Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

प्रदेश की करोड़ों माताओं और बहनों को योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में उज्जवला योजना के तहत माताओं-बहनों को देंगे निशुल्क सिलेंडर का उपहार।
यूपी की 1.86 करोड़ माताओं-बहनों को मिलेंगे दो मुफ्त एलपीजी रिफिल सिलेंडर, त्योहार पर महंगाई से मिलेगी बड़ी राहत।
वर्ष 2025-26 में योजना को लागू करने के लिए योगी सरकार की ओर से 1500 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान।
दो चरणों में होगा वितरण, पहला चरण अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक और दूसरा चरण जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक।
पहले चरण में आधार प्रमाणित 1.23 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होगी सब्सिडी।
योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए हर जिले में सख्त मॉनिटरिंग और शिकायत निवारण तंत्र सक्रिय।
-

आकाशवाणी गोरखपुर में हंगामा,भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर सिक्योरिटी गार्ड का हमला
“दीप उत्सव की बाइट लेने पहुंचे थे पीटीआई रिपोर्टर”

गोरखपुर। मंगलवार को आकाशवाणी परिसर में बड़ा बवाल हो गया। यहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड देव भूषण सिंह ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा पर हाथापाई करते हुए हमला कर दिया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय पीटीआई रिपोर्टर सुनय पाण्डेय दीप उत्सव की तैयारियों पर बाइट लेने पहुंचे थे। उन्होंने पहले फोन पर मिश्रा से संपर्क किया था, जिन्होंने बताया कि वे आकाशवाणी परिसर में मौजूद हैं। जैसे ही पत्रकार मौके पर पहुंचे, तभी गार्ड और नगर उपाध्यक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गार्ड ने नगर उपाध्यक्ष को धक्का देकर पीटना शुरू कर दिया और उन्हें गेट के अंदर बंद कर दिया।
पत्रकार ने तत्काल सूचना नगर निगम चौकी प्रभारी दीपशिखा सिंह को दी। मौके पर सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह समेत पुलिस बल पहुंचा, लेकिन गार्ड ने गेट खोलने से इंकार कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही नगर निगम पार्षदों और पत्रकारों का जमावड़ा लग गया। मामला भाजपा नगर उपाध्यक्ष के सम्मान से जुड़ा होने के कारण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की।
आखिरकार पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल बृजेश मिश्रा को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच जारी है।
-

रत्नाकर कुमार की ‘जया’ को मिले सात अवॉर्ड बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे में
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक ऐसे प्रोड्यूसर हैं, जो हानि-लाभ की परवाह किये बगैर भोजपुरी सिनेमा के हित को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। उन्होंने जब-जब किसी फिल्म का निर्माण किया है, तो वह सब डेली रूटीन से हटकर एक नई लेकर खींचना खींचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा की ओर ले जाने का सार्थक प्रयास किया है। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने सामाजिक फिल्म ‘जया’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है।

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार किया है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित निर्देशक धीरू यादव निर्देशित और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म ‘जया’ एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात अवार्ड मिला है वह भी विदेश की धरती ज़िम्बाब्वे में। बता दें कि ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे 2025’ आयोजित फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म ‘जया’ को सराहा गया और एक साथ सात कैटेगरी का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। अवॉर्ड की कैटेगरी इस प्रकार है: पहला अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – ‘जया’, दूसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माता रत्नाकर कुमार, फिल्म – ‘जया’, तीसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल फिल्म – ‘जया’, चौथा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (जया के रूप में) फिल्म – ‘जया’, पाँचवां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दयाशंकर पांडेय (शिवधारी के रूप में) फिल्म – ‘जया’, छठा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म – ‘जया’, सातवाँ अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ जूरी पुरस्कार (प्रेरणादायक कहानी श्रेणी) फिल्म – ‘जया’ !! इन सात कैटेगरी का अवॉर्ड मिलने पर फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे’ के आयोजक एवं ज्यूरी सदस्यों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव का बिगुल बजाने वाली फिल्म ‘जया’ सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर किसी के सराहना बनी है और जिस जिसने भी इस फिल्म को देखा है, उन सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जब ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा में बनने लगेगी तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का दशा और दिशा अपने आप बदल जाएगी।
वर्ल्डवाइड चैनल और रत्नाकर कुमार प्रस्तुत बेहद संवेदनशील फिल्म ‘जया’ महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करने वाली तथा पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने वाली है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय, सुकेश आनंद, मनु कृष्णा, महेश आचार्य, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, रंभा साहनी, सोनाली मिश्रा, जुबेर शाह, योगेश पांडे, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, अनामिका राय, नीरज कुमार सिंह, अनीता तिवारी, राम बिलास सिंह, सरिता सिंह, उत्पल सिंह, अभिषेक सिंह, स्वास्तिका राय (बाल अभिनेत्री) हैं। लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार साहिल खान और धीरू यादव एवं गीतकार शकील आज़मी हैं।
-

लंबी छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर
IPS वाई पूरन कुमार केस: लंबी छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर, IPS ने सुसाइड नोट में लगाए थे गंभीर आरोप। OP सिंह बने नए कार्यवाहक DGP।
-

जस्टडायल की आड़ में देह व्यापार
मुरादाबाद से बड़ी खबर, जस्ट डायल की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का अड्डा।
सेक्टर-7 में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,
देहरादून की आरती जस्ट डायल के ज़रिए चला रही थी रैकेट,
कमरों में न्यूड हालत में मिले कपल,
पुलिस ने 4 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा,
आरती फरार, वांटेड घोषित,
पकड़ी गई युवतियाँ दिल्ली, रामपुर, मुज़फ्फरनगर और बलिया की रहने वाली।
-

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी Meta ने बताया कि यह कार्रवाई अखिलेश यादव के अकाउंट से हिंसक और यौन प्रकृति की पोस्ट शेयर किए जाने के बाद की गई। मेटा ने स्पष्ट किया कि यह कदम सरकारी दबाव में नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म की नीतियों के उल्लंघन के कारण उठाया गया है।
-

किसी भी नौजवान का, किसी भी परिवार का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो
इस सपने को साकार करते हुए जनपद गोरखपुर में आज आवासीय परियोजना के अंतर्गत EWS/LIG फ्लैट्स के आवंटियों को चाबी वितरित करने के साथ ही ₹118 करोड़ लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया।
सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं !
-

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूटा, वेनेजुएला की महिला ने मारी बाजी..!
1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूट चुका है।
2. वे लंबे समय से नोबेल प्राइज को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे थे।
3. हालांकि उनका यह सपना अब टूट चुका है।
उनकी जगह maria corina machado को शांति पुरस्कार दिया गया है।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।
-

UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने लाखों के गांजे के साथ तस्कर जावेद और आकाश को किया गिरफ्तार
यूपी झांसी से STF ने किया गिरफ्तार!!
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भेजी जा रही थी!!
सेंट्रो कार से दोनों तस्कर मेरठ पहुंचा रहे थे खेप!!
STF ने झांसी में रोक कर सेंट्रो कर किया चेक!!
सेंट्रो के पिछले हिस्से बंपर में और चारों गाड़ी के पहियों के ऊपर और गाड़ी के अन्य हिस्सों में कैविएट बनाकर छुपाई गई थी गांजे की खेप !!











