। सुबह 11:20 बजे पहुंचे अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए पूरे कार्यालय को अपने नियंत्रण में लेकर रजिस्ट्री रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, जमीन की खरीद–फरोख्त में पैन कार्ड के गलत उपयोग, कर चोरी और काले धन के लेन–देन की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। विभाग की खास नजर 30 लाख रुपये तक की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर है, जिनमें पैन विवरण छुपाने और संदिग्ध लेन–देन की शिकायतें मिली थीं।
टीम ने पिछले कई वर्षों की रजिस्ट्री फाइलें निकलवाकर एक-एक दस्तावेज की पड़ताल की। इस दौरान कार्यालय के कई कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सोनम सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, आईटीआई अमित गुप्ता, वशिष्ठ गिरी, अवनीश सिंह और रूपेश कुमार शामिल रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि रजिस्ट्री में पैन कार्ड के उपयोग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम देर शाम तक दस्तावेजों की जांच में लगी रही।
छापेमारी की जानकारी फैलते ही जमीन कारोबारियों और बिचौलियों में खलबली मच गई। कई लोग कार्रवाई की भनक लगते ही दफ्तर से गायब होते देखे गए। सहजनवा में पहली बार हुई इस इंटेलिजेंस आधारित बड़े स्तर की कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मी की मौत
“पुलिया के नीचे मिला सफाई कर्मी का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए”
उनवल। खजनी ब्लॉक के सरया तिवारी गांव में तैनात सफाई कर्मी मनोज कुमार (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय झिनक, का शव ग्राम सभा रुद्रपुर के गौरापार में पुलिया के नीचे मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मनोज मूल रूप से ग्राम सियर सरजू पार के रहने वाले थे और कुछ समय से ग्राम सभा रुद्रपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। देर शाम वे घर से निकले थे, लेकिन सुबह पुलिया के नीचे उनका शव मिलने पर आसपास के लोग दहल उठे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत सड़क दुर्घटना, गिरने या किसी अन्य कारण से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मनोज सरया तिवारी में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। उनकी ससुराल खुटहना में है, जहां पत्नी सरिता रहती हैं। मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे, जिनमें से एक भाई भी खजनी ब्लॉक में सफाई कर्मी के रूप में तैनात है। परिवार और गांव में उनकी सादगी, मेहनत और शांत स्वभाव की काफी चर्चा रहती थी।
मनोज की अचानक मृत्यु से उनका परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। चार छोटे बच्चे विजयलक्ष्मी (कक्षा 7), साधना (प्राथमिक), नैना (कक्षा 3) और आर्यन (कक्षा 2)अपने पिता को खोजते हुए बिलखते नजर आए। घर की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर थी, ऐसे में बच्चों का भविष्य अधर में है।
घटना से सियर सरजू पार, रुद्रपुर और आस-पास के गांवों में शोक की लहर है।इस संबंध में थाना प्रभारी खजनी ने बताया की पुलिया के नीचे युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के जी+6 भवन का उद्घाटन
” पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात ।”
गोरखपुर। पूर्वांचल की कानून व्यवस्था, अपराध जांच व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के उच्चीकृत जी+6 भवन का विधि-विधान से पूजा कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस आधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से अब पूर्वांचल के जनपदों में होने वाले जघन्य अपराधों की जांच तेज, सटीक और वैज्ञानिक आधार पर हो सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने सहायता प्राप्त होगी ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी, त्वरित और तकनीकी आधारित पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करना है और यह प्रयोगशाला उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां कार्यरत वैज्ञानिक, तकनीशियन और पुलिस अधिकारी सटीक निष्कर्ष और त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, ताकि निरपराध को न्याय और अपराधियों को कठोर दंड मिल सके। उन्होंने कहा कि अपराधियों की मनोवृत्ति तभी टूटती है, जब जांच एवं सजा की प्रक्रिया तेज और मजबूत होती है।
यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला पूर्वांचल की गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत कई जनपदों को फोरेंसिक तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। अब DNA परीक्षण, फिंगर प्रिंट, साइबर क्राइम, पॉयजनोलॉजी, बैलेस्टिक, नारको एनालिसिस, विस्फोटक विश्लेषण सहित विभिन्न वैज्ञानिक जांचों के लिए केस फाइल लखनऊ या दूसरे बड़े शहरों में भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत के साथ-साथ, न्याय प्रणाली की गति कई गुना तेज होगी।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुरक्षा और फोरेंसिक संगठनों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रयोगशाला आने वाले समय में देश के सबसे उत्कृष्ट विज्ञान संस्थानों में एक के रूप में उभरेगी।
अंत में मुख्यमंत्री ने स्थानीय वैज्ञानिकों, पुलिस विभाग और निर्माण एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के विकास और सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
गोरखपुर अब फोरेंसिक क्षमता से लैस, सुरक्षित व सजग प्रदेश की ओर नया कदम।










