Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-
गोरखपुर जोन में चला रातभर सघन अभियान, 178 वारण्टी और वांछित अपराधी गिरफ्तार, 383 व्यक्तियों पर बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई
गोरखपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से गोरखपुर जोन में एक बार फिर विशेष सघन अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देशन में अभियान चलाया गया । इस दौरान सभी जनपदों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों, जिनमें पुरुष व महिला दोनों शामिल थे, को तैनात किया गया और वारण्टियों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
अभियान को सफल बनाने के लिए जोन के सभी जनपदों में सतर्कता बढ़ाई गई, और ताबड़तोड़ दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप, जोन के विभिन्न जिलों से कुल 178 वारण्टी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 04 वसूली वारण्टियों, 136 सामान्य वारण्टियों और 38 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। इन सभी गिरफ्तार अपराधियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेजा गया।
इसके अलावा, इस अभियान के दौरान बीएनएसएस (Bharatiya Nyaya Sanhita) के अंतर्गत भी प्रभावशाली कार्रवाई की गई। कुल 193 प्रकरणों में 383 व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई की गई, जो यह दर्शाता है कि पुलिस केवल वांछित अपराधियों की तलाश में ही नहीं, बल्कि अन्य प्रकार के नियम तोड़ने वालों पर भी सक्रिय रही।
अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती और जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान अपराधियों में भय का माहौल बनाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे।
उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने रातभर मेहनत कर अभियान को सफल बनाया। सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जहां पुलिस की टीमों ने रात में ही दबिशें दीं, वहीं सुबह होते-होते कई वारण्टी और अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कई ऐसे अभियुक्त भी गिरफ्तार हुए जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
इस अभियान से यह स्पष्ट संदेश गया है कि गोरखपुर जोन की पुलिस अपराधियों और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। इस तरह की कार्रवाई से पुलिस की कार्रवाई क्षमता और सतर्कता का प्रदर्शन होता है, जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है और आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील की है कि जनता किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।
-

असलहा सटा कर महिला का लुटा गले का चेन और कान का झुमका
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

खजनी थाना क्षेत्र के उनवल पुलिस चौकी अंतर्गत नगरपंचायत उनवल के वार्ड नम्बर – 3 में शाम 6 बजे के लगभग अपने घर के सामने टहल रही महिला, जमीला खातून पत्नी अख्तर अली उम्र 65 वर्ष, को दोपहिया सवार मास्क लगाए तीन अज्ञात लोग हाथ मे असलहा लिए महिला को मारपीट कर उसके गले से चेन और कान की बाली लूट ले गए। घटना के तत्काल बाद खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर अभी कोई पुलिस नही पहुची थीं, जिससे वहां के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है।
उक्त के सम्बंध में थाना प्रभारी खजनी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अभी हमे उक्त घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नही है। -

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी
खरीद व्यवस्था से डीएम संतुष्ट, केंद्र पर टीन शेड और पेयजल की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सहजनवा स्थित मंडी परिषद प्रथम और द्वितीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रही धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
मौके पर उपस्थित किसान धनश्याम मिश्र, निवासी मिश्रावलिया, विश्वनाथ यादव, निवासी कटाई टिकर और विनय शुक्ल, निवासी मुंडा से डीएम ने बातचीत की। किसानों ने बताया कि केंद्र पर खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है, जिससे डीएम संतुष्ट दिखे।
डीएम ने केंद्र प्रभारी से किसानों के रजिस्ट्रेशन और भुगतान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि किसान स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन कराकर आते हैं। भुगतान खरीद होने के 24 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भेज दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने धान उठान व्यवस्था की जानकारी भी ली, जिस पर बताया गया कि ठेकेदार के माध्यम से धान का उठान कराया जाता है। उन्होंने केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए टीन शेड और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
खरीद रजिस्टर की जांच में पता चला कि अब तक 48 किसानों से कुल 1338 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी रंजन सिंह और मंडी सचिव श्याम सुंदर मौजूद रहे।
-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पदयात्रा का नेतृत्व
“सरदार पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर”
गोरखपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को गोरखपुर में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के लक्ष्मी पार्क में पहुंचकर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वीरांगना को श्रद्धांजलि दी। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और सरदार पटेल दोनों ही भारत के साहस, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और संगठन कौशल से देश को एक सूत्र में बांधा। आज का भारत इन्हीं महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरित होकर आगे बढ़ रहा है।”
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि हमारी आत्मा का स्वर है, जिसने आज़ादी के आंदोलन में करोड़ों भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधा।
“ऐतिहासिक पदयात्रा का शुभारंभ”
सभा के बाद मुख्यमंत्री ने पदयात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा की शुरुआत टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई, जहाँ मुख्यमंत्री ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पदयात्रा गोलघर, कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा, काली मंदिर होते हुए पटेल चौराहा पहुँची, जहाँ उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पदयात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, विद्यार्थी, समाजसेवी संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सड़कों के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चारों ओर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “सरदार पटेल अमर रहें” की गूंज से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।
यात्रा धर्मशाला पुल, असुरन चौक से गीता वाटिका तक निकली। मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। हर वर्ग और हर आयु वर्ग के लोगों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
“सुरक्षा व्यवस्था रही अभेद्य”
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी साउथ जितेंद्र कुमार, एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, एसीएम राजू कुमार, सीआरओ हिमांशु वर्मा, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा और अतुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी पैदल चलकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रही। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई।
“रन फॉर यूनिटी : एकता और स्वाभिमान का प्रतीक”
देशभर में इसी अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ यह अभियान आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा 75 जनपदों और 403 विधानसभा क्षेत्रों में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन एकता, अखंडता और स्वदेशी भावना का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया सरोवर में स्थित सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी न केवल भारत की, बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति (182 मीटर) है। यह भारत की एकता, समरसता और स्वाभिमान का प्रतीक है। सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को साकार किया। इसलिए उन्हें “भारत की एकता का शिल्पी” कहा जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता सरदार पटेल के विचारों के केंद्र में थे। आज भारत उन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।
“वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष : राष्ट्र की आत्मा का स्वर”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्र की आत्मा का स्वर बताया। 1876 में पहली बार यह गीत गूंजा था, जिसने देशभक्ति और एकता की भावना को जनमानस में स्थापित किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इस गीत को स्वरबद्ध किया था, जो भारत की संस्कृति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
वक्ताओं ने कहा कि 1937 में कांग्रेस की एक रिपोर्ट में “वंदे मातरम्” गीत में संशोधन की बात कही गई थी, जबकि यह गीत भारतीय राष्ट्रीयता का सबसे बड़ा प्रतीक रहा है। कांग्रेस ने कई बार भारत की एकता के प्रश्न पर समझौता किया, जिसके परिणामस्वरूप 1947 में देश का विभाजन हुआ।
“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष हमें यह स्मरण कराते हैं कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा — “सरदार पटेल ने जिस भारत को एकता के सूत्र में बांधा, वही आज आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हमें मिलकर उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करना है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।राष्ट्रभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि एक संकल्प है — समाज और देश के उत्थान के लिए कुछ कर गुजरने का।”
“देशभक्ति से सराबोर रहा शहर”
इस अवसर पर पूरे शहर का माहौल देशभक्ति और गर्व से सराबोर रहा। नगर निगम और विभिन्न संस्थाओं ने तिरंगे झंडों, पुष्प सज्जा और रोशनी से मार्गों को सजाया। सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और “वंदे मातरम्” के स्वर वातावरण में देशप्रेम का संचार कर रहे थे।
गोरखपुर में निकली यह ऐतिहासिक पदयात्रा न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, अखंडता और अमर गीत “वंदे मातरम्” की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त प्रतीक बन गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली यह यात्रा शहर के इतिहास में एकता और राष्ट्रप्रेम की मिसाल के रूप में दर्ज हो गई।
-

वैशाली ट्रेन से बिहार लगभग एक करोड रुपए ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बरौनी जाने वाले वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख ₹9000 रुपये नकद की बरामदगी की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस रकम को बिहार चुनाव में बांटने के लिए भेजा जा रहा था।

जीआरपी टीम ने मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ पकड़ा है। जिसकी पहचान मुकुंद माधव के रूप में हुई जीआरपी और आरपीएफ ने नकदी की जांच के लिए गोरखपुर की आयकर की टीम को बुलाया है। आयकर विभाग के आशुतोष और चन्द्रमणि मौके पर जांच कर रहे हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि गोरखपुर प्लेटफार्म पर नकदी पकड़ी गई है। पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के मोकामा जिले का है। 99 लाख 9 हजार रुपये की गिनती हो चुकी है। गिनती जारी है। रकम बढ़ भी सकती है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जिसके साथ आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
-

SC/ST कोर्ट ने एक महिला को 3 साल 6 महीने की सज़ा
महत्वपूर्ण फैसला,
लखनऊ के स्पेशल SC/ST कोर्ट ने एक महिला को 3 साल 6 महीने की सज़ा सुनाई है। महिला पर आरोप था कि उसने SC/ ST एक्ट में झूठी FIR दर्ज कराके इस एक्ट का दुरुपयोग किया था।
कोर्ट ने इसे SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का पहला दर्ज मामला बताया और कहा कि “ऐसे मामलों से असली पीड़ितों को न्याय मिलने में दिक्कत होती है, इसलिए झूठे केस करने वालों को सज़ा मिलनी ज़रूरी है।
-

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर सीएम योगी का संबोधन
लखनऊ: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित।
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले — “वंदे मातरम आज़ादी का अमर मंत्र और क्रांतिकारियों की ताकत था।”
मुख्यमंत्री ने कहा — “अंग्रेज वंदे मातरम मंत्र से डर गए थे, उन्होंने नागरिकों को प्रताड़ित किया।”
सीएम ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा, “वंदे मातरम हमारी शान और देश की पहचान है।”
कार्यक्रम में देशभक्ति के स्वर गूंजे, लोगों ने एक सुर में कहा — “वंदे मातरम!”
-

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। डीएलएड छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने के आरोपी ईश्वर चंद जायसवाल के खिलाफ कैंट थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। ईश्वर चंद गोलघर के बाल विहार तिराहे पर रहते हैं। वाराणसी की छात्रा ने उनपर गंभीर आरोप लगाया था। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का नाना भी लगता है।सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम इंवेस्टीगेशन कर रही है।आरोपी ईश्वर चंद जायसवाल डीएलएड छात्रा ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने झांसा देकर उसका डीएलएड कोर्स में एडमिशन कराया। 25 अक्टूबर को पहले सेमेस्टर का पेपर देने के लिए वह गोरखपुर पहुंची। यहां देवर-देवरानी के साथ एक होटल में ठहरी।छात्रा के मुताबिक, इसका पता चलते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने उसका होटल बदलवा दिया और अपने होटल में रुकवाया। इसके बाद वे खुद वहां पहुंचा और कमरे को अंदर से लॉक कर लिया। यह देखकर उसे उनकी नीयत पर शक हो गया। उसने अपने देवर को इमरजेंसी मैसेज भेजा। इसी बीच आरोपी ने अपने कपड़े उतार दिए और छात्रा के कपड़े उतारने की कोशिश की।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल उसकी कनपटी पर सटा दी। धमकी दी जो कह रहा हूं, वो कर, वरना गोली मार दूंगा। इस दौरान देवर और देवरानी वहां पहुंच गए और दरवाजा पीटने लगे। छात्रा ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर दरवाजा खोला। उन्हें देखकर आरोपी अर्धनग्न अवस्था में धमकी देता हुआ भाग गया।
पीड़िता वाराणसी की रहने वाली है। आरोपी रिश्ते में उसका दूर का नाना लगता है। छात्रा के मुताबिक, यह घटना 28 अक्टूबर की है। 3 नवंबर को उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामला सार्वजनिक किया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगी थी।
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की पीड़िता ने बताया- मेरे पति के दूर के रिश्तेदार गोरखपुर के गोलघर इलाके में रहते हैं। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। रिश्ते में वे मेरे पति के दूर के नाना लगते हैं। कुछ महीनों पहले एक विवाह समारोह में वाराणसी आए थे।
मुझे, मेरे पति और ससुरालवालों से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि उनका गोरखपुर में एक डिग्री कॉलेज है, जिसके वे प्रबंधक हैं। उन्होंने मेरे करियर के बारे में पूछा और सलाह दी कि उनके कॉलेज में डीएलएड कोर्स में दाखिला ले लो। बढ़िया नंबरों से पास करवा दूंगा और बाद में अच्छी नौकरी भी लगवा दूंगा।मैंने यह बात पति व ससुराल वालों से साझा की। पति और ससुराल वालों ने कहा कि अगर ऐसा है तो दाखिला लिया जा सकता है। देवरानी ने भी डीएलएड में दाखिले की इच्छा व्यक्त की। सबकी सहमति होने पर मैं और मेरी देवरानी दोनों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज में एडमिशन लिया। बोले-तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा।
मैंने कहा- नाना, आपको क्या हो गया है? तभी उन्होंने अपना कपड़ा निकाल दिए और मेरे सामने न्यूड होकर खड़े हो गए। कहने लगे कि मैं तुम्हें नौकरी लगवा दूंगा, जो मैं कहता हूं वह करो। मैंने कहा- तुरंत मेरे कमरे से बाहर चले जाइए, वरना मैं शोर मचाऊंगी।
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, चाहे जहां जाकर शिकायत कर लो, गोरखपुर में कोई तुम्हारी नहीं सुनेगा। तुम लोग यहां से बचकर नहीं जा पाओगे।
विरोध करने पर भी वह नहीं माने और जबरन मेरे कपड़े उतारने लगे। उन्होंने मुझे जोर से पकड़ लिया। पिस्टल निकालकर कनपटी पर सटा दी। कहा- जो कह रहा हूं, वो करो, वरना गोली मार दूंगा, तभी मेरे देवर और देवरानी मेरा मैसेज देखकर दौड़ते हुए पहुंच गए। वे दरवाजा पीटने लगे। इसके बाद मैंने खुद को छुड़ाकर दरवाजा खोला।
-

यूपी में मिर्जापुर के पास चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 7 लोगों की मौत की खबर है
श्रद्धालु पैसेंजर ट्रेन से उतरे थे। उन्हें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए वाराणसी जाना था। प्लेटफार्म पर उतरकर पटरी पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे उधर से कालका एक्सप्रेस आ रही थी। सभी उसकी चपेट में आ गए।










