श्री बालाजी मंदिर परिवार की ओर से हमारे सम्माननीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन।
श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री जितेन्द्र मणि जी को उनकी कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के लिए ZBH से BUH के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।
यह उपलब्धि न केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे मंदिर परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है।
आप अपने कर्म, सादगी और सेवा-भाव से समाज में एक मजबूत प्रेरणास्रोत एवं आदर्श स्तंभ के रूप में स्थापित हैं। आपकी कार्यनिष्ठा और नेतृत्व सभी के लिए अनुकरणीय है।
बालाजी सरकार से प्रार्थना है कि वे आपको निरंतर उन्नति, उत्तम स्वास्थ्य और समाज सेवा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की शक्ति प्रदान करें।
श्री बालाजी मंदिर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।
गोरखपुर। गोरखपुर शहर और पूरे उत्तर प्रदेश राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, सेंट्रल एकेडमी की 17 वर्षीय छात्रा महक जायसवाल ने प्रतिष्ठित एली क्लब के 27वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2025 के लिए चुनी गई फाइनलिस्ट में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। उनका चयन न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि भारत के हृदयस्थल में उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण भी है।
1997 से भारत के सबसे प्रतिष्ठित किशोर प्रतियोगिता मंच, एली क्लब द्वारा आयोजित, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में किशोरों के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है। लिम्का बुक ऑफ़ नेशनल रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के साथ, एली क्लब मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया अनगिनत युवा प्रतिभाओं के लिए एक लॉन्चपैड रहा है, जिनमें से कई ने फ़ैशन, सिनेमा और सार्वजनिक जीवन की दुनिया में सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। यह प्रतियोगिता ऊँचाई, त्वचा के रंग या पृष्ठभूमि जैसी सतही बाधाओं को दूर करने और व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और वैयक्तिकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विशिष्ट रूप से जानी जाती है।
विनय जायसवाल और सुनीता जायसवाल की बेटी महक जायसवाल ने अपने ऑडिशन राउंड के दौरान उल्लेखनीय शालीनता, आत्मविश्वास और करिश्मा का प्रदर्शन किया है। उनका चयन अब उन्हें देश भर के युवा उपलब्धि हासिल करने वालों के एक विशिष्ट समूह में शामिल कर देता है, जो भारत में किशोर व्यक्तित्व विकास और फैशन कोरियोग्राफी के पर्याय, प्रसिद्ध रैंपगुरु संबिता बोस के मार्गदर्शन में जीवन बदल देने वाले सफर के लिए तैयार हैं।
25 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक, महक प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए गए गहन प्रशिक्षण और ग्रूमिंग सत्रों से गुज़रेंगी, जिसमें रैंप वॉक, पब्लिक स्पीकिंग, बॉडी लैंग्वेज, व्यक्तिगत स्टाइल और मीडिया इंटरेक्शन जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ये सत्र उन्हें एली क्लब के 27वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2025 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे, जो बॉलीवुड सितारों, सरकारी गणमान्य व्यक्तियों और राष्ट्रीय मीडिया की शोभा बढ़ाने वाला एक बड़ा आयोजन है।
लेकिन यह सफर प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं है। महक के परिवर्तन और प्रगति को एक आकर्षक रियलिटी सीरीज़ में प्रलेखित और प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उन्हें और अन्य फाइनलिस्टों को अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी पहचान मिलेगी। यह सीरीज़ ऑनलाइन और द सिल्वर स्क्रीन दोनों पर प्रसारित की जाएगी, जिससे कास्टिंग एजेंसियों, मॉडलिंग स्काउट्स और टैलेंट मैनेजर्स के लिए भारतीय युवा आइकन की अगली पीढ़ी को खोजने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।
अपने शहर और राज्य के समर्थन से, महक जायसवाल राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ने की राह पर हैं, जिससे उनका चयन गोरखपुर के लिए गौरव का क्षण और उनके परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा होगा।
एली क्लब के आधिकारिक चैनलों को फ़ॉलो करके उनकी यात्रा का अनुसरण करने और प्रतियोगिता के दौरान उनका समर्थन करने के लिए हमारे साथ बने रहें:
आधिकारिक वेबसाइट: www.aleeclub.net
इंस्टाग्राम हैंडल: @teenindia
यूट्यूब चैनल: youtube.com/@AleeClub
एली क्लब 27वां मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2025 भारत में शीर्ष किशोर प्रतियोगिता और ग्रूमिंग प्लेटफ़ॉर्म के रूप में मानक स्थापित कर रहा है, जो भविष्य के सितारों के व्यक्तित्व और करियर को आकार दे रहा है।
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को एयर फोर्स डे के मौके पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पाकिस्तान के खिलाफ मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि भारत ने चार से पांच एफ-16 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने करीब 12 पाकिस्तानी विमान नष्ट किए, जिनमें नौ-दस फाइटर जेट थे। उन्होंने पाकिस्तान के मजे लेते हुए कहा कि वे भारतीय विमानों को लेकर जो मनोहर कहानियां चला रहे हैं, उन्हें चलने दिया जाए। आईएएफ चीफ ने बताया कि इस ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित कई हवाई ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को तबहा करना भी शामिल है। भारतीय हमलों में पाकिस्तान के कम से कम चार स्थानों पर राडार सिस्टम, दो स्थानों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर, दो हवाई अड्डों के रनवे और तीन अलग-अलग ठिकानों पर तीन हैंगर क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा, एक सी-130 श्रेणी का विमान और चार से पांच फाइटर जेट, जिनमें संभवत: एफ-16 शामिल हैं, नष्ट हो गए। ये विमान उस समय रखरखाव के लिए रुके हुए थे।
एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एसएएम) प्रणाली भी नष्ट की गई। इसके साथ ही, 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर एक लंबी दूरी का हमला किया गया, जिसमें एक हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली (एईडब्ल्यूएंडसी) या सिग्नल इंटेलिजेंस।
दृष्टि IAS पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों को लेकर भ्रामक विज्ञापन देने का मामला सामने आया है, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने संस्थान पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, आरोप है कि दृष्टि IAS ने अपने प्रचार में 216 से अधिक उम्मीदवारों के चयन का दावा किया जबकि संस्थान की वास्तविक भूमिका और पाठ्यक्रम की जानकारी छुपाई गई थी.
दिल्ली आनंद विहार से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर से होते हुए पटना तक चलेगी यह बस।
एस एन सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी
मिश्रा बंधु के द्वारा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से अनुबंध कराकर यह बस चलाई जाएगी, जिसका उद्घाटन आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री एस एन सिंह के द्वारा नारियल तोड़कर धूप अगरबत्ती दिखा, फूल और माला से सजाकर लोगों को शुभकामनाएं दी ।
तीन राज्यों को में चलने वाली यह बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देगी क्योंकि स्लीपर और सिटिंग दोनों व्यवस्थाओं के साथ यह बस तीनों राज्यों के यात्रियों के लिए एक सुगम साधन बन रही है।
सहजनवा/ गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक अनूठी पहल की गई। सहजनवां थाने में मुरारी इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा व एनसीसी कैडेट स्नेहा सिंह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। यह कदम महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देने के उद्देश्य व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया।
एक दिन की थाना प्रभारी बनीं 44वी बटालियन की कैडेट स्नेहा तथा अन्य जिम्मेदारी संभाली हुई कैडेट गरिमा यादव, नंदिनी वर्मा, सुधा सहित 15 कैडेट्स ने थाने का निरीक्षण किया और महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा व बालिकाओं से जुड़े मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और पुलिसकर्मियों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान गीडा सीओ अरुणकुमार एस ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी और जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं थाना प्रभारी सहजनवां महेश कुमार चौबे ने उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी। और सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने कैडेट्स को 1090, 108, 102, 1098, 1076, 181, 1030, डायल–112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी।
एनसीसी कैडेट स्नेहा सिंह ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है और इससे उन्हें आगे देश की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।
इस मौके पर सीओ गीडा, थाना प्रभारी सहजनवां, विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने थाना प्रभारी बनी कैडेट सुधा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
लखनऊ। “आई लव मोहम्मद” विवाद को लेकर बरेली में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर मौलाना तौकीर रजा को अरेस्ट कर लिया है, पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मौलाना भूल गया कि यूपी में किसकी सरकार है,ऐसा सबक सिखाएंगे कि हिंसा करने से पहले 100 बार सोचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलामंत्री देवानन्द शुक्ल ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने पत्र के माध्यम से जनपद गोरखपुर के खण्ड विकास अधिकारी पाली बृजेश यादव को हटाने की मांग की है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि बृजेश यादव विपक्षी नेताओं की तरह कार्य करते हैं और लगभग छह वर्षों से पाली क्षेत्र में तैनात हैं। उनके रहते संगठन को पंचायत चुनाव और मिशन–2027 में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसके साथ ही जिलामंत्री ने एक अन्य पत्र के माध्यम से सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में आरसीसी रोड और नाली निर्माण कराने की भी मांग उठाई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में कई दिवंगत समाजसेवियों के मकानों से होकर गुजरने वाली सड़क व नाली जर्जर स्थिति में है, जिसे तत्काल निर्माण कराना आवश्यक है।
देवानन्द शुक्ल ने मुख्यमंत्री से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं देवानन्द शुक्ल ने कहा कि उनके पत्रक पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन सीएम ने दिया है।
“परिजनों से मिले सीएम, दिया पांच लाख रुपये का चेक”
“दिया भरोसा, हत्या में शामिल पशु तस्करों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई”
गोरखपुर, 22 सितंबर। दुख और विपदा की घड़ी में हर व्यक्ति के साथ एक अभिभावक जैसे खड़े रहना, उसकी वेदना में संवेदना के साथ भरपूर मदद करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की विशिष्ट पहचान है। दुखी-पीड़ित के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता का सजीव दर्शन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर देखने को मिला। बीते दिनों पशु तस्करों के हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिजनों से मिलकर सीएम योगी ने न केवल उनकी पीड़ा पर संवेदना का मरहम लगाया बल्कि आर्थिक सहायता देकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि घटना में शामिल एक भी बदमाश को बख्शा नहीं नहीं जाएगा। सबके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ कठोर सजा दिलाई जाएगी।
15/16 सितंबर की रात पिपराइच थानांतर्गत महुआचाफी गांव में पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि ग्रामीणों की पिटाई से घायल पशु तस्कर गिरोह के एक सदस्य की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार दीपक के परिजनों के सम्पर्क में बने हुए थे। इस बीच गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह दीपक गुप्ता के पिता दुर्गेश गुप्ता, मां और अन्य परिजनों से गोरखनाथ मंदिर के अपने बैठक कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने दीपक की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाते हुए परिजनों आत्मीय संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दीपक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह दीपक के परिवार साथ खड़े हैं। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पर सीएम योगी ने जनसंर्पक कर व्यापारियों व ग्राहकों से किया संवाद
दुकानदारों को दिया जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर, एक दुकान पर खुद किया चस्पा किया
जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दें, इससे और समृद्ध होगा बाजार : मुख्यमंत्री
गोरखपुर, 22 सितंबर। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार) सोमवार से लागू हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में तय जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत खुद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक करके की। सीएम ने सोमवार पूर्वाह्न पदयात्रा कर झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों और वहां मिले ग्राहकों से बात की, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ का पोस्टर भी लगाएं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी परिषद ने तीन सितंबर की बैठक में कर सुधारों का निर्णय लिया था। ये निर्णय सोमवार से प्रभावी हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों एक समीक्षा बैठक में 22 सितंबर से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ का पहला चरण शुरू करने का निर्णय लिया था। इसका शुभारंभ सोमवार को उन्होंने खुद पदयात्रा, जनसंर्पक और संवाद से किया।
‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पदयात्रा की और मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर और गुलाब का फूल दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा।
अभियान के दौरान सीएम योगी सबसे पहले स्टाइल बाजार गए। यहां प्रतिष्ठान के उच्च प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उन्होंने स्नेहिल भाव से प्रतिष्ठान के मेंटर राजेंद्र खुराना, एमडी श्रेयांश खुराना और निदेशक प्रदीप अग्रवाल से पूछा कि कपड़ों पर जीएसटी में कितनी कमी आई है। यह बताए जाने पर कि 12 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, सीएम ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए ग्राहकों को कम हुई जीएसटी का फायदा जरूर दीजिए। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जब यहां से जाने लगे तो उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक को गुलाब का फूल भेंट किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल चलकर न्यू स्वीट्स पैलेस पर आए। यहां उन्होंने दुकानदार बिहारी लाल व जतिन लाल से जीएसटी की कम हुई दरों पर संवाद किया। दुकानदार ने बताया कि कम हुई कीमतों का लाभ उन्होंने ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीएसटी रिफॉर्म का स्टीकर देकर कहा कि सभी लोगों को जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। व्यापारियों और ग्राहकों से संपर्क और संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री ने गीता होलसेल मार्ट में प्रतिष्ठान संचालक शम्भू शाह से कहा कि जीएसटी दरों में कमी को लेकर ग्राहकों को आप लोग खुद भी जागरूक करिए। इससे ग्राहक को फायदा होगा ही, आपका भी बाजार समृद्ध होगा। प्रेम मेडिकल्स में जाकर उन्होंने दवाओं की कीमतों में आई कमी पर चर्चा की। दुकानदार विनय प्रजापति और आकाश प्रजापति ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स जीरो हो गया है। कई दवाओं में टैक्स अब सिर्फ 5 प्रतिशत रह गया है। आज से इसका लाभ वह ग्राहकों को देने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने सिटी कार्ट, श्री होम्यो स्टोर्स के सामने, रंगोली कलेक्शन के सामने, गोरखनाथ मिष्ठान के सामने, जयदेव भवन के सामने, श्री हुनमान कटरा के सामने खड़े दुकानदारों और गोरखनाथ मार्ग मंदिर मार्ग पर खड़े चौधरी कैफुलवरा के परिवार से जीएसटी रिफॉर्म पर संवाद कर उन्हें स्टीकर भेंट किया। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दें कि उन्होंने लंबे समय से चली आ रही व्यापारियों की मांग के अनुसार जीएसटी रिफॉर्म लागू किया है।
इस दौरान दुकानदारों और आमजन ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की पदयात्रा में ‘घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के खूब नारे लगे। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी आदि भी मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में शामिल रहे।
जीएसटी सुधार से मजबूत होगा टेक्सटाइल सेक्टर : शम्भू शाह
जीएसटी रिफॉर्म पर पदयात्रा करते हुए संवाद करने गीता होलसेल मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रतिष्ठान के संचालक शम्भू शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों को कम करके टेक्सटाइल सेक्टर को फिर मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर, कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि टैक्स की दर घटकर 5 प्रतिशत तक होने से बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सपना था सीएम योगी से मिलना, आज पूरा हो गया : राजेन्द्र खुराना
जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहजता ने कारोबारियों का दिल छू लिया। स्टाइल बाजार के मेंटर, कोलकाता से आए राजेन्द्र खुराना ने मुख्यमंत्री से संवाद करने के बाद कहा कि महाराज जी ने जिस आत्मीयता से बात की, वह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराज जी (सीएम योगी) से मिलना उनका सपना था और आज उनका यह सपना पूरा हो गया।