Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • महिला की हत्या और चोरी का मामला आया सामने

    महिला की हत्या और चोरी का मामला आया सामने

    “महिला के साथ कुछ दिन पहले हुई थी चैन स्नेचिंग की घटना”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के पोहिला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की हत्या और चोरी का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान शकुन्तला साहनी के रूप में हुई है, जिनका पति राकेश साहनी इस समय विदेश में है।

    बड़हलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

    शकुन्तला के पति राकेश साहनी पांच भाई हैं और वह विदेश में काम करते हैं। शकुन्तला घर पर अकेली रहती थी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं, उनकी एक बच्ची थी जो लगभग 20 वर्ष पहले दिवाल गिरने से मौत हो गई थी। शकुन्तला का मायका मऊ जिला है।

    हाल ही में अक्टूबर माह में शकुन्तला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना भी हुई थी। पुलिस ने उस मामले में भी जांच की थी, लेकिन अब हत्या और चोरी का मामला सामने आने से पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।

    बड़हलगंज की प्रशासन मुस्तैद है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

  • मदरसा बना अपराध का अड्डा

    मदरसा बना अपराध का अड्डा

    मदरसे के अंदर मिला 20 लाख का नकली नोट।

    मदरसे के इमाम समेत 2 को गिरफ्तार किया गया है।

    मदरसे की आड़ में अवैध धंधा चला रहा था इमाम। इससे पहले इमाम मोहम्मद जुबेर अंसारी के साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को महाराष्ट्र के मालेगांव में गिरफ्तार किया गया था। पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी मध्यप्रदेश पुलिस।

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है

    पाकिस्तान को लेकर लंबे समय से आशंका थी कि वो परमाणु परीक्षण कर सकता है और अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने इसका खुलासा CBC न्यूज को दिए गये एक इंटरव्यू में किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका अब पीछे नहीं रह सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ सकता है। एक नई परमाणु रेस भारत के साथ शुरू हो सकती है।

    ट्रंप ने कहा कि “वो आपको बताकर ऐसा नहीं करने वाले हैं। वो काफी शक्तिशाली हैं। वो लोग अंडरग्राउंड जगहों पर टेस्ट करते हैं और लोगों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। वो परीक्षण कर रहे हैं, इसीलिए हम भी करेंगे।”

  • बंटता गया आपत्तिजनक वीडियो व ब्लैकमेल कर करते रहे दुष्कर्म

    बंटता गया आपत्तिजनक वीडियो व ब्लैकमेल कर करते रहे दुष्कर्म

    “नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शुरू हुई कार्रवाई”

    सिद्धार्थनगर।  वीडियो बना ब्लैकमेल करके दुष्कर्म, प्रथमदृष्टया सामने आया कि आपत्तिजनक वीडियो दोस्तों में बांटता रहा। जिसे भी यह वीडियो मिला उसने इसे दिखा ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। नाबालिग का कपिलवस्तु पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराया। नाबालिग ने बयान में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सभी आरोपितों के नाम व पता व मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। अभी कुछ प्रक्रिया शेष रहने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। अब 30 अक्टूबर को भी चिकित्सीय परीक्षण होगा। आठ नामजद के पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने के मामले में अभी और भी नाम सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

    कपिलवस्तु थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच आगे बढ़ने पर और भी नाम प्रकाश में आने की संभावना है। कई संदिग्ध अभी बाहर भी हैं, उनका लोकेशन खोजा जा रहा है।

    मामले की विवेचना कर रहे सदर थाना इंस्पेक्टर क्राइम रामा यादव ने बताया कि विवेचना में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

    “अभी आठ लोगों के खिलाफ नामजदगी”

    नाबालिग का आपतिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिलवस्तु थाना की पुलिस पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। डा. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक

    नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त पास के गांव निवासी जुनैद ने पहले दोस्ती की। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जुनैद मुंबई में काम करता है, जब वहां जाने लगा तो उसने अपने एक मित्र को वीडियो क्लिप दे दिया। इसके बाद उसके दोस्त ने कई बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला चलता रहा, जब कोई मुंबई और दिल्ली काम पर जाने वाला होता तो वह अपने दोस्त व परिचित को वीडियो क्लिप दे देता। सभी वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करते रहे। वहीं पुलिस ने पास के गांव निवासी जुनैद, हलीम, मुमताज उर्फ कमर, रैयान, शादाब, हफीक, वैद्य व सिराजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

  • SC ने दी एक युवा जोड़े को राहत

    SC ने दी एक युवा जोड़े को राहत

    दिल्ली – वासना और प्रेम !
    सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर अपनी खास शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक युवा जोड़े को बड़ी राहत दी है, यह जोड़ा प्यार में था,लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण मामला पॉस्को एक्ट के तहत आ गया और लड़के को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी,सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह मामला वासना का नहीं,बल्कि प्यार का है और लड़के को बरी कर दिया,कोर्ट ने यह भी बताया कि अब यह जोड़ा खुशी-खुशी शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है।

  • चर्चित अनंत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चर्चित अनंत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बिहार ।

    बिहार पुलिस का बयान – “जाँच के बाद गिरफ्तारी की गई है ,” अनंत के दो सहयोगी भी गिरफ़्तार किए गए हैं, घटना के समय अनंत सिंह सहयोगियों के साथ मौजूद थे।

  • सीओ पर पति ने लगाया धमकी देने का आरोप

    सीओ पर पति ने लगाया धमकी देने का आरोप

    यूपी के आजमगढ़ में तैनात CO सदर आस्‍था जायसवाल पर उनके पति डॉ. सत्‍यम गुप्‍ता ने जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर उन्‍होंने अपनी आपबीती कह सुनाई।

    सत्‍यम का आरोप है, “पत्‍नी न तो साथ में रहती है और न ही तलाक देने को तैयार है। बात करने पर चेतावनी देती है कि कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वर्ना जेल भेज दूंगी।”

    आजमगढ़ के एसपी अनिल कुमार का कहना है- यह सीओ और उनके पति का पर्सनल मामला है। डॉ. सत्‍यम मेरे पास बातचीत के लिए आए थे। उन्‍होंने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।

  • छात्रा ने किया स्कूल बस के ड्राइवर से शादी, फिर दोनों ने खाया जहर

    छात्रा ने किया स्कूल बस के ड्राइवर से शादी, फिर दोनों ने खाया जहर

    गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…!

    गुलहरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है….!  खबर के मुताबिक, 11वीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की ने अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से मंदिर में शादी कर ली और फिर दोनों ने जहर खा लिया….!  लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि लड़का गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है…! बताया जा रहा है कि दोनों के बीच स्कूल आते-जाते प्यार हुआ था, लेकिन घरवालों के मना करने पर उन्होंने यह कदम उठा लिया…! शादी के बाद दोनों ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा और फिर कीटनाशक खा लिया…! पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में लिया है और जांच जारी है ।

  • हेमंत बिस्वा सरमा का आरोप, पाकिस्तानी एजेंट हैं कांग्रेस सांसद

    हेमंत बिस्वा सरमा का आरोप, पाकिस्तानी एजेंट हैं कांग्रेस सांसद

    बड़ी खबर !!

    पाकिस्तानी एजेंट हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

    मैं साबित करके दिखाऊंगा: हेमंत बिस्वा सरमा।

    असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दे डाली चुनौती।

  • सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन में दौड़ा गोरखपुर, 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन में दौड़ा गोरखपुर, 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    गोरखपुर। वायु सेना स्टेशन गोरखपुर में 2 नवंबर 2025 को सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वायु योद्धाओं, उनके परिवारों और नागरिकों के बीच सौहार्द, फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    यह मैराथन परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की वीरता और विरासत को समर्पित थी। आयोजन में तीन श्रेणियों — 5 किमी, 10 किमी और हाफ मैराथन (21 किमी) — में दौड़ आयोजित की गई।

    कार्यक्रम का उद्घाटन एयर कमोडोर प्रशांत, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन गोरखपुर द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों के साथ 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।

    मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, साहस और अनुशासन की भावना को जीवंत किया। आयोजन ने वायुसेना कर्मियों के अटूट समर्पण और मनोबल के साथ-साथ नागरिकों और वायुसेना परिवारों के बीच मजबूत बंधन को भी प्रदर्शित किया।

    आयोजन की योजना बेहद सुव्यवस्थित थी। नागरिक प्रशासन ने गोरखपुर की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग दिया। समापन सत्र में एक शानदार पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष तीन पुरुष और महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

    21 किमी श्रेणी में महिंदर सिंह ने 01:19 के समय के साथ और अग्निवीर नितिशा ने 02:48 के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता थी, बल्कि एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का उत्सव भी बना, जिसने गोरखपुरवासियों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया।