गोरखपुर में एक प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है. युवती का शव नग्न हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. वहीं युवक का शव कपड़ों सहित मिला है. सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं पुलिस आत्महत्या करने के कारण का पता लगा रही है. युवक की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी 21 वर्षीय विश्वकर्मा कुमार के रूप में हुई है. वहीं 18 वर्षीय युवती भी उसी कस्बे की रहने वाली थी. यह पूरी घटना पिपराइच स्टेशन की है.
बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेन के आगे कूद कर जान से दी है. लड़की का पैर का एक पैर पूरी तरह से कट गया था. जबकि लड़के के सिर में चोट आई थी. दोनों के एक साथ ट्रेन की पटरी पर कूदने पर लोको पायलट ने अचानक ब्रेक मार कर ट्रेन रोकी. लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे. जिसके बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों के आत्महत्या करने के का पता लगाने ने जुट गई है.
लड़की के मोबाइल से दी परिजनों को सूचना
बताया जा रहा है कि पिपराइच रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक दोनों टहल रहें थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक यह जानकारी मिल पाई है कि लड़की एक कपड़े की दुकान में काम करती थी. वह दुकान से छूटने के बाद सोमवार को लड़के से मिलने के लिए स्टेशन पहुंची थी. फिर दोनों काफी देर तक प्लेटफार्म पर बातचीत करते दिखे. रात करीब 9:30 बजे ट्रेन आती देख दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. पुलिस को मौके से लड़की का मोबाइल फोन मिला है. इसके बाद पुलिस ने लड़की के घर वालों से संपर्क कर इसकी सूचना उनको दी है.
मई महीने में युवती की शादी भी तय हुई थी
पुलिस की सूचना के बाद युवती की मां मौके पर पहुंचीं. उन्होंने शव की पहचान की. फिर पुलिस ने युवक के घरवालों से भी संपर्क कर घटना की जानकारी दी. युवती पिछले 3 साल से कपड़े की दुकान पर काम कर रही थी. युवती के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मई माह में युवती की शादी तय थी. युवती तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी. वहीं, युवक अपने भाइयों ने सबसे छोटा था.
पहले भी की थी दोनों ने सुसाइड की कोशिश
युवक विश्वकर्मा कुमार के पिता की मानें तो पिछले दिन युवती का फोन उनके लड़के के मोबाइल पर आया था. फिर उनका बेटा घर से निकल गया था. उसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात उन्हें अपने लड़के के सुसाइड करने की जानकारी हुई है. उन्होंने बताया कि युवक और युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन युवती की मां नहीं चाहती थी यह शादी हो. जिसकी वजह से दोनों ने सुसाइड किया है. बताया जा रहा है कि 6 माह पहले भी दोनों ने सुसाइड करने की कोशिश की थी.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का हालिया बयान सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में विवाद का कारण बन गया है। इस दौरान उन्होंने बलूचिस्तान का नाम लेते हुए इसे पाकिस्तान से अलग बताया। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में गहरी नाराजगी फैल गई और शहबाज सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल (Fourth Schedule) में डाल दिया है। यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट (Anti-Terrorism Act) के तहत आती है और इसमें शामिल व्यक्ति पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बेहद ही शर्मनाक खबर : मामला यूपी के मुरादाबाद के एक मदरसे का है जहां छात्रा के परिजनों का आरोप है कि, मदरसा मैनेजमेंट ने उनसे स्पष्ट कहा कि वर्जिनिटी सर्टिफिकेट देने के बाद ही मदरसे में एंट्री मिलेगी। आरोप है कि वर्जिनिटी सर्टिफिकेट नहीं देने पर मदरसा मैनेजमेंट ने छात्रा को मदरसे से बाहर निकाल दिया।
परिजनों से कहा गया कि वो छात्रा की टीसी ले जाएं, परिजनों ने मदरसा प्रबंधन पर अभद्रता करने के आरोप भी लगाए हैं।
गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद, फिल्म अभिनेता और जनप्रिय नेता रवि किशन शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया गया है। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए रवि किशन ने कहा कि वे बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “विकसित भारत—समृद्ध बिहार” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा — “बिहार मेरा अपना है, मेरी मिट्टी है। आज बिहार विकास, रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति का मार्ग अपनाया है, उसी राह पर बिहार को और आगे ले जाना ही मेरा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियाँ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर आधारित हैं। बिहार के युवा, किसान, महिलाएँ और व्यापारी आज मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे राज्य के विकास की रफ्तार तेज हुई है।
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वे चुनावी प्रचार के दौरान गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को जनता के बीच रखेंगे।
“बिहार की जनता विकास चाहती है, स्थिरता चाहती है, रोजगार और सम्मान चाहती है — और भाजपा उसी का प्रतीक है। मैं बिहार की जनता से सीधा संवाद करूंगा, क्योंकि जनता ही हमारी ताकत है।”
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वे प्रचार के दौरान बिहार के युवाओं को यह संदेश देंगे कि—
“फिट युवा ही बनेगा विकसित भारत का आधार, और आत्मनिर्भर बिहार उसका सशक्त स्तंभ।”
“मार्ग दुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 32 खजनी गोरखपुर रंजनी देवी के पति का लिंक एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर हुआ हादसा खजनी थाने के अंतर्गत रुद्रपुर गांव की निवासी हैं।”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।
खजनी। गोरखपुर बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत गड़ैना गांव में स्थित लिंक एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार 53 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बांसगांव थाने के हरनहीं चौकी की पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिले पर मोर्चरी में भेज दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजकुमार को टक्कर मार दी। पुलिस को उनकी बाइक यूपी 53 एएस 6245 सर्विस रोड के नीचे गड्ढे में पड़ी हुई मिली, जिससे यह अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि हादसे के दौरान वह खजनी की ओर आ रहे थे या खजनी से जा रहे थे। मूल रूप से घोड़सारी गांव के निवासी राजकुमार की पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है, दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
मृतका ने दूसरी शादी कोर्ट मैरिज खजनी वार्ड संख्या 32 की जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी से की थी और अपने परिवार से अलग रजनी देवी के साथ ही रहता था।
रंजनी देवी को दो बच्चे हैं बड़ी बेटी कांस्टेबल से हुई है और बेटा प्राइवेट जॉब करता है। रंजनी देवी ने बताया कि रात के लगभग 10 बजे बांसगांव पुलिस ने बताया कि आपके पति राजकुमार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
हरनहीं चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से टाटा वाहन के कुछ साक्ष्य मिले हैं । अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाटा मोटर्स के किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है।
अमेरिका के नामी विदेश नीति विद्वान और भारतीय मूल के डिफेंस एक्सपर्ट एशले जे टेलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्जीनिया राज्य के पूर्वी जिले के अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार एशले टेलिस को अमेरिका की खुफिया रक्षा जानकारी को गैरकानूनी रूप से अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.